5 January 2023 Current Affairs in Hindi

5 January 2023 Current affairs in Hindi | 5 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 5 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

5 January 2023 Current Affairs in Hindi | 5 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राजीव कुमार श्रीवास्तव

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव कुमार श्रीवास्तव कोनियुक्त किया गया है।

प्रश्न : उत्तर प्रदेश का किस गाँव (जिला) को आईजीआरएस रैंकिंग मे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : देवरिया

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • देवरिया जिले को पूरे प्रदेश में जन शिकायतों के निस्तारण के लिये एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग मे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रश्न : सरकार ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन कितने करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की?

उत्तर : 19744 करोड़

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सरकार ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए देश को 2047 तक ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए 19744 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

प्रश्न : एनईआईएलआईटी ने साइबर सुरक्षा कौशल प्रशिक्षण के लिए किस कंपनी ने साथ गठबंधन की घोषणा की?

उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड इंफॉरमेशन टेक्‍नोलॉजी (एनईआईएलआईटी) तथा माइक्रोसॉफ्ट ने देश में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मौजूदा कुशल पेशेवरों के अंतर को पाटने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत गठबंधन की घोषणा की।

प्रश्न : कौनसा देश एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने हाल ही में हाइड्रोजन संचालित ट्रेन शुरू की है?

उत्तर : चीन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एशिया में चीन पहला और दुनिया का दूसरा देश बन गया है जिसने हाइड्रोजन संचालित शहरी ट्रेनों को लॉन्च किया है. जर्मनी विश्व का पहला देश है जिसने हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत सितंबर 2022 में की थी।

प्रश्न : वर्ष 2022 में कौन सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी?

उत्तर : पीवी सिंधु

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • फोर्ब्स ने वर्ष के अंत में विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 25 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की। जिसमें पीवी सिंधु को 12वां स्थान प्राप्त हुआ। इस सूची में प्रथम स्थान 25 वर्षीय की नाओमी ओसाका को मिला।

प्रश्न : किसे हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया?

उत्तर : एरिक एम. गार्सेटी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक एम. गार्सेटी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया।

Read More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!