24 September 2022 Current Affairs in Hindi | 24 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. 24 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर. Bluebird of Happiness Day
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 24 सितंबर को ब्लूबर्ड ऑफ हैप्पीनेस डे के रूप में मनाया जाता है.
प्रश्न. कौनसी क्रिकेट टीम एक साल में वनडे, टी20 और टेस्ट में 10 विकेट से हारने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी?
उत्तर. इंग्लैंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पाकिस्तान ने हाल ही में इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड इस हार के बाद एक साल में तीनों फॉर्मेट में उन्हें 10 विकेट से हारने वाली पहली टीम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
प्रश्न. महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को कौनसी राज्य सरकार ‘मातृभूमि योजना’ पोर्टल लांच करेगी?
उत्तर. उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार महात्मा गांधी की जयंती पर ‘मातृभूमि योजना’ पोर्टल लांच करेगी। इससे पोर्टल के माध्यम से जनता को जोड़ा जाएगा।
प्रश्न. किसे हाल ही में भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी (आईएनएस) का प्रेसीडेंट निर्वाचित किया गया है?
उत्तर. के राजा प्रसाद रेड्डी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वर्ष 2022-23 के लिए तेलुगू दैनिक ‘साक्षी’ के श्री के राजा प्रसाद रेड्डी को हाल ही में भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी (आईएनएस) का प्रेसीडेंट निर्वाचित किया गया है। वह अब इकोनॉमिक टाइम्स के मोहित जैन जी का स्थान लेंगे।
प्रश्न. किस बैंक प्रबंधन निदेशक व कार्यकारी अधिकारी ने हाल ही में हैदराबाद में हैकिंग लैब का उद्घाटन किया है?
उत्तर. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में हैदराबाद के साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंज (सीसीओई) में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए मणिमेखलाई ने एथिकल हैकिंग लैब का उद्घाटन किया।
प्रश्न. किस देश ने औपचारिक रूप से शेल (एक प्रकार का अपशिष्ट) गैस की फ्रैकिंग से प्रतिबंध हटा लिया है?
उत्तर. ब्रिटेन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ब्रिटेन ने हाल ही में औपचारिक रूप से शेल (एक प्रकार का अपशिष्ट) गैस की फ्रैकिंग से प्रतिबंध हटा लिया है एवं अब नये तेल एवं गैस लाइसेंसिंग को समर्थन देने की पुष्टि की है।
प्रश्न. इजरायल और किस देश ने हाल ही में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुए लाल सागर में संयुक्त नौसैन्य अभियान किया है?
उत्तर. अमेरिका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इजरायली सेना की ओर से हाल ही में एक जानकारी में बताया कि दक्षिणी इजरायल में एईलेट की खाड़ी में तथाकथित डिजिटल शील्ड अभ्यास में इजरायली नौसेना और मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना के पांचवे बेड़े ने हिस्सा लिया।
प्रश्न. किसे हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का नया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर. डीन डाॅ एम श्रीनिवास
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डाॅ एम श्रीनिवास को हाल ही में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का नया निदेशक बनाया गया वे अब डाॅ रणदीप गुलेरिया का स्थान लेंगे।
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. 49वीं समानांतर रेखा किन दो देशों के मध्य है?
उत्तर. अमेरिका और कनाडा
प्रश्न. प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व का सिद्धांत किस देश से अपनाया गया है?
उत्तर. फ्रांस
प्रश्न. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड का प्रयोग करके मोर्टार के प्लास्टर का निर्माण किया जाता है, इसे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. बूझा चूना
प्रश्न. कौन सा विदेशी आक्रमणकारी भारत से ‘कोहिनूर हीरा’ तथा ‘मयूर सिंहासन’ उठा ले गया था?
उत्तर. नादिरशाह
प्रश्न. सेरीकल्चर किससे सम्बंधित है?
उत्तर. रेशम कीट पालन
प्रश्न. गोबी मरुस्थल किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर. एशिया (मंगोलिया देश में)
प्रश्न. गुरुमुखी, डोगरी और सिंधी भाषाओं का विकास किस लिपि से हुआ है?
उत्तर. शारदा लिपि
प्रश्न. सबरीमाला मंदिर किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. केरल
प्रश्न. सहायक संधि का जन्मदाता या सहायक संधि का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर. लॉर्ड वेलेजली
प्रश्न. अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
उत्तर. सैडल पीक
इन्हे भी पढ़ें: