8 January 2023 Current Affairs in Hindi

8 January 2023 Current affairs in Hindi | 8 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 8 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

8 January 2023 Current Affairs in Hindi | 8 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : ‘उड़ानखटोला’ डोगरी कविता संग्रह किसने लिखी है?

उत्तर : डॉ. चंचल भसीन 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राजभवन में डॉ. चंचल भसीन द्वारा लिखित डोगरी कविता संग्रह ‘उड़ानखटोला’ का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विमोचन किया।

प्रश्न : किस राज्य को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में गोल्ड आइकॉन पुरस्कार मिला?

उत्तर : तेलंगाना 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • तेलंगाना सरकार कि परियोजना मिट्टी के स्मार्ट पोषक तत्व प्रबंधन ने तेलंगाना – डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में ‘स्टार्ट-अप के सहयोग से डिजिटल पहल’ श्रेणी में गोल्ड आइकॉन अवार्ड प्राप्त हुआ.

प्रश्न : ई-नाम पोर्टल को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने किस अवॉर्ड से सम्मनित किया है?

उत्तर : डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ई-नाम पहल को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने हाल ही में डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 से सम्मनित किया है।

प्रश्न : 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ पर किया जाएगा?

उत्तर : इंदौर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंदौर में हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुभारंभ करेंगे और राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु समापन करेंगी।

प्रश्न : इंदौर में ‘हृदय दृश्यम लोक कला उत्सव’ का शुभारंभ निम्न में से कौन करेगा?

उत्तर : उषा ठाकुर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘हृदय दृश्यम लोक कला उत्सव’ के छटवें संस्करण का शुभारंभ मध्यप्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी।

प्रश्न : हाल ही में किस कैबिनेट मंत्री ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया?

उत्तर : फौजा सिंह सरारी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • निजी कारणों का हवाला देते हुए पंंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रश्न : भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए) ने हाल ही में किस कूरियर कंपनी के साथ समझौता किया?

उत्तर : डीटीडीसी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कूरियर कंपनी डीटीडीसी के साथ भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए) ने करार किया, जो इस सत्र की राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बंगाल की संतोष ट्रॉफी टीम को प्रायोजित करेगी।

Read More Current Affairs in Hindi

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!