8 September 2022 Current Affairs in Hindi | 8 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. किस भारतीय मूल की महिला को ब्रिटेन कैबिनेट की नई गृहमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर. सुएला ब्रेवरमैन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय मूल की ‘सुएला ब्रेवरमैन’ को ब्रिटेन कैबिनेट की नई गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, इन्होंने प्रीती पटेल का स्थान लिया है.
- सुएला ब्रेवरमैन’ इससे पहले बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के पद पर काम कर रही थी.
- ‘ब्रिटेन (UK) की नई महिला प्रधानमंत्री – लिज़ ट्रस
प्रश्न. ‘यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज 2022’ में शामिल होने वाले भारत के पहले शहर कौन से बने है?
उत्तर. वारंगल (तेलंगाना), त्रिशूर (केरल), नीलांबुर (केरल)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज 2022’ की सूची में विश्व के 44 देशों के 77 शहरों को शामिल किया गया है, अब तक इस सूची में 76 देशों के 294 शहर शामिल किए जा चुके है.
- उद्देश्य – इसका उद्देश्य विकास के सभी चरणों में सीखने वाले शहरों को अन्य शहरों के साथ विचारों और कलाओं को साझा करके विकसित करना है.
- यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ लर्निंग सिटीज़ – यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ लर्निंग सिटीज़ एक अंतर्राष्ट्रीय नीति आधारित नेटवर्क है, जिसे 2013 में शुरू किया गया था.
प्रश्न. सरकारी स्कूलों की छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए ‘पुधुमाई पेन’ योजना को किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
उत्तर. तमिलनाडु
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सरकारी स्कूलों की छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए ‘पुधुमाई पेन’ योजना को शुरू किया है.
- उद्देश्य – इस योजना के तहत तमिलनाडु राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक पढ़ने वाली छात्राओं को स्नातक या डिप्लोमा पूरा करने तक 1,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी.
प्रश्न. पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके ‘जैवगांव (Bio-Village) स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर. त्रिपुरा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- त्रिपुरा जैव-गांव वाला भारत का पहला राज्य बन गया है, त्रिपुरा राज्य के सिपाहीजला जिले के चारिलम निर्वाचन क्षेत्र के दासपारा गावं में पहला जैव ग्राम स्थापित किया गया है.
- जैव-गांवों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग पूरी तरह से रोककर पर्यावरण के अनुकूल जैविक उर्वरक का उपयोग किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य हरित प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है.
प्रश्न. ‘नीले आसमान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस 2022’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 7 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 7 सितंबर, 2022 को संपूर्ण विश्व में नीले आसमान के लिए ‘तीसरा अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया है.
- 19 दिसंबर 2019 को ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2020 से प्रतिवर्ष 7 सितंबर को नीले आसमान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया था.
- थीम – The Air we Share
प्रश्न. भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने ‘INCOVACC’ नामक भारत की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी है, इस वैक्सीन को किस संस्थान ने विकसित किया है?
उत्तर. भारत बायोटेक (हैदराबाद)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत बायोटेक द्वारा COVID-19 के लिए विकसित इंट्रानैसल वैक्सीन अपनी तरह की पहली सुई-मुक्त वैक्सीन है, जिसकी मंजूरी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए संक्रमण के खिलाफ प्राथमिक टीकाकरण के उपयोग के लिए दी गई है.
- iNCOVACC चिंपांज़ी एडेनोवायरस वेक्टरड रीकॉम्बिनेंट नेज़ल वैक्सीन है, यह वैक्सीन नाक के जरिए स्प्रै करके दी जाती है.
प्रश्न. नीति आयोग द्वारा जारी ‘Preserving Progress on Nutrition in India: Poshan Abhiyan in Pandemic Times’ नामक रिपोर्ट के अनुसार भारत में पोषण अभियान को लागू करने में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. महाराष्ट्र
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस रिपोर्ट के अनुसार, पोषण अभियान के तहत कोष के उपयोग की स्थिति निचले स्तर पर है, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से कम कोष का उपयोग हुआ है.
- छोटे राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों की सूची में शीर्ष राज्य – सिक्किम
- केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष स्थान- दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव
- पंजाब और बिहार पोषण अभियान को लागू करने वाले बड़े श्रेणी में सबसे निचले पायदान पर रहे है
प्रश्न. फुटबॉल टूर्नामेंट ‘सुब्रोत कप 2022 की मेजबानी कौन सा शहर कर रहा है?
उत्तर. नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस साल 25 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 92 स्कूलों ने तीनों श्रेणियों में क्वालीफाई किया है, जिसमें में बांग्लादेश की एक टीम भी भाग लेगी.
- इस टूर्नामेंट का नाम पहले भारतीय एयर चीफ रहे एयर मार्शल ‘सुब्रतो मुखर्जी के नाम पर रखा गया है, यह एक वार्षिक आयोजन है, जिसकी शुरुआत 1960 में हुई थी.
