Daily Current Affairs 6 May 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 6 May 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 6 मई 2022 हिंदी में

6 May 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. किस देश में दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल ‘सफेद ड्रैगन (White Dragon)’ खोला गया है?

उत्तर. वियतनाम

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वियतनाम में दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल सफेद ड्रैगन (White Dragon) खोला गया है, यह पुल 632 मीटर (2,073 फीट) लंबा है, और यह एक विशाल जंगल से 150 मीटर (492 फीट) ऊपर है.
  • यह पुल का फर्श फ्रेंच-निर्मित टेम्पर्ड ग्लास से बना है.

वियतनाम – (Vietnam)

  • वियतनाम किस महाद्वीप में स्थित है – एशिया महाद्वीप
  • वियतनाम की राजधानी – हनोई
  • वियतनाम की Currency – वियतनामी दोंग
  • वियतनाम के प्रधानमंत्री – फाम मिन्ह चिन्ह
  • वियतनाम के राष्ट्रपति – न्यूयेन जुआन फुक
  • वियतनाम की संसद का क्या नाम है – नेशनल एसेम्बली

प्रश्न. दुनिया की सबसे बड़ी यीशु मसीह की प्रतिमा क्राइस्ट स्टेच्यू किस देश में बनाई गई है?

उत्तर. ब्राजील

प्रश्न. विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2022 (World Snooker Championship 2022)’ का खिताब किसने जीता है?

उत्तर. रोनी ओ सुलिवन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंग्लैंड के रोनी ओ सुलिवन’ ने जूड ट्रंप (इंग्लैंड) को 18-13 से हराकर सातवीं बार विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता है, यह टूर्नामेंट वर्ल्ड स्नूकर टूर द्वारा आयोजित किया गया था.
  • स्नूकर एक डंडे वाला खेल है जो एक बड़े हरे बनात से ढके हुए मेज पर खेला जाता है जिसके प्रत्येक चार कोने में और प्रत्येक लंबे लचीले किनारे
  • के बीच में पॉकेट होते हैं.
  • आयोजन स्थल – इंग्लैंड

प्रश्न. विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस 2022 (WORLD PORTUGUESE LANGUAGE DAY 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 5 मई

प्रश्न. विश्व हाथ स्वच्छता दिवस 2022 (World Hand Hygiene Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 5 मई

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर वर्ष 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल में हाथ की स्वच्छता के वैश्विक प्रचार, दृश्यता और स्थिरता को बनाए रखना है और साथ ही दुनिया भर में हाथ की स्वच्छता में सुधार के समर्थन में लोगों को एक साथ लाना’.
  • वर्ष 2022 की थीम – ‘स्वास्थ्य देखभाल गुणवत्ता और सुरक्षा जलवायु या संस्कृति’.

प्रश्न. ‘इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY)’ के नए सचिव कौन बने है?

उत्तर. अलकेश कुमार शर्मा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अलकेश कुमार शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) के नए सचिव बने है.
  • अलकेश कुमार शर्मा, अजय प्रकाश साहनी का स्थान लेंगे.
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव है.

प्रश्न. भारतीय तट रक्षक बल ने तेज रफ्तार वाले गश्ती पोत ‘कमला देवी: यार्ड 2118 (Kamla Devi: Yard 2118)’ को लॉन्च किया है, इसका निर्माण किसने किया है?

उत्तर. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) और टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड (TWL)

प्रश्न. किस सुरक्षा बल ने ट्रेनों से तस्करी रोकने के लिए ‘ऑपरेशन सतर्क (Operation Satark)’ नामक एक विशेष अभियान चलाया है?

उत्तर. रेलवे सुरक्षा बल सेवा (RPFS)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रेलवे सुरक्षा बल सेवा ने ट्रेनों से तस्करी रोकने के लिए 25 दिन का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सतर्क’ चलाया है.
  • इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य अवैध शराब, अवैध तंबाकू उत्पादों, सोने व नकदी और कीमती वस्तुओं की तस्करी को रोकना है.

RPFS – Railway Protection Special Force

  • भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा
  • यह एक केंद्रीय सशस्त्र बल है, जो भारतीय रेल, रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है
  • महानिदेशक – संजय चंदर
  • रेल मंत्री – श्वनी वैष्णव

प्रश्न. ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा ‘Jio Saavn’ के नए CEO कौन बने है?

उत्तर. सहस मल्होत्रा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सहस मल्होत्रा ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा ‘Jio Saavn’ के नए CEO बने है.

प्रश्न. जेल में बंद कैदियों के लिए ‘जीवला (Jivhala)’ नामक ऋण योजना को किस राज्य ने शुरू किया है?

उत्तर. महाराष्ट्र

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महाराष्ट्र ने जेल में बंद कैदियों के लिए ‘जीवला (Jivhala)’ नामक ऋण योजना को शुरू किया है.
  • जीवला’ (Jivhala)’ नामक ऋण योजना महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक द्वारा उन कैदियों के लिए पेश की गई है जो तीन साल से अधिक की जेल की सजा काट रहे हैं.
  • इस योजना के तहत जेल में बंद कैदी अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार के सदस्यों के चिकित्सा उपचार, कानूनी शुल्क या अन्य खर्चों के लिए ऋण का उपयोग कर सकते हैं.

प्रश्न. किस देश के छात्रों ने नासा ह्यमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज 2022 जीता है?

उत्तर. भारत

प्रश्न. ‘भारतीय रजिस्ट्राल जनरल (RGI)’ द्वारा 2022 में जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में भारत के किस राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश में सबसे ज्यादा लिंगानुपात दर्ज किया गया है?

उत्तर. लद्धाख

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय रजिस्ट्राल जनरल (RGI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में केंद्रशासित प्रदेश लद्धाख में सबसे ज्यादा (1104) लिंगानुपात दर्ज किया गया है.
  • किसी विशेष क्षेत्र में जन्म के समय प्रतिहजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार जन्म के समय सबसे कम लिंगानुपात (880) मणिपुर राज्य में रहा है इसके बाद दादरा नगर हवेली (898), गुजरात (909), हरियाणा (909) लिंगानुपात रहा है.

उच्च्तम लिंग अनुपात में शीर्ष तीन राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश के नाम

  1. लद्धाख (1104)
  2. अरुणाचल प्रदेश (1011)
  3. अंडमान निकोबार (984)
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – Registrar General of India
  • मुख्यालय – नई दिल्ली

प्रश्न. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)’ ने मौद्रिक नीति रेपो दर को 4.0 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

उत्तर. 4.40%

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)’ ने मौद्रिक नीति रेपो दर को 4.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया है.
  • रेपो रेट वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक (RBI), कॉमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है.

RBI – Reserve Bank of India

  • भारत में जितने भी बैंक होते है उन्हे RBI रेगुलेट करता है.
  • रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की स्थापना कब हुई है – 1 अप्रैल 1935
  • RBI बैंक की स्थापना किस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को हुई थी – भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम,1934
  • मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
  • गवर्नर – शक्तिकांत दास
  • बैंकों का बैंक किसे कहा जाता है – RBI
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण कब किया गया – 1 जनवरी 1949
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पहले अंग्रेजी गवर्नर कौन थे – सर ओसबोर्न
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे – सी.डी.देशमुख

प्रश्न. पालतू जानवरों की देखभाल पर आधारित किस टीवी श्रृंखला ने एक्सचेंज फॉर मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स 2021 (ENBA 2021) जीता है?

उत्तर. बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर (दूरदर्शन नेशनल)

प्रश्न. दुनिया भर के वनों की स्थिति के बारे में ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड फारेस्ट रिपोर्ट 2022 (The State Of The World’s Forests Report 2022)’ को किसने जारी किया है?

उत्तर. खाद्य कृषि संगठन (FAO)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संयुक्त राष्ट्र के खाद्य कृषि संगठन (FAO) ने दुनिया भर के वनों की स्थिति के बारे में ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड फारेस्ट रिपोर्ट 2022 को जारी किया है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार 1990 के बाद वनों की कटाई के कारण 420 मिलियन हेक्टेयर वन नष्ट हो गए हैं और प्राकृतिक संसाधनों की वार्षिक वैश्विक खपत 2060 में बढ़कर 190 बिलियन टन होने की संभावना है, जो 2017 में 92 बिलियन टन थी.

FAO – Food and Agriculture Organization

  • खाद्य और कृषि संगठन
  • स्थापना – 16 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय – रोम (इटली)

5 मई 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. किस काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा जाता है?

उत्तर. गुप्त काल

प्रश्न. उस गैस का क्या नाम है जो विक-टाइप लाइटर में भरी जाती है?

उत्तर. ब्यूटेन गैस (Butane Gas)

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के करांची अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

उत्तर. सरदार वल्लभ भाई पटेल (1931)

प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है?

उत्तर. अनुच्छेद 51A

प्रश्न. ‘क्लोरोफिल’ में कौन सा तत्व उपस्थित होता है?

उत्तर. मैग्नीशियम

प्रश्न. सार्वजिनक स्वास्थ्य और स्वच्छता किस सूची के अंतर्गत आता है?

उत्तर. राज्य सूची

प्रश्न. जापान की मुद्रा क्या है?

उत्तर. येन

प्रश्न. भारत कर सुंदरबन डेल्टा में किस प्रकार के वन पाए जाते है?

उत्तर. मैंग्रोव

प्रश्न. वह लेंस जो बीच से पतला और परिधि के पास मोटा होता है, वह क्या कहलाता है?

उत्तर. अवतल लेंस

प्रश्न. कंप्यूटर शब्दावली में EEPROM का फुल फॉर्म क्या होता है?

उत्तर. Electrically Erasable Programmable Read-Only Memory

Leave a Comment

error: Content is protected !!