Daily Current Affairs 17 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 17 मार्च 2022 हिंदी में
17 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने भारत के पहले ‘वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर’ (SGKC) और इनोवेशन पार्क का उद्घाटन कहाँ किया है?
उत्तर. मानेसर (हरियाणा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर’ (SGKC) और इनोवेशन पार्क को US एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की तकनीकी सहायता से स्थापित किया गया है.
- उद्देश्य – ‘वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर’ (SGKC) और इनोवेशन पार्क स्थापित करने का उद्देश्य स्मार्ट ग्रिड प्रौद्योगिकियों में नवाचार, उद्यमशीलता और अनुसंधान को बढ़ावा देना है.
प्रश्न. राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत डिजिटल स्कूल हेल्थ प्लेटफॉर्म’ को कहाँ लॉन्च किया गया है?
उत्तर. पुडुचेरी
प्रश्न. पंजाब’ के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन बने है?
उत्तर. भगवंत मान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री बने है.
- भगवंत मान, चरणजीत सिंह चन्नी का स्थान लेंगे.
पंजाब – Punjab
- पंजाब की स्थापना – 1 नवंबर 1966
- पंजाब की राजधानी – चंडीगढ़
- पंजाब के गवर्नर – बनवारीलाल पुरोहित
- पंजाब के मुख्यमंत्री – भगवंत मान
- पंजाब के मुख्य न्यायाधीश – रवि शंकर झा
- पंजाब का 1 पड़ोसी देश – पाकिस्तान
- पंजाब के 3 पड़ोसी राज्य – राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
- पंजाब की लोकसभा सीट – 13, राज्यसभा सीट – 7, विधानसभा सीट – 117
- पंजाब के राजकीय पशु – काला हिरण (ब्लैक बक), राजकीय पक्षी – बाज, राजकीय वृक्ष – शीशम (इंडियन रोजवुड)
- भारत के किस राज्य को रोटी की टोकरी कहा जाता है – पंजाब
- पंजाब की प्रमुख झील – सुखना झील (चंडीगढ़), हरिके झील (फिरोजपुर), कांजली झील (कपूरथला)
- पंजाब के प्रमुख बांध – रंजीत सागर डैम (रावी नदी पर) पठानकोट, सिसवान बांध (सिसवान नदी) खरर, जयंती बांध (सूंक नदी) खरर
- पंजाब के प्रमुख स्थान – स्वर्ण मंदिर (श्री हरमिंदर साहिब) अमृतसर, जलियावाला बाग (अमृतसर), वाघा बॉर्डर (अमृतसर)
- पंजाब के लोक नृत्य – भांगड़ा, गिद्दा, झूमर, धूमल, दनकारा
- पंजाब के प्रमुख हवाईअड्डा – श्री गुरु राम दास जी अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमृतसर), पठानकोट हवाई अड्डा (पठानकोट)
- पंजाब के प्रमुख महोत्सव – लोहड़ी, बसंत पंचमी, होला मोहल्ला, बैसाखी, गुरु पर्व
प्रश्न. भरतीय महिला टीम ने ‘युनियर ऐशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022 (Junior Asian Handball Championship 2022)’ में कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर. स्वर्ण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है, युनियर ऐशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 41-18 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है.
- आयोजन स्थल – अल्माटी (कजाखस्तान)
प्रश्न. ‘रुपिया बांदा (Rupiah Banda) का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, ये किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
उत्तर. जाम्बिया
प्रश्न. भारत का पहला ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क (ARTPARK)’ कहाँ खोला जाएगा?
उत्तर. बेंगलुरु (कर्नाटक)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क को भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से 230 करोड़ रुपये के पूंजी व्यय के साथ स्थापित किया गया है.
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित करने का उद्देश्य भविष्य की तकनीकों का उपयोग करके भारत में अद्वितीय समस्याओं को हल करना है जिससे कि स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, गतिशीलता, बुनियादी ढांचे, कृषि, खुदरा और साइबर सुरक्षा आदि के क्षेत्र को सुधारा जा सके.
