19 January 2023 Current affairs in Hindi | 19 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 19 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
19 January 2023 Current Affairs in Hindi | 19 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : किस शहर में देश के पहले रेफरी उत्कृष्टता केंद्र (कोर) की स्थापना की के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर : ग्वालियर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ने देश के पहले रेफरी उत्कृष्टता केंद्र (कोर) की स्थापना के लिये एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।
प्रश्न : विश्व दुनिया की सबसे उम्रदराज़ किस महिला का 118 साल की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : ल्यूसिल रैंडन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 118 वर्ष की आयु उम्र में हाल ही में फ्रांस देश की नन और विश्व की सबसे उम्रदराज़ महिला ल्यूसिल रैंडन का निधन हो गया है।
प्रश्न : हाल ही में कलराज मिश्र ने पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का लोकार्पण किया इस पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने हाल ही में लोकार्पण किया।
प्रश्न : हाल ही में किस राज्य में छह पाक हिन्दू विस्थापितो को देश की नागरिकता प्रदान किया गया?
उत्तर : राजस्थान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में छह पाक हिन्दू विस्थापितो को राजस्थान में जैसलमेर के जिला कलक्टर टीना डाबी द्वारा देश की नागरिकता प्रदान किया गया।
प्रश्न : यूटीटी नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में अंडर-15 बालक और बालिका का खिताब किसने अपने नाम किया है?
उत्तर : पुनीत बिस्वास और शुभंकृता दत्ता
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यूटीटी नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस (एनसीओई), कोलकाता की शुभंकृता दत्ता और पश्चिम बंगाल के पुनीत बिस्वास ने अंडर-15 बालक और बालिका का खिताब अपने नाम किया।
प्रश्न : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे घोषित किया गया है?
उत्तर : चंदन सिंह चौहान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चंदन सिंह चौहान को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर मंडल की मीरापुर सीट से विधायक घोषित किया गया है।
Read Also: