Daily Current Affairs 15 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 15 अप्रैल 2022 हिंदी में
15 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. प्रतिष्ठित रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022 (Reykjavik Open Chess Tournament 2022)’ का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
उत्तर. आर प्रज्ञानानंद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आर प्रज्ञानानंद ने प्रतिष्ठित रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब जीता है.
- भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल मैच में आर प्रज्ञानानंद ने जीएम डी गुकेश को हराकर यह खिताब जीता है.
पिछले टॉप-5 शतरंज से जुड़े प्रश्न
- ‘शतरंज टूर्नामेंट’ ग्रैंडिस्काची कैटोलिका इंटरनेशनल ओपन 2022′ का खिताब किसने जीता है – एस एल नारायणन
- भारत की 23वीं महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर’ कौन बनी है – प्रियंका नुटक्की
- शतरंज टूर्नामेंट में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने है – रमेशबाबू प्रज्ञानानंद
- शतरंज टूर्नामेंट ‘टाटा स्टील चैलेंजर्स 2022 (Tata Steel Challenger 2022)’ का खिताब किसने जीता है – अर्जुन एरिगैसी
- विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2021 (World Rapid Chess Championship 2021) का खिताब किसने जीता है – नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
प्रश्न. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 70 फुट की ‘ज्ञान की प्रतिमा (Statute Of Knowledge)’ को कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर. लातूर (महाराष्ट्र)
प्रश्न. ‘FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2021 (FIH Women’s Junior Hockey World Cup 2021)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. नीदरलैंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रम शहर में आयोजित महिला हॉकी विश्व कप 2021′ के फाइनल मैच में जर्मनी को 3-1 से हराकर चौथी बार FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप का खिताब जीता है.
- वहीं भारत FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2021 में चौथे स्थान पर रहा है.
- FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2021 वर्ष 2021 में आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना की वजह से इसका आयोजन वर्ष 2022 में हुआ.
- आयोजन स्थल – पोटचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका)
पिछले टॉप-5 हॉकी से जुड़े प्रश्न
- महिला हॉकी एशिया कप 2022 का खिताब किसने जीता (स्वर्ण पदक) है – जापान
- ‘ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप 2022 (Obaidullah Khan Heritage Hockey Cup 2022)’ का खिताब किसने जीता है – भारतीय रेलवे
- महिला हॉकी एशिया कप 2022′ में भारतीय महिला हॉकी ने कौन सा पदक जीता है – कांस्य पदक
- 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 का खिताब किस टीम ने जीता है – लद्दाख
- 15वां CEC महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022′ का खिताब किसने जीता है – खारू
प्रश्न. हैवेल्स इंडिया के उपभोक्ता सामान ब्रांड ‘लॉयड (Lloyd)’ के नए ब्रांड एम्बेसडर कौन बने है?
उत्तर. सौरभ गांगुली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सौरभ गांगुली हैवेल्स इंडिया के उपभोक्ता सामान ब्रांड लॉयड (Lloyd) के नए ब्रांड एम्बेसडर बने है.
हैवेल्स इंडिया
- स्थापना – 1958 / नोएडा (उत्तरप्रदेश)
प्रश्न. Hear Yourself (हियर योरसेल्फ)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. प्रेम रावत
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities-NCM)’ के अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. इकबाल सिंह लालपुरा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इकबाल सिंह लालपुरा ‘राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने है.
- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना ससंद के द्वारा 1992 के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम के नियमन के साथ हुई थी.
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
- स्थापना – 17 मई, 1993
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री – मुख्तार अब्बास नकवी
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नये अध्यक्ष कौन बने है – एस सोमनाथ
- भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान (IICA) के नए महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी – प्रवीण कुमार
- कृषि लागत और मूल्य आयोग (Commission for Agricultural Costs & Prices – CACP) के फिर से अध्यक्ष कौन बने है – विजय पॉल शर्मा
- भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (Indian Council of Historical Research – ICHR) के नए अध्यक्ष – रघुवेंद्र तंवर
- DRDO की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL)’ के नए निदेशक कौन बने है – श्रीनिवास मूर्ति
प्रश्न. 80वें स्कोच शिखर सम्मेलन 2022 (80th SKOCH Summit 2022) और स्कोच पुरस्कारों में किस संस्थान ने स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC), कर्नाटक
प्रश्न. सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भारत के पहले सामुदायिक संग्रहालय’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर. लेह (लद्धाख)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने के लिए भारत के पहले सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन लद्धाख के लेह जिले में किया गया है.
- इस सामुदायिक संग्रहालय को स्थापित करने का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और आगे ले जाना है.
पिछले टॉप-5 भारत का पहला से जुड़े प्रश्न
- भारत की पहली डिजिटल न्याय घड़ी (Digital Justice Clock)’ किस राज्य के हाईकोर्ट में लगी है – गुजरात
- AVGC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य कौनसा बना है – कर्नाटक
- भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी कहाँ स्थापित की गई है – लखनऊ (उत्तरप्रदेश)
- किस राज्य में भारत के अपनी तरह के पहले और एशिया का सबसे बड़े ‘वैज्ञानिक पक्षी एटलस (Scientific Bird Atlas)’ को लॉन्च किया गया है – केरल
- राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (National Single Window System, NSWS) के साथ एकीकृत होने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश कौन-सा बना है – जम्मू-कश्मीर
प्रश्न. 14 अप्रैल 2022 को डॉ भीमराव अंबेडकर’ की कौन सी जयंती मनाई गई है?
उत्तर. 131वीं, (जन्म 14 अप्रैल, 1891)
प्रश्न. विश्व चगास रोग दिवस 2022 (World Chagas Disease Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 14 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चगास रोग की रोकथाम और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 14 अप्रैल को विश्व चगास रोग दिवस मनाया जाता है.
- चगास एक संक्रामक रोग है जो ट्रीयाटोमाइन कीट के मल में पाए जाने वाले परजीवी की वजह से होता है.
- वर्ष 2022 की थीम – चगास रोग को हराने के लिए हर मामले की खोज और रिपोर्टिंग
प्रश्न. एशिया विकास बैंक ने नागालैंड में शहरी विकास परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए कितने ऋण को मंजूरी दी है?
उत्तर. 2 मिलियन अमरीकी डालर
प्रश्न. भारत में पहली ‘खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 (Khelo India National Ranking Women Archery 2022)’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर. जमशेदपुर (झारखंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत में पहली खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 टाटा तीरंदाजी अकादमी जमशेदपुर, (झारखंड) में आयोजित की जाएगी.
- यह टूर्नामेंट विश्व तीरंदाजी नियमों के अनुसार आयोजित किया जाएगा, जो रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में सीनियर, जूनियर और कैडेट श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा.
- आयोजन स्थल – जमशेदपुर (झारखंड) / संस्करण – 1
प्रश्न. ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर. जय शाह
प्रश्न. ‘कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021 (International Gandhi Award for Leprosy 2021)’ से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर. डॉ. भूषण कुमार और कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट (गुजरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उपराष्ट्रपति M वेंकैया नायडू ने चंडीगढ़ के डॉ. भूषण कुमार और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है.
- इनको यह सम्मान कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे पीड़ित लोगों की देखभाल करने के प्रयासों के लिए दिया गया है.
प्रश्न. दुनियाभर में भारत के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों को लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में बढ़ावा देने के लिए उत्सव पोर्टल’ को किसने लॉन्च किया है?
उत्तर. जी. किशन रेड्डी (केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दनियाभर में भारत के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों को लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में बढ़ावा देने के लिए ‘उत्सव पोर्टल’ को लॉन्च किया है.
- इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत के कार्यक्रमों और त्योहारों के विभिन्न पहलुओं, तिथियों और विवरण को दिखाना है.
पिछले टॉप-5 पोर्टल
- किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के लिए फसल बीमा पोर्टल (Crop Insurance Portal) लॉन्च किया है – हरियाणा
- लोगों को अपनी पसंद के मंदिरों के दर्शन करवाने के लिए मंदिर-360 (Temple-360)’ वेबसाइट को किसने लॉन्च किया है – मीनाक्षी लेखी (संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री)
- प्रसारण क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रसारण सेवा पोर्टल (Broadcast Seva Portal)’ को किसने लॉन्च किया है – अनुराग सिंह ठाकुर (केंद्रीय सूचना प्रसारण, और खेल मंत्री)
- अदालती आदेशों को तेजी से प्रसारित करने के लिए फास्टर (FASTER)’ नाम से एक सॉफ्टवेयर को किसने लॉन्च किया है – एनवी रमना (मुख्य न्यायाधीश)
- केंद्र सरकार ने कहाँ डिजिटल मिशन के तहत ‘जनभागीदारी अधिकारिता (Janbhagidari Empowerment) पोर्टल’ को लॉन्च किया है – जम्मू और कश्मीर
14 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है?
उत्तर. अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न. भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर. बोधगया
प्रश्न. आर्य समाज की स्थापना किसने की?
उत्तर. स्वामी दयानंद ने
प्रश्न. पंजाबी भाषा की लिपि कौनसी है?
उत्तर. गुरुमुखी
प्रश्न. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम किनारा कौनसा है?
उत्तर. कन्याकुमारी
प्रश्न. इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है?
उत्तर. मधुमेह
प्रश्न. बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?
उत्तर. असम
प्रश्न. कौनसा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है?
उत्तर. विटामिन C
प्रश्न. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर. विलियम बैंटिक
प्रश्न. कागज का आविष्कार किस देश में हुआ?
उत्तर. चीन