इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 8-9 March के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
8-9 March 2023 Current Affairs in Hindi | 8-9 मार्च 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : 23वां राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर : गोवा
व्याख्या:
- गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई द्वारा 6 मार्च 2023 को पणजी, गोवा में 23वें राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
- इसमें केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी शामिल हुए।
प्रश्न : किस शहर में ‘सुशासन सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर : भोपाल
व्याख्या:
- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 6 मार्च 23 को भोपाल, मध्य प्रदेश में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
प्रश्न : संवाद ‘मैस्मेराइज 2023’ किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या:
- वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने 6 मार्च 2023 को नई दिल्ली में मैस्मेराइज 2023 के पहले सत्र का उद्घाटन किया।
प्रश्न : रक्षा अभ्यास FRINJEX-23 किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर : केरल
व्याख्या:
- भारतीय सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास FRINJEX-23 7 और 8 मार्च 2023 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पंगोडे सैन्य स्टेशन में आयोजित किया जाएगा।
- इस अभ्यास का उद्देश्य सामरिक स्तर पर दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना है।
प्रश्न : सेवलॉन इंडिया ने किस खिलाड़ी को दुनिया का पहला ‘हैंड एंबेसडर’ नामित किया है?
उत्तर : सचिन तेंदुलकर
व्याख्या:
- सेवलॉन स्वस्थ इंडिया ने 6 मार्च 2023 को अरबों लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के लिए सचिन तेंदुलकर को दुनिया का पहला ‘हैंड एंबेसडर’ घोषित किया।
प्रश्न : ACI-ASQ अवार्ड्स 2022 के अनुसार किस हवाई अड्डे को सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया?
उत्तर : तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
व्याख्या:
- एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा 6 मार्च 23 को घोषित ASQ अवार्ड्स 2022 के अनुसार, तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ दर्जा दिया गया है।
- इसे 2 मिलियन से कम यात्रियों की एशिया-प्रशांत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा घोषित किया गया है।
प्रश्न : “इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस – गांधीयन एरा” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर : पी. ज्योतिमणि
व्याख्या:
- सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन ने 5 मार्च 2023 को इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस – गांधीयन एरा नामक पुस्तक का विमोचन किया।
प्रश्न : किस राज्य सरकार ने 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है?
उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या:
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 मार्च 2023 को राज्य विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया।
- 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बेरोजगार युवकों को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।
प्रश्न : अटुकल पोंगाला उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर : केरल
व्याख्या:
- केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 7 मार्च 2023 को “अटुकल पोंगाला” के लिए दुनिया में महिलाओं के सबसे बड़े जमावड़े में से एक मनाया गया।
प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय समूह ACI द्वारा किस भारतीय हवाई अड्डे को एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे अच्छे और स्वच्छ हवाई अड्डों में से एक घोषित किया गया है?
उत्तर : इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
व्याख्या:
- अंतर्राष्ट्रीय समूह ACI द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे को एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे अच्छे और स्वच्छ हवाई अड्डों में से एक के रूप में घोषित किया गया है।
प्रश्न : मेघालय के नए मुख्यमंत्री कोनराड संगमा निम्नलिखित में से किस राजनीतिक दल से संबंधित हैं?
उत्तर : नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
व्याख्या:
- NPP के प्रमुख कोनराड संगमा को फिर से मेघालय राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह इस बार 13वें सीएम के तौर पर काम करेंगे।
प्रश्न : त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : माणिक साहा
व्याख्या:
- माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- शपथ समारोह अगरतला के विवेकानंद मैदान में हुआ।
- मुख्यमंत्री माणिक साहा ने त्रिपुरा में टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 12,00 से अधिक मतों से हराया।
प्रश्न : नागालैंड की पहली महिला मंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तर : सलहौतुओनौ क्रूस
व्याख्या:
- सल्हौतुओनुओ क्रूस नागालैंड विधान सभा के लिए चुनी गई पहली महिला विधायक हैं।
- उन्होंने पीएम मोदी की मौजूदगी में शिलांग में नागालैंड के मंत्री के रूप में शपथ ली।
- नागालैंड में NDDP के नेफ्यू रियो के नेतृत्व में सर्वदलीय सरकार बनी है।
प्रश्न : कमांड नियुक्ति पाने वाली पहली महिला IAF अधिकारी कौन हैं?
उत्तर : शालिजा धामी
व्याख्या:
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सशस्त्र बलों ने महिला अधिकारियों के लिए कमांड नियुक्तियों को खोल दिया है।
प्रश्न : MRSAM (मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल) परीक्षण फायरिंग भारतीय नौसेना द्वारा किस युद्धपोत से पूरी की गई।
उत्तर : आई.एन.एस. विशाखापत्तनम
व्याख्या:
- भारतीय नौसेना ने 7 मार्च 2023 को INS विशाखापत्तनम से MRSAM (मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल) फायरिंग सफलतापूर्वक की।
- MRSAM को DRDO और IAI द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है और BDL में इसका उत्पादन किया गया है।
प्रश्न : हाल ही में ‘JO201’ शब्द खबरों में था। निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सही ढंग से समझाता है?
उत्तर : हबल टेलीस्कोप द्वारा हाल ही में खोजी गई आकाशगंगा
व्याख्या:
- हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने हाल ही में एबेल 85 आकाशगंगा समूह में जेलीफ़िश आकाशगंगा JO201 की एक छवि ली है।
प्रश्न : हाल ही में “एरिथ्रिटोल” शब्द समाचारों में रहा है, यह किससे संबंधित है?
उत्तर : यह एक कृत्रिम स्वीटनर है
व्याख्या:
- द इंडियन एक्सप्रेस: नेचर मेडिसिन में प्रकाशित क्लीवलैंड क्लिनिक के नए शोध से पता चला है कि एरिथ्रिटोल, एक लोकप्रिय कृत्रिम स्वीटनर, दिल के दौरे और स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।
Read Also:
अगर आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे क्लिक करके आप सीधे टेलीग्राम के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं।
करंट अफेयर्स के ऐसे ही 8-9 March 2023 Current Affairs in Hindi प्रश्नों के साथ निरंतर अपनी तैयारी जारी रखने के लिए आप इस वेबसाइट को रोजाना विजिट करते रहे हम आपके लिए डेली कुछ नए अपलोड करते है।