Daily Current Affairs 16 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 16 मार्च 2022 हिंदी में
16 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. भारत का पहला विश्व शांति केंद्र (Centre For World Peace)’ कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर. गुरुग्राम (हरियाणा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रख्यात जैनाचार्य लोकेश द्वारा भारत का पहला विश्व शांति केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा.
- यह केंद्र विश्व में शांति एवं सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में काम करेगा, इस केंद्र के माध्यम से प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से तैयार शांति शिक्षा का प्रसार किया जाएगा.
प्रश्न. 14 मार्च 2022 को सबसे महान भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन’ की कौन-सी जयंती मनाई गई है?
उत्तर. 143वीं (जन्म – 14 मार्च, 1879)
प्रश्न. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2022 (World Consumer Rights Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 15 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ (World Consumer Rights Day) मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है.
- वर्ष 2022 की थीम – फेयर डिजिटल फाइनेंस
प्रश्न. ‘एयर इंडिया (Air India)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. नटराजन चंद्रशेखरन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नटराजन चंद्रशेखरन को पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए एयर इंडिया के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है.
- एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है.
- Air India एयर इंडिया
- स्थापना – 15 अक्तूबर, 1932
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- अध्यक्ष – नटराजन चंद्रशेखरन
प्रश्न. किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश ने स्वच्छ जल एवं जल सुरक्षा के लिए भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक ‘एक्वेरियम (Aquarium)‘ को लॉन्च किया है?
उत्तर. कर्नाटक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने देश के पहले डिजिटल वॉटर डेटा बैंक ‘एक्वेरियम’ का उद्घाटन किया है.
- उद्देश्य – इस एक्वेरियम के माध्यम से पानी, साफ-सफाई, जल-भूगर्भ विज्ञान एवं डेटा साइंस के क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है, और यह सामाजिक फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करेगा.
कर्नाटक – (Karnataka)
- कर्नाटक की राजधानी – बेंगलुरू
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री – बसवराज बोम्मई
- कर्नाटक के गवर्नर – थावर चंद गहलोत
- भारत की स्पेस एजंसी ISRO का मुख्यालय – बेंगलुरू (कर्नाटक)
- कर्नाटक के मुख्यन्यायधीश – रितु राज अवस्थी
- कर्नाटक की लोकसभा सीट – 28, राज्यसभा सीट – 12, विधानसभा सीट – 225
- कर्नाटक के 6 पड़ोसी राज्य – महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना
- कर्नाटक के हवाईअड्डे – केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (बेंगलुरु), मैंगलोर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (मैंगलोर)
- कर्नाटक के प्रमुख बांध – कृष्णा राजा सागर बांध (कावेरी नदी), तुंगभद्रा बांध (तुंगभद्रा नदी), सुपा बांध (काली नदी), अल्माटी बांध (कृष्णा नदी), हेमावती बांध (कावेरी नदी)
- कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, बानेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान, अंशी राष्ट्रीय उद्यान, कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, नागरहोल (राजीव गांधी) राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न. बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन 2022′ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर. कोलंबो (श्रीलंका)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन 2022′ की अध्यक्षता श्रीलंका करेगा, यह शिखर सम्मेलन का 5वां संस्करण होगा.
- यह सम्मेलन सभी सदस्य देशों को मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते खतरों और विभिन्न देशों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं से सीख लेकर इन खतरों को समाप्त करने के लिये आवश्यक सामूहिक कदमों के बारे में बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगा.
- आयोजन स्थल – कोलंबो (श्रीलंका)
- संस्करण – 5वां
BIMSTEC – Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
- स्थापना – 6 जून 1997
- मुख्यालय – ढाका (बांग्लादेश)
- सेक्रेटरी जनरल – तेनज़िन लेकफेल
- 7 सदस्य देश – बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड
प्रश्न. देश के पहले ई-कॉमर्स प्लेटफार्म सूफिन (SuFin) को किसने लॉन्च किया है?
उत्तर. लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro – L&T)
प्रश्न. ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2022 (BAFTA- 2022)’ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर. द पावर ऑफ द डॉग
महत्वपूर्ण बिंदु:
- द पावर ऑफ द डॉग फ़िल्म को जेन कैंपियन ने डायरेक्ट किया है.
- ब्रिटिश टेलीविजन में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने के लिए ब्रिटिश अकादमी टेलीविजन पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं.
अन्य पुरस्कार विजेताओं की सूची
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म – द पावर ऑफ द डॉग
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – जेन कैंपियन (द पावर ऑफ द डॉग)
- प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जोआना स्कैनलान, आफ्टर लव
- प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – विल स्मिथ, किंग रिचर्ड
- सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेत्री – एरियाना डेबोस (वेस्ट साइड स्टोरी)
- सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेता – ट्रॉय कोटसर
- उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म – बेलफास्ट
- बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज – ड्राइव माई कार
- सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म – एन्कैंटो
- सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म – द ब्लैक कॉप, चेरिश ओलेका
- आयोजन स्थल – लंदन (ब्रिटेन)
- संस्करण – 75वां
प्रश्न. ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (फरवरी 2022)’ का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है?
उत्तर. श्रेयस अय्यर और अमेलिया केर
प्रश्न. बैडमिंटन टूर्नामेंट जर्मन ओपन सुपर 300 (German Open Super 300)’ में भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर. रजत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बैडमिंटन ‘जर्मन ओपन सुपर 300 वर्ल्ड फेडरेशन सुपर सीरीज 2022 में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है.
- आयोजन स्थल – मुल्हेम (जर्मनी)
- संस्करण – 69वां
प्रश्न. SIPRI द्वारा जारी ‘इंटरनेशनल आर्स ट्रांसफर रिपोर्ट 2021 (International Arms Transfer Report 2021)’ में हथियारों के सबसे बड़े आयातक देश के रूप में कौन-सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. सऊदी अरब और भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- SIPRI – Stockholm International Peace Research Institute
- SIPRI ने इंटरनेशनल आर्स ट्रांसफर 2021 पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत और सऊदी अरब वर्ष 2017-21 के बीच हथियारों के सबसे बड़े आयातक के रूप में उभरे है दोनों देशों की वैश्विक हथियारों की बिक्री में 11% हिस्सेदारी है.
प्रश्न. ‘गेम्स 247’ के नए ब्रांड एम्बेसडर कौन बने है?
उत्तर. शुभमन गिल और ऋतुरात गायकवाड
प्रश्न. भारत की सबसे बड़ी ‘कोयला उत्पादक कंपनी (Coal Producing Company)’ कौन-सी बनी है?
उत्तर. महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कोल इंडिया लिमिटेड की इकाई महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड वित्त वर्ष (2021-22) में 15.7 करोड़ टन से अधिक कोयला उत्पादन करके देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी बन गई है.
- Mahanadi Coalfields Limited की स्थापना – 1992
- मुख्यालय –ओडिशा
प्रश्न. नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस 2022 (International Day of Action for Rivers 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 14 मार्च, (थीम- जैव विविधता के लिए नदियों का महत्व (The Importance of Rivers for Biodiversity)
प्रश्न. विश्व संपर्क दिवस 2022 (World Contact Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 15 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हम हर साल 15 मार्च को विश्व संपर्क दिवस मनाया जाता है यह दिन सभी विदेशी जीवन के प्रति उत्साही लोगों को अलौकिक प्राणियों से संपर्क करने का प्रयास करने के लिए एक साथ लाता है.