6 September 2022 Current Affairs in Hindi | 6 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. फॉर्मूला वन रेस ‘डच ग्रैंड प्रिक्स 2022 (Dutch Grand Prix 2022) का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रेड बुल कंपनी के रेसर मैक्स वेरस्टेपन ने फॉर्मूला वन रेस ‘डच ग्रैंड प्रिक्स 2022’ का खिताब जीता है, मैक्स वेरस्टेपन ने वर्ष 2022 में अब तक आयोजित हुई 15 रेस में से सर्वाधिक 10 रेस जीती है.
- आयोजन स्थल- नीदरलैंड
- बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स 2022 – मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड)
- ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2022 – कार्लोस सैंज (फेरारी – स्पेन)
- मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2022 – सार्जियो पेरेज (रेड बुल – मैक्सिको)
- ऑस्ट्रिया ग्रैंड प्रिक्स 2022- चार्ल्स लेक्लर (फेरारी मोनाको)
प्रश्न. ब्रिटेन (UK)’ की नई महिला प्रधानमंत्री कौन बनेंगी?
उत्तर. लिज़ ट्रस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लिज़ ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनेंगी, वह मार्गरेट थेचर और थेरेसा के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी
- लिज ट्रस को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के चुनाव के लिए
- 81, 326 वोट मिले है, जबकि इनके प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक को 60, 399 वोट मिले है
- लिज ट्रस बोरिस जॉनसन का स्थान लेंगी
ब्रिटेन
- ब्रिटेन यूरोप महाद्वीप में स्थित है
- ब्रिटेन की राजधानी – लंदन
- ब्रिटेन की Currency – पाउण्ड स्टर्लिंग
- ब्रिटेन किस महाद्वीप में स्थित है – यूरोप
- एमनेस्टी इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (ब्रिटेन)
- अंतराष्ट्रीय समुंद्री संगठन (IMO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (ब्रिटेन)
- राष्ट्रमंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (मुख्यालय)
- ब्रिटेन की सबसे लंबी नदी कौनसी है – सेवरन नदी
- ब्रिटेन के संविधान से क्या क्या लिया गया है – संसदात्मक शासान प्रणाली, एकल नागरिकता एवं विधि निर्माण प्रिक्रिया, विधि का शासन, संसदीय विशेषाधिकार, मंत्रिमंडल प्रणाली, परमाधिकार लेख और द्विसदनवाद
प्रश्न. इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड लर्निंग इन मैनेजमेंट विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत भारत के पहले ‘शिकायत कानून स्कूल’ का शुभारंभ कहाँ किया है?
उत्तर. ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- IILM विश्वविद्यालय ने ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के तहत भारत के पहले ‘शिकायत कानून स्कूल’ का उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुभारंभ किया है.
- उद्देश्य – इस स्कूल को स्थापित करने का उद्देश्य वकालत कौशल के साथ कानून के छात्रों को विपुल मुकदमेबाजी करने वाले वकील और होनहार न्यायाधीश बनने के लिए तैयार करना है.
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस 2022 (The International Day of Charity 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 05 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संयुक्त राष्ट्र ने 05 सितंबर को कलकत्ता में हुए मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस’ के रूप में घोषित किया था, मदर टेरेसा हमेशा धर्मार्थ कार्यों में लगी रहती थी.
