31 October 2022 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में “31 October 2022 Current affairs in Hindi | 31 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स” के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 31 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

31 October 2022 Current Affairs in Hindi | 31 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : हर वर्ष 31 अक्टूबर किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : राष्ट्रीय एकता दिवस

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के लौह पुरुष और पहले उप प्रधानमंत्री एवं पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की याद में मनाया जाता है. इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा की गई थी.

प्रश्न : किस देश के राष्ट्रपति ने देश में बनी पहली घरेलू कार को पेश किया?

उत्तर : तुर्की 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रेसेप तईप एर्दोगन जोकि तुर्की देश के राष्ट्रपति है ने देश के पहले कार निर्माण संयंत्र का हाल ही में उद्घाटन किया व देश में बनी पहली घरेलू कार को पेश किया।

प्रश्न : अपने तीसरे संस्करण के लिये बजाज आलियांज़ पुणे हाफ मैराथन ने कितने रूपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है?

उत्तर : 28 लाख रुपये 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अपने तीसरे संस्करण के लिये बजाज आलियांज़ पुणे हाफ मैराथन ने कुल 28 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है।

प्रश्न : किन दो देशो की एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) शुरू किया गया है?

उत्तर : भारत और फ्रांस 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत और फ्रांस दोनों देशो की की एयरफोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) को सूर्यनगरी जोधपुर राजस्थान में शुरू किया गया है। एयरफोर्स के बीच गरुड़ VII युद्धाभ्यास 12 नवम्बर तक चलेगा।

प्रश्न : भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने किस टीम को हराकर तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप चैंपियन पर विजय हासिल की है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय टीम ने तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप चैंपियन पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर विजय हासिल की. भारत ने इससे पूर्व एज-ग्रुप के इस टूर्नामेंट में दो बार (वर्ष 2013 और वर्ष 2014) में खिताब जीता था.

प्रश्न : किस संघ ने वर्ष 2035 से पेट्रोल-डीजल की नै कारों पर रोक के लिए समझौता किया?

उत्तर : यूरोपीय संघ 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वर्ष 2035 से यूरोपीय संघ के सांसदों ने नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए हाल ही में एक समझौता किया है, जिसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को तेज करना और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना है।

प्रश्न : राजस्थान के किस जिले में विश्व की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा?

उत्तर : राजसमंद 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा जिसका अनावरण राजस्थान के राजसमंद जिले में किया जाएगा। विश्व की सबसे ऊँची इस प्रतिमा को ‘विश्व स्वरूपम’ नाम दिया गया है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थापित भगवान शिव की इस प्रतिमा की उंचाई 369 फुट है जिसका गुजरात के आध्यात्मिक गुरु और धर्म प्रचारक मोरारी बापू अनावरण करेंगे।

प्रश्न : किस राज्य के पर्यटन विभाग ने हाल ही में ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है?

उत्तर : केरल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए केरल राज्य पर्यटन विभाग ने ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है।

Read More Related Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!