8 February 2023 Current affairs in Hindi | 8 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 8 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
8 February 2023 Current Affairs in Hindi | 8 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : केन्द्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस राज्य के देवघर में नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी है?
उत्तर : झारखण्ड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केन्द्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में झारखण्ड के देवघर में नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी है. भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) की ओर से 450 करोड़ रुपये की संयंत्र की स्थापना की जाएगी.
प्रश्न : डोप टेस्ट में फ़ैल होने पर भारतीय एथलीट दीपा कर्माकर पर कितने महीने का बैन लगाया गया है?
उत्तर : 21 महीने
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डोप टेस्ट में फ़ैल होने पर भारतीय एथलीट दीपा कर्माकर पर 21 महीने का बैन लगाया गया है. भारतीय जिम्नास्ट को प्रतिबंधित पदार्थ हाइजेनामाइन के सेवन के चलते खेल से दूर कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पहली बार दीपा ने स्वीकार किया कि अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है.
प्रश्न : ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल बीच सॉकर चैम्पियनशिप किस राज्य ने जीती है?
उत्तर : केरल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा हाल ही में नेशनल बीच सॉकर चैम्पियनशिप केरल ने जीती है. पंजाब उप विजेता रही। इससे पूर्व सुबह तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में दिल्ली ने उतराखंड को हराया है.
प्रश्न : किस फाइनेंस कंपनी ने राउल रेबेलो को एमडी और सीईओ-नामित नियुक्त किया है?
उत्तर : महिंद्रा फाइनेंस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महिंद्रा फाइनेंस ने हाल ही में राउल रेबेलो को एमडी और सीईओ-नामित नियुक्त किया है. राउल रेबेलो वर्तमान में कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं और 29 अप्रैल 2024 को रमेश अय्यर के सेवानिवृत्त होने पर एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
प्रश्न : भारत, फ्रांस और किस देश ने हाल ही में त्रिपक्षीय ढांचे के तहत सहयोग के क्षेत्रों की घोषणा की है?
उत्तर : यूएई
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तीनो देशो ने ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन की चुनौती और हिंद महासागर क्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक त्रिस्तरीय मंच पर सहमति जताई है.
प्रश्न : किस विषय के प्रोफेसर और शोधकर्ता शमिका रवि को ईएसी-पीएम में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अर्थशास्त्र
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अर्थशास्त्र की प्रोफेसर और शोधकर्ता शमिका रवि को ईएसी-पीएम में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन वाशिंगटन डीसी में गवर्नेंस स्टडीज प्रोग्राम की अनिवासी वरिष्ठ फेलो हैं.
प्रश्न : विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन से स्थान पे रहे है?
उत्तर : पहले
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर रहे है. मॉर्निंग कंसल्ट की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं.
प्रश्न : किस पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है?
उत्तर : पद्म भूषण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है. वाणी जयराम ने तमिल, मराठी, तेलुगु, हिंदी और भोजपुरी सहित एक दर्जन से अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं.
Read Also: