Weekly Current Affairs 1 May 2022 in Hindi by NeedsEdu

Weekly Current Affairs 1 May 2022 in Hindi | करंट अफेयर्स 1 मई 2022 हिंदी में

1 May 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. इंडिया इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में किसे ‘ग्लोबल पीस एंबेसडर 2022 (Global Peace Ambassador 2022)’ के रूप में चुना गया है?

उत्तर. बबीता सिंह

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बबीता सिंह को इंडिया इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और कूटनीति के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल एंबेसडर 2022 के रूप में चुना गया है.
  • बबीता सिंह उन गिने-चुने लोगों में से एक हैं जिन्होंने सार्वभौमिक नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली प्रथाओं के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.
  • ग्लोबल पीस एंबेसडर- शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे क्षेत्रों में एशिया और अफ्रीका के बीच सामाजिक आर्थिक संबंधों और सतत विकास को बढ़ावा देने वाले वैश्विक नागरिक को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.

प्रश्न. नीति आयोग किस संगठन के साथ मिलकर बच्चों पर ध्यान देने के साथ ‘सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals – SDGs)’ पर पहली रिपोर्ट तैयार करेगा?

उत्तर. यूनिसेफ इंडिया

प्रश्न. नीति आयोग (NITI Ayog)’ के नए उपाध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. सुमन के बेरी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सुमन के बेरी नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष बने है
  • सुमन के बेरी, राजीव कुमार का स्थान लेंगे

NITI Aayog – National Institution for Transforming India

  • राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान
  • स्थापना – 1 जनवरी 2015
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष – नरेंद्र मोदी
  • उपाध्यक्ष – सुमन के बेरी
  • CEO – अमिताभ कांत
  • नीति आयोग के अध्यक्ष कौन होते है – प्रधानमंत्री
  • नीति आयोग के पहले अध्यक्ष – नरेंद्र मोदी
  • नीति आयोग का पुराना नाम – योजना आयोग

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति

  1. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में ‘नए कृषि सचिव (Agriculture Secretary)’ कौन बने है – मनोज आहूजा
  2. भारत के नए विदेश सचिव (Foreign Secretary)’ कौन बने है – विनय मोहन क्वात्रा
  3. दवा निर्माता कंपनी ‘फाइजर इंडिया (Pfizer India)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – प्रदीप शाह
  4. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC)’ के नए निदेशक कौन बने है – डॉ उन्नीकृष्णन नायर
  5. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)’ की पहली महिला कुलपति (Vice-Chancellor) कौन बनी है – शांतिश्री धुलिपड़ी

प्रश्न. दिल्ली के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) कौन बने है?

उत्तर. नरेश कुमार

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नरेश कुमार दिल्ली के नए मुख्य सचिव बने है
  • नरेश कुमार, विजय देव का स्थान लेंगे

नई दिल्ली – (New Delhi)

  • दिल्ली की स्थापना किसने की थी – अनंगपाल (तोमर वंश का शाशक)
  • दिल्ली का राजकीय पशु – नीलगाय
  • दिल्ली का राजकीय पक्षी – घरेलू गौरेया
  • दिल्ली का राजकीय पेड़ – गुलमोहर
  • दिल्ली का राजकीय फूल – अल्फाल्फा
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री – अरविन्द केजरीवाल
  • दिल्ली के उपराज्यपाल – अनिल बैजल
  • दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश – धीरूभाई नारानभाई पटेल
  • दिल्ली की पहली महिला शासिका – रजिया सुल्तान

प्रश्न. भारत ने किस देश के साथ मिलकर समुद्री नेविगेशन चार्ट का अनावरण किया है?

उत्तर. मालदीव

प्रश्न. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022 (Locked Shields 2022)’ किस देश में आयोजित किया जाएगा?

उत्तर. एस्टोनिया

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) द्वारा मान्यता साइबर संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022′ का आयोजन एस्टोनिया में किया जाएगा.
  • साइबर रक्षा अभ्यास नागरिक और सैन्य इकाइयों के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच संकट की स्थिति में सहयोग का अभ्यास करने का अवसर प्रदान करता है.

NATO – North Atlantic Treaty Organization

  • उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन
  • स्थापना – 4 अप्रैल 1949
  • मुख्यालय – ब्रूसेल्स
  • महासचिव – जेन्स सटोलटेनबर्ग

प्रश्न. डिजिट इंश्योरेंस (Digit Insurance) की नई MD और CEO कौन बनी है?

उत्तर. जसलीन कोहली

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 (Champions of the Earth Lifetime Achievement Award 2022)’ से किसे सम्मानित किया है?

उत्तर. डेविड एटनबरो 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने डेविड एटनबरो को चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया है.
  • डेविड एटनबरो को प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए रिसर्च, डॉकुमेंटेशन के प्रति समर्पण के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.

चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • यह अवॉर्ड संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, यह उन व्यक्तियों, समूहों और संस्थानों को दिया जाता है, जिन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई हो.

प्रश्न. भारतीय-अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 6वें प्रतिष्ठित उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022 (6th Entrepreneur Leadership Awards 2022)’ से किसे सम्मानित किया है?

उत्तर. विवेक लाल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय-अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक लाल को रक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना के लिए प्रतिष्ठित उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है.

प्रश्न. ‘अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस 2022’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 23 अप्रैल

प्रश्न. ‘विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2022 (World Book and Copyright Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 23 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल 23 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस का आयोजन संयुक्त, राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा किया जाता है.
  • विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस पढ़ने, प्रकाशन और लेखन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, इस साल विश्व पुस्तक दिवस का 26वां संस्करण मनाया जा रहा है.

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2022 (National Panchayati Raj Day – NPRD 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 24 अप्रैल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस भी कहा जाता है.
  • 24 अप्रैल 1992 को 73वां संवैधानिक संशोधन लागू हुआ था, और इस संशोधन ने पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिया था, जिसके उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया जाता है.

प्रश्न. केंद्र सरकार द्वारा मछुआरों की आजीविका में सुधार करने के लिए भारत का पहला समुद्री शैवाल पार्क (Seaweed Park)’ कहाँ खोला जाएगा?

उत्तर. तमिलनाडु

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्र सरकार द्वारा तमिलनाडु में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) दर्जे के साथ मछुआरों की आजीविका में सुधार करने के लिए भारत का पहला समुद्री शैवाल पार्क (Seaweed Park) तमिलनाडु में खोला जाएगा.
  • इस पार्क की स्थापना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत की जाएगी.

समुद्री शैवाल

  • समुद्री शैवाल (Seaweed) बिना फूल वाले आदिम समुद्री शैवाल को कहा जाता है इनमें जड़, तना और पत्तियां नहीं होते, ये समुद्री पारिस्थितिक-तंत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं.

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय ग्रेड डेटा केंद्र स्थापित करने के लिए नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) और CSE ई-गवर्नेस सर्विसेज लिमिटेड ने किस राज्य के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. त्रिपुरा

प्रश्न. विजडन क्रिकेट अल्मनैक ने भारत के किन दो खिलाड़ियों को वर्ष 2022 के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल किया है?

उत्तर. रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विजडन क्रिकेट अल्मनैक ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खिलाड़ियों को 2022 के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल किया है.
  • इस लिस्ट में पहली बार दो भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, अन्य 3 खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और दक्षिण अफ्रीका की महिला स्टार डेन वैन निकेर्क शामिल है.

पिछले टॉप-5 क्रिकेट से जुड़े प्रश्न

  1. न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता है – ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन
  2. ICC महिला ODI विश्व कप 2022 (ICC Women’s ODI World Cup 2022)’ का खिताब किसने जीता है – ऑस्ट्रेलिया
  3. ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च 2022)’ का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है – बाबर आजम (पाकिस्तान) और राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
  4. स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 (Street Child Cricket World Cup 2023)’ की मेजबानी कौन सा देश करेगा – भारत
  5. क्रिकेट ‘एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा – श्रीलंका

प्रश्न. ‘फ्रांस (France)’ के राष्ट्रपति कौन बने है?

उत्तर. इमैनुएल मैक्रों

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति बने है.
  • इमैनुएल मैक्रों को 58.2 प्रतिशत वोट मिले हैं उन्होंने मरीन ले पेन को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीता है.

फ्रांस (France)

  • फ्रांस यूरोप महाद्वीप में स्थित है.
  • फ्रांस की राजधानी – पेरिस
  • फ्रांस की Currency – यूरो
  • फ्रांस के प्रधानमंत्री – जीन कास्टेक्स
  • भारत ने राफेल विमान किस देश से खरीदे है – फ्रांस
  • फ्रांसीसी क्रांति कब हुई थी – 1789
  • यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – पेरिस (फ्रांस)
  • फ्रांस की संसद का क्या नाम है – नेशनल असेम्बली
  • जर्मनी और फ्रांस के बीच अंतराष्ट्रीय सीमा का क्या नाम है – मैगीनॉट रेखा
  • फ्रांस की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है – लॉयर नदी

प्रश्न. वाशिंगटन DC में आयोजित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की तरफ से किसने अध्यक्षता की है?

उत्तर. निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त मंत्री)

प्रश्न. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022 (Locked Shields 2022)’ किस देश की टीम ने जीता है?

उत्तर. फिनलैंड

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • फिनलैंड की टीम ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जटिल लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड्स 2022 जीता है.
  • इस अभ्यास में लिथुआनिया-पोलैंड की संयुक्त टीम दूसरे और एस्टोनिया जॉर्जिया की टीम तीसरे स्थान पर रही है.
  • साइबर रक्षा अभ्यास नागरिक और सैन्य इकाइयों के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच संकट की स्थिति में सहयोग का अवसर प्रदान करता है.
  • आयोजन स्थल – एस्टोनिया

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर वर्ष 23 अप्रैल को किस अंग्रेजी लेखक के सम्मान में अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर. विलियम शेक्सपियर

प्रश्न. यूनेस्को (UNESCO) द्वारा किस शहर को वर्ष 2022 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी (World Book Capital)’ के रूप में चुना गया है?

उत्तर. ग्वाडलजारा (मेक्सिको)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मेक्सिको के ग्वाडलजारा शहर को UNESCO द्वारा वर्ष 2022 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया है.
  • यूनेस्को (UNESCO) हर साल एक विश्व पुस्तक राजधानी का चयन करता है और इस चयनित राजधानी शहर में कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है, ताकि लोगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.

UNESCO – United Nations Educational Scientific and Cultural Organization

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन
  • स्थापना –16 नवंबर 1945
  • मुख्यालय – पेरिस (फ्रांस)
  • महासचिव – आन्द्रे अजोले

प्रश्न. टेनिस टूर्नामेंट ‘सर्बिया ओपन 2022 (Serbia Open 2022)’ का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?

उत्तर. आंद्रे रूबलेव

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आंद्रे रूबलेव ने टेनिस टूर्नामेंट सर्बिया ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है.
  • रूस के आंद्रे रुबलेव ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को फाइनल मुकाबले में 6-2, 6-7, 6-0 से हराकर यह खिताब जीता है.
  • आयोजन स्थल – बेलग्रेड (सर्बिया)

पिछले टॉप-5 टेनिस से जुड़े प्रश्न

  1. टेनिस टूर्नामेंट ‘ATP 1000 मोंटे कार्लो मास्टर्स 2022 (ATP 1000 Monte Carlo Masters 2022 )’ का खिताब किसने जीता है – स्टेफानोस सिटसिपास
  2. टेनिस टूर्नामेंट मियामी ओपन (Miami open)’ जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने है – कार्लोस अलकराज
  3. 2022 मेलबर्न समर सेट टेनिस टूर्नामेंट (Melbourne Summer Set 2022) का खिताब किसने जीता है – राफेल नडाल
  4. “सिडनी टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट 2022” में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है – असलान करात्सेव
  5. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022′ में महिला एकल ग्रैंडस्लैम का खिताब किसने जीता है – एश्ले बार्टी

प्रश्न. ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021-22 (KIUG 2021-22)’ में किस खिलाड़ी ने पहला स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर. कोमल कोहर

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)’ के नए महाप्रबंधक (General Manager) कौन बने है?

उत्तर. वसीम खान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वसीम खान ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)’ के नए महाप्रबंधक बने है.
  • वसीम खान, ज्यौफ अलार्डिस की जगह लेंगे.

ICC – International Cricket Council

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
  • विश्व में क्रिकेट मैच ICC रेगुलेट करता है
  • स्थापना – 15 जून 1909
  • मुख्यालय – दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
  • अध्यक्ष – ग्रेग बारक्ले (न्यूजीलैंड देश के है)

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue)’ के सातवें संस्करण का उद्घाटन कहाँ करेंगे?

उत्तर. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वैश्विक हालात और चुनौतियों पर एक सार्थक चर्चा के उद्देश्य से रायसीना डायलॉग की शुरुआत की गई है, रायसीना डायलॉग दुनिया के अलगअलग देशों के लोगों को एक मंच प्रदान करता है, इसमें 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं.
  • इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन हिस्सा लेंगी, इसका आयोजन विदेश मंत्रालय की ओर से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से किया जाता है.
  • रायसीना डायलॉग 2022 की थीम – धरती: भावावेश, अधैर्य और संकट

प्रश्न. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली’ ने भारत के बिजली क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (POSOCO-NRLDC)

प्रश्न. विश्व मलेरिया दिवस 2022 (World Malaria Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 25 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • यह दिन मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने, उसके निवारण और नियंत्रण को ध्यान में रखकर मनाया जाता है.
  • मलेरिया की बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है. यह मादा एनाफिलीज मच्छर के जरिए इंसानों के बीच फैलता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें (Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives).

