Daily Current Affairs 12 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 12 मार्च 2022 हिंदी में
12 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘साहित्योत्सव (Literature Festival)’ का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर. नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली में साहित्य अकादमी के साहित्य उत्सव साहित्योत्सव का उद्घाटन किया है.
- साहित्योत्सव (Literature Festival) को 10 से 15 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा इस उत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित विद्वान, साहित्यकार, लेखक और प्रकाशक भाग लेंगे.
प्रश्न. भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी ल्युपिन लिमिटेड (Lupin Limited) के शक्ति अभियान की नई ब्रांड एम्बेसडर कौन बनी है?
उत्तर. मैरी कॉम
प्रश्न. भारत के सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र (Floating Solar Power Plant)’ परियोजना को कहाँ शुरू किया गया है?
उत्तर. थूथुकुडी (तमिलनाडु)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 150.4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भारत के सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र को थूथुकुडी (तमिलनाडु) में स्थापित किया है.
- इस तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र में सालाना 42 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करने की क्षमता है, सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू करने का उद्देश्य पर्यावरणीय रूप से स्थायी बिजली उत्पादन प्रदान करना और कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है.
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय वित्तीय रिपोटिंग प्राधिकरण (NFRA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. अजय भूषण पांडे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अजय भूषण पांडे, अशोक कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे.
- NFRA – National Financial Reporting Authority – ‘राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ऑडिटिंग पेशे के लिए एक स्वतंत्र नियामक के रूप में कार्य करता है.
- स्थापना – 1 अक्टूबर, 2018
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- वायुसेना की पश्चिमी कमान के नए ‘कमांडिंग इन चीफ – श्रीकुमार प्रभाकरन
- राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) की कार्यकारी समिति के नए अध्यक्ष – भूषण पटवर्धन
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)’ की नई अध्यक्ष – माधबी पुरी बुच
- आर्थिक विकास संस्थान के नए निदेशक – चेतन घाटे
- भारतीय सेना के नए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ – चन्नीरा बंसी पोनप्पा
प्रश्न. दुनिया में पहला सूयर का दिल ट्रांसप्लांट करवाने वाले मरीज का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, इनका क्या नाम था?
उत्तर. डेविट बेनेट
प्रश्न. ICC महिला ODI विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी है?
उत्तर. झूलन गोस्वामी (भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अपने करियर का पांचवां विश्व कप खेल रही भारतीय गेंदबाज ‘झूलन गोस्वामी’ न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेटकीपर कैटी मार्टिन को आउट करके ICC महिला ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई है.
- झूलन ने अब तक वर्ल्ड कप में 39 विकेट झटके है.
पिछले टॉप-5 क्रिकेट से जुड़े प्रश्न
- ICC टेस्ट रैकिंग में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर कौन बने है – रविन्द्र जडेजा
- 6 क्रिकेट विश्वकप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी है – मिताली राज
- BCCI ने ‘टाटा IPL’ 2022 के लिए किस घरेलू कॉर्ड भुगतान नेटवर्क को ऑफिसियल पार्टनर बनाया है – रूपे
- IPL टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के नए कप्तान कौन बने है – मयंक अग्रवाल
- प्रथम श्रेणी (रणजी ट्रॉफी)’ डेब्यू पर तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने है – साकिबुल गनी
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस 2022 (International Day of Women Judges 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 10 मार्च
प्रश्न. स्कॉच ग्रुप द्वारा जारी स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेस रैंकिंग 2021′ में कौन-सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. आंध्र प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेस रिपोर्ट एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसमें राज्यों को राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर विभिन्न परियोजनाओं में उनके प्रदर्शन के अनुसार रैंकिंग दी गई है आंध्र प्रदेश ने लगातार दूसरे वर्ष नंबर 1 स्थान पर रहा है.