पिछले टॉप-5 भारत का पहला से जुड़े प्रश्न
- डिजीटल भूमि दस्तावेजों की डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है – बिहार
- भारत का पहला ड्रोन स्कूल (Drone School)’ कहाँ खोला गया है – ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
- भारत का पहला 100 प्रतिशत महिला-स्वामित्व वाला ‘(FLO) औद्योगिक पार्क’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है – हैदराबाद (तेलंगाना)
- सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली ‘एम्बुलेंस सेवा’ कहाँ पर शुरू की गई है – चेन्नई (तमिलनाडु)
- प्रतिष्ठित ‘बोल्टजमान पदक’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन बने है – दीपक धर
प्रश्न. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2022 (National Vaccination Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 16 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस हर साल 16 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1995 में भारत में ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी.
- उद्देश्य – जानलेवा बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण के महत्व को उजागर करने के लिए 16 मार्च को भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता.
- वर्ष 2022 की थीम – सभी के लिए टीके (Vaccines Work for all)
प्रश्न. केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने योग महोत्सव 2022′ का उद्धघाटन कहाँ किया है?
उत्तर. नई दिल्ली
प्रश्न. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे कम मातृ मृत्यु अनुपात (Maternal Mortality Ratio – MMR) में कौन-सा राज्य शीर्ष पर रहा है?
उत्तर. केरल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार केरल राज्य का ‘मातृ मृत्यु अनुपात (MMR)’ 42 लाख जीवित जन्म से गिरकर 30 लाख जीवित जन्म हो गया है, केरल ने वर्ष 2020 में ही मातृ मृत्यु अनुपात (Maternal Mortality Ratio – MMR) के संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को हासिल कर लिया है.
- मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) को प्रति 100000 जीवित जन्मों पर मातृ मृत्यु की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है.
टॉप-3 राज्य
- केरल (30 लाख जीवित जन्म)
- महाराष्ट्र (38 लाख जीवित जन्म)
- तेलंगाना (56 लाख जीवित जन्म)
प्रश्न. चीन में भारत के नए राजदूत (Ambassador)’ कौन बने है?
उत्तर. प्रदीप कुमार रावत
प्रश्न. ‘फिडे शतरंज ओलिम्पियाड 2022 (FIDE Chess Olympiad 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा?
उत्तर. चेन्नई (भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यूक्रेन पर हमले के कारण रूस से मेजबानी छीने जाने के बाद 44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन भारत के चेन्नई शहर में किया जाएगा वर्ष 2013 में विश्व चैंपियनशिप के आयोजन के बाद यह दूसरा बड़ा वैश्विक शतरंज टूर्नामेंट है जो भारत में आयोजित होगा.
FIDE
- विश्व में जीतने भी शतरंज के खेल होते है उन्हे FIDE रेगुलेट करता है.
- International Chess Federation (विश्व शतरंज महासंघ)
- स्थापना – 20 जुलाई 1924
- मुख्यालय – लुसाने (स्विट्जरलैंड)
- अध्यक्ष – आरकड़ी डवोरकोविच
प्रश्न. भारत की पहली मेडिकल सिटी ‘इंद्रायणी मेडिसिटी (Indrayani Medicity) कहाँ स्थापित की जाएगी?
उत्तर. पुणे (महाराष्ट्र)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महाराष्ट्र सरकार ने बजट प्रस्तुति के दौरान यह घोषणा की है की उसके द्वारा देश की पहली मेडिकल सिटी इंद्रायणी मेडिसिटी’ (Indrayani Medicity) पुणे में स्थापित की जाएगी.
- ‘इंद्रायणी मेडिसिटी’ स्थापित करने का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान सुविधाओं के साथ-साथ सभी श्रेणियों के विशेष उपचार को एक छत के नीचे प्रदान करना है.
प्रश्न. 2050 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने वाला दक्षिण एशिया का पहला’ शहर कौन-सा बनेगा?
उत्तर. मुंबई
प्रश्न. ‘बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस (Bajaj Allianz General Insurance)’ के MD & CEO कौन बने है?
उत्तर. तपन सिंघेल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी देश की सबसे बड़ी और सबसे अधिक लाभदायक निजी सामान्य बीमा कंपनियों में से एक है.
- स्थापना – 2001
- मुख्यालय – पुणे (महाराष्ट्र)
प्रश्न. एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 (Asian Youth and Junior Boxing Championships 2022) खेल का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. जॉर्डन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय मुक्केबाजों ने जॉर्डन में आयोजित इस टूर्नामेंट में 15 स्वर्ण, 10 रजत और 14 कांस्य पदक जीते है.
- भारतीय मुक्केबाजों ने जूनियर में 21 और युवा वर्ग में 18 पदक जीते है