9 September 2022 Current Affairs in Hindi | 9 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘मिस अर्थ इंडिया-2022’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. वंशिका परमार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वंशिका परमार हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है, ‘मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब जीतने के बाद वंशिका परमार अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलीपिंस में होने वाली ‘मिस अर्थ प्रतियोगिता 2022’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
- आयोजन स्थल – नई दिल्ली
पिछले टॉप-5 मिस खिताब
- मिस डिवा यूनिवर्स 2022 – दिविता राय
- मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 – खुशी पटेल
- मिस इंडिया USA 2022 – आर्या वालवेकर
- मिसेज यूनिवर्स डीवाइन 2022 – पल्लवी सिंह
- फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 – सिनी शेट्टी
प्रश्न. भारत में क्षयरोग (टीबी) को वर्ष 2025 तक खत्म करने के लिए ‘प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ को किसने शुरू किया है?
उत्तर. द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ शुरू किया है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2025 तक भारत से टीबी को ख़त्म करना है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निक्षय मित्र पहल भी शुरू करेंगी जो इस अभियान का अहम हिस्सा होगी .
- क्षय रोग (टीबी) के एक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के कारण होता है.
प्रश्न. सांस के माध्यम से कोरोना की सुई मुक्त वैक्सीन Ad5nCoV’ को आपातकालीन मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बना है?
उत्तर. चीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चीन सांस के माध्यम से कोरोना की निडिल फ्री वैक्सीन ‘Ad5-nCoV’ को आपात मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, इस वैक्सीन को तियानजिन स्थित कैनसिनो बायोलॉजिक्स इंक द्वारा बनाया गया है.
- इस वैक्सीन को सूंघकर कोरोना से बचाव किया जा सकता है.
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2022 (International Literacy Day 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 8 सितम्बर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दुनियाभर में हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है, पहली बार साक्षरता दिवस साल 1966 में मनाया गया था.
- उद्देश्य – इस दिवस को मनाने का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को साक्षर होने के लिए जागरुक करना है.
- थीम – Transforming Literacy Learning Spaces
प्रश्न. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच करने के लिए नई स्कूल स्वास्थ्य योजना ‘सेहत’ को किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
उत्तर. हरियाणा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस योजना के अंतर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र से साल में दो बार 25 लाख स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की जाएगी, जाँच में एकत्रित किये गए डाटा को ई-उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा.
- जिससे किसी भी स्थान पर बच्चे का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध होगा.
पिछली टॉप-5 राज्यों की योजनाए
- किसानों के कल्याण के लिए ‘रूरल बैकयार्ड पिगरी योजना’ को किस राज्य सरकार ने शुरू किया है – मेघालय
- महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘महिला निधि ऋण योजना शुरू की है – राजस्थान
- राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने परिवार कल्याण कार्ड’ योजना शुरू की है – उत्तरप्रदेश
- बेरोजगार महिलाओं के लिए किस राज्य सरकार ने ‘अम्मा योजना’ और ‘वात्सल्य योजना’ शुरू की है – सिक्किम
- अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किस राज्य ने ‘मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना’ को शुरू किया है – मध्यप्रदेश
प्रश्न. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहाँ पर आयोजित ‘इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) की पहली व्यक्तिगत मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की तरफ से अध्यक्षता की है?
उत्तर. लॉस एंजिलिस (अमेरिका)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) की यह बैठक हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में लचीलापन, स्थिरता, समग्रता, आर्थिक विकास, निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से भागीदार देशों के बीच आयोजित की गई है.
- इस बैठक में अमेरिका, भारत, जापान, इंडोनेशिया और इंडो-पैसिफिक के पास स्थित मित्र देशों के मंत्रियों ने हिस्सा लिया है.
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र प्रशांत क्षेत्र के यात्रा लेखक संगठन द्वारा भारत के किस राज्य को संस्कृति सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के लिए “अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार 2023′ से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर. पश्चिम बंगाल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह पुरस्कार भारत के पश्चिम बंगाल सहित कई देशों को 9 मार्च, 2023 को बर्लिन में ‘वर्ल्ड टूरिज्म एंड एविएशन लीडर्स समिट’ में प्रदान किया जाएगा.
- अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्करों में से एक है, जो उन शहरों, संगठनों और व्यवसायों को यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में की गई कड़ी मेहनत के लिए प्रदान किया जाता है.
प्रश्न. डिजिटल इंडिया मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रबंधित ‘ई-अभियोजन पोर्टल’ के माध्यम से मामलों के निपटान करने की संख्या में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डिजिटल इंडिया मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रबंधित ई-अभियोजन पोर्टल के माध्यम से मामलों के निपटान में उत्तर प्रदेश 9.12 मिलियन मामलों के साथ भारत में शीर्ष स्थान पर रहा है.
- ई-अभियोजन पोर्टल भयानक आपराधिक मुकदमे में तेजी लाने में अदालतों और अभियोजन प्रणाली की मदद करने के लिए गृह, IT और कानून मंत्रालयों की एक पहल है.
