Daily Current Affairs 30 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 30 मार्च 2022 हिंदी में
30 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘बालिकतन 2022 (Balikatan 2022)’ सैन्य अभ्यास का आयोजन किन दो देशों के बीच शुरू हुआ है?
उत्तर. अमेरिका और फिलीपींस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘बालिकतन 2022 (Balikatan 2022)’ सैन्य अभ्यास का आयोजन अमेरिका और फिलीपींस की सेना के बीच शुरू हुआ है.
- इस सैन्य अभ्यास में लगभग 8,900 फिलीपींस और अमेरिकी सैनिक भाग ले रहे हैं, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा बालिकतन सैन्य अभ्यास बनाता है.
- उद्देश्य – बालिकतन 2022 सैन्य अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता कार्यो पर ध्यान केंद्रित करना है.
- आयोजन स्थल – लुजोन (फिलीपींस)
प्रश्न. किस संस्थान ने दुनिया का पहला वन्यजीव संरक्षण बांड (Wildlife Conservation Bond – WCB) जारी किया है?
उत्तर. विश्व बैंक
प्रश्न. फॉर्मूला वन रेस ‘सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2022 (Saudi Arab Grand Prix 2022)’ का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
उत्तर. मैक्स वर्टापेन (रेड बुल – नीदरलैंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘मैक्स व पेन (Max Verstappen)’ (रेड बुल – नीदरलैंड) ने सऊदी अरब के जेद्दा कॉर्निश सर्किट में आयोजित फॉर्मूला वन रेस सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2022 का खिताब जीत लिया है.
- यह सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स का दूसरा संस्करण है और 2022 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का दूसरा दौर है.
- आयोजन स्थल – जेद्दा (सऊदी अरब)
- संस्करण – दूसरा
प्रश्न. ‘माल्टा ‘ के प्रधानमंत्री (Prime minister) कौन बने है?
उत्तर. रॉबर्ट अबेला
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रॉबर्ट अबेला (Robert Abela)’ को दूसरे कार्यकाल के लिए माल्टा’ के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है, इनका सम्बंध लेबर पार्टी से है.
माल्टा – Malta
- माल्टा यूरोप महाद्वीप में स्थित है.
- माल्टा की राजधानी – वैलेटा
- माल्टा की Currency – यूरो
- माल्टा के राष्ट्रपति – जॉर्ज वेला
पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति
- एच. ई.एंटोनियो कोस्टा (H. E. Antonio Costa)’ किस देश के फिर से प्रधानमंत्री चुने गए – पुर्तगाल
- तुर्कमेनिस्तान’ के नए राष्ट्रपति (President) कौन बने है – सर्दार बर्दिमुहमदोव
- ‘हंगरी’ की पहली महिला राष्ट्रपति (President) कौन बनी है – कैटलिन नोवा
- फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर’ किस देश के फिर से राष्ट्रपति बने है – जर्मनी
- ‘सर्जियो मत्तारेल्ला (Sergio Mattarella)’ किस देश के फिर से राष्ट्रपति बनें है – इटली
प्रश्न. 27 मार्च 2022 को म्यांमार ने सैन्य परेड के साथ कौन-सा सशस्त्र सेना दिवस मनाया है?
उत्तर. 77वां
प्रश्न. भारत के पहले स्नो मैराथन (Snow Marathon)’ का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. लाहौल स्पीति (हिमाचल प्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शून्य से नीचे के तापमान और दस हजार फीट की ऊंचाई पर भारत के पहले स्नो मैराथन का आयोजन हुआ है जिसमें 100 लोगों ने भाग लिया.
- लाहौल स्पीति प्रशासन ने रीच इंडिया के साथ मिलकर साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूर के क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के दोहरे उद्देश्य के साथ एक स्नो मैराथन का आयोजन किया है.
पिछले टॉप-5 भारत का पहला से जुड़े प्रश्न
- भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी कहाँ स्थापित की गई है – लखनऊ (उत्तरप्रदेश)
- देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न कौन सी IPL टीम बनी है – चेन्नई सुपरकिंग्स
- भारत का पहला ‘भूवैज्ञानिक पार्क (India’s First Geological Park)’ किस राज्य में बनाया जाएगा – जबलपुर (मध्यप्रदेश)
- किस राज्य में भारत के अपनी तरह के पहले और एशिया का सबसे बड़े ‘वैज्ञानिक पक्षी एटलस (Scientific Bird Atlas)’ को लॉन्च किया गया है – केरल
- भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन EV चार्जिंग स्टेशन कहाँ पर खुला है – गुरुग्राम(हरियाणा)
प्रश्न. ‘मतुआ धर्म महामेला 2022 (Matua Dharma Maha Mela 2022)’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर. ठाकुरबाड़ी (पश्चिम बंगाल)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मतुआ धर्म महामेला 2022 का आयोजन पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की प्रख्यात हस्ति श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211वीं जयंती पर आयोजित किया जा रहा है.
प्रश्न. ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले पहले मुस्लिम व्यक्ति कौन बने है?
उत्तर. रिज अहमद
प्रश्न. ‘भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (ASSOCHAM)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. सुमंत सिन्हा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सुमंत सिन्हा भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (ASSOCHAM) के नए अध्यक्ष बने है.
- सुमंत सिन्हा, विनीत अग्रवाल का स्थान लेंगे
ASSOCHAM – Associated Chambers of Commerce and Industry of India
- स्थापना – 1920
- मुख्यालय – नई दिल्ली
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 (Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2022)’ किस राज्य में शुरू हुआ है?
