Daily Current Affairs 25 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 25 मार्च 2022 हिंदी में
25 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन बने है?
उत्तर. योगी आदित्यनाथ
महत्वपूर्ण बिंदु:
- योगी आदित्यनाथ ‘उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री बने है
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh
- उत्तर प्रदेश की राजधानी – लखनऊ
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ (BJP)
- उत्तर प्रदेश के गवर्नर – आनंदी बेन पटेल
- इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) उच्च न्यायालय के मुख्यन्यायाधीश – राजेश बिंदल
- उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारह सिंघा, राजकीय पक्षी सारस, राजकीय फूल पलाश, राजकीय वृक्ष – अशोक
- उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट – 80, राज्यसभा सीट – 31 सीटें, विधानसभा सीट – 404
- उत्तर प्रदेश का 1 पड़ोसी देश – नेपाल
- उत्तर प्रदेश की सीमा 8 राज्य से लगती है – उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगड़, झारखंड, और बिहार दिल्ली को अगर मिला दें तो उत्तर प्रदेश के 9 पड़ोसी राज्य होते है लेकिन अभी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है .
- उत्तरप्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य – करमा, शैला, ठडिया, घरकरही, चौलर, लट्ठमार दिवारी, घोड़ा, कार्तिक, धुरिया, राई, पाई डंडा, दीप, ख्याल, मयूर, झूला, चरकूला , जोगिनी, छपेली
- उत्तरप्रदेश के हवाई अड्डे – चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डा (लखनऊ), लालबहादुर शास्त्री हवाईअड्डा (वाराणसी), नोएडा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा (जेवर)
- उत्तरप्रदेश के प्रमुख मंदिर – काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), प्रेम मंदिर (वृंदावन), राम मंदिर (अयोध्या)
प्रश्न. ‘पद्म भूषण (Padma Bhushan)’ सम्मान प्राप्त करने वाले भारत के पहले पैरा-एथलीट खिलाड़ी कौन बने है?
उत्तर. देवेन्द्र झाझड़िया (जैवलिन थ्रो)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देवेन्द्र झाझड़िया पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय पैराएथलीट खिलाड़ी बन गए है, वर्ष 2022 में 17 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
- पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है.
पिछले टॉप-5 पुरस्कार
- 2022 में कितने लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए है – 128 (पद्म विभूषण-4, पद्म भूषण-17,पद्म श्री-107)
- पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा किस दिन की जाती है – गणतंत्र दिवस पर
- पद्म पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किए जाते है – राष्ट्रपति
- भारत का पहला सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है – भारत रत्न
- पद्म पुरस्कार विजेताओं की कितने रुपए नगद राशि प्रदान की जाती है – शून्य (कोई नगद राशि नहीं)
प्रश्न. ‘कार्बन-न्यूट्रल खेती के तरीकों (carbon-neutral farming methods)’ को शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर. केरल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केरल राज्य कार्बन-न्यूट्रल खेती के तरीकों को शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है, केरल राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 2022-23 के बजट में 6 करोड़ रुपये आवंटित किए है कार्बन न्यूट्रैलिटी का मतलब है, कार्बन का शून्य उत्सर्जन, जिससे जलवायु सही दिशा में परिवर्तित होती है यह महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रीन हाऊस गैस या कार्बन उत्सर्जन जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है.
पिछले टॉप-5 केरल राज्य से जुड़े प्रश्न
- अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFF)’ के 26वें संस्करण का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है – तिरुवनंतपुरम (केरल)
- ‘कालियाट्टम (थेय्यम)’ उत्सव किस राज्य में मनाया जाएगा- केरल
- केरल राज्य का पहला ‘कारवां पार्क (Caravan park)’ किस जिले में बनेगा – इडुक्की (वागामोन) 4) भारत का पहला सैनेटरी नैपकिन फ्री गांव’ कौन सा बनेगा – कंबलांगी गांव (केरल)
- केरल राज्य चलचित्र अकादमी का अध्यक्ष किसे बनाया गया है – जीत बालकृष्ण
प्रश्न. विश्व क्षय रोग दिवस 2022 (World Tuberculosis Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 24 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘विश्व क्षय रोग दिवस टीबी के विनाशकारी स्वास्थ्य, समाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाता है.
- इस दिन को मनाने का उद्देश्य टीबी जैसे संक्रामक रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक महामारी टीबी को समाप्त करने के प्रयासों में तेजी लाना है
- वर्ष 2022 की थीम – Invest to End TB, Save Lives
प्रश्न. ‘गल्फ निवेश सम्मेलन 2022 (Gulf Investment Summit 2022)’ का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- निवेश के अवसर तलाशने के लिए श्रीनगर में गल्फ निवेश सम्मेलन 2022 का आयोजन किया गया है, इस सम्मेलन में संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग और सऊदी अरब की 33 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
- गल्फ निवेश सम्मेलन 2022 का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को तलाशना है.
