Daily Current Affairs 23 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 23 अप्रैल 2022 हिंदी में
23 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. सैन्य अभियान के नए महानिदेशक (DGMO) कौन बने है?
उत्तर. मनोज कुमार कटियार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मनोज कुमार कटियार सैन्य अभियान के नए महानिदेशक बने है.
- DGMO – Director-General of Military Operations
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नये अध्यक्ष कौन बने है – एस सोमनाथ
- थल सेना के उत्तरी कमान (Northern Command)’ के नए कमांडिंग इन-चीफ कौन नियुक्त हुए है – उपेंद्र द्विवेदी
- रक्षा खुफिया एजेंसी (Defence Intelligence Agency)’ के नए प्रमुख कौन नियुक्त हुए है – जीएवी रेड्डी
- भारत के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser) कौन बने है – डॉ वी अनंत नागेश्वरन
- भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (National Maritime Security Coordinator, NMSC)’ कौन बने है – जी अशोक कुमार
प्रश्न. दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर फैक्ट्री (Electric Three Wheeler Factory) कहाँ स्थापित की जाएगी?
उत्तर. तेलंगाना (भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित बिलिटी इलेक्ट्रिक इंक कंपनी द्वारा भारत के तेलंगाना राज्य में दुनिया की सबसे बड़ी थ्री व्हीलर फैक्ट्री स्थापित की जाएगी, यह फैक्ट्री दो चरणों में 200 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी.
- इस फैक्ट्री में प्रति वर्ष 18000 इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के उत्पादन की क्षमता के साथ 13.5 एकड़ का पहला चरण 2023 में शुरू हो जाएगा और 240000 इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता के साथ 200 एकड़ की बड़ी सुविधा को वर्ष 2024 में शुरू किया जाएगा.
प्रश्न. आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री (Prime Minister) कौन बने है?
उत्तर. पैट्रिक अची
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पैट्रिक अची आइवरी कोस्ट के फिर से प्रधानमंत्री बने है.
आइवरी कोस्ट
- आइवरी कोस्ट कोटे डी आइवर’ के नाम से भी जाना जाता है
- आइवरी कोस्ट पश्चिम अफ्रीका के दक्षिणी तट पर स्थित एक देश है
- आइवरी कोस्ट की राजधानी – यामोसुक्रो
- आइवरी की कोस्ट मुद्रा – अफ्रीकी फ्रैंक
- आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति – अलासेन औटारा
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस 2022 (International Mother Earth Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 22 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता
- यह दिवस मुख्य रूप से पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण आदि के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है
- वर्ष 2022 की थीम – ‘हमारे ग्रह में निवेश करें (Invest in our planet)’
पिछले टॉप-5 दिवस
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 11 अप्रैल, (थीम – कोरोनावायरस के बीच घर पर रहें, मां और शिशु को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखें)
- विश्व होम्योपैथी दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 10 अप्रैल, (थीम – होम्योपैथी: पीपल्स च्वॉएस फॉर वेलनेस)
- विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 7 अप्रैल (थीम – हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य)
- अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 4 अप्रैल, (थीम-सुरक्षित मैदान, सुरक्षित कदम, सुरक्षित घर)
- ‘विश्व आत्मकेंद्रित दिवस या ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2022’ कब मनाया गया है – 2 अप्रैल, (थीम-‘सभी के लिए समावेशी गुणवत्ता शिक्षा)
प्रश्न. पुडुचेरी के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary)’ कौन बने है?
उत्तर. राजीव वर्मा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजीव वर्मा पुडुचेरी के नए मुख्य सचिव बने है
- राजीव वर्मा, अश्विनी कुमार का स्थान लेंगे
पुडुचेरी – (Puducherry)
- पुडुचेरी भारत का केंद्रशासित प्रदेश है.
- स्थापना – 1 नवंबर 1954
- पुडुचेरी की राजधानी – पुडुचेरी
- पुडुचेरी के मुख्यमंत्री – एन रंगासामी
- पुडुचेरी के उच्च न्यायालय का नाम – मद्रास उच्च न्यायालय
- भारत का सबसे छोटा जिला माहे कहाँ स्थित है – पुड्डुचेरी
- लोकसभा सीट -1, राज्यसभा सीट -1
- राजकीय पशु – गिलहरी, राजकीय पक्षी – कोयल, राजकीय फूल – केनेनबोल, राजकीय पेड़ – बेल
प्रश्न. छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली मुफ्त कोचिंग सुविधा प्रदान करने के लिए डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना (Dr. Ambedkar Centres of Excellence-DACE) को किसने शुरू किया है?
उत्तर. वीरेंद्र कुमार (केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोक सेवा परीक्षाओं के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली मुफ्त सुविधा प्रदान करना है.
- डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना के तहत कुल स्वीकृत सीटों में से 33% सीटों पर अनुसूचित जाति की महिला उमीदवारों को प्रथमिकता दी जाएगी.
प्रश्न. टिकट प्रणाली के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहली ‘डिजिटल बस सेवा’ का उद्धघाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर. मुंबई (महाराष्ट्र)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- टिकट प्रणाली के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहली डिजिटल बस सेवा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुरू की गई है.
- इस बस का उद्धघाटन बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (BEST) द्वारा किया गया है.
- यह भारत की पहली 100% डिजिटल बस सेवा है.
- इस बस में टिकट के लिए बस कंडक्टर की जगह एक यूनिक टैप-इन टैप आउट फीचर दिया गया है, जिससे यात्री अपने स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके टैप कर सकते है.
प्रश्न. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ‘बोरिस जॉनसन’ ने भारत में ब्रिटिश कंपनी JCB की नई फैक्ट्री का उद्घाटन कहाँ किया है?
उत्तर. वडोदरा (गुजरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ‘बोरिस जॉनसन’ भारत में आए हुए है, इस दौरान उन्होंने गुजरात के वडोदरा में ब्रिटिश कंपनी JCB की नई फैक्ट्री का उद्घाटन किया है.
- यह JCB का भारत में छठा प्लांट होगा.
- ब्रिटिश पीएम के इस दौरे का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करना है.
प्रश्न. पहले ‘अतुलनीय भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन 2022 (Incredible India International Cruise Conference 2022) का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर. मुंबई (महाराष्ट्र)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मुंबई (महाराष्ट्र) में पहली बार अतुलनीय भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.
- इस सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, मुंबई पत्तन प्राधिकरण तथा भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ (FICCI) कर रहे हैं, इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत को क्रूज के केन्द्र रूप में विकसित करना है.
प्रश्न. ‘प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया (P&G India)’ के नए CEO कौन बने है?
उत्तर. एल.वी. वैद्यनाथन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एल.वी. वैद्यनाथन प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया के नए CEO बने है * एल.वी. वैद्यनाथन, मधुसूदन गोपालन का स्थान लेंगे.
- P&G-प्रॉक्टर एंड गैंबल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु कंपनी है.
- स्थापना – 31 अकतूबर, 1837/ मुख्यालय – अमेरिका
पिछली टॉप-5 कम्पनियों के CEO
- दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन और ई-कॉमर्स कंपनी ‘Fedex’ के नए CEO कौन बने है – राज सुब्रमण्यम
- फ्लिपकार्ट हेल्थ+ (Flipkart Health+) के नए CEO कौन बने है – प्रशांत झावेरी
- विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के नए CEO’ कौन बने है – संजीव कपूर
- राष्ट्रीय ई-गवर्नेस डिवीजन (NeGD)’ के नए (CEO) कौन बने है – अभिषेक सिंह
- विद्युत ऊर्जा कंपनी अडाणी पॉवर (Adani Power) के नए CEO कौन बने है – शेर सिंह बी ख्यालिया
प्रश्न. प्रोजेक्ट 75 के तहत स्कॉीन सबमरीन ‘INS वारशीर’ को किस समुद्री जहाज निर्माता कंपनी द्वारा विकसित किया गया है?
उत्तर. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (मुंबई)
प्रश्न. वित्तीय समावेशन के लिए समाधानों का सह-निर्माण और नवाचार करने के लिए किस फिनटेक स्टार्टअप ने फिनक्लुवेशन (Fincluvation)’ नामक एक पहल शुरू की है?
उत्तर. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
प्रश्न. ‘स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन 2022 (Smart Cities, Smart Urbanization Summit 2022)’ का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. सूरत (गुजरात)
प्रश्न. किस संस्थान ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?
उत्तर. युवा अधिकारिता और खेल विभाग
प्रश्न. PEN/ बार्बी फ्रीडम टू राइट पुरस्कार 2022 (PEN/Barbey Freedom to Write Award 2022) से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर. व्लादिस्लाव येसिको
22 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी पड़ता है?
उत्तर. काला
प्रश्न. दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर. गैलिलियो ने
प्रश्न. दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या नाम है?
उत्तर. राजघाट
प्रश्न. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली?
उत्तर. बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक
प्रश्न. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई?
उत्तर. कोलकाता
प्रश्न. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ?
उत्तर. 1853
प्रश्न. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे?
उत्तर. स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, 1984 में
प्रश्न. भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
उत्तर. श्रीमती सुचेता कृपलानी
प्रश्न. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर. पं. भगवत दयाल शर्मा
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
उत्तर. 24 अक्तूबर 1945