Daily Current Affairs 1 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 1 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 1 अप्रैल 2022 हिंदी में

1 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस 2022 (International Day of Drug Checking 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 31 मार्च

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • लोगों को नशीली दवाओं के बारे में शिक्षित करने और उनके प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 31 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस’ मनाया जाता है.

प्रश्न. विश्व पियानो दिवस 2022 (प्रतिवर्ष वर्ष के 88वें दिन) को कब मनाया गया है?

उत्तर. 29 मार्च

प्रश्न. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC)’ के नए प्रबंध निदेशक (MD) कौन बने है?

उत्तर. विकास कुमार

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विकास कुमार, डॉ मंगू सिंह का स्थान लेंगे

Delhi Metro Rail Corporation

  • स्थापना – 24 दिसंबर 2002
  • मुख्यालय – नई दिल्ली

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति

  1. भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (ASSOCHAM)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – सुमंत सिन्हा
  2. ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC INDIA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – शशी सिन्हा
  3. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)’ में नए सलाहकार (Advisor) कौन बने है – विनोद जी खंडारे
  4. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India)’ के नए MD & CEO कौन बने है – हिसाशी ताकेयूची
  5. फ्लिपकार्ट हेल्थ+ (Flipkart Healtht) के नए CEO कौन बने है – प्रशांत झावेरी

प्रश्न. भारतीय वायु सेना ने किस भारतीय महारत्न कंपनी के साथ ईंधन भरने के लिए फ्लीट कार्ड-फ्यूल ऑन मूव (Fleet Card-Fuel On Move)’ नामक नई पहल को शुरू किया है?

उत्तर. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नई दिल्ली)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘भारतीय वायु सेना’ ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से अपने वाहनों को लॉजिस्टिक सुविधाए प्रदान कराने के उद्देश्य से ‘फ्लीट कार्ड – फ्यूल ऑन मूव’ पहल की शुरुआत की है.
  • इसकी मदद से अब फ्लीट कार्ड्स के साथ वायु सेना के वाहन देश भर में किसी भी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पम्प से ईंधन भरवा सकेंगे.

Indian Air Force – भारतीय वायु सेना

  • स्थापना – 8 अक्टूबर 1932
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
  • वायु सेना के प्रमुख – विवेक राम चौधरी
  • वायु सेना के उप प्रमुख – संदीप सिंह

प्रश्न. ‘डफ एंड फेल्प्स’ द्वारा जारी सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021 (Celebrity Brand Valuation Report 2021) के अनुसार भारत में ‘सबसे ज्यादा ब्रांड वेल्यू वाले सेलेब्रिटी’ कौन बने है?

उत्तर. विराट कोहली

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस साल भी देश के सबसे ताकतवर सेलिब्रिटी की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए है. विराट कोहली ने 18.57 करोड़ डॉलर (1,400 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू (Brand Value) के साथ लगातार पांचवें साल शीर्ष स्थान बरकरार रखा है.
  • आलिया भट्ट 68.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर हैं, जिसके साथ वह भारत की सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं.

टॉप-3 सेलिब्रिटीज की सूची

  1. विराट कोहली – 185.7 USD ब्रांड वैल्यू
  2. रणवीर सिंह – 158.3 USD ब्रांड वैल्यू
  3. अक्षय कुमार – 139.6 USD ब्रांड वैल्यू
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – ‘डफ एंड फेल्प्स’
  • मुख्यालय – न्यूयॉर्क (अमेरिका)

पिछली टॉप-5 रिपोर्ट

  1. नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 (Export Preparedness Index- 2021)’ में कौन-सा राज्य शीर्ष पर रहा है – गुजरात
  2. IQ Air 2021 द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी कौन-सी बनी है – नई दिल्ली (भारत)
  3. स्विस फर्म IQair द्वारा जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021 (World Air Quality Report 2021)’ में दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित देश कौन-सा बना है – बंगलादेश
  4. नाइट फ्रैंक द्वारा जारी ग्लोबल होम प्राइस सूचकांक Q4 2021 (Global Home Price Index Q4 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है – 51वें
  5. ‘विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 (World Happiness Index 2022)’ के अनुसार खुशहाल देशों की सूची में भारत कौन-से स्थान पर रहा है – 136वें

प्रश्न. 31 मार्च 2022 को भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी की कौन-सी जयंती मनाई गई है?

