Daily Current Affairs 19 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 19 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 19 अप्रैल 2022 हिंदी में

19 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. 14 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (E-NAM)’ की कौन सी वर्षगाँठ मनाई गई है?

उत्तर. 6वीं

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 14 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (E-NAM)’ की 6वीं वर्षगाँठ मनाई गई है.
  • राष्ट्रीय कृषि बाजार (E-NAM) एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है जो कृषि उत्पादों के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने हेतु मौजूदा APMC मंडियों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोडता है.
  • किसान ई-नाम (eNAM) प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी मूल्य खोज पद्धति के माध्यम से अपनी उपज बेच सकते हैं, जो उनके लिए अधिक विपणन संभावनाओं को प्रोत्साहित करता है.

प्रश्न. हाथी बचाओ दिवस 2022 कब मनाया गया है?

उत्तर. 16 अप्रैल

प्रश्न. विश्व धरोहर दिवस 2022 (World Heritage Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 18 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है.
  • यह दिवस मानव धरोहर को संरक्षित करने और इसके लिए काम करने वाले संगठनों के प्रयासों को पहचानने के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – धरोहर और जलवायु

प्रश्न. 18 वर्षीय खिलाड़ी विश्व दीनदयालन सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है इनका संबंध किस खेल से था?

उत्तर. टेबिल टेनिस

प्रश्न. मौसमी प्रवासी कामगारों की आवाजाही को ट्रैक करने के लिए ‘(Migration Tracking System- MTS)’ एप्लिकेशन विकसित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?

उत्तर. महाराष्ट्र 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महाराष्ट्र मौसमी प्रवासी कामगारों की आवाजाही को ट्रैक करने के लिए (Migration tracking system -MTS) एप्लिकेशन विकसित करने वाला भारत का पहला राज्य बना है.
  • यह भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है
  • MTS परियोजना की परिकल्पना प्रवासी लाभार्थियों को टीकाकरण, पोषण आपूर्ति, स्वास्थ्य जांच आदि जैसी एकीकृत बाल विकास
  • सेवाओं की निरंतरता को बनाए रखने के लिए की गई है
  • जिसमें स्तनपान कराने वाली माताएं, 18 वर्ष तक की आयु के बच्चे और पंजीकृत गर्भवती महिलाएं शामिल हैं

पिछली टॉप-5 एप और पोर्टल

  1. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सीधे अधिकारियों के पास दर्ज करवाने के लिए ‘1064 भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है – उत्तराखंड
  2. डिजिटल डिवीजन का विस्तार करने के लिए ‘Neu’ नामक सुपर ऐप को किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाएगा – टाटा समूह
  3. आपातकाल के दौरान जनता के लिए ‘कावल उथवी (Kaaval Uthavi)’ ऐप को किसने लॉन्च किया है – MK स्टालिन (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री)
  4. किस राज्य के राजस्व विभाग ने भूमि सर्वेक्षण या भूमि विवरण प्राप्त करने के लिए एक ‘दिशांक ऐप (Dishaank App)’ को लॉन्च किया है – कर्नाटक
  5. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MG NREGA) के लिए ‘लोकपाल ऐप (Ombudsperson App)’ को किसने लॉन्च किया है – गिरिराज सिंह (केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री)

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन युद्ध से पहले COVID-19 ने कितने मिलियन लोगों को गरीबी ने डुबोया है?

उत्तर. 77 मिलियन

प्रश्न. किस देश ने झोंगक्सिंग-6डी (Zhongxing-6D)’ सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा है?