- संस्करण – 61वां
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014-2021 के मध्य किस राज्य में सर्वाधिक राजद्रोह (Sedition) के मामले दर्ज किये गए है?
उत्तर. असम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014-2021 के मध्य भारत में राजद्रोह के 475 मामलों में से असम में ही 69 मामले (14.52%) दर्ज हुए है.
- वहीं वर्ष 2021 में देश भर में 76 राजद्रोह के मामले दर्ज किये गए, जो वर्ष 2020 में दर्ज 73 मामलों में मामूली वृद्धि को दर्शाते है.
- वर्तमान में ‘भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 124A के तहत राजद्रोह एक अपराध है.
रिपोर्ट में शीर्ष तीन राज्य
- असम (69)
- हरियाणा (42)
- झारखंड (40)
प्रश्न. भारत ने ‘कुशियारा नदी के पानी के लिए किस देश के साथ 25 वर्षों में पहला जल बंटवारा समझौता किया है?
उत्तर. बांग्लादेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गंगा जल संधि पर 1996 में हस्ताक्षर किये जाने के बाद भारत का बांग्लादेश के साथ इस तरह का पहला समझौता है.
- भारत और बांग्लादेश आपस में 54 नदियों को साझा करते है, इनमें से एक ‘कुशियारा’ नदी जो बराक नदी की एक शाखा के रूप में असम में भारत और बांग्लादेश को जोड़ती है.
- कुशियारा नदी की लंबाई 160 किलोमीटर है, भारत में कुशियारा नदी के माध्यम से मणिपुर, मिजोरम और असम को पानी मिलता है.
प्रश्न. ओरल केयर ब्रांड ‘डाबर रेड पेस्ट’ के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने है?
उत्तर. अमिताभ बच्चन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डाबर इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपने प्रमुख ओरल केयर ब्रांड डाबर रेड पेस्ट के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है.
प्रश्न. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कितने शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया है?
उत्तर. 46
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह प्रतिष्ठित पुरस्कार तेलंगाना, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के शिक्षकों को दिया गया है.
- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किस सागर से गुजरती है?
उत्तर. आर्कटिक सागर एवं प्रशांत महासागर
प्रश्न. काकोरी कांड में डकैती की घटना कब हुई थी?
उत्तर. अगस्त, 1925
प्रश्न. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर. रावी नदी के किनारे
प्रश्न. इण्डिका की रचना किसने की थी?
उत्तर. मैगस्थनीज ने
प्रश्न. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम कब पारित हुआ था?
उत्तर. 18 जुलाई 1947 को
प्रश्न. पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते है?
उत्तर. भूपर्पटी
प्रश्न. अनुवांशिकता के नियम की खोज किसने की थी?
उत्तर. ग्रेगर जॉन मेंडल
प्रश्न. समतल दर्पण की नाभिक कितनी होती है?
उत्तर. अनंत
प्रश्न. भारतीय संविधान को बनाने के लिए कुल कितने अधिवेशन हुए थे?
उत्तर. 12
प्रश्न. भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकांकी स्रोत क्या है?
उत्तर. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट,1935
TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION
सभी राज्यों के महत्वपूर्ण महोत्सव 2022
- खारची महोत्सव 2022 किस राज्य में मनाया गया – त्रिपुरा
- किसान लोक पर्व ‘हरेली 2022’ किस राज्य में मनाया गया – छत्तीसगढ़
- ‘बोनालू महोत्सव 2022’ किस राज्य में मनाया गया है – तेलंगाना
- ‘मिंजर मेला 2022’ किस राज्य में मनाया गया है – हिमाचल प्रदेश
- ‘आदिपूरम महोत्सव 2022’ किस राज्य में मनाया गया है – तमिलनाडु
- 50वां अखिल शुमंग लीला महोत्सव 2022 कहाँ मनाया गया है – इम्फाल (मणिपुर)
- कृषि त्योहार ‘नुआखाई जुहार 2022’ किस राज्य में मनाया गया है – ओडिशा
- ‘बैखो त्योहार 2022’ किस राज्य में मनाया गया है – असम
- प्राणहिता पुष्करलु त्यौहार 2022′ त्यौहार किस राज्य में मनाया गया है – तेलंगाना
- नववर्ष उत्सव ‘पोइला बैशाख’ किस देश में मनाया गया है – बांग्लादेश
- आदिवासी समाज का सबसे बड़ा प्रकृति महोत्सव ‘सरहुल’ किस राज्य में मनाया गया है – झारखंड
- ‘गणगौर महोत्सव’ किस राज्य में मनाया गया है – राजस्थान
- किस राज्य में ‘गुड़ी पड़वा महोत्सव 2022’ मनाया गया है – महाराष्ट्र
- ‘कालियाट्टम (थेय्यम) उत्सव किस राज्य में मनाया गया है – केरल
इन्हे भी पढ़ें:
Well done…
Very good initiative