टॉप-3 राज्य
- आंध्र प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
- रिपोर्ट जारीकर्ता – स्कॉच ग्रुप
पिछले टॉप-5 रिपोर्ट
- सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट स्टेट ऑफ इंडिया की पर्यावरण रिपोर्ट, के अनुसार सतत विकास सूचकांक 2021 में भारत किस स्थान पर रहा है – 120वें
- नाइट फ्रैंक द्वारा जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2022′ के अनुसार विश्व स्तर पर अरबपतियों की आबादी में सबसे अधिक संख्या के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है – तीसरे
- हुरुन इंडिया वेल्थ (Hurun India Wealth) द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है – 11%
- सौभाग्य योजना (सौर विद्युतीकरण योजना) के तहत भारत के किस राज्य में सौर-आधारित सिस्टम के माध्यम से विद्युतीकृत घरों की संख्या सबसे ज्यादा है – राजस्थान
- वैश्विक उद्यमिता मॉनिटर (GEM)’ 2021-22 की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार व्यवसाय शुरू करने में आसानी के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है – चौथे
प्रश्न. ISSF शूटिंग विश्व कप 2022′ की पदक तालिका में कौन-सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय निशानेबाजों ने मिस्र के काहिरा में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप 2022 में कुल सात पदक जीते, जिनमें चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है.
टॉप-3 देश
- भारत – 7 (4G, 2S, 1B)
- नॉर्वे – 6 (3G, 1S, 2B)
- फ्रांस – 3 (3G)
- आयोजन स्थल – काहिरा (मिस्र)
प्रश्न. ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)’ के नए पूर्णकालिक सदस्य कौन बने है?
उत्तर. अश्विनी भाटिया
प्रश्न. खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 (National Youth Parliament Festival 2022) के तीसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर. नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं की आवाज सुनना है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष तीन युवा विजेताओं को समापन समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बोलने का अवसर मिलेगा.
- केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 में अध्यक्षता की है.
- राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 की थीम – (Be the voice of New India and find solutions and contribute to Policy).
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने महिलाओं को नौकरियां प्रदान करने के लिए महिला @ कार्य (Women@Work) कार्यक्रम को शुरू किया है?
उत्तर. कर्नाटक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कर्नाटक राज्य की सरकार ने वर्ष 2026 तक महिलाओं को पांच लाख नौकरियां प्रदान करने के लिए ‘महिला @ कार्य (Women@Work)’ कार्यक्रम को किसने शुरू किया है.
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यबल को आकर्षित करने के लिए कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है, इसे ‘कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (KDEM)’ द्वारा कर्नाटक स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से विकसित किया गया है.
पिछले टॉप-5 कर्नाटक राज्य से जुड़े प्रश्न
- इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF)’ के वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ है – बेंगलुरु (कर्नाटक)
- संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारतीय मंदिर वास्तुकला ‘देवायतनम (Devayatanam)’ सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ पर किया गया – हम्पी (कर्नाटक)
- महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न और अत्याचार को रोकने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ओबाव कला (Obaav Kala) को किस राज्य ने शुरु किया – कर्नाटक
- केंद्र सरकार ने कहां प्लास्टिक पार्क (Plastic Park) बनाने की मंजूरी दी है – मंगलुरु (कर्नाटक)
- AVGC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य कौनसा बना है – कर्नाटक
प्रश्न. श्रीनगर में ‘अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए यूनानी चिकित्सा में आहार और पोषण’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर. सर्बानंद सोनोवाल (केंद्रीय आयुष और जलमार्ग मंत्री)
प्रश्न. भारतीय रेलवे के पहले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल’ को कहाँ शुरू किया गया है?
उत्तर. थापरनगर (झारखंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘गति शक्ति’ और रेल मंत्रालय की नीति के अनुरूप मैथन पावर लिमिटेड द्वारा भारतीय रेल के आसनसोल डिवीजन थापरनगर में सफलतापूर्वक शुरू किया गया है.
Indian Railways (भारतीय रेलवे)
- स्थापना – 16 अप्रैल 1853
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- रेलवे मंत्री – अश्वनी वैष्णव
- रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO – वी.के त्रिपाठी
- RPFS महानिदेशक – संजय चंद्र
- स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री – जॉन मथाई
प्रश्न. On Board: My Years in BCCI नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. रत्नाकर शेट्टी
महत्वपूर्ण बिंदु:
पिछले टॉप-5 पुस्तक एवं उनके लेखक
- A History of Sriniketan: Rabindranath Tagore’s Pioneering Work in Rural Construction – उमा दास गुप्ता
- Dignity in a Digital Age: Making Tech Work for All of Us – रो खन्ना
- A Nation to Protect – प्रियम गाँधी मोदी
- How to Prevent the Next Pandemic – बिल गेट्स
- India-Africa Relations: Changing Horizons – राजीव कुमार भाटिया