- मदर टेरेसा को गरीबी और पीड़ा के खिलाफ लड़ाई में उनके प्रयासों के लिए उन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
मदर टेरेसा से जुड़े प्रश्न
- मदर टेरेसा का जन्म कब और कहाँ हुआ था – 26 अगस्त, 1910 को स्कॉप्जे (अब मेसीडोनिया में)
- मदर टेरेसा का वास्तविक नाम क्या था – एग्नेस गौंझा बोनास्क्यू
- मदर टेरेसा को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से किस वर्ष सम्मानित किया गया था – 1980
- मदर टेरेसा ने भारत में मिशनरीज ऑफ चैरिटी स्थापना कब की थी – 1950 में कोलकाता में
- मदर टेरेसा को अमेरिका सरकार द्वारा मैडल ऑफ़ फ्रीडम पुरस्कार से किस वर्ष सम्मानित किया गया था – 1985 में
प्रश्न. ISRO ने मंगल ग्रह या शुक्र ग्रह पर मिशन लैंड करने के लिए ‘इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेलेरेटर (IAD) नामक नई तकनीक का कहाँ से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर. थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (तिरुवनंतपुरम)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘इनफ्लैटेबल एरोडायनमिक डिसिलरेटर (IAD) नामक यह तकनीक विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र में विकसित की गई है, इस तकनीक का थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (तिरुवनंतपुरम) में रोहिणी’-300 (RH300MKII) रॉकेट से परीक्षण किया गया है जिसका उपयोग भविष्य में मंगल और शुक्र ग्रह सहित अन्य मिशनों के लिए किया जाएगा ISRO- ISRO – Indian Space Research Organization
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
- स्थापना – 15 अगस्त 1969
- संस्थापक – विक्रम साराभाई
- अध्यक्ष – एस सोमनाथ (पहले अध्यक्ष – विक्रम साराभाई)
- ISRO के सूर्य अध्ययन मिशन का क्या नाम है – ADITYA L1
- भारत के अंतरिक्ष का पितामाह किनको माना जाता है – विक्रम साराभाई
- भारत ने 104 उपग्रहों (अपने सबसे अधिकतम उपग्रह का रिकॉर्ड) को किस रॉकेट से भेजा था – PSLV C37
- ISRO के मंगल मिशन जिसे 5 नवंबर 2013 को लांच किया गया था इसका क्या नाम है – MOM (Mars Orbitter Mission)
- भारत और जापान के चन्द्र मिशन का नाम क्या है – LUPEX
प्रश्न. ‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के नए महानिदेशक कौन बने है?
उत्तर. शाजी प्रभाकर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- शाजी प्रभाकर ‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF)’ के नए महानिदेशक बने है, इनकी नियुक्ति AIFF की नवगठित कार्यकारी समिति ने की है
प्रश्न. आयुर्वेद कॉलेजों में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए ‘स्पार्क (SPARK) कार्यक्रम को किसने शुरू किया है?
उत्तर. A. केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS), नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
SPARK – Studentship Program for Ayurveda Research Ken
- केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने SPARK कार्यक्रम की शुरुआत की, यह एक फेलोशिप योजना है.
- इसका उद्देश्य देशभर के आयुर्वेद कॉलेजों में नामांकित युवा स्नातक छात्रों के शोध संबंधी विचारों का सहयोग एवं समर्थन करना है.
प्रश्न. वर्ष 2022 में ‘क्वाड (QUAD)’ देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
QUAD – Quadrilateral Security Dialogue (चतुर्भुज सुरक्षा संवाद)
- क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान देशों का एक समूह है
- इस सम्मेलन का उद्देश्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान के बीच सहयोग को और मजबूत करना और इंडोपैसिफिक क्षेत्र के विकास पर चर्चा करना है.
प्रश्न. भारत में पहला ‘UCIMTB माउंटेन साइकिलिंग एलिमिनेटर विश्व कप 2022’ कहाँ आयोजित हुआ है?
उत्तर. लेह (लद्दाख)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस प्रतियोगिता में जर्मन साइकिल चालक पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में पहले स्थान पर रहे
- भारत में पहला ‘UCIMTB माउंटेन साइकिलिंग एलिमिनेटर विश्व कप 2022’ का आयोजन लद्दाख पुलिस ने लद्दाख के प्रशासन और साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया है.
प्रश्न. ‘The Hero of Tiger Hill: Autobiography of a Param Vir’ शीर्षक वाली आत्मकथा को किसने लिखा है?
उत्तर. योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त मानद कप्तान)
महत्वपूर्ण बिंदु:
पिछली टॉप-5 पुस्तकें
- India-Africa Relations: Changing Horizons – राजीव कुमार भाटिया
- Madam Sir (आत्मकथा)- मंजरी जरुहर
- ‘Rusty Skies and Golden Winds’ – सान्निध्य शर्मा
- Fearless Governance – डॉ किरण बेदी
- ‘Lion of the Skies: Hardit Singh Malik, the Royal Air Force and the First World War’ – स्टीफन बार्कर
प्रश्न. गुजरात में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर ‘सवज’ का शुभारंभ किसने किया है?
उत्तर. अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के ट्रांस स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर और गान का शुभारंभ किया है, शुभंकर को सावज नाम दिया गया है जिसका गुजराती में अर्थ शेर होता है.
- गेम्स एंथम (गीत) – जुडेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया
- थीम – Celebrating Unity Through Sports
- राष्ट्रीय खेल आखिरी बार 2015 में केरल में हुए थे
प्रश्न. ‘सायरस पलोनजी मिस्त्री’ सड़क हादसे में निधन हो गया है, यह कौन थे?
उत्तर. टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष
महत्वपूर्ण बिंदु:
- साइरस पलोनजी मिस्त्री एक व्यापारी थे, जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की थी?
उत्तर. जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न. स्वेज नहर के खुलने से किन दो महाद्वीपो के बीच का मार्ग छोटा हो गया है?
उत्तर. यूरोप से एशिया और पूर्वी अफ्रीका
प्रश्न. पौधो द्वारा नाइट्रोजन किस रूप मे प्रयोग किया जाता है?
उत्तर. नाइट्रेट के रूप में
प्रश्न. इलेक्ट्रान के खोज कर्त्ता कौन थे?
उत्तर. जे. जे. थॉमसन
प्रश्न. ‘महात्मा गाँधी जी को अर्द्धनग्न फकीर किसने कहा था?
उत्तर. विंस्टन चर्चिल (ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री)
प्रश्न. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द ‘सेक्युलर’ (Secular) का अर्थ है?
उत्तर. सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता
प्रश्न. भारत व पाकिस्तान के बीच विभाजन किस योजना के तहत हुआ था?
उत्तर. माउंटबेटन योजना
प्रश्न. प्रसिद्ध नाटक ‘शकुंतला’ किसने लिखा था?
उत्तर. महाकवि कालिदास
प्रश्न. भारत मे श्वेत क्राति के जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर. वर्गीज कुरियन को
प्रश्न. स्टोरेज डिवाइस के मेन फोल्डर को क्या कहते है?
उत्तर. रूट डायरेक्टरी
TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION
महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान
- शरणार्थियों का स्वागत करने के लिए ‘यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022’ – एंजेला मर्केल (पूर्व जर्मन चांसलर)
- किस हिंदी लेखक को उनके नाटक महाबली के लिए “31वें व्यास सम्मान 2021′- असगर वजाहत
- ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022’ – विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट
- ‘एबेल पुरस्कार 2022’ – डेनिस पार्नेल सुलिवन
- किस साहित्यकार को उनके हिंदी उपन्यास प्रमेय के लिए ‘साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022’ – भगवंत अनमोल
- किस महिला पत्रकार ने व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग और कमेंट्री की श्रेणी में ‘पुलित्जर पुरस्कार 2022’ – फहमीदा अजीम (बांग्लादेश)
- दूसरा वार्षिक ‘अंतर्राष्ट्रीय रेंजर पुरस्कार 2022 – ओरंग राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व (असम)
- संयुक्त अरब अमीरात ने प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा 2022′ – कमल हासन
- ‘वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार 2022’ – कौशिक राजशेखर
- हिंदी उपन्यास ‘रेत की समाधि (Tomb of Sand) के लिए अतंर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 – गीतांजलि श्री
- ‘हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड 2022’ – इंद्रजीत सिंह
- गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2022 – अन्ना काबले दुबा (केन्या)
- प्रतिष्ठित ‘टेम्पलटन पुरस्कार 2022’ – फ्रैंक विल्ज़ेक
- ‘कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाइट पुरस्कार 2022’ – किशोर कुमार दास
- प्रतिष्ठित ‘ओ हेनरी पुरस्कार 2022’ – अमर मित्रा
इन्हे भी पढ़ें: