23 October 2022 Current Affairs in Hindi

23 October 2022 Current Affairs in Hindi | 23 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न हर वर्ष 23 अक्टूबर कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर : तिल दिवस (Mole day) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 23 अक्टूबर को हर वर्ष तिल दिवस (Mole day) के रूप में मनाया जाता है, रसायन विज्ञान के प्रति उत्साही सभी लोगों के बीच ये दिवस लोकप्रिय है।

प्रश्न PMAY-U अवार्ड्स 2021 में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया?

उत्तर : उत्तर प्रदेश 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • PMAY-U पुरस्कारों 2021 की सूचि में, उत्तर प्रदेश राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया, उसके बाद क्रमशः मध्य प्रदेश और तमिलनाडु ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रश्न हाल ही में किन्हें ‘यूथ बिजनेस इंटरनेशनल ग्लोबल यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2022’ पुरस्कार दिया गया?

उत्तर : निरंजन ओवल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विकासशील देशों में गुणवत्तापूर्ण रेसिंग एवं कंप्यूटर गेमिंग उपकरण सस्ते बनाने की प्रतिस्पर्धा में देश के प्रथम और एकमात्र सिम रेसिंग गियर निर्माता सिमफोर्ज इंजीनियरिंग के स्वामी निरंजन ओवल ने पुरस्कार जीता है।

प्रश्न ‘टाइगर ट्रंफ’ किन दो देशो के बिच का का तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास है?

उत्तर : भारत – अमेरिका 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विशाखापत्तनम में भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के तहत तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ किया।

प्रश्न भारत ने हाल ही में किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया?

उत्तर : अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रक्षा अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कि अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि श्रेणी की नई पीढ़ी मिसाइल का एडवांस वैरिएंट है। जो 1000 से 2000 किमी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम मानी गई है।

प्रश्न किस बैंक ने हाल ही में ‘डीएक्स 2022 पुरस्कार’ प्राप्त किया है?

उत्तर : कर्नाटक बैंक 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार, “डीएक्स 2022 पुरस्कार” कर्नाटक बैंक ने बीएफएसआई खंड के तहत डिजिटल परिवर्तन में सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए प्राप्त किया है।

प्रश्न 39वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से कहा पर खेला जाएगा?

उत्तर : सुरजीत एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बर्लटन पार्क

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 27 अक्टूबर से भारत का प्रतिष्ठित 39वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट स्थानीय सुरजीत एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बर्लटन पार्क में खेला जाएगा।

प्रश्न किस राज्य में मंत्रियों द्वारा पहले अंग्रेजी माध्यम सामान्य डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया?

उत्तर : त्रिपुरा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में शहर में 100 प्रवेश क्षमता वाले राज्य के पहले अंग्रेजी माध्यम सामान्य डिग्री कॉलेज का त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ के साथ मिलकर उद्घाटन किया।

प्रश्न इंडिया चैप्टर ऑफ़ द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ फिल्म क्रिटिक्स ने भारत की कितनी सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट जारी की है?

उत्तर : 10 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंडिया चैप्टर ऑफ़ द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ फिल्म क्रिटिक्स ने हाल ही में भारत की 10 सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट जारी की है।

इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!