उत्तर. चीन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • चीन ने सिचुआन प्रांत के जिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से ‘झोंगक्सिंग 6डी’ सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा है.
  • इस सेटेलाइट को लॉन्ग मार्च -3 बी वाहक रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया है.
  • यह सेटेलाइट विश्वसनीय, स्थिर और सुरक्षित रेडियो और टेलीविजन प्रसारण और संचार सेवाएं प्रदान करेगा (लॉन्ग मार्च -3 बी रॉकेट) – चीन (China)
  • चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है.
  • चीन की राजधानी – बीजिंग
  • चीन की Currency – रेनमिनबी (युयान)
  • चीन के राष्ट्रपति – शी जिनपिंग
  • चीन और भारत के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर लाइन का नाम – मैकमोहन रेखा
  • चीन की सबसे लंबी नदी यांगत्सी (6300 km) है और ये एशिया की सबसे लंबी नदी है
  • कागजी मुद्रा जारी करने वाला विश्व का पहला देश – चीन
  • किस देश की सीमा सबसे ज्यादा देशों के साथ लगती है – चीन (14)

प्रश्न. विश्व हीमोफिलिया दिवस 2022 (World Hemophilia Day 2022) कब मनाया गया है?

उत्तर. 17 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विश्व हीमोफिलिया दिवस हर साल 17 अप्रैल को मनाया जाता है
  • यह दिन हीमोफिलिया और अन्य रक्तस्राव विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है
  • वर्ष 2022 की थीम – एक्सेस फॉर ऑल, पार्टनरशिप, नीति, प्रगति: अपनी सरकार को शामिल करना, विरासत में मिले रक्तस्राव विकारों को राष्ट्रीय नीति में एकीकृत करना हीमोफीलिया क्या है
  • यह एक दुर्लभ विकार है, जिसमें मानव रक्त में सामान्य रूप से थक्का नहीं जमता क्योंकि इसमें पर्याप्त रक्त-थक्के प्रोटीन / कारकों का अभाव होता है

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने KK पटेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का अनावरण कहाँ किया है?

उत्तर. भुज (गुजरात)

प्रश्न. विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 से 2019 के दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है?

उत्तर. 12.3%

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में आठ साल में 12.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
  • शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी तेजी से कम हुई है.
  • यह जानकारी विश्व बैंक पॉलिसी रिसर्च के वर्किंग पेपर में दी गई है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 में अत्यंत गरीबी 22.5 प्रतिशत थी, जो साल 2019 में 10.2 प्रतिशत हो गई है.
  • ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी
  • 2011 से 2015 के दौरान ग्रामीण गरीबी (Rural Poverty) 26.3 फीसदी से घटकर 21.9 फीसदी पर आ गई इस तरह इसमें 4.4 फीसदी की गिरावट आई है
  • शहरी क्षेत्रों में गरीबी
  • शहरी गरीबी (Urban Poverty) की बात करें, तो यह साल यह 2011 में 14.2 फीसदी पर थी, जो 2015 में 12.9 फीसदी रह गई है

World Bank (विश्व बैंक)

  • स्थापना – जुलाई 1944
  • मुख्यालय – वाशिंगटन (DC)
  • अध्यक्ष – डेविड मालपास
  • MD&CFO – अंशुलाकांत

प्रश्न. युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र (Skill India International Centre) कहाँ स्थापित किया जाएगा?

उत्तर. भुवनेश्वर (ओडिशा)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थापित किया जाएगा.
  • यह अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र विदेशों में काम करने के इच्छुक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देगा.
  • इसके लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और कौशल विकास संस्थान (SDI) के बीच एक समझौता हुआ है.
  • इस केंद्र में मोबिलाइजेशन, परामर्श, कौशल प्रशिक्षण, विदेशी भाषा प्रशिक्षण, रोजगार और आव्रजन तथा रोजगार के बाद समर्थन जैसी सेवाएं दी जाएंगी.

