Daily Current Affairs 26 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 26 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 26 अप्रैल 2022 हिंदी में

26 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘फ्रांस (France)’ के राष्ट्रपति कौन बने है?

उत्तर. इमैनुएल मैक्रों

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति बने है.
  • इमैनुएल मैक्रों को 58.2 प्रतिशत वोट मिले हैं उन्होंने मरीन ले पेन को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीता है.

फ्रांस (France)

  • फ्रांस यूरोप महाद्वीप में स्थित है.
  • फ्रांस की राजधानी – पेरिस
  • फ्रांस की Currency – यूरो
  • फ्रांस के प्रधानमंत्री – जीन कास्टेक्स
  • भारत ने राफेल विमान किस देश से खरीदे है – फ्रांस
  • फ्रांसीसी क्रांति कब हुई थी – 1789
  • यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – पेरिस (फ्रांस)
  • फ्रांस की संसद का क्या नाम है – नेशनल असेम्बली
  • जर्मनी और फ्रांस के बीच अंतराष्ट्रीय सीमा का क्या नाम है – मैगीनॉट रेखा
  • फ्रांस की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है – लॉयर नदी

प्रश्न. वाशिंगटन DC में आयोजित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की तरफ से किसने अध्यक्षता की है?

उत्तर. निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त मंत्री)

प्रश्न. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022 (Locked Shields 2022)’ किस देश की टीम ने जीता है?

उत्तर. फिनलैंड

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • फिनलैंड की टीम ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022 जीता है.
  • इस अभ्यास में लिथुआनिया-पोलैंड की संयुक्त टीम दूसरे और एस्टोनिया जॉर्जिया की टीम तीसरे स्थान पर रही है.
  • साइबर रक्षा अभ्यास नागरिक और सैन्य इकाइयों के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच संकट की स्थिति में सहयोग का अवसर प्रदान करता है.
  • आयोजन स्थल – एस्टोनिया

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर वर्ष 23 अप्रैल को किस अंग्रेजी लेखक के सम्मान में अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर. विलियम शेक्सपियर

प्रश्न. यूनेस्को (UNESCO) द्वारा किस शहर को वर्ष 2022 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी (World Book Capital)’ के रूप में चुना गया है?

उत्तर. ग्वाडलजारा (मेक्सिको)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मेक्सिको के ग्वाडलजारा शहर को UNESCO द्वारा वर्ष 2022 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया है.
  • यूनेस्को (UNESCO) हर साल एक विश्व पुस्तक राजधानी का चयन करता है और इस चयनित राजधानी शहर में कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है, ताकि लोगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.

UNESCO – United Nations Educational Scientific and Cultural Organization

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन
  • स्थापना –16 नवंबर 1945
  • मुख्यालय – पेरिस (फ्रांस)
  • महासचिव – आन्द्रे अजोले

प्रश्न. टेनिस टूर्नामेंट ‘सर्बिया ओपन 2022 (Serbia Open 2022)’ का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?

उत्तर. आंद्रे रूबलेव

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आंद्रे रूबलेव ने टेनिस टूर्नामेंट सर्बिया ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है.
  • रूस के आंद्रे रुबलेव ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को फाइनल मुकाबले में 6-2, 6-7, 6-0 से हराकर यह खिताब जीता है.
  • आयोजन स्थल – बेलग्रेड (सर्बिया)

पिछले टॉप-5 टेनिस से जुड़े प्रश्न

  1. टेनिस टूर्नामेंट ‘ATP 1000 मोंटे कार्लो मास्टर्स 2022 (ATP 1000 Monte Carlo Masters 2022 )’ का खिताब किसने जीता है – स्टेफानोस सिटसिपास
  2. टेनिस टूर्नामेंट मियामी ओपन (Miami open)’ जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने है – कार्लोस अलकराज
  3. 2022 मेलबर्न समर सेट टेनिस टूर्नामेंट (Melbourne Summer Set 2022) का खिताब किसने जीता है – राफेल नडाल
  4. “सिडनी टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट 2022” में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है – असलान करात्सेव
  5. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022′ में महिला एकल ग्रैंडस्लैम का खिताब किसने जीता है – एश्ले बार्टी

प्रश्न. ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021-22 (KIUG 2021-22)’ में किस खिलाड़ी ने पहला स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर. कोमल कोहर

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)’ के नए महाप्रबंधक (General Manager) कौन बने है?

उत्तर. वसीम खान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वसीम खान ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)’ के नए महाप्रबंधक बने है.
  • वसीम खान, ज्यौफ अलार्डिस की जगह लेंगे.

ICC – International Cricket Council

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
  • विश्व में क्रिकेट मैच ICC रेगुलेट करता है
  • स्थापना – 15 जून 1909
  • मुख्यालय – दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
  • अध्यक्ष – ग्रेग बारक्ले (न्यूजीलैंड देश के है)

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue)’ के सातवें संस्करण का उद्घाटन कहाँ करेंगे?

