14 January 2023 Current Affairs in Hindi

14 January 2023 Current affairs in Hindi | 14 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 14 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

14 January 2023 Current Affairs in Hindi | 14 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस किस कंपनी ने हाल ही में सीईओ और बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर : कॉग्निजेंट (Cognizant)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस को कॉग्निजेंट आईटी प्रमुख ने अपनी कंपनी के लिए नए सीईओ और बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है.

प्रश्न : अधंता नियंत्रण के लिए पॉलिसी लागू करने वाला कौनसा राज्य हाल ही में देश का पहला राज्य बना?

उत्तर : राजस्थान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में एक अभिनव पहल करते हुये देश में पहली बार ‘राइट टू साइट विजन’ के उद्देश्य के साथ अंधता नियंत्रण पॉलिसी लागू की गयी है।

प्रश्न : हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया, वे किस राजनितिक पार्टी के अध्यक्ष थे?

उत्तर : जनता दल यूनाइटेड

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 75 वर्ष की आयु में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव हाल ही में निधन हो गया।

प्रश्न : गुजरात में मकर संक्रांति के दौरान जीवदया को प्रधानता देने के लिए व्यापक स्वरूप से किस अभियान का आयोजन किया गया है?

उत्तर : दस दिवसीय करुणा अभियान-2023

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राज्य में मकर संक्रांति के दौरान घायल पक्षियों के प्राण बचाने तथा जीवदया को प्रधानता देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने व्यापक स्वरूप से दस दिवसीय करुणा अभियान-2023 का आयोजन किया गया है। इस अभियान को और सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1962 तथा वॉट्सएप नंबर 8320002000 भी घोषित किए गए हैं।

प्रश्न : सुदर्शन पटनायक ने विश्व कप हॉकी की थीम पर ‘चक दे ​​इंडिया’ संदेश के साथ चावल की भूसी से मोजेक कलाकृति बनाई वे कौन है?

उत्तर : प्रसिद्ध रेत कलाकार

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पहली बार पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर में प्रसिद्ध रेत कलाकार एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने विश्व कप हॉकी की थीम पर ‘चक दे ​​इंडिया’ संदेश के साथ चावल की भूसी से मोजेक कलाकृति बनाई।

प्रश्न : किस एजेंसी विश्लेषण के अनुसार पृथ्वी की सतह का औसत तापमान 2022 में 2015 के साथ पांचवें सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हुआ?

उत्तर : नासा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पृथ्वी की सतह का औसत तापमान अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा जारी एक विश्लेषण के अनुसार, 2022 में 2015 के साथ पांचवें सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हुआ।

प्रश्न : किस शहर में विश्व के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई?

उत्तर : वाराणसी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वाराणसी में विश्व के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई और काशी के गंगापार क्षेत्र में नई टेंट सिटी का उद्घाटन किया।

Read More Current Affairs in Hindi

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!