पिछले टॉप-5 भारत का पहला से जुड़े प्रश्न

  1. भारत का पहला ‘बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र’ कहाँ स्थापित किया जाएगा – खंडवा (मध्यप्रदेश)
  2. राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (National Single Window System, NSWS)’ के साथ एकीकृत होने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश कौन-सा बना है – जम्मू-कश्मीर
  3. विकलांग व्यक्तियों के लिए भारत का पहला एआई (AI) आधारित जॉब प्लेटफॉर्म ‘स्वराजबिलिटी (Swarajability)’ को किस संस्था ने लॉन्च किया – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद
  4. भारत का पहला “अन्य क्षेत्र-आधारित संरक्षण उपाय (OECM)” किसे घोषित किया गया – अरावली जैव विविधता पार्क (गुरुग्राम) 5) भारत का पहला ‘भूवैज्ञानिक पार्क (India’s First Geological Park)’ किस राज्य में बनाया जाएगा- जबलपुर (मध्यप्रदेश)

प्रश्न. ‘The Boy Who Wrote Constitution’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. राजेश तलवार

प्रश्न. डेनिश ओपन स्विमिंग 2022 (Danish Open swimming 2022) में भारतीय खिलाड़ी साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता है?

उत्तर. स्वर्ण 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • डेनिश ओपन स्विमिंग 2022 में भारतीय खिलाड़ी साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है.
  • साजन प्रकाश ने 1.59.27 सेकेंड का समय निकालकर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
  • वहीं अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने दानिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप के पुरूष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है.
  • आयोजन स्थल – कोपेनहेगन (डेनमार्क)

पिछले टॉप-5 खेल पुरस्कार विजेता

  1. भारतीय महिला टीम ने ‘जूनियर ऐशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022 (Junior Asian Handball Championship 2022)’ में कौन-सा पदक जीता है – स्वर्ण
  2. बैडमिंटन टूर्नामेंट ‘जर्मन ओपन सुपर 300 (German Open Super 300)’ में भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कौन-सा पदक जीता है – रजत
  3. ISSF शूटिंग विश्व कप 2022′ में भरतीय खिलाड़ी सौरभ चौधरी ने कौन सा पदक जीता है – स्वर्ण
  4. विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 (World Archery Para Championships 2022)’ के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी है – पूजा जातयान
  5. मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप 2022 (Moscow Wushu Stars Championship 2022)’ के जूनियर टूर्नामेंट में भारतीय वुशु खिलाड़ी सादिया तारिक ने कौन-सा पदक जीता है – स्वर्ण

प्रश्न. पूर्वोत्तर का सबसे ऊंचा (165 फीट लंबा) तिरंगा झंडा’ कहाँ फहराया जाएगा?

उत्तर. ‘इंडियन नेशनल आर्मी (INA)’ मुख्यालय परिसर मणिपुर

प्रश्न. दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल रेडियो अक्ष (Radio Aksh)’ को कहाँ लॉन्च किया गया है?

उत्तर. नागपुर (महाराष्ट्र)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल रेडियो अक्ष (Radio Aksh)’ को लॉन्च किया गया है.
  • यह रेडियो चैनल नेत्रहीन लोगों की पहुंच शिक्षा संसाधनों और ऑडियोबुक तक सहज करने में मदद करेगा साथ ही दृष्टिहीन लोगों को डिजिटल उपकरणों पर उपलब्ध कराई जा रही ऑडियोबुक का विकल्प भी देगा.

17 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. वास्कोडिगामा भारत कब आया?

उत्तर. 1498 ई.

प्रश्न. वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था?

उत्तर. पुर्तगाल

प्रश्न. हवा महल कहाँ स्थित है?

उत्तर. जयपुर

प्रश्न. सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है?

उत्तर. गुरु नानक

प्रश्न. सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है?

उत्तर. बैसाखी

प्रश्न. ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है?

उत्तर. सरदार पटेल

प्रश्न. नेताजी किस महापुरुष को कहा जाता है? 

उत्तर. सुभाष चंद्र बोस

प्रश्न. दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री की समाधि का क्या नाम है?

उत्तर. विजय घाट

प्रश्न. महाभारत के रचियता कौन हैं?

उत्तर. महर्षि वेदव्यास

प्रश्न. अर्थशास्त्र नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर. चाणक्य (कौटिल्य)

Leave a Comment

error: Content is protected !!