Daily Current Affairs 7 May 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 7 May 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 7 मई 2022 हिंदी में

7 May 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन ‘जीतो कनेक्ट 2022 (JITO Connect 2022)’ का उद्धघाटन कहाँ किया है?

उत्तर. पुणे (महाराष्ट्र)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्रतिष्ठित वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन JIITO Connect 2022 का उद्धघाटन किया है.
  • जीतो कनेक्ट 2022 आपसी नेटवर्किंग और वार्ता के जरिए व्यापार और उद्योग की बढ़ोतरी के लिए मंच प्रदान करता है, यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा.

JITO – Jain International Trade Organisation

  • जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) विभिन्न क्षेत्रों में जैन व्यवसायियों, उद्योगपतियों, ज्ञान कार्यकर्ताओं और पेशेवरों का एक विश्वव्यापी निकाय है.
  • मुख्यालय – मुंबई

प्रश्न. ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में सम्मनित होने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बना है?

उत्तर. भारत

प्रश्न. ‘भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)’ के नए महानिदेशक कौन बने है?

उत्तर. संजीव कपूर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संजीव कपूर भारतीय वायु सेना के नए महानिदेशक बने है.

Indian Air Force – भारतीय वायु सेना

  • स्थापना – 8 अक्टूबर 1932
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
  • वायु सेना के उप प्रमुख – संदीप सिंह

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति

  1. भारतीय थल सेना के नए उपाध्यक्ष (Vice Chief of Army Staff)’ – B S राजू
  2. सेना प्रशिक्षण केंद्र (Army Training Command- ARTRAC)’ के नए प्रमुख (Chief) – S S महल
  3. ‘भारतीय वायु सेना अकादमी (IAFA)’ के नए कमांडेंट – बी चंद्रशेखर
  4. वायुसेना की पश्चिमी कमान के नए ‘कमांडिंग इन चीफ (Commanding-in-Chief)’ – श्रीकुमार प्रभाकरन
  5. भारतीय थल सेना के नए प्रमुख (Army Chief) – मनोज पांडे

प्रश्न. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने किस योजना के तहत एक जिला एक उत्पाद (ODOP)’ ब्रांड को लॉन्च किया है?

उत्तर. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME)

प्रश्न. किस संस्थान ने खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट 2022′ जारी की है?

उत्तर. ग्लोबल नेटवर्क अगेंस्ट फूड क्राइसिस (GNAFC)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ग्लोबल नेटवर्क अगेंस्ट फूड क्राइसिस (GNAFC) ने खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट 2022 जारी की है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है.
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, 52 देशों के करीब 19 करोड़ लोगों को साल 2021 में खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा. साल 2020 की तुलना में यह संख्या चार करोड़ अधिक है.

GNAFC – Global Report Against Food Crises

  • यह यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र और अन्य सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों द्वारा गठित एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है.

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय आहार निषेध दिवस 2022 (International No Diet Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 6 मई

प्रश्न. ‘डिफेंडर यूरोप 2022 (DE22) और स्विफ्ट रिस्पांस 2022 (SR22)’ युद्ध अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित हुआ है?

उत्तर. नाटो (NATO) देश

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • डिफेंडर यूरोप 2022 (Defender Europe 2022 – DE22) और स्विफ्ट रिस्पांस 2022 (Swift Response 2022 – SR22) युद्ध अभ्यास नाटो देशों के बीच आयोजित हुआ है.
  • इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और नाटो के सहयोगियों और भागीदारों के बीच तैयारी और अंतःक्रियाशीलता का निर्माण करना है.

NATO – North Atlantic Treaty Organization

  • उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन
  • स्थापना – 4 अप्रैल 1949
  • मुख्यालय – ब्रूसेल्स 
  • महासचिव – जेन्स सटोलटेनबर्ग

प्रश्न. भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘INS विक्रांत (INS Vikrant)’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा इसका निर्माण किसने किया है?

उत्तर. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (केरल)

प्रश्न. वंगारी मथाई फॉरेस्ट चैंपियंस अवार्ड 2022 (Wangari Maathai Forest Champions Award 2022) किसने जीता है?

उत्तर. सेसिल नदजेबेट (कैमरून)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कैमरून की कार्यकर्ता सेसिल नदजेबेट ने वनों के संरक्षण और उन पर निर्भर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए वंगारी मथाई फॉरेस्ट चैंपियंस अवार्ड 2022 जीता है.
  • वंगारी मथाई फॉरेस्ट चैंपियंस अवार्ड उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने जंगलों को संरक्षित, पुनर्स्थापित और स्थायी रूप से प्रबंधित करने में मदद की है.

प्रश्न. भारत की पहली ‘आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला (TriHOb)’ किस राज्य में स्थापित की जाएगी?

उत्तर. ओडिशा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत की पहली आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला (TriHOb) ओडिशा में स्थापित की जाएगी आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला (TriHOb) की स्थापना ओडिशा में आदिवासी स्वास्थ्य में समानता सुनिश्चित करने के लिए की जाएगी.

प्रश्न. फार्मा उद्योग के लिए भारत का पहला ‘फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब’ कहाँ खोला गया है?

उत्तर. हैदराबाद (तेलंगाना)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • फार्मा उद्योग के लिए भारत का पहला ‘फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब (FCT Hub’) हैदराबाद में खोला गया है.
  • यह हब फार्मा क्षेत्र में फ्लो केमिस्ट्री तकनीकों के अधिक समावेश के साथ-साथ सक्रिय फार्मा अवयवों के निर्माण के लिए निरंतर संश्लेषण को अपनाने में मदद करेगा.

पिछले टॉप-5 भारत का पहला से जुड़े प्रश्न

  1. 19 लाख करोड़ रुपये के ‘बाज़ार मूल्यांकन (Market-Cap)’ तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी कौन सी बनी है – रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. भारत के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘दूध वाणी (Doodh Vani)’ का उद्धघाटन किस राज्य में किया गया है – गुजरात
  3. ‘हर गांव में पुस्तकालय (Library in every village)’ वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है – जामताड़ा (झारखण्ड)
  4. केंद्र सरकार द्वारा मछुआरों की आजीविका में सुधार करने के लिए भारत का पहला समुद्री शैवाल पार्क (Seaweed Park)’ कहाँ खोला जाएगा – तमिलनाडु
  5. पहले ‘अतुलनीय भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन 2022 (Incredible India International Cruise Conference 2022) का आयोजन कहाँ किया जाएगा – मुंबई (महाराष्ट्र)

प्रश्न. संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए किस विश्वविद्यालय ने उत्कर्ष महोत्सव 2022 का आयोजन किया है?

उत्तर. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (नई दिल्ली)

प्रश्न. भारत का पहला ‘घरेलू हाइड्रोजन-ईंधन वाला इलेक्ट्रिक पोत (Hydrogen Fuelled Electric Vessels)’ किस कंपनी द्वारा बनाया जाएगा?

उत्तर. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (केरल)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत का पहला घरेलू हाइड्रोजन-ईंधन वाला इलेक्ट्रिक पोत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (केरल) द्वारा बनाया जाएगा.
  • इन जहाजों के निर्माण को देश के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तटीय और अंतर्देशीय-जहाज खंडों में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाएगा.

प्रश्न. ’12वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2022 (12th Senior Women’s National Hockey Championship 2022) खेल का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?

उत्तर. भोपाल (मध्यप्रदेश)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 12वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2022 (12th Senior Women’s National Hockey Championship 2022) खेल का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में शुरू हुआ है.
  • इस प्रतियोगिता में 27 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

प्रश्न. केंद्रीय सूक्ष्म लघु और उद्यम मंत्री नारायण राणे ने एंटरप्राइज इंडिया नेशनल कॉयर कॉन्क्ले व 2022 (Enterprise India National Coir Conclave 2022)’ का उद्घाटन कहाँ किया है?

उत्तर. कोयंबटूर (तमिलनाडु)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय सूक्ष्म लघु और उद्यम मंत्री नारायण राणे ने एंटरप्राइज इंडिया नेशनल कॉयर कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन तमिलनाडु के कोयंबटूर में किया है.
  • यह उद्यमिता विकास गतिविधियों और कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है जो उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने और देश भर में MSME मंत्रालय की पहल और योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

6 मई 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. कौन सा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है?

उत्तर. विटामिन C

प्रश्न. किस राज्य के पास ताप-ऊर्जा में सबसे ज्यादा थर्मल ऊर्जा उत्पादन क्षमता है?

उत्तर. महाराष्ट्र

प्रश्न. भीकाजी कामा द्वारा किस विदेशी धरती पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराया गया था?

उत्तर. जर्मनी (1907)

प्रश्न. सबसे ज्यादा कोयले के भंडार किस राज्य में है?

उत्तर. झारखंड

प्रश्न. ग्लूकोज के अणु किसमें टूटते है?

उत्तर. पाइरूविक अमल

प्रश्न. भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है?

उत्तर. 3:2

प्रश्न. संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर. लोकसभा स्पीकर

प्रश्न. पृथ्वी को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से कौन सुरक्षित रखता है?

उत्तर. ओजोन परत

प्रश्न. OCR का फुल फॉर्म क्या होता है?

उत्तर. Optical Character Recognition

प्रश्न. ‘ब्रह्माण्ड का अध्ययन’ कहलाता है?

उत्तर. कॉस्मोलॉजी

Leave a Comment

error: Content is protected !!