13 January 2023 Current affairs in Hindi | 13 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 13 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
13 January 2023 Current Affairs in Hindi | 13 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : WHO ने किस ड्रग कंपनी द्वारा बनाए गए दो खांसी के सिरप बच्चों को नहीं पिलाने के लिए अलर्ट जारी किया है?
उत्तर : मैरियन बायोटेक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जिन सिरप पर WHO ने अलर्ट जारी किया है उनका नाम है एम्बरोनॉल सिरप और डीओके-1 मैक्स हैं।
प्रश्न : पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का ‘थीम सॉन्ग’ कौनसा है?
उत्तर : हॉकी है दिल मेरा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रीतम का गाना “हॉकी है दिल मेरा” पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का ‘थीम सॉन्ग’ है।
प्रश्न : लोहड़ी भारत के किस क्षेत्र का एक प्रसिद्द त्यौहार है?
उत्तर : उत्तर भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लोहड़ी मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है यह उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है।
प्रश्न : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने किस देश को इबोला वायरस से मुक्त होने की घोषणा की?
उत्तर : युगांडा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- युगांडा देश को इबोला वायरस से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मुक्त होने की घोषणा की।
प्रश्न : ‘स्पेयर’ नाम की आत्मकथा किस पर आधारित है जो 10 जनवरी 2023 में रिलीज हुई है?
उत्तर : प्रिंस हैरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘स्पेयर’ आत्मकथा 10 जनवरी 2023 को रिलीज हुई जो प्रिंस हैरी के बचपन से लेकर राजपरिवार छोड़ने तक की घटनाओं के बारे में है। ब्रिटेन में सबसे तेजी से बिकने वाली प्रिंस हैरी की ‘स्पेयर’ आत्मकथा नॉन-फिक्शन बुक बन गई है।
प्रश्न : 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाएगा?
उत्तर : 25 जनवरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 25 जनवरी को मध्यप्रदेश में 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
प्रश्न : किसे व्यवसाय एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया हैं?
उत्तर : अमित कैलाश चंद्र लाठ
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पोलैंड के प्रवासी राजस्थानी अमित कैलाश चंद्र लाठ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यवसाय एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया हैं।
प्रश्न : हाल ही में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण कहाँ किया गया?
उत्तर : चांदीपुर (ओडिशा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।
Read More Current Affairs in Hindi
- 12 January 2023 Current affairs
- 11 January 2023 Current affairs
- 10 January 2023 Current affairs
- 9 January 2023 Current affairs