Daily Current Affairs 20 March 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 20 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 20 मार्च 2022 हिंदी में

20 March 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. हाल ही में जारी किये गए अध्ययन के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में कौन सा देश दक्षिण एशिया में पहले स्थान पर है?

उत्तर. बांग्लादेश 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में ढाका स्टॉक एक्सचेंज और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन द्वारा जारी किये गए अध्ययन के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश दक्षिण एशिया में पहले स्थान पर रहा है. 
  • रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना काल के दौरान सूचीबद्ध कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक होने वाली महिलाओं के प्रतिशत में 2020 में 5 प्रतिशत से 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

प्रश्न. हाल ही में जारी World Happiness Report 2022 रैंकिंग रिपोर्ट में फ़िनलैंड लगातार कौन सी बार पहले स्थान पर रहा है?

उत्तर. पांचवी बार

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में जारी World Happiness Report 2022 रैंकिंग रिपोर्ट में फ़िनलैंड लगातार पांचवी बार पहले स्थान पर रहा है. जबकि दूसरे स्थान पर डेनमार्क रहा. 
  • उसके बाद क्रमशः आइसलैंड और स्विट्ज़रलैंड का स्थान है. भारत ने 136वां स्थान हासिल किया है. पिछली बार, भारत इस रैंकिंग में 139वें स्थान पर था.

प्रश्न. 2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में कौन पहले स्थान पर रहा है?

उत्तर. एलोन मस्क

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रियल्टी फर्म M3M के सहयोग से अनुसंधान और लक्जरी प्रकाशन समूह हुरुन इंडिया द्वारा प्रकाशित 2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क 205 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर रहे है. 
  • जबकि अमेज़न के अध्यक्ष जेफ बेजोस 188 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुसरे स्थान पर रहे है.

प्रश्न. इसरो ने हाल ही में किस राज्य के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में SSLV के सॉलिड ईंधन आधारित बूस्टर चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर. आंध्र प्रदेश 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आंध्र प्रदेश राज्य के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हाल ही में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान SSLV के सॉलिड ईंधन आधारित बूस्टर चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. 
  • एसएसएलवी के अन्य चरणों जैसे एसएस2 और एसएस3 ने सफलतापूर्वक आवश्यक जमीनी परीक्षण किए हैं और एकीकरण के लिए तैयार हैं.

प्रश्न. हाल ही में किसने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए 1.42 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है?

उत्तर. जम्मू-कश्मीर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में लोकसभा में योजनाओं की समीक्षा के लिए और समय के लिए विपक्ष की दलीलों के बावजूद 1.42 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. 
  • जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए केंद्र शासित प्रदेश की अतिरिक्त मांगों को भी कुल 18,860.32 करोड़ रुपये में पेश किया गया है.

प्रश्न. पूर्वी अफ्रीका के किस देश में हाल ही में “महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल” का अनावरण किया गया है?

उत्तर. मेडागास्कर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पूर्वी अफ्रीका के मेडागास्कर में हाल ही में भारत के राजदूत, अभय कुमार ने एंटानानारिवो की मेयर नैना एंड्रियंटिटोहैना के साथ मिलकर “महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल” का अनावरण किया है.
  • इस पार्क का नाम महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल रखना महात्मा गांधी को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है.

प्रश्न. निम्न में से किस बैंक को IFR एशिया अवार्ड्स 2021 में “एशियन बैंक ऑफ द ईयर” के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर. एक्सिस बैंक

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक को हाल ही में IFR एशिया अवार्ड्स 2021 में “एशियन बैंक ऑफ द ईयर” के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. 
  • एक्सिस बैंक लगातार 15 कैलेंडर वर्षों से ब्लूमबर्ग लीग टेबल रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा है.

प्रश्न. प्रोफेसर नारायण प्रधान को हाल ही में किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए चुना गया है?

उत्तर. भौतिक विज्ञान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रोफेसर नारायण प्रधान को हाल ही में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 31वे जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए चुना गया है. उन्हें शोध कार्य प्रकाश उत्सर्जक अर्धचालक नैनोक्रिस्टल के रसायन विज्ञान और भौतिकी को समझने पर केंद्रित था. 
  • प्रोफेसर नारायण प्रधान ने 2001 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है.

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है?

उत्तर. सहारा 

प्रश्न. भारत में दशमलव मुद्रा प्रणाली किस वर्ष लागू की गई?

उत्तर. 1957

प्रश्न. लखनऊ किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

उत्तर. गोमती 

प्रश्न. प्रचुर कैल्शियम वाली मृदा को क्या कहा जाता है?

उत्तर. पेडोकाल (Pedocal)

प्रश्न. पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमती है?

उत्तर. पश्चिम से पूर्व 

प्रश्न. ‘मेरे सिर पर लाठी का एक-एक प्रहार, अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील साबित होगा, यह कथन किसका है?

उत्तर. लाला लाजपत राय 

प्रश्न. विद्युत का सबसे अच्छा चालक है?

उत्तर. चाँदी 

प्रश्न. ‘लाइफ डिवाइन’ पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. अरविंद घोष 

प्रश्न. ‘मिताक्षरा’ नामक ग्रन्थ की रचना किसने की थी?

उत्तर. विज्ञाननेश्वर 

प्रश्न. फोटोग्राफी में सामान्यतः प्रयोग किये जाने वाले ‘हाइपो’ का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर. सोडियम थायोसल्फेट (Na2S203) 

Leave a Comment

error: Content is protected !!