28 September 2022 Current Affairs in Hindi | 28 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

28 September 2022 Current Affairs in Hindi | 28 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘इटली’ की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनेंगी? 

उत्तर. जॉर्जिया मेलोनी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इटली में हुए आम चुनाव में ब्रदर्स आफ इटली पार्टी को सबसे ज्यादा 43.8 फीसदी वोट मिले है.
  • इस पार्टी की नेता जॉर्जिया मेलोनी हैं, जो इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं.

प्रश्न. ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2022’ से किस अभिनेत्री को सम्मानित किया जाएगा? 

उत्तर. आशा पारेख 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 के लिए 52वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 
  • आशा पारेख एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना है.
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है, वर्ष 2019 के लिए रजनीकांत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

प्रश्न. टेनिस टूर्नामेंट लेवर कप 2022′ का खिताब किसने जीता है?

उत्तर. टीम यूरोप 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • टीम वर्ल्ड ने टेनिस की दुनिया की सबसे खास प्रतियोगिता ‘लेवर कप 2022′ में टीम यूरोप को 13-8 से हारकर अपना पहला खिताब जीता है.
  • लेवर कप टीम यूरोप और टीम वर्ल्ड के बीच एक अंतरराष्ट्रीय इनडोर हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट है.
  • आयोजन स्थल – लंदन (इंग्लैंड)
  • संस्करण – 5वां

प्रश्न. विश्व पर्यटन दिवस 2022 (World Tourism Day 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 27 सितंबर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विश्व पर्यटन दिवस पहली बार 1980 में ‘संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO)’ द्वारा शुरू किया गया था.
  • उद्देश्य – इस दिन को मनाने का उद्देश्य तरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाना है और जागरूकता फैलाना है.
  • थीम – Rethinking Tourism
  • विश्व पर्यटन दिवस 2022 का मेजबान देश इंडोनेशिया है.

प्रश्न. किस देश के शोधकर्ताओं ने चंद्रमा पर ‘चेंजसाइट-(Y)’ नामक लूनर क्रिस्टल और परमाणु ऊर्जा स्रोत की खोज की है?

उत्तर. चीन 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • चीन ने चंद्रमा पर ज्वालामुखीय मलबे और संभावित ईंधन स्रोत के बीच एक नए प्रकार के क्रिस्टल की खोज की है जो पृथ्वी पर ऊर्जा के उत्पादन में क्रांति लाने में मदद कर सकता है.
  • यह एक छोटा पारदर्शी क्रिस्टल है, जिसका नाम चेंजसाइट- (Y), चीनी चंद्रमा देवी चांगई के नाम पर रखा गया है, यह करीब एक अरब वर्ष से अधिक पुराना है और मानव बाल जितना चौड़ा है.

प्रश्न. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘हिंदस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)’ की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया है? 

उत्तर. बेंगलुरु 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की 208 करोड़ की लागत के रॉकेट इंजन निर्माण सुविधा का बेंगलुरु में उद्घाटन किया है. 
  • यह सुविधा हाई-थ्रस्ट रॉकेट इंजन के निर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी और इसरो के रॉकेट इंजन निर्माण की इच्छा को पूरा करेगी. 
  • इसका निर्माण 4,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में किया गया है.

प्रश्न. बाल यौन शोषण के खिलाफ ‘मेघ चक्र’ नामक अभियान को किसने चलाया है?

उत्तर. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), नई दिल्ली 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘मेघ चक्र’ बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसार और उसे साझा करने के छ खिलाफ केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI)’ द्वारा संचालित एक अखिल भारतीय अभियान है.
  • उद्देश्य – इस ऑपरेशन का उद्देश्य भारत में विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जानकारी एकत्र करना और वैश्विक स्तर पर संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जुड़ना है.

CBI – Central Bureau of Investigation

  • स्थापना – 1 April 1963 
  • मुख्यालय – नई दिल्ली 
  • महानिदेशक – सुबोध कुमार जायसवाल

प्रश्न. क्रिकेट टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2022′ का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर. पश्चिम क्षेत्र 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • दिलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल मैच में पश्चिमी क्षेत्र ने दक्षिणी क्षेत्र को 294 रनों से हराकर 19वीं बार यह खिताब जीता है.
  • दलीप ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित एक वार्षिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है. 
  • संस्करण – 59वां 
  • सर्वाधिक रन – यशस्वी जायसवाल (पश्चिम क्षेत्र) 497 रन 
  • सर्वाधिक विकेट – साई किशोर (दक्षिणी क्षेत्र) 17 विकेट 
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज – जयदेव उनादकट (पश्चिम क्षेत्र)

प्रश्न. किस देश की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ‘लुईस फ्लेचर’ का निधन हो गया है? 

उत्तर. अमेरिका

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • लुईस फ्लेचर लुईस का जन्म 22 जुलाई, 1934 को अमेरिका के शहर बर्मिंघम में हुआ था.
  •  इन्होंने फिल्म ‘वन फ्लू ओवर द कूकू नेस्ट’ में नर्स रैच्ड की भूमिका के लिए 1976 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था.

प्रश्न. विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2022 (World Environmental Health Day 2022) कब मनाया गया है?

उत्तर. 26 सितंबर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत 2011 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरमेंटल हेल्थ ने की थी.
  • उद्देश्य – इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लगातार पर्यावरण को हो रहे नुकसान की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है.
  • थीम – Strengthening Environmental Health Systems for the implementation of the Sustainable Development Goals.

प्रश्न. कचरे से खिलौने बनाने के लिए ‘स्वच्छ टॉयकैथान’ नामक प्रतियोगिता नामक प्रतियोगिता को किसने लॉन्च किया है? 

उत्तर. आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यह प्रतियोगिता ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ के तहत शुरू की गई है, इसका । उद्देश्य सूखे अपशिष्ट का उपयोग करके खिलौनों के डिज़ाइन में नवोन्मेष लाना है.
  • आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री – हरदीप सिंह पूरी

प्रश्न. तकनीकी सफलताओं और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक सप्ताह एक प्रयोगशाला’ नामक थीम आधारित अभियान को किसने शुरू किया है? 

उत्तर. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यह अभियान देश भर में फैले 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, CSIR प्रयोगशालाओं और संस्थानों में से प्रत्येक में आयोजित किया जाएगा.

 

FAQ – Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

उत्तर. संघ और राज्यों के बीच शक्ति का वितरण


इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!