Daily Current Affairs 27 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 27 अप्रैल 2022 हिंदी में
27 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter’ का 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में किसने अधिग्रहण किया है?
उत्तर. एलॉन मस्क
महत्वपूर्ण बिंदु:
- टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter का 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में अधिग्रहण कर लिया है.
- यह अधिग्रहण टेक वर्ल्ड में सबसे बड़े सौदों में से एक है, इस सौदे के तहत एलन मस्क 54.20 डॉलर मूल्य शेयरों के साथ ट्विटर का अधिग्रहण करेंगे.
ट्विटर (Twitter)
- यह एक ऑनलाइन माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है, जिस पर उपयोगकर्ता पोस्ट करते है, इस पर भेजे जाने वाले संदेशो को ट्वीट कहा जाता है.
- स्थापना – 21 मार्च 2006
- मुख्यालय – कैलिफोर्निया (USA)
प्रश्न. ‘यूनिसेफ के युवाह (UNICEF’s YuWaah)’ बोर्ड के नए सह-अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. अश्विन यार्डी
प्रश्न. फॉर्मूला वन रेस ‘एमिलिया-रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स 2022 (Emilia Romagna Grand Prix 2022)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मैक्स वेरस्टैपेन रेड बुल- नीदरलैंड) ने फॉर्मूला वन रेस ‘एमिलिया-रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स 2022 का खिताब जीता है, यह 2022 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का चौथा दौर था.
- फार्मूला वन- जिसे हम F1 के नाम से जानते है ये दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल रेस प्रतियोगिता है, इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल (FIA) ऑटोमोबाइल नाम की संस्था करती है और इस संस्था की स्थापना 1904 में की गई थी.
- आयोजन स्थल – इमोला (इटली)
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र का अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस 2022 (UN’s International Delegate’s Day 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 25 अप्रैल
प्रश्न. एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य सत्कार मेला ‘आहार-2022 (AAHAR- 2022)’ कहाँ शुरू हुआ है?
उत्तर. नई दिल्ली (भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह मेला कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित किया जाता है.
- आहार मेला उद्योग के साथ नेटवर्किंग और व्यावसायिक सपंर्क स्थापित करने, नए उत्पादों को लॉन्च करने का अवसर प्रदान करता है.
- आयोजन स्थल – नई दिल्ली / संस्करण – 9वां
प्रश्न. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी वैश्विक सैन्य खर्च रिपोर्ट 2021 (world military expenditure Report 2021) में भारत किस स्थान पर रहा है?
उत्तर. तीसरे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक सैन्य खर्च (world military expenditure) के मामले में भारत तीसरे स्थान पर रहा है.
- इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के सैन्य खर्च वर्ष 2021 में 76.6 बिलियन डॉलर रहा है, जोकि 2022 की तुलना में 0.9 प्रतिशत और 2012 से 33 प्रतिशत ज्यादा है.
- SIPRI द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार कुल वैश्विक सैन्य खर्च 0.7 प्रतिशत बढ़कर 2113 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है.
रिपोर्ट में शीर्ष तीन देश
- अमेरिका (801 बिलियन डॉलर सैन्य खर्च)
- चीन (293 बिलियन डॉलर सैन्य खर्च)
- भारत (76.6 बिलियन डॉलर सैन्य खर्च)
- रिपोर्ट जरिकर्ता – स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) / मुख्यालय – स्टॉकहोम स्वीडन
प्रश्न. हर गांव में पुस्तकालय (Library in every village)’ वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है?
उत्तर. जामताड़ा (झारखण्ड)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- झारखण्ड का शहर ‘जामताड़ा’ अपने हर गांव में पुस्तकालय वाला भारत का पहला जिला बना है, 8 लाख की आबादी वाले इस जिले में छह प्रखंडों के अंतर्गत कुल 118 ग्राम पंचायतें हैं और अब प्रत्येक पंचायत में एक सुसज्जित लाइब्रेरी है.
प्रश्न. किस राज्य में स्थित खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में ‘खोंगजोम दिवस 2022′ मनाया गया है?
उत्तर. मणिपुर
प्रश्न. ‘विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022 (World Intellectual Property Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 26 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन सहित बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करना है.
- वर्ष 2022 की थीम – IP और युवा: युवा नवप्रवर्तन की चुनौती की ओर बढ़ रहे हैं (IP and Youth innovating for a better future)’
प्रश्न. भारत कला मेला 2022 (India Art Fair 2022)’ का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. नई दिल्ली
प्रश्न. ‘आदित्य विडला कैपिटल्स (Aditya Birla Capital)’ की नई CEO कौन बनी है?