उत्तर. आंध्रप्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 (RSM)’ का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के आर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में किया गया है, राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दूसरे चरण का उद्घाटन 29 मार्च को वारंगल तेलंगाना में किया जाएगा.
- इस महोत्सव के तहत, सभी को एक ही छत के नीचे देश के सभी पारंपरिक, लोक, शास्त्रीय, आदिवासी और लोकप्रिय कला रूपों को देखने का अवसर मिलता है.
पिछले टॉप-5 आंध्रप्रदेश राज्य से जुड़े प्रश्न
- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ड्रेजिंग संग्रहालय (Dredging Museum)’ का उद्घाटन कहाँ किया है – विशाखापट्टनम (आंधप्रदेश)
- आंध्रप्रदेश लोक सेवा अयोग (APPSC)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – गौतम सवांग
- गांजे की खेती और आपूर्ति को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन परिवर्तन (Operation Parivartan)’ को किस राज्य की पुलिस ने शुरू किया है – आंध्रप्रदेश
- स्कॉच ग्रुप द्वारा जारी ‘स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेस रैंकिंग 2021′ में कौन-सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है – आंध्र प्रदेश
- ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई,स्वच्छता के लिए ‘CLAP अभियान’ को किस राज्य की सरकार ने शुरू किया है – आंध्रप्रदेश
प्रश्न. पेटास्केल सुपरकंप्यूटर ‘परम् शक्ति’ को कौन-से राष्ट्रीय संस्थान में स्थापित किया गया है?
उत्तर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर
प्रश्न. 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2022 (National Cross Country Championship 2022)’ पुरुष और महिला खेल का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. कोहिमा (नागालैंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित 56वीं राष्ट्रीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप 2022 खेल का आयोजन किया गया है.
- इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला एथलीटों ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि पुरुष रेलवे टीम ने रजत पदक जीता है.
- आयोजन स्थल – कोहिमा (नागालैंड)
- संस्करण – 56वां
पिछले टॉप-5 खेल आयोजन स्थल
- राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ 2021-22 खेल का आयोजन कहाँ हुआ – बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम,(भुवनेश्वर), संस्करण-70वां
- फुटबाल टूर्नामेंट फीफा क्लब विश्व कप 2021 (FIFA Club World Cup 2021) खेल का आयोजन कहाँ हुआ – मोहम्मद बिन जायद
- स्टेडियम, (UAE), संस्करण-18वां 3) 15वां CEC महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022′ खेल का आयोजन कहाँ हुआ है – लेह, (लद्धाख), संस्करण- 15वां
- फुटबॉल टूर्नामेंट ‘AFC महिला एशिया कप भारत 2022’ खेल का आयोजन किस स्थान पर हुआ – भारत, संस्करण- 20वां
- अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप 2022 का आयोजन कहाँ पर हुआ – एंटिगुआ (वेस्टइंडीज)
प्रश्न. कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लिमिटेड बोर्ड के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. विनोद रॉय
प्रश्न. मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए टाइम मैगजीन के टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड 2022 (TIME100 ImpactAward 2022) से किस भारतीय अभिनेत्री को सम्मानित किया गया है?
उत्तर. दीपिका पादुकोण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दीपिका पादुकोण के अलावा छह अन्य वैश्विक नेताओं को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड 2022 दुबई में भविष्य के संग्रहालय में प्रदान किए गए है.
- टाइम100 इम्पैक्ट अवार्ड्स दुनिया भर की उन 100 शख्सीयतों को जाता है, जिन्होंने अपने निरंतर प्रयासों के जरिए अपने इंडस्ट्री और दुनिया के भविष्य को एक आकार देने के लिए असाधारण काम किया है.
प्रश्न. 20वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (National Para Athletics Championship 2022)’ का आयोजन कहाँ होगा?
उत्तर. भुवनेश्वर (ओडिशा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भुवनेश्वर (ओडिशा) में 20 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 खेल का आयोजन शुरू किया गया है.
- इसमें विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1200 एथलीट शामिल होंगे, जिसमें रोस्टर पर रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं भाग लेंगी.
- आयोजन स्थल – भुवनेश्वर (ओडिशा)
- संस्करण – 20वां
29 मार्च 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?
उत्तर. 1901 ई.
प्रश्न. पहली लोकसभा का पहला सत्र कब शुरू हुआ था?
उत्तर. 13 मई, 1952 ई.
प्रश्न. भारत का संविधान है?
उत्तर. एकल नागरिकता प्रदान करता है
प्रश्न. डॉ भीमराव अंबेडकर ने किसे संविधान का ‘हृदय और आत्मा’ कहा था?
उत्तर. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
प्रश्न. ‘संवैधानिक उपचारों का अधिकार’ संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर. अनुच्छेद 32
प्रश्न. विटामिन A का रासायनिक नाम है?
उत्तर. रेटिनॉल
प्रश्न. ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग को किस मार्ग के रूप में जाना जाता है?
उत्तर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1
प्रश्न. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ की स्थापना कब की गई?
उत्तर. 1969 ई.
प्रश्न. इसरो (ISRO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर. बंगलुरू (कर्नाटक)
प्रश्न. पानीपत की दूसरी लड़ाई (1556) किसके-किसके बीच हुई थी?
उत्तर. अकबर और हेमू (अकबर विजयी हुआ)
फ़रवरी 2022 के करंट अफेयर्स – Click here