3 March 2023 Current Affairs in Hindi

3 March 2023 Current affairs in Hindi | 3 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 3 March के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

3 March 2023 Current Affairs in Hindi | 3 मार्च 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : संन्यास के 10 साल बाद वानखेड़े में किस खिलाडी की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : संचिन तेंदुलकर 

व्याख्या:

  • संन्यास के 10 साल बाद वानखेड़े में महान खिलाडी सचिन तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की गयी है. प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को किया जाएगा। यह दिग्गज का 50 वां जन्मदिन होगा.

प्रश्न : बोला टिनुबु को हाल ही में किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है?

उत्तर : नाइजीरिया 

व्याख्या:

  • बोला टिनुबु को हाल ही में नाइजीरिया का नया राष्ट्रपति चुना गया है. उन्‍हें अफ्रीका के सर्वाधिक जनसंख्‍या वाले देश नाइजीरिया के राष्‍ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई है। इससे पहले वे लागोस राज्‍य के गर्वनर रहे हैं.

प्रश्न : जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और किस देश ने हाल ही में आपूर्ति श्रृंखला के लिए ‘चिप 4’ वार्ता शुरू की है?

उत्तर : ताइवान

व्याख्या:

  • ताइवान, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने हाल ही में आपूर्ति श्रृंखला के लिए ‘चिप 4’ वार्ता शुरू की है. देशो ने सेमीकंडक्टर की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए एक नए अमेरिकी नेतृत्व वाले ढांचे के तहत वरिष्ठ अधिकारियों की पहली बैठक आयोजित की है.

प्रश्न : जीएसएम ने हाल ही में किस देश को “गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023” से सम्मानित किया है?

उत्तर : भारत 

व्याख्या:

  • जीएसएम (Global System For Mobile) ने भारत को दूरसंचार सुधारों और सक्षम नीतियों पर बेहतरीन कार्य करने के लिए हाल ही में “गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023” से सम्मानित किया है. जीएसएम ने दूरसंचार सुधारों और सक्षम नीतियों पर देश के शानदार फोकस की वैश्विक मान्यता और स्वीकृति है.

प्रश्न : किस राज्य की GIFT सिटी में दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय स्थापित किये जायेंगे?

उत्तर : गुजरात 

व्याख्या:

  • गुजरात की GIFT सिटी में दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय स्थापित किये जायेंगे. ये दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय वोलोंगोंग और डीकिन – जल्द ही गुजरात के ‘गिफ्ट सिटी’ में कैंपस स्थापित होंगे.

प्रश्न : रक्षा मंत्रालय को हाल ही में कितने स्वदेशी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने के लिए भारतीय सेना से एक प्रस्ताव मिला है?

उत्तर : 310 

व्याख्या:

  • भारत के रक्षा मंत्रालय को हाल ही में चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तैनाती के लिए मेक इन इंडिया के तहत 310 स्वदेशी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने के लिए भारतीय सेना से एक प्रस्ताव मिला है.

प्रश्न : आईआरसीटीसी और किस बैंक ने भारत का सबसे पुरस्कृत सह-ब्रांडेड यात्रा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?

उत्तर : एचडीएफसी बैंक 

व्याख्या:

  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में भारत का सबसे पुरस्कृत सह-ब्रांडेड यात्रा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. यह सह-ब्रांडेड कार्ड विशेष रूप से एनपीसीआई के रूपे नेटवर्क पर उपलब्ध है.

प्रश्न : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में किस राज्य में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?

उत्तर : मध्य प्रदेश 

व्याख्या:

  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है.

Read Also:

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!