उत्तर. विशाखा मुले
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विशाखा मुले आदित्य विडला कैपिटल्स की नई CEO बनी है.
- विशाखा मुले, अजय श्रीनिवासन का स्थान लेंगी.
- आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह के वित्तीय सेवा व्यवसायों के लिए होल्डिंग कंपनी है.
- स्थापना – 2007 / मुख्यालय- भारत
प्रश्न. किस देश ने सर्वाधिक झंडे फहराने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record)’ बनाया है?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत ने बिहार के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित विजयोत्सव के दौरान एक साथ झंडा फहराकर नया रिकॉर्ड बनाया है.
- इससे पहले एक साथ 50 हजार झंडा फहराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था, बिहार में इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक साथ 78 हजार से ज्यादा लोगों ने तिरंगा लहराया है.
प्रश्न. पेरिस बुक फेस्टिवल 2022 किस देश में आयोजित हुआ है?
उत्तर. फ्रांस
प्रश्न. भारत के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘दूध वाणी (Doodh Vani)’ का उद्धघाटन किस राज्य में किया गया है?
उत्तर. गुजरात
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) दूध वाणी का उद्धघाटन गुजरात में किया गया है.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पशुपालन को समर्पित सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘दूध वाणी’ का उद्घाटन किया है.
- यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित प्रमुख वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है.
गुजरात – Gujarat
- गुजरात की राजधानी – गांधीनगर
- गुजरात के मुख्यमंत्री – भूपेंद्र पटेल
- गुजरात के गवर्नर – आचार्य देवव्रत
- गुजरात के मुख्य न्यायाधीश – अरविंद कुमार
- गुजरात के समुन्द्री तट की रेखा सबसे लंबी है (1600KM/1214)
- गुजरात के महत्वपूर्ण नेशनल पार्क – गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लेकबक
- नेशनल पार्क, वंसदा नेशनल पार्क, गल्फ कच मरीन नेशनल पार्क
- गुजरात का 1 पड़ोसी देश – पाकिस्तान
- गुजरात के 3 पड़ोसी राज्य – राजस्थान, मध्यप्रदेश, और महाराष्ट्र
- गुजरात की लोकसभा सीट – 26, राज्यसभा सीट – 11, विधानसभा सीट – 182
- गुजरात राज्य के लोकनृत्य – डांडिया, भवई, तिप्पनी, पधर, गरबा
- भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी गुजरात में स्थापित की गई है
- दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी’ गुजरात के केवड़िया में स्थित है
प्रश्न. ‘प्राणहिता पुष्करलु त्यौहार 2022 (Pranahita Pushkaralu Festival 2022) त्यौहार किस राज्य में मनाया गया है?
उत्तर. तेलंगाना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तेलंगाना राज्य में प्राणहिता पुष्करलु त्यौहार मनाया गया है.
- पुष्करम एक भारतीय त्योहार है जो नदियों की पूजा के लिए समर्पित है, इसे पुष्करलु (तेलुगु में), पुष्करा (कन्नड़ में) या पुष्कर के नाम से भी जाना जाता.
26 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारत का पहला अंग्रेजी अखबार किसने प्रारंभ किया था?
उत्तर. जेम्स आगस्टस हिक्की (द बंगाल गैजेट)
प्रश्न. एलिफेंटा का गुफाएँ किस द्वीप पर स्थित है?
उत्तर. धारापुरी द्वीप
प्रश्न. प्रथम संविधान संशोधन कब हुआ था?
उत्तर. 18 जून, 1951
प्रश्न. मीथेन का सूत्र क्या होता है?
उत्तर. CHA
प्रश्न. साइमन कमीशन भारत कब आया था?
उत्तर. 3 फरवरी, 1928
प्रश्न. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ‘जावा (JAVA)’ का अविष्कार किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर. जेम्स गोस्लिंग
प्रश्न. भारत का प्रथम न्यूक्लियर प्लांट कहाँ स्थापित हुआ था?
उत्तर. तारापुर (महाराष्ट्र)
प्रश्न. गांधी सागर बाँध किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. मध्यप्रदेश
प्रश्न. सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किसने किया था?
उत्तर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (पानीपत, हरियाणा), 22 जनवरी, 2015
प्रश्न. दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा किसने बनबाया?
उत्तर. हमीदा बानो बेगम