14 October 2022 Current Affairs in Hindi | 14 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : हर वर्ष ‘विश्व मानक दिवस’ अथवा ‘अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस’ अक्टूबर में कब मनाया जाता है?
उत्तर : 14 अक्टूबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 14 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण जागरूकता बढ़ाना. वर्ष 1970 में यह दिवस पहली बार आयोजित किया गया था।
प्रश्न : किस राज्य के विभिन्न जिलों में पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए 250 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी?
उत्तर : राजस्थान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजस्थान के विभिन्न जिलों में पंचायत समिति स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए राजस्थान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 250 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
प्रश्न : महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से किस प्रदेश में 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन -2022 का आयोजन किया गया?
उत्तर : मध्यप्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजामाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन -2022 का आयोजन सावरकर मार्ग थीम रोड से किया गया।
प्रश्न : हाल ही गुजरात में में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किस नेता ने किया?
उत्तर : जगत प्रकाश नड्डा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गुजरात के बहुचाराजी (मेहसाणा) और देवभूमि द्वारका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात गौरव यात्रा का शुभारंभ किया।
प्रश्न : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क में कितने करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए घोषणा की?
उत्तर : 2000 करोड़
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास और ट्रिपल आईटी का ऑनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किया।
प्रश्न : हाल ही में किस वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर : ब्रूस पाइराडो
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 91 वर्ष की आयु में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस पाइराडो का निधन हो गया है।
प्रश्न : किस देश के लगभग 500 डॉक्टरों ने जारी आर्थिक संकट के बीच देश से पलायन किया?
उत्तर : श्रीलंका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लगभग 500 डॉक्टरों ने श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच देश से पलायन कर लिया है.
प्रश्न : पूर्वी नौसेना कमान ने आंध्र प्रदेश में कौनसा अभ्यास शुरू किया?
उत्तर : प्रस्थान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के अपतटीय विकास क्षेत्र में पूर्वी नौसेना कमान ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ शुरू किया।
इन्हे भी पढ़ें: