Daily Current Affairs 16 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 16 अप्रैल 2022 हिंदी में
16 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Best Men and Women’s T-20 International Cricketer of the Year)’ का पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर. ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स 2022 में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता.
- वहीं महिला वर्ग में न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है.
अन्य पुरस्कार विजेताओं के नाम
- महिला सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ़ द ईयर – अमेलिया केर
- मेन्स सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ़ द ईयर – माइकल ब्रेसवेल
- फैन मोमेंट ऑफ़ द समर – रॉस टेलर को अपने आखिरी टेस्ट में अंतिम विकेट लेने पर
- अंतर्राष्ट्रीय महिला ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर – अमेलिया केर
- इंटरनेशनल मेन्स ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर – विल यंग
- प्रथम श्रेणी बल्लेबाजी के लिए रेडपथ कप – डेवोन कॉनवे
- महिला खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए रूथ मार्टिन कप – सूजी बेट्स
- प्रथम श्रेणी गेंदबाजी के लिए विंसर कप – टिम साउथी
- महिला खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी के लिए फाइल ब्लैकलर कप – ईडन कार्सन
- न्यूजीलैंड अंपायर ऑफ़ द ईयर – क्रिस गैफनी
प्रश्न. T-20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बलेवाज कौन बने है?
उत्तर. रोहित शर्मा
प्रश्न. ‘टाटा डिजिटल (Tata Digital)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. एन चंद्रशेखरन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एन चंद्रशेखरन टाटा डिजिटल (Tata Digital) के नए अध्यक्ष बने है.
Tata Group
- स्थापना – 1868
- मुख्यालय – मुंबई (महराष्ट्र)
- अध्यक्ष – नटराजन चन्द्रशेखरन
- संस्थापक – जमशेदजी टाटा
प्रश्न. फसलों का त्यौहार बैसाखी उत्सव’ किस राज्य में मनाया गया है?
उत्तर. पंजाब
प्रश्न. ‘भारतीय दलहन और अनाज संघ (India Pulses and Grains Association – IPGA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. बिमल कोठारी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बिमल कोठारी भारतीय दलहन और अनाज संघ के नए अध्यक्ष बने है
- बिमल कोठारी, जीतू भेड़ा का स्थान लेंगे
- IPGA – India Pulses and Grains Association / मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- ‘राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – अजय भूषण पांडे
- भारत के नए विदेश सचिव (Foreign Secretary)’ कौन बने है – विनय मोहन क्वात्रा
- राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)’ की कार्यकारी समिति के नए अध्यक्ष कौन बने है – भूषण पटवर्धन
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के (NDA)’ के नए कमाडेंट कौन बने है – अजय कोचर
- ‘आर्थिक विकास संस्थान (Institute of Economic Growth)’ के नए निदेशक कौन बने है – चेतन घाटे
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों और युवाओं को राज्य से पलायन करने से रोकने के लिए हिम प्रहरी (Him Prahari)’ योजना को शुरू किया है?
उत्तर. उतराखंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों और युवाओं को राज्य से पलायन करने से रोकने के लिए हिम प्रहरी ‘(Him Prahari)’ योजना को शुरू किया है.
- इस योजना का उद्देश्य उत्तराखंड के सीमांत जिलों में अर्थात अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ज़िलों में पलायन करने से युवाओं को रोकना और देश की सुरक्षा के हिसाब से वहां भारतीय आबादी को बसाना है.
प्रश्न. 15 अप्रैल 2022 को किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया है?
उत्तर. हिमाचल प्रदेश (गठन- 25 जनवरी 1971)
प्रश्न. विश्व कला दिवस 2022 (World Art Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 15 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 15 अप्रैल को कला के विकास, प्रचार-प्रसार और कला को बढ़ावा देने के लिए विश्व कला दिवस मनाया जाता है.
- पहला विश्व कला दिवस 15 अप्रैल 2012 को मनाया गया था.
- यह मोना लिसा के प्रसिद्ध चित्रकार लियोनार्डो दा विंची (Leonardo da Vinci) के जन्मदिन के सम्मान में भी मनाया जाता है .
- मोना लिसा विश्व की नम्बर 1 पेंटिंग है
पिछले टॉप-5 दिवस
- विश्व कुष्ठ दिवस 2022 कब मनाया गया है – 30 जनवरी 2022, (थीम – यूनाइटेड फॉर डिग्निटी)
- अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस 2022 कब मनाया गया है – 27 जनवरी, (थीम – स्मृति, गरिमा और न्याय)
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 कब मनाया गया है – 25 जनवरी, (थीम – चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना)
- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 कब मनाया गया है – 25 जनवरी, (थीम – ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन)
- अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 कब मनाया गया है – 24 जनवरी, (थीम – चेंजिंग कोर्स ट्रांसफॉर्मिंग एजकेशन)
प्रश्न. प्रौद्योगिकी विकास और हथियार प्रणालियों के रखरखाव के लिए ‘भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)’ ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय वायु सेना ने प्रौद्योगिकी विकास और हथियार प्रणालियों के रखरखाव के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.
- भारतीय वायुसेना के साथ इस समझौते में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास वायुसेना के रखरखाव कमान के बेस रिपेयर डिपो (Base Repair Depots – BRD) के स्वदेशीकरण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगा, ताकि रखरखाव क्षमता बढ़ाने और अन्य उपायों में मदद मिल सके.