उत्तर. 157वीं (जन्म – 31 मार्च, 1865, महाराष्ट्र)

प्रश्न. ‘वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute- FRI)’ की नई निदेशक कौन बनी है?

उत्तर. रेणु सिंह

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रेणु सिंह ‘वन अनुसंधान संस्थान (FRI)’ की नई निदेशक बनी है, और यह सविता सिंह के बाद वन अनुसंधान संस्थान की दूसरी महिला निदेशक बनी है.
  • रेणु सिंह, अरुण सिंह रावत का स्थान लेंगी.

पिछली टॉप-5 चर्चित महिलाओं की नियुक्ति

  1. कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड’ की नई MD & CEO कौन बनी है – प्रभा नरसिम्हन
  2. ‘हंगरी’ की पहली महिला राष्ट्रपति (President) कौन बनी है – कैटलिन नोवाक
  3. ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)’ की नई अध्यक्ष कौन बनी है – माधबी पुरी बुच
  4. गुरूग्राम की पहली महिला पुलिस कमिश्नर’ कौन बनी है – कला रामचंद्रन
  5. भारत की नई ‘लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts, CGA)’ कौन बनी है – सोनाली सिंह

प्रश्न. कौन-सा देश 1986 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्वकप खेलेगा?

उत्तर. कनाडा

प्रश्न. गोवा के नए पुलिस महानिदेशक (DGP)’ कौन बने है?

उत्तर. जसपाल सिंह

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • जसपाल सिंह गोवा के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) बने है.
  • जसपाल सिंह, इंद्रदेव शुक्ला का स्थान लेंगे.

गोवा (Goa)

  • गोवा की स्थापना – 30 मई 1987
  • गोवा की राजधानी – पणजी
  • गोवा के मुख्यमंत्री – प्रमोद सावंत (BJP पार्टी)
  • गोवा के गवर्नर – पीएस श्रीधरन पिल्लई
  • गोवा के मुख्यन्यायाधीश – दीपांकर दत्ता
  • गोवा के 2 पड़ोसी राज्य – महाराष्ट्र और कर्नाटक
  • गोवा की लोकसभा सीट – 2, राज्यसभा सीट – 1, विधानसभा सीट – 40
  • गोवा राज्य के प्रसिद्ध लोक नृत्य – ढालों, मोरुलेम, कोलकाली, तरंगमेल, लावा, देखनी, रोमत, गोफ, लैंप, जागोर, कोरेडीन्हों, शिग्मों, धंगर, फुगड़ी, जिम्मोडा, मूसल, घोडेमोडनी
  • क्षेत्रफल के हिसाब से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन सा है – गोवा
  • गोवा मुक्ति दिवस कब मनाया गया है – 19 दिसंबर
  • गोवा के प्रमुख स्टेडियम – जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (फतोर्दा स्टेडियम), तिलक मैदान स्टेडियम (फुटबॉल) •
  • गोवा का सबसे बड़ा बांध कौन सा है – सलौलिम बांध

प्रश्न. ‘अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच (Head Coach) कौन बने है?

उत्तर. ग्राहम थोर्प

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कोच ग्राहम थोर्प अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच (Head Coach) बने है.
  • ग्राहम थोर्प, स्टुअर्ट लॉ का स्थान लेंगे.

अफगानिस्तान (Afghanistan)

  • इस्लामिक एमीरेट्स ऑफ अफगानिस्तान (IEA)
  • अफगानिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित है
  • अफगानिस्तान की राजधानी – काबुल
  • अफगानिस्तान की Currency – अफगानी
  • भारत ने किस देश के काबुल नदी पर शहतूत बांध का निर्माण किया है – अफगानिस्तान
  • डुरंड रेखा किन दो देशों के बीच अन्तराष्ट्रीय सीमा है – पाकिस्तान और अफगानिस्तान
  • शोरा किस देश की संसद का नाम है – अफगानिस्तान
  • भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ सबसे कम है (106 KM) – अफगानिस्तान (POK)

प्रश्न. भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्रीयों’ का संग्रहालय कहाँ बनाया गया है?

उत्तर. नई दिल्ली

प्रश्न. 13वीं फ़ैज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (Faiza Para Athletics Championship 2022)’ की पदक तालिका में कौन-सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है?