प्रश्न. लोकनायक फाउंडेशन के ‘8वें साहित्य पुरस्कार 2022 (आंध्र ज्ञानपीठ) से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर. तनिकेला भरणी (तेलुगु लेखक और अभिनेता)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तेलुगु लेखक और अभिनेता तनिकेला भरणी को 8वें वार्षिक साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
- इस पुरस्कार को लोकप्रिय रूप से ‘आंध्र ज्ञानपीठ’ के रूप में जाना जाता है, इसमें 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है.
प्रश्न. भारतीय प्राकृतिक गैस वितरण कंपनी ‘महानगर गैस लिमिटेड (MGL)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. महेश विश्वनाथन अय्यर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महेश विश्वनाथन अय्यर महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के नए अध्यक्ष बने है.
- MGL – Mahanagar Gas Limited
- स्थापना – 1995
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
प्रश्न. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ढांचागत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों एवं चुनौतियों पर केंद्रित ‘मंथन सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन कहाँ करेंगे?
उत्तर. बेंगलुरु (कर्नाटक)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस सम्मेलन में सड़कों, नई सामग्रियों एवं तकनीक, सड़क सुरक्षा, वाहन सुरक्षा, वैकल्पिक एवं भविष्योन्मुख आवागमन, बहु-माध्यम लॉजिस्टिक पार्क, पर्वतमाला और डिजिटल हस्तक्षेप से जुड़े बिदुओं पर चर्चा की जाएगी.
प्रश्न. ‘संसद टीवी’ के नए CEO कौन बने है?
उत्तर. उत्पल कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्पल कुमार सिंह संसद टीवी के नए CEO बने है, इन्होंने रवि कपूर का स्थान लिया है।
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारत में ‘योजना आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था
उत्तर. 1950 ई० में
प्रश्न. बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर. वारेन हेस्टिंग्स
प्रश्न. 1903 में भौतिकी का ‘नोबेल पुरस्कार’ जीतने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर. मैरी स्क्लाडोवका क्यूरी
प्रश्न. राज्यसभा के सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए?
उत्तर. 30 वर्ष
प्रश्न. भारत में स्वतंत्रता के बाद कितनी बार राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो चुका है?
उत्तर. 3 बार
प्रश्न. ‘स्फिग्नोमैनोमीटर (Sphygmomanometer)’ नामक यंत्र से क्या नापते है?
उत्तर. रक्त दाब
प्रश्न. सिंधु घाटी सभ्यता में ‘कालीबंगा’ किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर. मिट्टी के बर्तनों के लिए
प्रश्न. सरकारी शेयरों का निजी कंपनियों को बेचना क्या कहलाता है?
उत्तर. विनिवेश
प्रश्न. ‘नेफ्रोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर. किडनी का अध्ययन
प्रश्न. संविधान में ‘समवर्ती सूची’ का प्रावधान कहां से लिया गया है?
उत्तर. ऑस्ट्रेलिया से
TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION
महत्वपूर्ण ब्रांड एम्बेसडर 2022
- ‘मास्टरकार्ड के नए ब्रांड एंबेसडर – किदांबी श्रीकांत, चिराग शेट्टी, लक्ष्य सेन सात्विक साईराज रंकीरेड्डी
- ‘उत्तराखंड’ के नए राज्य ब्रांड एंबेसडर – ऋषभ पंत
- ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म ‘redBus’ के नए ब्रांड एंबेसडर – अल्लू अर्जुन
- ‘एशियन पेंट्स स्मार्टकेयर हाइड्रोलोक’ के नए ब्रांड एंबेसडर – रणबीर कपूर और पीवी सिंधु
- अगरबत्ती ब्रांड ‘जेड ब्लैक के नए ब्रांड एंबेसेडर – महेंद्र सिंह धोनी
- गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘PokerBaazi.com’ के नए ब्रांड एंबेसेडर – शाहिद कपूर
- पेट्रोलियम ब्रांड ‘गो गैस’ के नए ब्रांड एंबेसडर – अजय देवगन
- बियर्डो ने फ्रेगरेंस सेगमेंट के लिए किसे अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है – विक्की कौशल
- भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस’ की नई ब्रांड एम्बेसडर – विद्या बालन
- एग्रीटेक स्टार्टअप कंपनी ‘कृषि नेटवर्क के नए ब्रांड एंबेसडर – पंकज त्रिपाठी
- हैवेल्स इंडिया के उपभोक्ता सामान ब्रांड ‘लॉयड’ के नए ब्रांड एम्बेसडर – सौरभ गांगुली
- लग्जरी ब्रांड ‘लुइस वुइटन’ की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर – दीपिका पादुकोण
- ‘PharmEasy’के नए ब्रांड एम्बेसडर – आमिर खान
- ‘UNICEF’ के गुडविल एंबेसडर – मिली बॉबी ब्राउन
- राजस्थान सरकार ने किसे ‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना’ का ब्रांड एम्बेसडर – अवनी लेखरा
इन्हे भी पढ़ें: