7 January 2023 Current affairs in Hindi | 7 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 7 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
7 January 2023 Current Affairs in Hindi | 7 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : विश्व का पहला ताड़ के पत्ते का पांडुलिपि संग्रहालय शुरु किस राज्य में शुरू किया गया है।
उत्तर : केरल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हाल ही में दुनिया का ताड़ के पत्तों का पहला पांडुलिपि संग्रहालय खोला गया है, जिससे राज्य सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से और अधिक समृद्ध हुआ है।
- यह संग्रहालय भारत की धरती पर यूरोपीय शक्तियों को हराने वाले एशिया के पहले साम्राज्य त्रावणकोर की लोकप्रिय कहानियों का खजाना समेटे हुए है।
प्रश्न : हिंदुस्तान कापर लिमिटेड और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आइएसएम (IIT ISM) के बीच कहा की विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं के लिए समझौता हुआ है।
उत्तर : कोलकाता
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हिंदुस्तान कापर लिमिटेड और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आइएसएम (IIT ISM) के बीच कोलकाता में विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं के लिए समझौता हुआ।
- यह समझौता एचसीएल के सीएमडी अरुण कुमार शुक्ला और आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो. राजीव शेखर की उपस्थिति में हुआ।
प्रश्न : जी-20 की पहली बैठक 31 जनवरी को कहा पर होगी।
उत्तर : पुंडुचेरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि जी-20 की पहली बैठक 31 जनवरी को पुडुचेरी में होगी।
- उन्होंने एक कार्यक्रम में जी-20 बैठक का लोगो जारी किया।
- उन्होंने इस अवसर पर सभी राज्यों में जी-20 की बैठकें आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ एके द्विवेदी की पुस्तक ‘ह्यूमन एनाटॉमी’ का विमोचन किया है।
उत्तर : मध्यप्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने समारोह में हिंदी मानव शरीर रचना विज्ञान में एक चिकित्सा पुस्तक ‘ह्यूमन एनाटॉमी’ का विमोचन किया, जो डॉ एके द्विवेदी द्वारा लिखित चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी पाठ्यक्रमों के मेडिकल छात्रों के लिए एक बहुत ही उपयोगी पुस्तक है।
- डॉ एके द्विवेदी इंदौर के प्रोफेसर और एचओडी फिजियोलॉजी एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इंदौर के होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं।
प्रश्न : किस राज्य के राज्यपाल ने तंजावुर में ऑक्टेव 2023 का उद्घाटन किया है।
उत्तर : तमिलनाडु
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने हाल ही में कहा कि समय के साथ पूर्वोत्तर को लेकर देश का नजरिया बदल गया है और वे राज्य अब भारत की विकास गाथाओं का हिस्सा बन गए हैं।
- ऑक्टेव 2023 में भाग लेने वाले राज्य असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश हैं।
- ऑक्टेव 2023 एसजेडसीसी, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में 3 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न : ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ अभियान किस बैंक के द्वारा शुरू किया गया है।
उत्तर : बंधन बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बंधन बैंक ने बैंक के ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली के साथ ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ अभियान शुरू किया। ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ एक एकीकृत मार्केटिंग अभियान है जिसमें कंपनी ने ‘विश्वास’ पर जोर दिया है कि ब्रांड एक बैंक के रूप में सात वर्षों की अवधि में अर्जित करने में सक्षम रहा है।
- बंधन बैंक ने 23 अगस्त 2015 को अपना परिचालन शुरू किया।
प्रश्न : अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर : संयम मेहरा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के सदस्यों ने दो साल (2023-24) की अवधि के लिए संयम मेहरा को उद्योग निकाय का चेयरमैन और राजेश रोकड़े को वाइस चेयरमैन चुना है।
प्रश्न : अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आगामी ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए किसे अपना वैश्विक साझेदार बनाया है।
उत्तर : जेएसडब्ल्यू
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आगामी ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए भारतीय कंपनी समूह जेएसडब्ल्यू को अपना वैश्विक साझेदार बनाया है।
प्रश्न : किस केंद्रीय मंत्री ने ‘डॉक्टर आपके द्वार’ मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया है।
उत्तर : आरके सिंह
प्रश्न : किस शहर ने सोलर प्लांट के लिए भारत के पहले रिटेल म्युनिसिपल ग्रीन बॉन्ड की योजना बनाई हैं?
उत्तर : इंदौर
प्रश्न : किस मेट्रो ने हाल ही में सफलतापूर्वक गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : नागपुर मेट्रो
प्रश्न : किस तमिल लेखक को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया हैं?
उत्तर : अन्नामलाई उर्फ इमायम