Indian Air Force – भारतीय वायु सेना
- स्थापना – 8 अक्टूबर 1932
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
- वायु सेना के प्रमुख – विवेक राम चौधरी
- वायु सेना के उप प्रमुख – संदीप सिंह
- राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट कौन है – शिवांगी सिंह
- वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला फाइटर पायलट का क्या नाम है – भावना कंठ
- वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला पायलट का क्या नाम है – हरिता कौर देओल
प्रश्न. द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र को मजबूत करने के लिए 20वीं ‘भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता (India-France Joint Staff Talks)’ का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. पेरिस (फ्रांस)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र को मजबूत करने के लिए 20वीं भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ है.
- भारत-फ्रांस संयुक्त वार्ता आयोजित करने का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय ब्लू इकॉनमी के आदान-प्रदान में सुधार करना तथा टिकाऊ और लचीला तटीय जलमार्ग बुनियादी ढांचा प्रदान करने में सहयोग करना है.
प्रश्न. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan)’ को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी है?
उत्तर. 31 मार्च 2026
प्रश्न. स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 (Street Child Cricket World Cup 2023)’ की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत वर्ष 2023 में स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप की मेज़बानी करेगा.
- इस विश्व कप का आयोजन ‘स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन इंडिया द्वारा किया जा रहा है.
- इस विश्व कप में भाग लेने वाले देश बांग्लादेश, बोलीविया, ब्राजील, बुरुंडी, इंग्लैंड, हंगरी, मॉरीशस, मैक्सिको, नेपाल, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे हैं.
- आयोजन स्थल – भारत
प्रश्न. बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑरलियन्स मास्टर्स 2022 (Orleans Masters 2022) खेल कहाँ आयोजित हुआ है?
उत्तर. ऑरलियन्स (फ्रांस)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑरलियन्स मास्टर्स 2022 फ्रांस के ऑरलियन्स में आयोजित हुआ है.
- भारतीय शटलर मिथुन मंजूनाथ ने बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑरलियन्स मास्टर्स 2022 में पुरुष एकल में रजत पदक जीता है.
- वहीं अश्विनी भट और शिखा गौतम की महिला युगल जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में महिला युगल में कांस्य पदक जीता है.
- आयोजन स्थल – ऑरलियन्स (फ्रांस)
प्रश्न. ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ के लिए कौन सी कंपनी आधिकारिक भुगतान भागीदार (Official Digital Payments Partner) बनी है?
उत्तर. Paytm
प्रश्न. नववर्ष उत्सव पोइला बैशाख (Pohela Boishakh) किस देश में मनाया गया है?
उत्तर. बांग्लादेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नववर्ष उत्सव पोइला बैशाख बांग्लादेश में मनाया गया है.
- इस दिन बंगाली समुदाय के नववर्ष की शुरुआत होती है.
बांग्लादेश (Bangladesh)
- बांग्लादेश की राजधानी – ढाका
- बांग्लादेश की Currency – टका
- बांग्लादेश के प्रधानमंत्री – शेख हसीना
- बांग्लादेश के राष्ट्रपति – अब्दुल हामिद
- गंगा नदी को बांग्लादेश में पदमा के नाम से जाना जाता है
- बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी Boundary बनाता है इसकी लम्बाई – 4096 km है
- बांग्लादेश भारत के 5 राज्यों की Boundary को छूता है – पश्चिम बंगाल, आसम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम
- बांग्लादेश कब आजाद हुआ था – 26 मार्च 1971
- बांग्लादेश के राष्ट्रीय खेल क्या है – कबड्डी
- बिम्सटेक (BIMSTEC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – ढाका
- समप्रीति (Sampriti) सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित होता है – बांग्लादेश
- ब्रह्मपुत्र नदी को बंगलादेश में किस नाम से जाना जाता है – जमुना नदी
- बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है – सुरमा नदी
- बांग्लादेश की संसद का क्या नाम है – जातीय संसद/राष्ट्रीय संसद
- किस भारतीय राज्य के साथ बंगलादेश सबसे लंबी सीमा बनाता है – पश्चिम बंगाल (4096 km)
15 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. ‘1857 की क्रांति’ के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर. लार्ड कैनिंग
प्रश्न. मैडम भीखाजी कामा ने 1907 में प्रथम तिरंगा ध्वज कहाँ फहराया गया था?
उत्तर. स्टटगार्ट (जर्मनी)
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?
उत्तर. एनी बेसेंट
प्रश्न. ‘ढाई दिन का झोपड़ा’ क्या है?
उत्तर. मस्जिद
प्रश्न. हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति कौन थे?
उत्तर. हकीम खान सूरी
प्रश्न. छत्रपति शिवाजी की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर. रायगढ़
प्रश्न. गुप्त सम्राट, जिसने ‘हणों’ को पराजित किया था?
उत्तर. स्कन्दगुप्त
प्रश्न. ‘कादम्बरी’ के लेखक कौन है?
उत्तर. बाणभट्ट
प्रश्न. महात्मा बुद्ध का ‘महापरिनिर्वाण’ 483 ई.पू. में कहाँ हुआ था?
उत्तर. कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
प्रश्न. तानसेन किसके दरबार में रहते थे?
उत्तर. अकबर