उत्तर. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वैश्विक हालात और चुनौतियों पर एक सार्थक चर्चा के उद्देश्य से रायसीना डायलॉग की शुरुआत की गई है, रायसीना डायलॉग दुनिया के अलगअलग देशों के लोगों को एक मंच प्रदान करता है, इसमें 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं.
  • इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन हिस्सा लेंगी, इसका आयोजन विदेश मंत्रालय की ओर से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से किया जाता है.
  • रायसीना डायलॉग 2022 की थीम – धरती: भावावेश, अधैर्य और संकट

प्रश्न. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली’ ने भारत के बिजली क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (POSOCO-NRLDC)

प्रश्न. विश्व मलेरिया दिवस 2022 (World Malaria Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 25 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • यह दिन मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने, उसके निवारण और नियंत्रण को ध्यान में रखकर मनाया जाता है.
  • मलेरिया की बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है. यह मादा एनाफिलीज मच्छर के जरिए इंसानों के बीच फैलता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें (Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives).

प्रश्न. भारत की पहली कार्बन-न्यूट्रल (Carbon Neutral)’ वाली पंचायत कौन सी बनी है?

उत्तर. पल्ली (जम्मू- कश्मीर)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पल्ली पंचायत भारत की पहली कार्बन-न्यूट्रल वाली पंचायत बनी है.
  • पल्ली पंचायत ने 18 दिन में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है, पल्ली पंचायत पूरी तरह से सौर ऊर्जा द्वारा संचालित है और इसके सभी रिकॉर्ड डिजिटल है

कार्बन न्यूट्रल (नेट जीरो CO2 उत्सर्जन)

  • कार्बन न्यूट्रैलिटी का मतलब है कार्बन का शून्य उत्सर्जन, जिससे जलवायु सही दिशा में परिवर्तित होती है, यह तटस्था तब हासिल होती है जब कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की उतनी ही मात्रा वातावरण में छोड़ी जाती है, जितनी विभिन्न तरीकों से हटाई जाती है.

प्रश्न. केंद्र सरकार ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)’ के निदेशकों की सेवानिवृति 65 वर्ष से बढ़ाकर कितनी कर दी है?

उत्तर. 70 साल

प्रश्न. भारत में पेटेंट दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 7वें भारत फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस सम्मेलन 2022 (7th India Pharmaceutical and Medical Device Conference 2022)’ का आयोजन कहाँ होगा?

उत्तर. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रलाय द्वारा भारत में पेटेंट दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 7वें भारत फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस सम्मेलन 2022 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा.
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य अगले 25 वर्षों में उद्योग के भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श करने के लिए फार्मा उद्योग और चिकित्सा उपकरण निर्माण खिलाड़ियों, हितधारकों और शिक्षाविदों को एक साथ लाना है.
  • थीम – विजन 2047: भविष्य के लिए परिवर्तनकारी रोडमैप
  • आयोजन स्थल – नई दिल्ली
  • संस्करण – 7वां

प्रश्न. किस भारतीय अर्द्धसैनिक बल में ऊर्जा प्रवाह (Urja Pravaha)’ नामक नए पोत को शामिल किया गया है?

उत्तर. भारतीय तटरक्षक बल (ICG)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ऊर्जा प्रवाह’ नाम के पोत को गुजरात के भरूच में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है, ‘ऊर्जा प्रवाह’ नामक पोत 36 मीटर लंबा है और इसे कार्गो जहाज ईंधन, विमानन ईंधन और ताजा पानी ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • यह जहाज लक्षद्वीप और समुद्री परिचालन में दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात जहाजों के लिए वांछित रसद समर्थन को बढ़ाएगा

Indian Coast Guard – भारतीय तटरक्षक बल

  • स्थापना – 18 अगस्त 1978
  • भारतीय तटरक्षक बल दिवस – 1 फरवरी
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष – महानिदेशक – वी एस पठानिया

25 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर. शिमला

प्रश्न. प्राथना समाज की स्थापना किसने की थी?

उत्तर. आत्माराम पाण्डुरंग

प्रश्न. चेचक किससे फैलता है?

उत्तर. विषाणु

प्रश्न. भारत का सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य कौन-सा है?

उत्तर. गुजरात

प्रश्न. संसद में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ था?

उत्तर. 23 मई, 1986

प्रश्न. ध्वनि का संचरण किसमें नहीं होता है?

उत्तर. निर्यात में

प्रश्न. दांडी स्थल, गुजरात के किस जिले में है?

उत्तर. नवसारी जिला

प्रश्न. समय का SI मात्रक होता है?

उत्तर. सेकेण्ड (s)

प्रश्न. भारत के निर्वाचन आयोग से संबंधित अनुच्छेद कौन-सा है?

उत्तर. अनुच्छेद 324

प्रश्न. द्वितीय बुद्ध किसे कहा जाता है?

उत्तर. पद्म संभव

Leave a Comment

error: Content is protected !!