Daily Current Affairs 18 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 18 मार्च 2022 हिंदी में
18 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘मिस वर्ल्ड 2021 (Miss World 2021)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. करोलिना बिलावस्का (पोलैंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संयुक्त राज्य अमेरिका की श्री सैनी इस प्रतियोगिता की फर्स्ट रनरअप रही है.
- भारत की तरफ से मनसा वाराणसी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है.
- आयोजन स्थल – प्यूर्टो रिको
- संस्करण – 70वां
पिछले टॉप-5 पुरस्कार विजेता
- मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2021 (Mrs India Galaxy 2021) का खिताब किसने जीता है – निकिता सोकल
- मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब किसने जीता है – शायलीन फोर्ड
- उर्दू भाषा के लिए ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021′ किसे सम्मानित किया गया है – चंद्रभान ख्याल
- मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक (Best National Costume) का पुरस्कार किसने जीता है – नवदीप कौर
- दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022′ में फिल्म ऑफ द ईयर’ पुरस्कार किसे मिला – पुष्पा: द राइज
प्रश्न. Soli Sorabjee: Life and Times: an Authorized Biography नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. अभिनव चंद्रचूड
प्रश्न. ब्लूमबर्ग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ‘इक्विटी बाजार पूंजीकरण (Equity Market Capitalization)’ के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है?
उत्तर. पांचवे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत 3.21 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल इक्विटी पूंजीकरण के साथ पहली बार बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है.
बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization)
- बाजार पूंजीकरण सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी के स्टॉक के बकाया शेयरों का कुल बाजार मूल्य है, मार्केट कैप की गणना कंपनी के कुल बकाया शेयरों को एक शेयर के मौजूदा बाजार मूल्य से गुणा करके की जाती है.
टॉप-3 देशों का नाम
- अमेरिका (47.32 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर)
- चीन (11.52 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर)
- जापान (6 ट्रिलियन अमरीकी डालर)
प्रश्न. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दुनिया के उन्नत प्रौद्योगिकी-विकसित ग्रीन हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV)’ को भारत में लॉन्च किया है, इसका क्या नाम है?
उत्तर. टोयोटा मिराई
महत्वपूर्ण बिंदु:
- टोयोटा मिराई को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड और इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय सड़कों और जलवायु परिस्थितियों में अध्ययन और मूल्यांकन करने के लिए लॉन्च किया गया है.
- यह भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है जो देश में हरित हाइड्रोजन आधारित पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगी और भारत को 2047 तक ‘ऊर्जा आत्मनिर्भर’ बनने में मदद करेगी.
पिछली टॉप-5 केंद्र सरकार की योजनाओ
- प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 450 करोड़ की लागत से बने महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल का उद्घाटन कहाँ किया है – अगरतला (त्रिपुरा)
- केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहाँ हार्टफुलनेस इंटरनेशनल योग अकादमी की आधारशिला रखी – हैदराबाद
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न विश्वविद्यालय की आधारशीला कहाँ रखी है – मेरठ
- 100 दिवसीय पढ़ाई अभियान पढ़े भारत (Padhe Bharat)’ का शुभारंभ किसने किया है – धर्मेंद्र प्रधान
- किस राज्य में PM नरेंद्र मोदी के नाम पर नरेंद्र मोदी मार्ग’ सड़क का उद्घाटन हुआ है – सिक्किम
प्रश्न. बह्मपुत्र नदी में यात्रा करने वाला अब तक का सबसे लंबा जहाज कौन सा बना है?
उत्तर. एमवी राम प्रसाद बिस्मिल
प्रश्न. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने SSLV के ठोस ईंधन आधारित बूस्टर चरण (SS-1) का कहाँ से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (आंध्र प्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- SSLV – Small Satellite Launch Vehicle
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने छोटे उपग्रह छोड़ने के लिए नए प्रक्षेपण यान SSI का आखिरी परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है.
- SSLV की पहली उड़ान इस साल मई महीने में निर्धारित की गई है इसमें यह अपने साथ कुछ उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा.
- (SS-1) ठोस ईंधन आधारित बूस्टर स्टेज है
ISRO – Indian Space Research Organization
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
- ISRO भारत की Space एजेन्सी का नाम है.
- मुख्यालय – बैंगलुरु(कर्नाटक)
- स्थापना – 15 अगस्त 1969
- संस्थापक – विक्रम साराभाई
- अध्यक्ष – एस सोमनाथ (पहले अध्यक्ष – विक्रम साराभाई)
- ISRO के सूर्य अध्ययन मिशन का क्या नाम है – ADITYA L1
- भारत के अंतरिक्ष का पितामाह किनको माना जाता है – विक्रम साराभाई
- भारत ने 104 उपग्रहों (अपने सबसे अधिकतम उपग्रह का रिकॉर्ड) को किस रॉकेट से भेजा था – PSLV C37
- ISRO के मंगल मिशन जिसे 5 नवंबर 2013 को लांच किया गया था इसका क्या नाम है – MOM (Mars Orbitter Mission)
- भारत और जापान के चन्द्र मिशन का नाम क्या है – LUPEX
प्रश्न. सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप 2022 (SAFF U-18 Women’s Championship 2022) खेल का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?
उत्तर. जमशेदपुर (झारखंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सैफ अंडर-18 महिला चैम्पियनशिप 2022 के तीसरे संस्करण का आयोजन झारखंड के जमशेदपुर में शुरू हुआ है यह दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ द्वारा आयोजित महिलाओं की अंडर -18 राष्ट्रीय टीमों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है.
