2 January 2023 Current affairs in Hindi | 2 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 2 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 January 2023 Current Affairs in Hindi | 2 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : ‘नेशनल साइंस फिक्शन डे’ हर वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर : 2 जनवरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 2 जनवरी, 1920 को प्रसिद्ध विज्ञान कथा लेखक आइजैक असिमोव का जन्म हुआ था. वे एक अमेरिकी लेखक और बोस्टन विश्वविद्यालय के जैव रसायन के प्रोफेसर थे यह दिन उनकी याद दिलाता है.
प्रश्न : किसने रेलवे बोर्ड के नये अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया?
उत्तर : अनिल कुमार लाहोटी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रेलवे बोर्ड में सदस्य (अवसंरचना) अनिल कुमार लाहोटी ने आज रेलवे बोर्ड के नये अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया।
प्रश्न : भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार हाल ही में किन्होने ग्रहण कर लिया?
उत्तर : पंकज मोहन सिन्हा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने नववर्ष के पहले दिन रविवार को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
प्रश्न : आईएससी का 108वां वार्षिक सत्र नागपुर में किस विश्वविधालय में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर : राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित करेंगे। आईएससी का 108वां वार्षिक सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा.