9 January 2023 Current Affairs in Hindi

9 January 2023 Current affairs in Hindi | 9 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 9 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

9 January 2023 Current Affairs in Hindi | 9 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ जनवरी में कब मनाया जाता है?

उत्तर : 9 जनवरी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रवासी भारतीय दिवस हर दो साल बाद 09 जनवरी को मनाया जाता है. इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे।

प्रश्न : 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ कहाँ पर किया गया?

उत्तर : इंदौर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ जिसमें इस वर्ष भारतवंशी समुदाय को देश की विकास यात्रा में सहभागी बनाने पर फोकस होगा।

प्रश्न : हर वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन कब किया जाएगा?

उत्तर : सितम्बर-अक्टूबर माह

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राज्य के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की हर वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा।

प्रश्न : अमेरिका ने पहले यूनाइटेड कप के फाइनल में किस देश को हराकर यह खिताब जीत लिया?

उत्तर : इटली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अमेरिका ने मैटियो बेरेटिनी पर टेलर फ्रिट्ज़ की जीत के साथ पहले यूनाइटेड कप के फाइनल में इटली को 3-0 से हराकर यह खिताब जीत लिया।

प्रश्न : मराठा शौर्य दिवस 14 जनवरी को कहा पर मनाया जाएगा?

उत्तर : पानीपत

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 14 जनवरी को अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच (एआईएमजेएम), पानीपत और सड़क मराठा समुदाय द्वारा आयोजित किये जाने वाले 261वें मराठा शौर्य दिवस में मराठा समुदाय के सैकड़ों युवा शामिल होंगे।

प्रश्न : कौनसी कंपनी भारत में पहले फ्लैगशिप स्टोर खोलेगा?

उत्तर : एप्पल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत में एप्पल 2023 की पहली तिमाही में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है।

Read More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!