प्रश्न. भारत की पहली कार्बन-न्यूट्रल (Carbon Neutral)’ वाली पंचायत कौन सी बनी है?

उत्तर. पल्ली (जम्मू- कश्मीर)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पल्ली पंचायत भारत की पहली कार्बन-न्यूट्रल वाली पंचायत बनी है.
  • पल्ली पंचायत ने 18 दिन में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है, पल्ली पंचायत पूरी तरह से सौर ऊर्जा द्वारा संचालित है और इसके सभी रिकॉर्ड डिजिटल है

कार्बन न्यूट्रल (नेट जीरो CO2 उत्सर्जन)

  • कार्बन न्यूट्रैलिटी का मतलब है कार्बन का शून्य उत्सर्जन, जिससे जलवायु सही दिशा में परिवर्तित होती है, यह तटस्था तब हासिल होती है जब कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की उतनी ही मात्रा वातावरण में छोड़ी जाती है, जितनी विभिन्न तरीकों से हटाई जाती है.

प्रश्न. केंद्र सरकार ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)’ के निदेशकों की सेवानिवृति 65 वर्ष से बढ़ाकर कितनी कर दी है?

उत्तर. 70 साल

प्रश्न. भारत में पेटेंट दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 7वें भारत फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस सम्मेलन 2022 (7th India Pharmaceutical and Medical Device Conference 2022)’ का आयोजन कहाँ होगा?

उत्तर. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रलाय द्वारा भारत में पेटेंट दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 7वें भारत फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस सम्मेलन 2022 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा.
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य अगले 25 वर्षों में उद्योग के भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श करने के लिए फार्मा उद्योग और चिकित्सा उपकरण निर्माण खिलाड़ियों, हितधारकों और शिक्षाविदों को एक साथ लाना है.
  • थीम – विजन 2047: भविष्य के लिए परिवर्तनकारी रोडमैप
  • आयोजन स्थल – नई दिल्ली
  • संस्करण – 7वां

प्रश्न. किस भारतीय अर्द्धसैनिक बल में ऊर्जा प्रवाह (Urja Pravaha)’ नामक नए पोत को शामिल किया गया है?

उत्तर. भारतीय तटरक्षक बल (ICG)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ऊर्जा प्रवाह’ नाम के पोत को गुजरात के भरूच में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है, ‘ऊर्जा प्रवाह’ नामक पोत 36 मीटर लंबा है और इसे कार्गो जहाज ईंधन, विमानन ईंधन और ताजा पानी ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • यह जहाज लक्षद्वीप और समुद्री परिचालन में दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात जहाजों के लिए वांछित रसद समर्थन को बढ़ाएगा

Indian Coast Guard – भारतीय तटरक्षक बल

  • स्थापना – 18 अगस्त 1978
  • भारतीय तटरक्षक बल दिवस – 1 फरवरी
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष – महानिदेशक – वी एस पठानिया

प्रश्न. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter’ का 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में किसने अधिग्रहण किया है?

उत्तर. एलॉन मस्क

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter का 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में अधिग्रहण कर लिया है.
  • यह अधिग्रहण टेक वर्ल्ड में सबसे बड़े सौदों में से एक है, इस सौदे के तहत एलन मस्क 54.20 डॉलर मूल्य शेयरों के साथ ट्विटर का अधिग्रहण करेंगे.

ट्विटर (Twitter)

  • यह एक ऑनलाइन माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है, जिस पर उपयोगकर्ता पोस्ट करते है, इस पर भेजे जाने वाले संदेशो को ट्वीट कहा जाता है.
  • स्थापना – 21 मार्च 2006
  • मुख्यालय – कैलिफोर्निया (USA)

प्रश्न. ‘यूनिसेफ के युवाह (UNICEF’s YuWaah)’ बोर्ड के नए सह-अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. अश्विन यार्डी

प्रश्न. फॉर्मूला वन रेस ‘एमिलिया-रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स 2022 (Emilia Romagna Grand Prix 2022)’ का खिताब किसने जीता है?

उत्तर. मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मैक्स वेरस्टैपेन रेड बुल- नीदरलैंड) ने फॉर्मूला वन रेस ‘एमिलिया-रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स 2022 का खिताब जीता है, यह 2022 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का चौथा दौर था.
  • फार्मूला वन- जिसे हम F1 के नाम से जानते है ये दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल रेस प्रतियोगिता है, इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल (FIA) ऑटोमोबाइल नाम की संस्था करती है और इस संस्था की स्थापना 1904 में की गई थी.
  • आयोजन स्थल – इमोला (इटली)

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र का अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस 2022 (UN’s International Delegate’s Day 2022) कब मनाया गया है?

उत्तर. 25 अप्रैल

प्रश्न. एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य सत्कार मेला ‘आहार-2022 (AAHAR- 2022)’ कहाँ शुरू हुआ है?

उत्तर. नई दिल्ली (भारत)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यह मेला कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित किया जाता है.
  • आहार मेला उद्योग के साथ नेटवर्किंग और व्यावसायिक सपंर्क स्थापित करने, नए उत्पादों को लॉन्च करने का अवसर प्रदान करता है.
  • आयोजन स्थल – नई दिल्ली / संस्करण – 9वां

प्रश्न. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी वैश्विक सैन्य खर्च रिपोर्ट 2021 (world military expenditure Report 2021) में भारत किस स्थान पर रहा है?

उत्तर. तीसरे

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक सैन्य खर्च (world military expenditure) के मामले में भारत तीसरे स्थान पर रहा है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के सैन्य खर्च वर्ष 2021 में 76.6 बिलियन डॉलर रहा है, जोकि 2022 की तुलना में 0.9 प्रतिशत और 2012 से 33 प्रतिशत ज्यादा है.
  • SIPRI द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार कुल वैश्विक सैन्य खर्च 0.7 प्रतिशत बढ़कर 2113 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है.

रिपोर्ट में शीर्ष तीन देश

  1. अमेरिका (801 बिलियन डॉलर सैन्य खर्च)
  2. चीन (293 बिलियन डॉलर सैन्य खर्च)
  3. भारत (76.6 बिलियन डॉलर सैन्य खर्च)
  • रिपोर्ट जरिकर्ता – स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) /  मुख्यालय – स्टॉकहोम स्वीडन

प्रश्न. हर गांव में पुस्तकालय (Library in every village)’ वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है?

उत्तर. जामताड़ा (झारखण्ड)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • झारखण्ड का शहर ‘जामताड़ा’ अपने हर गांव में पुस्तकालय वाला भारत का पहला जिला बना है, 8 लाख की आबादी वाले इस जिले में छह प्रखंडों के अंतर्गत कुल 118 ग्राम पंचायतें हैं और अब प्रत्येक पंचायत में एक सुसज्जित लाइब्रेरी है.

प्रश्न. किस राज्य में स्थित खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में ‘खोंगजोम दिवस 2022′ मनाया गया है?

उत्तर. मणिपुर

प्रश्न. ‘विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022 (World Intellectual Property Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 26 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन सहित बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करना है.
  • वर्ष 2022 की थीम – IP और युवा: युवा नवप्रवर्तन की चुनौती की ओर बढ़ रहे हैं (IP and Youth innovating for a better future)’

प्रश्न. भारत कला मेला 2022 (India Art Fair 2022)’ का आयोजन कहाँ हुआ है?

उत्तर. नई दिल्ली

प्रश्न. ‘आदित्य विडला कैपिटल्स (Aditya Birla Capital)’ की नई CEO कौन बनी है?

उत्तर. विशाखा मुले

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विशाखा मुले आदित्य विडला कैपिटल्स की नई CEO बनी है.
  • विशाखा मुले, अजय श्रीनिवासन का स्थान लेंगी.
  • आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह के वित्तीय सेवा व्यवसायों के लिए होल्डिंग कंपनी है.
  • स्थापना – 2007 / मुख्यालय- भारत

प्रश्न. किस देश ने सर्वाधिक झंडे फहराने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record)’ बनाया है?

उत्तर. भारत

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत ने बिहार के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित विजयोत्सव के दौरान एक साथ झंडा फहराकर नया रिकॉर्ड बनाया है.
  • इससे पहले एक साथ 50 हजार झंडा फहराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था, बिहार में इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक साथ 78 हजार से ज्यादा लोगों ने तिरंगा लहराया है.

प्रश्न. पेरिस बुक फेस्टिवल 2022 किस देश में आयोजित हुआ है?

उत्तर. फ्रांस

प्रश्न. भारत के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘दूध वाणी (Doodh Vani)’ का उद्धघाटन किस राज्य में किया गया है?

उत्तर. गुजरात

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) दूध वाणी का उद्धघाटन गुजरात में किया गया है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पशुपालन को समर्पित सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘दूध वाणी’ का उद्घाटन किया है.
  • यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित प्रमुख वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है.

गुजरात – Gujarat

  • गुजरात की राजधानी – गांधीनगर
  • गुजरात के मुख्यमंत्री – भूपेंद्र पटेल
  • गुजरात के गवर्नर – आचार्य देवव्रत
  • गुजरात के मुख्य न्यायाधीश – अरविंद कुमार
  • गुजरात के समुन्द्री तट की रेखा सबसे लंबी है (1600KM/1214)
  • गुजरात के महत्वपूर्ण नेशनल पार्क – गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लेकबक
  • नेशनल पार्क, वंसदा नेशनल पार्क, गल्फ कच मरीन नेशनल पार्क
  • गुजरात का 1 पड़ोसी देश – पाकिस्तान
  • गुजरात के 3 पड़ोसी राज्य – राजस्थान, मध्यप्रदेश, और महाराष्ट्र
  • गुजरात की लोकसभा सीट – 26, राज्यसभा सीट – 11, विधानसभा सीट – 182
  • गुजरात राज्य के लोकनृत्य – डांडिया, भवई, तिप्पनी, पधर, गरबा
  • भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी गुजरात में स्थापित की गई है
  • दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी’ गुजरात के केवड़िया में स्थित है

प्रश्न. ‘प्राणहिता पुष्करलु त्यौहार 2022 (Pranahita Pushkaralu Festival 2022) त्यौहार किस राज्य में मनाया गया है?

उत्तर. तेलंगाना

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • तेलंगाना राज्य में प्राणहिता पुष्करलु त्यौहार मनाया गया है.
  • पुष्करम एक भारतीय त्योहार है जो नदियों की पूजा के लिए समर्पित है, इसे पुष्करलु (तेलुगु में), पुष्करा (कन्नड़ में) या पुष्कर के नाम से भी जाना जाता.

प्रश्न. फोर्ब्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति’ कौन बने है?

उत्तर. गौतम अडानी (अडानी समूह, भारत)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
  • फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 59 वर्षीय अडानी की अनुमानित कुल संपत्ति 123.7 अरब डॉलर है, जो बफेट की 121.7 अरब डॉलर की संपत्ति को पार कर गई है.

रिपोर्ट में शीर्ष तीन अमीर व्यक्ति

  1. एलन मस्क (269.7 बिलियन डॉलर)
  2. जेफ बेजोस (170.2 बिलियन डॉलर)
  3. बर्नार्ड अरनॉल्ट (167.9 बिलियन डॉलर)
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – फोर्ब्स
  • मुख्यालय – न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)

प्रश्न. ‘The Magic of Mangalajodi (द मैजिक ऑफ मंगलाजोड़ी)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. अविनाश खेमका

प्रश्न. आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व स्तरीय स्टार्टअप्स विकसित करने के लिए वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)’ ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड टेक्नोलॉजी (iCreate)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व स्तरीय स्टार्ट-अप्स विकसित करने के लिए वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड टेक्नोलॉजी (iCreate) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.
  • इस समझौते के तहत भारत में इनोवेटर्स के लिए संस्थान उपलब्ध करवाकर टेक स्टार्ट अप के लिए सहयोगी समर्थन प्रणाली स्थापित की जाएगी.
  • ICreateइंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड टेक्नोलॉजी गुजरात सरकार का एक स्वायत्त उत्कृष्टता केंद्र है, यह तकनीकी नवाचार पर आधारित स्टार्ट-अप को सफल व्यवसायों में बदलने के लिए भारत का सबसे बड़ा संस्थान है.

प्रश्न. ‘मवाई किबाकी’ का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, यह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

उत्तर. केन्या

प्रश्न. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 (Asian Wrestling Championships 2022)’ की पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा है?

उत्तर. पाँचवें

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 (Asian Wrestling Championships 2022) की पदक तालिका में भारत 17 पदकों के साथ 5वें स्थान पर रहा है जिसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है.

