3 November 2022 Current Affairs in Hindi

इस पोस्ट में “3 November 2022 Current affairs in Hindi | 3 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स” के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 3 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

3 November 2022 Current Affairs in Hindi | 3 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : कौन से भारतीय क्रिकेट प्लेयर हाल ही में टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचे?

उत्तर : सूर्यकुमार यादव 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आईसीसी टी20 रैंकिंग सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान काबिज कप पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए हैं.

प्रश्न : मध्यप्रदेश के किस शहर का एक रास्ता रास्ते का नामकरण प्रदेश की ‘लाड़ली लक्ष्मियों’ के नाम पर किया?

उत्तर : भोपाल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक रास्ते का नामकरण प्रदेश की ‘लाड़ली लक्ष्मियों’ के नाम पर किया।

प्रश्न : सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक बड़ौदा तिरंगा प्लस जमा योजना की शुरुआत की है?

उत्तर : बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ग्राहकों को प्रतिवर्ष 7.50 प्रतिशत तक उच्च ब्याज दरों की पेशकश के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने बड़ौदा तिरंगा प्लस जमा योजना की शुरुआत की है.

प्रश्न : भारत ने जल संसाधन विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी है?

उत्तर : डेनमार्क 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • जल संसाधन विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और डेनमार्क के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी है।

प्रश्न : किन दो राज्यों में एक अधिवक्ता समेत 10 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई?

उत्तर : पंजाब , हरियाणा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एक अधिवक्ता समेत 10 न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

प्रश्न : ‘रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस’ के बढ़ने तेजी से बढ़ने पर कहाँ पर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की गई?

उत्तर : कैलिफोर्निया 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अमेरिका के पश्चिमी प्रांत कैलिफोर्निया में ‘रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल नामक वायरस (आरएसवी)’ का प्रकोप तेजी बढ़ रहा है, जिसके चलते वहां पर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा जारी की है।

प्रश्न : किसे हाल ही में महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्रों के नए उप महानिदेशक (डीडीजी) के रूप में नियुक्ति की गई?

उत्तर : सचिन जैन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्रों के नए उप महानिदेशक (डीडीजी) के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सचिन जैन को नियुक्त किया गया है।

प्रश्न : किस राज्य में ‘लव जिहाद’ घटना के खिलाफ ‘ठिया आंदोलन’ का मंचन किया?

उत्तर : महाराष्ट्र 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विभिन्न हिंदू समूहों ने हाल ही में एक किशोरी को बचाने में पुलिस की विफलता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितेश राणे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के जूना रजवाड़ा थाने के सामने ‘ठिया आंदोलन’ का मंचन किया।

प्रश्न : किस सेवा संस्था की संस्थापक एवं पद्मश्री सम्मानित महिला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

उत्तर : इलाबेन भट्ट

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वर्ष 1977 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 1986 में राइट लाइवलीहुड अवार्ड और पद्म भूषण जैसे पुरस्कार से सम्मानित इलाबेन भट्ट का 89 साल की आयु में निधन हो गया है. वे सेवा संस्था की संस्थापक थी और उन्होंने महिलाओं के रोजगार के लिए कई उल्लेखनीय काम किए।

Read More Related Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!