Daily Current Affairs 9 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 9 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 9 अप्रैल 2022 हिंदी में

9 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. 8 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)’ की कौन सी वर्षगाँठ मनाई गई है?

उत्तर. 7वीं

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 8 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 7वीं वर्षगाँठ मनाई गई है, इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 में की थी.
  • अब तक इस योजना के तहत 34.42 करोड़ से ज्यादा ऋण खाते खोले जा चुके है.
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)इस योजना का उद्देश्य आय सृजन गतिविधियों के निर्माण के लिए गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्त संस्थानों को 10 लाख रुपए ऋण सुविधा प्रदान करना है.
  • इन ऋणों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत मुद्रा (MUDRA) ऋणों में परिवर्तित किया गया है.

प्रश्न. किस देश की सेना को पहली बार हथियार बंद ड्रोन मिलेंगे?

उत्तर. जर्मनी

प्रश्न. भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 (India Education Summit 2022)’ की अध्यक्षता किसने की है?

उत्तर. धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता की है.
  • यह शिखर सम्मेलन गूगल और इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एक संवाद मंच है भारत शिक्षा शिखर सम्मेलन 2022 में सरकारी शिक्षा में प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्य, व्यग्तिगत शिक्षा और बच्चों को सुरक्षित रखने पर चर्चा की गई है.
  • आयोजन स्थल – नई दिल्ली

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF)’ द्वारा आयोजित आपदा प्रतिक्रिया के लिए क्षमता निर्माण पर वार्षिक सम्मेलन 2022 की किसने अध्यक्षता की है?

उत्तर. अमित शाह (केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री)

प्रश्न. किस राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ‘उद्यम क्रांति योजना (Udyam Kranti Yojana)’ को शुरू किया है?

उत्तर. मध्यप्रदेश

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए उद्यम क्रांति योजना (Udyam Kranti Yojana) को शुरू किया है.
  • इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा.
  • उद्यम क्रांति योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य सरकार युवाओं को बैंक गारंटी और 3% ब्याज सब्सिडी भी देगी.

मध्यप्रदेश राज्य से जुड़े प्रश्न

  • भारत का पहला ड्रोन स्कूल (Drone School)’ कहाँ खोला गया है – ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
  • भारत का पहला ‘बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र’ कहाँ स्थापित किया जाएगा – खंडवा (मध्यप्रदेश)
  • किस राज्य की सरकार ने कन्याओं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंख अभियान (PANKH Abhiyan)’ की शुरुआत की है – मध्य प्रदेश
  • केंद्र सरकार ने शिवपुरी (मध्यप्रदेश)’ का नाम बदल कर नया नाम क्या कर दिया है – कुंडेश्वर धाम
  • भारतीय सेना ने कहाँ क्वांटम प्रयोगशाला (Quantum Computing Laboratory) की स्थापना की है – मऊ (मध्यप्रदेश)

प्रश्न. ‘The Maverick Effect (द मेवरिक इफेक्ट)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. हरीश मेहता

प्रश्न. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 (QS University Rankings 2022)’ में कौन सा विश्वविद्यालय शीर्ष स्थान पर रहा है?

उत्तर. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022′ में अमेरिका में स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शीर्ष स्थान पर रहा है QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ प्रतिवर्ष संकलित की जाती है ताकि संभावित छात्रों को किसी विशेष विषय में अग्रणी विश्वविद्यालयों की पहचान करने में मदद मिल सके.
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुबई 65वें स्थान पर रहा है
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली 72वें स्थान पर रहा है
  • यह इस रैंकिंग का 12वां संस्करण है
  • इस रैंकिंग का मूल्यांकन 5 विषयों में किया जाता है – कला और मानविकी, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान और चिकित्सा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन

रैंकिंग में शीर्ष-3 विश्वविद्यालय

  1. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी MIT, (अमेरिका)
  2. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (इंग्लैंड)
  3. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (कैलिफोर्निया) और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (इंग्लैंड)

प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत शीर्ष संस्थानों के नाम

  1. कला और मानविकी – ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूनाइटेड किंगडम)
  2. इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी – मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका)
  3. जीवन विज्ञान और चिकित्सा – हार्वर्ड यनिवर्सिटी (अमेरिका)
  4. प्राकृतिक विज्ञान – मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी MIT, (अमेरिका)
  5. सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन – हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – Quacquarelli Symonds (इंग्लैंड)

प्रश्न. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने रेस्पिरेटरी एयरवे सेक्रेटरी (Respiratory Airway Secretory – RAS)’ नामक इंसानी शरीर के एक नए अंग की खोज की है?

उत्तर. यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया (अमेरिका)

प्रश्न. किस राज्य सरकार ने दुग्ध उत्पादकों को वित्तीय मजबुती प्रदान करने के लिए भारत का पहला डेयरी सहकारी बैंक नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक की स्थापना की है?

उत्तर. कर्नाटक

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बसवराज बोम्मई ने दुग्ध उत्पादकों को वित्तीय मजबुती प्रदान करने के लिए भारत का पहला डेयरी सहकारी बैंक नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक (Nandini Ksheera Samridhi Cooperative Bank)’ की स्थापना की है.
  • इस बैंक की स्थापना से डेयरी उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा और किसानों के राजस्व में वृद्धि होगी इस मौके पर केंद्रिय गृह मंत्री अमितशाह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक का लोगो भी लॉन्च किया है.

टॉप-5 भारत का पहला से जुड़े प्रश्न

  1. भारत की पहली ‘स्टील सड़क (Steel Road)’ का निर्माण कहाँ किया गया है – सूरत (गुजरात)
  2. ‘कार्बन-न्यूट्रल खेती के तरीकों (carbon-neutral farming methods)’ को शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है – केरल
  3. राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA)’ कार्यक्रम के माध्यम से पेपरलेस मोड में विधानसभा सत्र आयोजित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है – नागालैंड
  4. फसल विविधीकरण सूचकांक’ (Crop Diversification Index)’ शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है – तेलंगाना
  5. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने भारत के पहले ‘वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर’ (SGKC) और इनोवेशन पार्क का उद्घाटन कहाँ किया है – मानेसर (हरियाणा)

प्रश्न. पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा पशु, मानव व पर्यावरण स्वास्थ्य सुधार के लिए ‘वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Project)’ को किस राज्य में शुरू किया गया है?

उत्तर. उत्तराखंड

प्रश्न. महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ’ को किसने शुरू किया है?

उत्तर. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ’ को शुरू किया है.
  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने मानव-तस्करी के मामलों से प्रभावी तरीके से निपटने में सुधार करने, महिलाओं एवं लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने, मानव-तस्करी रोधी इकाइयों के क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण में वृद्धि करने और कानून का प्रवर्तन कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए आज एक मानव-तस्करी रोधी प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया.

राष्ट्रीय महिला आयोग – (National Commission for Women, NCW)

  • भारतीय संसद द्वारा 1990 में पारित अधिनियम के तहत गठित एक सांविधिक निकाय है
  • स्थापना – 31 जनवरी 1992
  • मुख्यालय- नई दिल्ली

प्रश्न. ‘भारत का सबसे ऊंचा’ 24 मंजिल मेडिकल टावर कहाँ बनेगा?

उत्तर. सवाई मानसिंह अस्पताल (जयपुर)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • जयपुर (राजस्थान) के सवाई मानसिंह अस्पताल में भारत का सबसे ऊंचा 24 मंजिल IPD मेडिकल टावर बनाया जायेगा.
  • इसका उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया है.
  • इस मेडिकल टावर (Medical Tower) का निर्माण जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा किया जा रहा है.
  • 116 मीटर ऊंचाई में बनने वाले IPD ब्लाक में सबसे ऊपर एक हैलीपेड बनाया जाएगा जहां से मरीजों को एयरलिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी.

राजस्थान (Rajasthan)

  • राजस्थान की राजधानी – जयपुर 
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत (कांग्रेस पार्टी से है)
  • राजस्थान के गवर्नर – कलराज मिश्रा
  • राजस्थान के मुख्यन्यायाधीश – अकिल अब्दुल हामिद कुरैशी
  • राजस्थान के 5 पड़ोसी राज्य – मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब
  • राजस्थान की लोकसभा सीट – 25, राज्यसभा सीट – 10, विधानसभा – 200
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है – राजस्थान
  • भारत का और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौनसा है – थार रेगिस्तान
  • अरावली श्रेणी भारत के किस राज्य में स्थित है – राजस्थान
  • राजस्थान के लोकनृत्य – कठपुतली नृत्य, चाकरी, टेरताली, सुइसिनी, पनिहारी, घूमर
  • राजस्थान के प्रमुख स्टेडियम – सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम
  • राजस्थान के प्रमुख बांध – बिसलपुर बांध (बनास नदी), माही बजाज सिंह बांध (माही नदी), रानाप्रताप सागर बांध (चंबल नदी), जवाई बांध (जवाई नदी)
  • राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान – रणथम्बौर राष्ट्रीय उद्यान, सरिस्का बाघ रिजर्व, मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व

प्रश्न. ‘बूचा नरसंहार’ पर किस देश को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समूह (UNHRC) से सस्पेंड किया गया है?