पदक तालिका में शीर्ष तीन देश

  1. जापान (10G, 2S, 9B)
  2. ईरान (10G, 2S, 3B)
  3. कजाकिस्तान (5G, 8S, 8B)
  • आयोजन स्थल – उलानबटोर (मंगोलिया)

प्रश्न. ‘जॉन एफ कैनेडी प्रोफाइल इन करेज पुरस्कार 2022 (John F Kennedy Profiles in Courage Award 2022) से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर. वलोडिमिर जेलेंस्की (यूक्रेन के राष्ट्रपति), लिज़ चेनी (संयुक्त राज्यअमेरिका के प्रतिनिधि), जॉक्लिन बेन्सन (मिशिगन राज्य सचिव), रसेल रस्टी बोवर्स (एरिज़ोना के प्रतिनिधि) और वांड्रिया शाय मास

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘जॉन एफ कैनेडी पुरस्कार वर्ष 2022 में 5 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है. चुने गए व्यक्तियों में वलोडिमिर जेलेंस्की, लिज चेनी, जाक्लिन बेन्सन, रसेल रस्टी बोवर्स और वांड्रिया शाय मास शामिल है.
  • यह पुरस्कार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी के परिवार द्वारा अच्छे और अलोकप्रिय पदों को अपनाकर अपने करियर को जोखिम में डालने वाले सार्वजनिक हस्तियों को प्रदान किया जाता है.

प्रश्न. ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022 (Laureus World SportsMan of the Year 2022)’ का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर. मैक्स वेरस्टैपेन (फॉर्मूला वन रेस)

प्रश्न. 24वें ग्रीष्मकालीन बधिर ओलंपिक 2022 (24th Summer Deaf Olympics 2022) का आयोजन कहाँ होगा?

उत्तर. कैक्सियस डू सुल (ब्राजील)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 24वें ग्रीष्मकालीन बधिर ओलंपिक ब्राजील के कैक्सियस डू सुल में आयोजित किए जाएंगे इनमें 39 पुरूष और 26 महिलाएं भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
  • आयोजन स्थल – कैक्सियस डू सुल (ब्राजील)
  • संस्करण – 24वां

प्रश्न. भारत में 5 से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग प्रधिकरण हासिल करने वाला पहला टीका कौन सा है?

उत्तर. कोर्बेवैक्स

प्रश्न. ‘भारतीय हज समिति (Haj Committee of India – HCoI)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. अब्दुल्ला कुट्टी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अब्दुल्ला कुट्टी भारतीय हज समिति के नए अध्यक्ष बने है.
  • भारत की हज समिति को केंद्रीय हज समिति के रूप में भी जाना जाता है भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है.

प्रश्न. छोटे किसानों और मजदूरों को आर्थिक तंगी से मुक्त करने के लिए किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान को किस मंत्रालय ने शुरू किया है?

उत्तर. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सरकार की प्रमुख योजनाओं से अवगत करना है जिससे कि छोटे किसानों और मजदूरों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सके.
  • इस अभियान के दौरान सभी कार्यान्वयन बीमा कंपनियां एक सौ किसानों की भागीदारी के साथ ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गांव में फसल बीमा पाठशाला का आयोजन करेंगी.
  • वर्तमान समय में नरेंद्र सिंह तोमर केन्द्रीय कृषि मंत्री है.

प्रश्न. 27 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (National Defence College – NDC)’ का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है?

उत्तर. 62वां (स्थापना-27 अप्रैल 1960 / मुख्यालय नई दिल्ली)

प्रश्न. बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क के विकास के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति 2022 (Battery Swapping Policy 2022)’ को किस संस्थान ने जारी किया है?

उत्तर. नीति आयोग (नई दिल्ली)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नीति आयोग ने एक मसौदा बैटरी स्वैपिंग नीति जारी की है, इसके अंतर्गत विकास कर रहे शहरों में दोपहिया और तिपहिया वाहनों को महत्व दिया जाएगा.
  • बैटरी स्वैपिंग नीति के अनुसार, स्वैपेबल बैटरी वाले वाहनों को बिना बैटरी के बेचा जाएगा, जिससे संभावित इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीददारों को कम ख़रीद लागत का लाभ मिलेगा.
  • बैटरी स्वैपिंग क्या है – बैटरी स्वैपिंग एक विकल्प है जिसमें चार्ज की गई बैटरी से डिस्चार्ज बैटरी का आदान-प्रदान करना शामिल है

प्रश्न. ‘टाटा संस (Tata Sons) के अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. एन चंद्रशेखरन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एन चंद्रशेखरन ‘टाटा संस के फिर से अध्यक्ष बने है.
  • टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्थापना – 1868 / मुख्यालय – मुंबई

प्रश्न. बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए पोषण पखवाडा 2022 (Nutrition Fortnight 2022)’ का आयोजन किस मंत्रालय ने किया है?

उत्तर. महिला और बाल विकास मंत्रालय

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए पोषण पखवाडा 2022 का आयोजन किया है.
  • इस पखवाडा का उद्देश्य जल प्रशासन, सरक्षण में महिलाओं की भूमिका को बढावा देना और जल प्रबंधन में लैंगिक जागरूकता बढ़ाना है.
  • वर्तमान समय में स्मृति जुबिन ईरानी महिला और बाल विकास मंत्री है.
  • पोषण पखवाडा 2022 का विषय- स्वास्थ बच्चे की पहचान तथा स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक और पारंपरिक प्रथाओं का एकीकरण.

प्रश्न. दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक पिंक लेडी फूड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2022 (Pink lady food photographer of the year 2022)’ का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर. देबदत्त चक्रवर्ती 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक पिंक लेडी फूड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 भारतीय फोटोग्राफर देबदत्त चक्रवर्ती ने जीता है.
  • देवदत्त चक्रवर्ती ने कश्मीर के एक स्ट्रीट वेंडर की तस्वीर क्लिक की, जिसमें यह वेंडर धुएं से भरे तंदूर के पास कबाब बनाता नजर आ रहा है.
  • यह फोटो दुनिया में सबसे खूबसूरत तस्वीर मानी गई और इसे पिंक लेडी फूड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का अवार्ड से नवाजा गया है इस फोटो को ‘कबाबियाना (Kebabiyana)’ नाम दिया गया है.

प्रश्न. WHO द्वारा विश्व प्रतिरक्षण/टीकाकरण सप्ताह 2022 (World Immunization Week 2022)’ कब से कब तक मनाया जाएगा?

उत्तर. 24 अप्रैल से 30 अप्रैल (थीम – Long Life for All)

प्रश्न. ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनी (NASSCOM)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. कृष्णन रामानुजम

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कृष्णन रामानुजम ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनी (NASSCOM)’ के नए अध्यक्ष बने है
  • कृष्णन रामानुजम, रेखा एम. मेनन का स्थान लेंगे

NASSCOM – National Association of Software and Service Companies

  • यह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग कंपनियों का एक ट्रेड एसोसिएशन है.
  • स्थापना – 1 मार्च 1988
  • मुख्यालय – नई दिल्ली

प्रश्न. डिजिटल मुद्रा बिटकॉइन को मान्यता देने वाला दुनिया का दूसरा देश कौन सा बना है?

उत्तर. मध्यअफ्रीकी गणराज्य

प्रश्न. ‘स्लोवेनिया (Slovenia)’ के नए प्रधान मंत्री कौन बने है?

उत्तर. रॉबर्ट गोलोब

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रॉबर्ट गोलोब स्लोवेनिया के नए प्रधान मंत्री बने है.
  • रॉबर्ट गोलोब ने स्लोवेनिया के चुनाव में तीन बार के प्रधान मंत्री रहे जेनेज जनसा को हरा दिया है.

स्लोवेनिया

  • स्लोवेनिया यूरोप महाद्वीप में स्थित है.
  • स्लोवेनिया राजधानी – जुब्लज़ाना
  • स्लोवेनिया मुद्रा – यूरो
  • स्लोवेनिया राष्ट्रपति – बोरुत पहोर

पिछली टॉप-5 प्रधानमंत्रियों की नियुक्ति

  1. आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री (Prime Minister) कौन बने है – पैट्रिक अची
  2. पाकिस्तान’ के नए प्रधानमंत्री (Prime minister) कौन बने है – शहबाज शरीफ
  3. ‘हंगरी’ के प्रधानमंत्री (Prime Minister) कौन बने है – विक्टर ओर्बन
  4. कजाखस्तान के नए प्रधान मंत्री कौन बने है – अलीखान स्माइलोव
  5. नीदरलैंड के चौथी बार प्रधानमंत्री कौन बने है – मार्क रट

प्रश्न. ‘मिसाइल लाइफ’ नामक पुस्तक का विमोचन कहाँ किया गया है?

उत्तर. बीजिंग (चीन)

प्रश्न. 19 लाख करोड़ रुपये के ‘बाज़ार मूल्यांकन (Market-Cap) तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी कौन सी बनी है?

उत्तर. रिलायंस इंडस्ट्रीज

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज 19 लाख करोड़ रुपये की पूंजी वाली यह एकमात्र भारतीय कंपनी बन गई है.
  • मार्केट कैप या मार्केट कैपिटलाइजेशन – कंपनी के सभी शेयरों के कुल मूल्य को दर्शाता है, इसकी गणना स्टॉक की कीमत (Stock Price) को उसके बकाया शेयरों (Outstanding Shares) की कुल संख्या से गुणा करके की जाती है.
  • भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर में आईटी कंपनी TCS है, जिसका Market Cap करीब 13.03 लाख करोड़ रुपये है.

Reliance Industries Limited (RIL)

  • स्थापना – 8 मई 1973
  • मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
  • संस्थापक – धीरुभाई अंबानी
  • Chairman & MD – मुकेश अंबानी

प्रश्न. इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे 2022 (International Girls in ICT Day 2022) कब मनाया गया है?

उत्तर. 28 अप्रैल, (हर वर्ष अप्रैल महीने के चौथे गुरुवार) थीम- ‘पहुंच और सुरक्षा (Access and Safety)’

प्रश्न. ‘कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2022 (World Day for Safety and Health at Work 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 28 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल, कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 28 अप्रैल को मनाया जाता है, कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक विश्व दिवस पहली बार 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा मनाया गया था.
  • यह दिन दुनिया भर में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य दुर्घटनाओं के अलावा जागरूकता पैदा करने और व्यावसायिक बीमारी को रोकने के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति बनाने में भागीदारी और सामाजिक संवाद (Participation and Social Dialogue in creating a Positive Safety and Health Culture)’.

प्रश्न. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana)’ के तहत शत प्रतिशत परिवारों को शामिल करने वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है?

उत्तर. सांबा (जम्मू-कश्मीर)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का सांबा जिला प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शत प्रतिशत परिवारों को शामिल करने वाला भारत का पहला जिला बना है.
  • सांबा जिले में कुल 62 हजार 641 परिवार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड के लिए पात्र हैं.
  • इस कार्ड पर सभी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में पांच लाख रूपये तक का उपचार निशुल्क कराया जा सकता है.

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 23 सितम्बर 2018 को लांच किया गया था इस योजना के अंतर्गत हर परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इजाल करने की सुविधा प्रदान की जा रही है.

प्रश्न. ’21वें विश्व लेखाकार कांग्रेस सम्मेलन 2022 (21st World Congress of Accountants Summit 2022)’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

उत्तर. मुंबई (भारत)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत में 21वें विश्व लेखाकार कांग्रेस सम्मेलन 2022 मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, इस कार्यक्रम में 130 देशों के लगभग 6000 शीर्ष लेखाकार इस कांग्रेस में भाग लेंगे.
  • यह सम्मेलन विचार नेतृत्व और विचारों के वैश्विक आदान-प्रदान के लिए एक मंच है.
  • विश्व लेखाकार कांग्रेस सम्मेलन 1904 में शुरू हुआ था, और इसे प्रत्येक चार वर्षों में आयोजित किया जाता है.
  • थीम/विषय – बिल्डिंग ट्रस्ट इनेबलिंग सस्टेनेबिलिटी (Building Trust Enabling Sustainability).

प्रश्न. भारत में पहली बार सार्वजनिक स्थल पर वैक्यूम सीवर’ तकनीक का इस्तेमाल करने वाला पहला शहर कौन सा बना है?

उत्तर. आगरा (उत्तरप्रदेश)

प्रश्न. केंद्र सरकार ने किस ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा के सहयोग से ‘वूमेन चेंज-मेकर्स (Women change-makers)’ वीडियो सिरीज़ को जारी किया है?

उत्तर. नेटफ्लिक्स

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा नेटफ्लिक्स के साथ अपने सहयोग की घोषणा की, है जिसमें महिला परिवर्तन-निर्माताओं के जीवन का दस्तावेजीकरण करने वाली एक लघु वीडियो श्रृंखला ‘वूमेन चेंज-मेकर्स’ शुरू की गई है.
  • इस सिरीज़ में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत का नाम ऊंचा किया है.

नेटफ्लिक्स

  • नेटफ्लिक्स एक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है जिसके जरिए हम अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर कभी भी किसी भी स्थान पर इंटरनेट के माध्यम से किसी भी टीवी शो, सीरीज या मूवी को देख सकते है.

प्रश्न. बैडमिंटन टूर्नामेंट एशिया चैंपियनशिप 2022 (Asia Championships 2022)’ का आयोजन किस देश में शुरू हुआ है?

उत्तर. मनिला (फिलीपिंस)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बैडमिंटन टूर्नामेंट एशिया चैंपियनशिप 2022 का आयोजन फिलीपिंस की राजधानी मनिला में शुरू हुआ है.
  • एशिया चैंपियनशिप 2022 में मेंस सिंगल्स, वूमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, वूमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में प्रत्येक देश से अधिकतम चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और हर कैटेगरी के विजेता को 12,000 BWF वर्ल्ड रैंकिंग अंक मिलेंगे.

प्रश्न. ‘विश्व व्यापार संगठन (WTO)’ के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

उत्तर. जिनेवा (स्विटजरलैंड)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 12वां मंत्री-स्तरीय सम्मेलन 12-15 जून को जिनेवा में होगा इस मंत्री-स्तरीय सम्मेलन के अध्यक्षता कजाकिस्तान के तिमूर सुलेमनोव करेंगे, भारत भी इस वैश्विक संस्था का सदस्य है.
  • विश्व व्यापार संगठन के सभी 164 सदस्यों को एक साथ लाने के लिए हर दो साल में इसका आयोजन होता है, इसकी पिछली बैठक 2017 में ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में हुई थी.

WTO – World Trade Organization

  • विश्व व्यापार संगठन
  • स्थापना – 1 जनवरी 1995
  • मुख्यालय – जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
  • सदस्य देश – 164
  • महानिदेशक – नागोजी ओकोंजो-इवेला

प्रश्न. चतुर्भुज सुरक्षा संवाद ‘क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन 2022 (QUAD Leaders summit 2022)’ का आयोजन कहाँ होगा?

उत्तर. टोक्यो (जापान)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन टोक्यो (जापान) में होगा, क्वाड चार देशों का समूह है – भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया.
  • भारत की तरफ से इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हिस्सा लेंगे.
  • इस शिखर सम्मेलन के दौरान, चारों देशों के नेताओं के बीच वैश्विक से लेकर क्षेत्रीय मुद्दों और उनके प्रभावों पर चर्चा की जाएगी.
  • क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन का पिछला सम्मेलन 2021 में व्हाइट हाउस (अमरीका) में हुआ था.

QUAD- ‘Quadrilateral Security Dialogue (चतुर्भुज सुरक्षा संवाद)’

  • क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान देशों का एक समूह है, जिसका उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक देशों के हितों की रक्षा करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है.

प्रश्न. स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम ‘गगन (GAGAN)’ का इस्तेमाल कर विमान लैंड करने वाली भारत की पहली एयरलाइन कंपनी कौन सी बनी है?

उत्तर. इंडिगो एयरलाइन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • GAGAN – GPS Aided GEO Augmented Navigation
  • इंडिगो भारत की पहली ऐसी एयरलाइन बन गई है, जिसने सैटेलाइट पर आधारित लैंडिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके विमान को सफलता पूर्वक लैंड कराया है .
  • इस सफल लैंडिंग के बाद भारत अब एशिया का पहला देश बन गया है, जिसके पास यह सिस्टम मौजूद है, इस तकनीक को ‘एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)’ और ‘इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO)’ ने संयुक्त रूप से विकसित किया है.
  • अब तक भारत में वायुयान भूस्थित रडार के सहारे ही उड़ान भरते थे, जो सीधी रेखा में नहीं होते थे, गगन सिस्टम के सक्रीय होने के बाद वायुयानों को सीधी रेखा मार्ग में उड़ान भरने में मदद मिलेगी.

Indigo Airline (इंडिगो एयरलाइंस)

  • स्थापना – 2006
  • मुख्यालय – गुरुग्राम (हरियाणा)
  • चेयरमैन – दामोदरण
  • CEO – रोनो दत्ता

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes – NCSC)’ के अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. विजय सांपला

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विजय सांपला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के दूसरी बार अध्यक्ष बने.

NCSC – National Commission for Scheduled Castes

  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
  • स्थापना – 19 February 2004
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष – विजय सांपला

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति

  1. भारतीय हज समिति (Haj Committee of India – HCoI) के नए अध्यक्ष – अब्दुल्ला कुट्टी
  2. दिल्ली के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) – नरेश कुमार
  3. नीति आयोग (NITI Ayog)’ के नए उपाध्यक्ष – सुमन के बेरी
  4. प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया (P&G India)’ के नए CEO – एल.वी. वैद्यनाथन
  5. सैन्य अभियान के नए महानिदेशक (DGMO) – मनोज कुमार कटियार

प्रश्न. ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 2022 (International Dance Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 29 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर वर्ष दुनिया भर में 29 अप्रैल को अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है इसे महान डांसर जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन के अवसर पर सेलिब्रेट किया जाता है.
  • इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में डांस की विधाओं को प्रसिद्ध करना और दुनियाभर के डांसरों को प्रोत्साहित करना है.
  • वर्ष 2022 की थीम – नृत्य हमारी आत्मा की छिपी हुई भाषा है.

‘टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2022’ में कौन सा विश्वविद्यालय

शीर्ष स्थान पर रहा है ? A.एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका) B.वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया)** C.वेस्टर्न यूनिवर्सिटी (कनाडा) D.मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका)

Important Points

* ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट

रैंकिंग 2022 में शीर्ष स्थान पर रही है .. * इस रैंकिंग में विश्वविद्यालयों की स्थिति, संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास

लक्ष्यों के आकलन पर आधारित है, इनमें से यह चार व्यापक क्षेत्रों पर निर्भर करती है- अनुसंधान, प्रबंधन, आउटरीच और शिक्षण * इस रैंकिंग के अनुसार, दो भारतीय विश्वविद्यालयों को शीर्ष 100 में स्थान

दिया गया है * अमृता विश्व विद्यापीठम (तमीनलाडु) 41वें स्थान पर * लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब)74वें स्थान पर

शीर्ष तीन विश्वविद्यालय1) वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) 2) एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका) 3) वेस्टर्न यूनिवर्सिटी (कनाडा)

* रिपोर्ट जारीकर्ता- टाइम्स हायर एजुकेशन / संस्करण- चौथा

  1. भारत की किस सुरंग ने इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (IBC) में ‘बेस्ट

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ का पुरस्कार जीता है ? A.पीर पंजाल रेलवे सुरंग (जम्मू और कश्मीर) B.त्रिवेंद्रम पोर्ट रेलवे सुरंग (केरल) । C.अटल सुरंग (हिमाचल प्रदेश)** D.डॉ श्यामा रोड सुरंग (जम्मू और कश्मीर)

Important Points

* हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में स्थित अटल सुरंग ने इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (IBC) के 25वें वार्षिक सम्मेलन में बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ का

पुरस्कार जीता है * अटल सुरंग को पर्यावरण में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ परियोजना के रूप में

चुना गया है

अटल सुरंग से जुड़े टॉप-5 प्रश्नों का REVISION1. अटल सुरंग का नाम किस पर रखा है- अटल बिहारी बाजपेयी 2. अटल सुरंग का उद्धघाटन कब हुआ था- 3 अक्टूबर, 2020 3. अटल सुरंग का पुराना नाम क्या था- रोहतांग सुरंग 4. अटल सुरंग की लंबाई कितनी है- 9.02 किलोमीटर 5. दनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘अटल सुरंग’ का का निर्माण किस पर्वत श्रेणी में हुआ है- पीर पंजाल श्रेणी

