7 November 2022 Current Affairs in Hindi

7 November 2022 Current affairs in Hindi | 7 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 7 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

7 November 2022 Current Affairs in Hindi | 7 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : लोगों को कैंसर के गंभीर खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है?

उत्तर : 7 नवंबर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल 7 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day 2022) मनाया जाता है। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोगों को कैंसर के गंभीर खतरे के बारे में शिक्षित करता है।

प्रश्न : ईरान की किस आर्म्ड फ़ोर्स ने ठोस ईधन कैम-100 उपग्रह वाहक का परीक्षण किया है?

उत्तर : इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने तीन चरण के ठोस ईधन कैम-100 उपग्रह वाहक का परीक्षण किया है।

प्रश्न : हाल ही में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में किन दो खिलाड़ियों ने अपने अपने फाइनल में स्वर्ण पदक जीते?

उत्तर : प्रमोद भगत और मनीषा रामदास 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भगत ने 53 मिनट चले एसएल3 पुरुष एकल फाइनल में अपने हमवतन नितेश कुमार को 21-19, 21-19 से हराया।

प्रश्न : हाल ही में किन दो देशो के बीच ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत हुई?

उत्तर : अमेरिका और दक्षिण कोरिया 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सबसे बड़े संयुक्त सैन्य हवाई अभ्यासों में से एक ऑपरेशन ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ की शुरुआत ‘की। पांच दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देश मॉक हमले का अभ्यास कर रहे हैं।

प्रश्न : हाल ही में महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ किस राज्य में की गई?

उत्तर : उत्तराखंड 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चार नवंबर को इगास पर्व पर ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रश्न : फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने किसे अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया?

उत्तर : शुभ्रकांत पांडा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • फिक्की ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि पांडा 16-17 दिसंबर को होने वाली 95वीं एजीएम के समापन पर शीर्ष चैंबर के अध्यक्ष के रूप में संजीव मेहता का स्थान लेंगे।

प्रश्न : एक रिपोर्ट के अनुसार, किस देश को सबसे सस्ती विनिर्माण लागत वाले देश के रूप में स्थान दिया गया है?

उत्तर : भारत 

  • रिपोर्ट के अनुसार ,100 के पैमाने पर, भारत ने सस्ते विनिर्माण लागत के मामले में शत-प्रतिशत स्कोर किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का कुल मिलाकर ‘बिजनेस के लिए ओपन’ स्कोर 37 है।

Read More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!