उत्तर. रूस

प्रश्न. आदिवासी समाज का सबसे बड़ा प्रकृति महोत्सव ‘सरहुल (Sarhul)’ किस राज्य में मनाया गया है?

उत्तर. झारखंड

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आदिवासी समाज का सबसे बड़ा प्रकृति महोत्सव ‘सरहुल (Sarhul)’ झारखंड में मनाया गया है यह त्योहार झारखंड राज्य में स्थानीय सरना धर्म के हिस्से के रूप में आदिवासी समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला नया साल का त्योहार है.

पिछले टॉप-5 महोत्सव

  1. उत्तर पूर्वी उत्सव ‘ईशान मंथन महोत्सव 2022 (Ishan Manthan Mahotsav 2022)’ कहाँ आयोजित हुआ है – नई दिल्ली
  2. ‘कंचोथ पर्व (Kanchoth Parv)’ किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में मनाया गया है – जम्मू-कश्मीर
  3. तोरग्या महोत्सव 2022 (Torgya Festival 2022)’ कहाँ मनाया गया है – अरुणाचल प्रदेश
  4. ‘लोसांग (नामसूंग) महोत्सव’ किस राज्य में मनाया गया है – सिक्किम
  5. ‘लोसर महोत्सव (Losar Festival)’ किस राज्य/UT में मनाया गया है – लद्दाख

प्रश्न. संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 (Sant Namdev National Award 2021)’ किसे प्रदान किया जाएगा?

उत्तर. सत्यपाल मलिक

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • उत्तर-पूर्व, कश्मीर, पंजाब और महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए, मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक को वर्ष 2021 और पूर्व IPS अधिकारी SS दुलत को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित ‘संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा

पिछले टॉप-5 पुरस्कार

  1. नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा नेताजी अवार्ड 2022 से किसे सम्मानित किया गया है – शिंजो आबे
  2. किस अभिनेत्री को “इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग वुमन अवार्ड (International Association of Working Women Award)” से सम्मानित किया गया है – सुष्मिता सेन
  3. जेनेसिस प्राइस 2022 (Genisis Prize 2022) से किसे सम्मानित किया गया है – अल्बर्ट वोला
  4. प्रतिष्ठित ‘भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार’ 2021 (Bharat Ratna Dr Ambedkar Award) से किसे सम्मानित किया गया है – हर्षाली मल्होत्रा
  5. गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाले पहले दक्षिण कोरियाई अभिनेता कौन बने है – ओह यंग-सू

8 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. पुस्तक ‘नेचुरल हिस्ट्री’ के लेखक कौन थे?

उत्तर. प्लिनी

प्रश्न. ‘लोथल’ किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर. भोगवा

प्रश्न. सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला का अन्य नाम क्या है?

उत्तर. पश्चिमी घाट

प्रश्न. जीवाणु की खोज किसने की थी?

उत्तर. ल्यूवेनहोक

प्रश्न. कम्प्यूटर का वह भाग जिसे हम नही छू सकते, वह कहलाता है?

उत्तर. सॉफ्टवेयर

प्रश्न. कम्प्यूटर का वह भाग जिसे हम छू, सकते है, वह कहलाता है?

उत्तर. हार्डवेयर

प्रश्न. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते है?

उत्तर. उत्तक (Tissue)

प्रश्न. कैंसर के उपचार में प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस कौन सी है?

उत्तर. रेडॉन (Rn)

प्रश्न. प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक आने में औसतन कितना समय लगता है?

उत्तर. 8 मिनट 16 सेकण्ड

प्रश्न. चंद्रमा से परावर्तित प्रकाश को पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है?

उत्तर. 1:28 सेकण्ड

Leave a Comment

error: Content is protected !!