  1. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए सतत प्रमाणन योजना ‘जीरो डिफेक्ट जीरो इफ़ेक्ट (Zero Defect and Zero Effect- ZED)’ को किसने शुरू किया है ? A.गजेन्द्र सिंह शेखावत (केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री) B. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) C.नारायण राणे (केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री)** D.गिरिराज सिंह (केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री)

Important Points

* केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए सतत प्रमाणन योजना ‘जीरो डिफेक्ट जीरो इफ़ेक्ट (ZED)’ को शुरू किया है

* इस योजना का उद्देश्य छोटे उद्यमों में वेस्टेज को कम करते हुए उन्हें

पर्यावरण हितैषी तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है * केंद्र सरकार सतत प्रमाणन योजना ‘जीरो डिफेक्ट जीरो इफ़ेक्ट अपनाने के लिए इस पर होने वाले खर्च पर सब्सिडी भी देगी

पिछली टॉप-5 केंद्र सरकार की योजनाओं का REVISION1) किस मंत्रालय ने स्वनिधि से समृद्धि (SVANidhi se Samriddhi)’

कार्यक्रम को शुरू किया है- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय 2) सीमा पर्यटन योजना या सीमा दर्शन परियोजना का उद्घाटन किसने किया

है- अमित शाह (गृह मंत्री) 3) चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के साथ हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए 4) अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क योजना (International Air Connectivity

Scheme)’ किसने शुरू की है- नागरिक उड्डयन मंत्रालय 5) भारत में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC)’

के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किसने ‘AVGC प्रमोशन टास्क फोर्स’ का किया गठन किया है- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

  1. ‘फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस (Future Generali India Life

Insurance – FGILI)’ के नए MD और CEO कौन बने है ? A.ब्रूस डी ब्रोइज़** B.इत्तिरा डेविस C.उर्जीत पटेल D.नेविल संघवी

Important Points

* ब्रूस डी ब्रोइज़ ‘फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस (FGILI)’ के

नए MD और CEO बने है * ब्रूस डी ब्रोइज़, मीरनजीत मुखर्जी का स्थान लेंगे * फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस- स्थापना- 2000 / मुख्यालय- मुंबई (महाराष्ट्र)

पिछले टॉप-5 MD और CEO का REVISION1) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)’ के नए MD & CEO – राजेश

गोपीनाथन 2) कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड’ की नई MD & CEO – प्रभा

नरसिम्हन 3) ‘बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस (Bajaj Allianz General

Insurance)’ के MD & CEO – तपन सिंघेल 4) ‘भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)’ के ‘MD & CEO’- राकेश

शर्मा 5) LIC म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)’ के नए (MD & CEO) – टी एस

रामकृष्णन

प्रश्न. भारतीय वायु सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर रसद लॉजिस्टिक संगोष्ठी ‘लॉजिसेम वायु- 2022 (LOGISEM VAYU – 2022)’ का आयोजन कहाँ किया?

उत्तर. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय वायु सेना ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर लॉजिस्टिक संगोष्ठी ‘लॉजिसेम वायु 2022 का आयोजन किया है * सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस संगोष्ठी का उद्घाटन किया है.
  • इस सम्मेलन में वायु सेना ने उन्नत डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने की जरूरत पर जोर दिया है, जो परिचालन की सहायता के लिए लॉजिस्टिक्स क्षमता को बनाए रखने में सहायता करेगा.

Indian Air Force – भारतीय वायु सेना

  • स्थापना – 8 अक्टूबर 1932
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
  • वायु सेना के प्रमुख – विवेक राम चौधरी * वायु सेना के उप प्रमुख – संदीप सिंह * राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट कौन है- शिवांगी सिंह

प्रश्न. ‘कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाइट पुरस्कार 2022 (Commonwealth Points of Light Award 2022)’ किसने जीता है?

उत्तर. किशोर कुमार दास

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बांग्लादेश एजुकेशनल चैरिटी के संस्थापक किशोर दास ने कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाइट पुरस्कार 2022 जीता है.
  • किशोर कुमार दास को यह पुरस्कार गरीब बच्चों की शिक्षा तक पहुंच में सुधार लाने में उनके असाधारण काम के लिए प्रदान किया गया है.
  • कॉमनवेल्थ पॉइंट ऑफ़ लाइट अवार्ड्स उन उत्कृष्ट व्यक्तिगत स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हैं, जो अपने समुदाय में बदलाव कर रहे हैं.

प्रश्न. भारत का पहला ‘अमृत सरोवर (Amrit Sarovar)’ कहाँ स्थापित किया गया है?

उत्तर. रामपुर (उत्तरप्रदेश)

प्रश्न. कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘परामर्श विकास केंद्र (CDC)’ का विलय किस संस्थान के साथ करने की घोषणा की है?

उत्तर. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)

प्रश्न. “Chinese Spies: From Chairman Mao to Xi Jinping (चाइनीज स्पाइज: फ्रॉम चेयरमैन माओटू शी जिनपिंग)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. रोजर फालिगोट

प्रश्न. किस राज्य की ई-प्रस्ताव प्रणाली की प्रमुख पहल ने प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार ‘वल्ड समिट ऑन द इंफॉर्मेशन सोसाइटी फोरम प्राइज 2022’ जीता है?

उत्तर. मेघालय

प्रश्न. लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro – L&T) ने हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुंबई

30 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर. इब्राहिम लोदी (1517-26 ई)

  1. भारत का पहला अंग्रेजी अखबार किसने प्रारंभ किया था- जेम्स आगस्टस

हिक्की (द बंगाल गैजेट) 2. एलिफेंटा का गुफाएँ किस द्वीप पर स्थित है- धारापुरी द्वीप 3. प्रथम संविधान संशोधन कब हुआ था- 18 जून, 1951 4. मीथेन का सूत्र क्या होता है- CHA 5. साइमन कमीशन भारत कब आया था- 3 फरवरी, 1928 6. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ‘जावा (JAVA)’ का अविष्कार किसके द्वारा किया गया

था- जेम्स गोस्लिंग 7. भारत का प्रथम न्यूक्लियर प्लांट कहाँ स्थापित हुआ था- तारापुर

(महाराष्ट्र) 8. गांधी सागर बाँध किस राज्य में स्थित है- मध्यप्रदेश

  1. सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किसने किया था- प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी (पानीपत, हरियाणा), 22 जनवरी, 2015 10. दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा किसने बनबाया- हमीदा बानो बेगम

Leave a Comment

error: Content is protected !!