पिछले टॉप-5 सम्मेलन
- 36वें इंटरनेशनल जियोलॉजिकल कांग्रेस (IGC)’ सम्मेलन का आयोजन कहाँ होगा – नई दिल्ली
- बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन 2022′ का आयोजन कहाँ किया जाएगा – कोलंबो (श्रीलंका)
- महासागरों को संरक्षित करने के लिए ‘वन ओशन शिखर सम्मेलन 2022’ की अध्यक्षता किस देश ने की है – फ्रांस
- ई-गवर्नेस पर 24 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ – हैदराबाद
- 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा – नई दिल्ली (भारत)
प्रश्न. IQ Air 2021′ द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी कौन-सी बनी है?
उत्तर. नई दिल्ली (भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- IQAir की 2021 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली लगातार दूसरे वर्ष दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानी बनी है
- इस रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश विश्व स्तर पर सबसे प्रदूषित देश रहा है उसके बाद चाड, पाकिस्तान और ताजिकिस्तान रहे है.
टॉप-3 प्रदूषित राजधानियों के नाम
- नई दिल्ली (भारत)
- ढाका (बांग्लादेश)
- एन जमेना (चाड)
प्रश्न. 13वीं फ़ैज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (Faiza Para Athletics Championship 2022) खेल का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?
उत्तर. दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 13वीं फ़ैज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (Faiza Para Athletics Championship 2022)’ खेल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में शुरू हुआ है इसमें 43 देशों के 500 पैरा एथलीट टूर्नामेंट में भाग ले रहे है.
- आयोजन स्थल – दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
- संस्करण – 13वां
पिछले टॉप-5 खेल आयोजन स्थल
- क्रिकेट एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा – श्रीलंका
- सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप 2022 (SAFF U-18 Women’s Championship 2022) खेल का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है – जमशेदपुर (झारखंड)
- फिडे शतरंज ओलिम्पियाड 2022 (FIDE Chess Olympiad 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा – चेन्नई (भारत)
- एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 (Asian Youth and Junior Boxing Championships 2022) खेल का आयोजन कहाँ हुआ है – जॉर्डन
- 73वां स्टैंडूजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 (Strandja Memorial Boxing Tournament 2022)’ का आयोजन कहाँ पर हुआ है – सोफिया (बुल्गारिया)
प्रश्न. ग्रामीण इलाकों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी के प्रबंधन के लिए ‘सुजलाम 2.0 (Sujalam 2.0)’ अभियान को किसने शुरू किया है?
उत्तर. गजेन्द्र सिंह शेखावत (केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ग्रामीण इलाकों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी के प्रबंधन के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विश्व जल दिवस दिवस अवसर पर सुजलाम 2.0 अभियान शुरु किया है.
- इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकले गंदे पानी को रि-साइकिल कर उसके उपयोग पर जोर दिया जाएगा.
प्रश्न. 13वां ग्रीनस्टार्म फोटोग्राफी (Greenstorm Photography)’ पुरस्कार 2022 किसने जीता है?
उत्तर. महोम्मद रजा. मासूमि
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ईरान के मोहम्मद रज़ा मासूमी ने 13वां ग्रीनस्टॉर्म फोटोग्राफी पुरस्कार जीता है, ग्रीनस्टॉर्म फोटोग्राफी पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के सहयोग से आयोजित किया जाता है.
प्रश्न. ‘Unfilled Barrels: India’s oil story’ नामक पुस्तक को किसने लिखा है?
उत्तर. ऋचा मिश्रा
प्रश्न. विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी ‘एशले बार्टी (Ashleigh Barty)’ ने 25 साल की उम्र में संस्यास ले लिया है, इनका संबंध किस देश से है?
उत्तर. ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न. ‘फिच रेटिंग्स’ ने वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद विकास अनुमान को 10 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
उत्तर. 8.5%
प्रश्न. मेडेलीन अलब्राइट का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, यह किस देश की पहली महिला विदेश मंत्री थी?
उत्तर. अमेरिका
प्रश्न. भारत ने इतिहास में पहली बार कितने अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है?
उत्तर. 400 अरब डॉलर
प्रश्न. शहीद दिवस सर्वोदय दिवस 2022 (भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि) कब मनाया गया है?
उत्तर. 23 मार्च
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कब की गई है?
उत्तर. वर्ष 1916 में (संस्थापक- पं. मदनमोहन मालवीय)
प्रश्न. जलियांवाला बाग में सभा किसके विरोध में आयोजित की गई थी?
उत्तर. रॉलेट एक्ट
प्रश्न. ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर. डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम
प्रश्न. पौधों में आवश्यकता से अधिक जल किस प्रक्रिया द्वारा बाहर निकाले जाते हैं?
उत्तर. वाष्पोत्सर्जन
प्रश्न. फेफड़ा का आकार होता है?
उत्तर. शंक्वाकार
प्रश्न. स्वतंत्र अवध राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर. सआदत खाँ बुरहान उल मुल्क
प्रश्न. रॉलेट एक्ट किस वर्ष पारित हुआ था?
उत्तर. 1919 में
प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर. पाँच वर्ष
प्रश्न. प्रधानमंत्री पद के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर. 25 वर्ष
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. 1 मई