SAFF – South Asian Football Federation
- स्थापना – 1997
- मुख्यालय – ढाका (बांग्लादेश)
- सदस्य देश – 7 (बांग्लादेश, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान)
- अध्यक्ष – काजी सलाहउद्दीन
प्रश्न. कोरोना वायरस का नया वेरिएंट BA.2 (Stealth Omicron) किस देश में पाया गया है?
उत्तर. चीन
प्रश्न. IFR एशियाअवार्ड्स 2021 में एशियन बैंक ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार किस बैंक ने जीता है?
उत्तर. एक्सिस बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक को एशियाई निवेश में व्यापक कवरेज और विशेषज्ञता की गहराई के लिए एशियाई बैंक ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
एक्सिस बैंक
- स्थापना – 3 दिसम्बर, 1993
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
- अध्यक्ष – राकेश मखीजा
- MD & CEO – अमिताभ चौधरी
प्रश्न. किस राज्य की पूर्व राज्यपाल ‘कुमुदबेन मणिशंकर जोशी’ का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
उत्तर. आंधप्रदेश
प्रश्न. वित्त वर्ष 2022-23′ के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए 1.42 लाख करोड़ रुपये का बजट को किसने पेश किया है?
उत्तर. निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का तीसरा बजट पेश किया है, वित्त मंत्री ने घोषणा की कि जम्मू व श्रीनगर शहरों में एलिवेटेड मेट्रो रेल परियोजना 2022-23 में शुरू होगी.
- केंद्रीय बजट के 2022-23 के अनुसार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 1.60 करोड़ की लागत से 11 मंडियां होंगी स्थापित की जाएगी इससे 22 हजार किसान होंगे लाभान्वित होंगे.
प्रश्न. तेलंगाना राज्य के नए मुख्य चुनाव अधिकारी (Chief Electoral Officer) कौन बने है?
उत्तर. विकास राज
प्रश्न. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSI) द्वारा जारी रिपोर्ट ‘ऑल इंडिया विंटर एयर क्वालिटी एनालिसिस (All India Winter Air Quality Analysis)’ में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन-सा बना है?
उत्तर. गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है जहां पर पार्टिकुलेट मैटर 2.5 औसत 178 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (ug/m3) प्रदूषण दर्ज किया गया है, इसके बाद दिल्ली में सर्दियों का औसत 170 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (ug/m3) प्रदूषण दर्ज किया गया है.
- उत्तर भारत के अन्य प्रदूषित शहरों में शामिल हैं – फरीदाबाद, मानेसर, बागपत, नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ और हापुड़
- पूर्वी क्षेत्र में, सबसे प्रदूषित शहर – सीवान (बिहार)
- पश्चिम क्षेत्र में, सबसे प्रदूषित शहर – अंकलेश्वर (गुजरात)
- मध्यक्षेत्र में, सबसे प्रदूषित शहर – सिंगरौली (मध्य प्रदेश)
- दक्षिण क्षेत्र में, सबसे प्रदूषित शहर – कलबुर्गी (कर्नाटक) और हैदराबाद (तेलंगाना)
- इस रिपोर्ट में उत्तर भारत का शहर श्रीनगर सबसे स्वच्छ शहर पाया गया है
टॉप-3 प्रदूषित शहरों की सूची
- गाजियाबाद
- दिल्ली
- फरीदाबाद
प्रश्न. ‘जनरल बिपिन रावत’ की 65वीं जयंती पर, भारतीय सेना ने चेयर ऑफ एक्सीलेंस (Chair of Excellence) मेमोरियल को किस संस्थान में स्थापित किया गया है?
उत्तर. यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया (नई दिल्ली)
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर वर्ष किस दिन इंटरनेशनल डे टू कॉम्बेट इस्लामोफोबिया (International Day to Combat Islamophobia) के रूप में मनाने की घोषणा की है?
उत्तर. 15 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 15 मार्च, 2022 को इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की ओर से पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम (Munir Akram) द्वारा इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया गया था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया है.
- इस्लामोफोबिया दिवस उस दिन को याद करने के लिए मनाया जाएगा जब एक बंदूकधारी ने क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में प्रवेश किया, जिसमें 51 उपासकों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए थे.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में प्रारंभ की गई थी?
उत्तर. कोलकाता
प्रश्न. मानव शरीर में किस हार्मोन की कमी के कारण ‘घेघा (गोइटर)’ रोग होता है?
उत्तर. थाइरॉक्सिन
प्रश्न. किस परजीवी के कारण कालाजार होता है?
उत्तर. लीशमैनिया
प्रश्न. प्रोटीन के पाचन के लिए जिम्मेदार अग्न्याशयी रस में कौन सा एंजाइम होता है?
उत्तर. ट्रिप्सिन
प्रश्न. सूफी संत के मकबरे को क्या कहा जाता है?
उत्तर. दरगाह
प्रश्न. प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिरों का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर. चंदेल शासकों
प्रश्न. भारतीय संविधान के निर्माताओं ने स्वतंत्रता, समता और बंधुता के सिद्धांतों को किस संविधान से लिया था?
उत्तर. फ्रांसीसी संविधान
प्रश्न. दूरबीन का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर. गैलीलियो ने
प्रश्न. भारत का आर्थिक सर्वेक्षण किसके मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है?
उत्तर. मुख्य आर्थिक सलाहकार
प्रश्न. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद जीवन की रक्षा और वैयक्तिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है?
उत्तर. अनुच्छेद 21