उत्तर. कोलंबिया

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कोलंबिया 13वीं फ़ैज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 25 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा है जिसमें 12 स्वर्ण पदक शामिल है.
  • भारत 14 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा है, जिसमें 5 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल है.

पदक तालिका में टॉप-3 देशों की सूची

  1. कोलंबिया – 25 पदक (12 स्वर्ण)
  2. अल्जीरिया – 16 पदक (11 स्वर्ण)
  3. थाईलैंड – 30 पदक (8 स्वर्ण)
  • आयोजन स्थल – दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
  • संस्करण – 13वां

प्रश्न. किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भीम बहादुर गुरुंग का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर. सिक्किम

प्रश्न. स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट द्वारा ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022 (Stockholm Water Prize 2022)’ से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर. विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रोफेसर विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट (Wilfried Brutsaert)’ को पर्यावरणीय वाष्पीकरण के मूल्यांकन में उनके कार्य के लिए स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है.
  • स्टॉकहोम जल पुरस्कार (Stockholm Water Prize) दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित जल पुरस्कार है, और इसे नोबेल प्राइज ऑफ़ वॉटर के रुप मे भी जाना जाता है, यह पुरस्कार पानी से संबंधित असाधारण उपलब्धियों के लिए लोगों और संगठनों को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है.

Stockholm International Water Institute

  • स्थापना – 1991
  • मुख्यालय – स्टॉकहोम (स्वीडन)

प्रश्न. छुआछूत को मिटाने के लिए विनय समरस्य योजना (Vinaya Samarasya Yojana)’ को किस राज्य की सरकार ने शुरू किया है?

उत्तर. कर्नाटक

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • छुआछूत को मिटाने के लिए विनय समरस्य योजना’ को कर्नाटक सरकार द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है.
  • विनय समरस्य योजना का नाम विनय नाम के तीन साल के दलित लड़के के नाम पर रखा गया है,यह बच्चा सितंबर 2021 में कोप्पल ज़िले के एक गांव में बारिश से बचने के लिए मंदिर में चला गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिवार पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था.

कर्नाटक राज्य से जुड़े टॉप-5 करंट अफेयर्स

  1. किस राज्य के राजस्व विभाग ने भूमि सर्वेक्षण या भूमि विवरण प्राप्त करने के लिए एक दिशांक ऐप (Dishaank App)’ को लॉन्च किया है – कर्नाटक
  2. भारत का पहला ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क (ARTPARK) कहाँ खोला जाएगा – बेंगलुरु (कर्नाटक)
  3. किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने स्वच्छ जल एवं जल सुरक्षा के लिए भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक ‘एक्वेरियम (AQVERIUM)’ को लॉन्च किया है – कर्नाटक
  4. किस राज्य सरकार ने महिलाओं को नौकरियां प्रदान करने के लिए ‘महिला @ कार्य (Women@Work)’ कार्यक्रम को शुरू किया है – कर्नाटक
  5. इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) के वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ है – बेंगलुरु (कर्नाटक)

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. वर्ष 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने किस भारतीय स्मारक का निर्माण कराया था?

उत्तर. हवा महल (जयपुर)

प्रश्न. एशिया की सबसे लंबी नदी का नाम है?

उत्तर. यांगत्सी नदी

प्रश्न. मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर. अमरकोट के दुर्ग में (वर्तमान में पाकिस्तान)

प्रश्न. विक्टोरिया मेमोरियल कहाँ स्थित है?

उत्तर. कोलकाता

प्रश्न. वर्ष 1975 से 1977 के बीच ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ के दौरान भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर. इंदिरा गांधी

प्रश्न. “कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं” इसका निर्णय कौन करता है?

उत्तर. लोकसभा अध्यक्ष/लोकसभा स्पीकर

प्रश्न. हैदराबाद किस नदी के तट पर बसा है?

उत्तर. मूसी

प्रश्न. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर. वेटिकन सिटी

प्रश्न. मदर टेरेसा के बाद किस भारतीय ने नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त किया?

उत्तर. कैलाश सत्यार्थी (2014 में)

प्रश्न. लोकप्रिय बाघ गुफा चित्रकारी किस राज्य में पाई जाती है?

उत्तर. मध्य प्रदेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!