1 September 2022 Current Affairs in Hindi | 1 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs 1 September 2022 in Hindi
प्रश्न. थाईलैंड’ में भारत के नए राजदूत कौन नियुक्त हुए है?
उत्तर. नागेश सिंह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नागेश सिंह थाईलैंड में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त हुए है, इन्होंने सुचित्रा दुरई का स्थान लिया है.
थाईलैंड – (Thailand)
- थाईलैंड एशिया महाद्वीप में स्थित है
- थाईलैंड की राजधानी – बैंकॉक
- थाईलैंड की Currency – थाई बात
- थाईलैंड के प्रधानमंत्री – प्रयुत चान-ओ-चा
पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ में भारत के नए निदेशक – कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम
- इंग्लैंड में भारत के नए उच्चायुक्त – विक्रम दोराईस्वामी
- जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि – गुरदीप सिंह रंधावा
- संयुक्त राष्ट्र’ के नए जलवायु प्रमुख – साइमन स्टील
- भारत में विश्व बैंक’ के नए प्रमुख – अगस्टे तानो कौमे
प्रश्न. रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कार्बन फाइबर संयंत्र’ को कहाँ स्थापित करेगी?
उत्तर. हजीरा (गुजरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रिलायंस इंडस्ट्रीज कार्बन फाइबर संयंत्र के जरिये मॉड्यूलर टॉयलेट, घर और पवन-चक्की के ब्लेड समेत कम दाम और बड़ी मांग वाले उत्पादों का उत्पादन करेगी, इसकी क्षमता 20,000 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी.
कार्बन फाइबर के बारे में
- कार्बन फाइबर को ग्रेफाइट फाइबर के नाम से भी जाना जाता है, यह कम्पोजिट मटेरिटल होता है जो कार्बन के रेशों से बना हुआ एक ठोस कपडा और एक स्कपोसी बाइंडर होता है यह स्टील से गई गुना मजबूत और हल्का होता है.
Reliance Industries Limited (RIL)
- स्थापना – 8 मई 1973
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
- संस्थापक – धीरुभाई अंबानी
- Chairman & MD – मुकेश अंबानी
प्रश्न. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी ‘क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट 2021′ के अनुसार भारत में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहरों की सूची में कौन सा शहर शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,982 केस दर्ज किए गए है, जबकि भारत के अन्य 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल मामले 43,414 रहे है.
- इस रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या से होने वाली मोतें 7.2 प्रतिशत बढ़ गई है, भारत में वर्ष 2021 के दुरान कुल 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की है.
- इनमें से पुरुषों की संख्या 1,18,979 और महिलाओं की 45,026 रही है, जिसमें सर्वाधिक संख्या में महाराष्ट्र के लोगों ने आत्महत्या की है.
असुरक्षित शहरों की सूची में शीर्ष तीन शहर
- नई दिल्ली
- मुंबई
- बेंगलुरु
- रिपोर्ट जारीकर्ता – National Crime Records Bureau (नई दिल्ली)
प्रश्न. ‘अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 31 अगस्त
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2020 में अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के प्रस्ताव को अपनाया था.
- उद्देश्य – इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में अफ्रीकी डायस्पोरा के असाधारण योगदान को बढ़ावा देना और अफ्रीकी मूल के लोगों के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव को खत्म करना है.
प्रश्न. द टाइम्स ग्रुप द्वारा प्रस्तुत 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2021′ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. रणवीर सिंह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- फ़िल्म ’83’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने द टाइम्स ग्रुप द्वारा प्रस्तुत 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2021′ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता है.
अन्य लोकप्रिय पुरस्कारों की सूची
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म – शेरशाह (धर्मा प्रोडक्शंस)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – विष्णुवर्धन (शेरशाह)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रणवीर सिंह (83) कपिल देव के रूप में
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कृति सनोन (मिमी)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पंकज त्रिपाठी (मिमी)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – साई तम्हंकर (मिमी)
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार – कौसर मुनीर (लहरा दो, फिल्म 83)
- फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – सुभाष घई
प्रश्न. ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 2022’ के अनुसार फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने है?
उत्तर. गौतम अडानी (अडानी ग्रुप, भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इतिहास में यह पहली बार है जब एशिया का कोई व्यक्ति ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है, गौतम अडानी के पास इस समय 137.4 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है.
- इस रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी कुल 91.9 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर रहे है.
शीर्ष तीन व्यक्तियों की सूची
- एलन मस्क (251 बिलियन डॉलर)
- और जेफ बेजोस (153 बिलियन डॉलर)
- गौतम अडानी (137.4 बिलियन डॉलर)
प्रश्न. किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस ने आम नागरिकों की मदद के लिए JK Ecop’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?
उत्तर. जम्मू-कश्मीर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आम नागरिक इस ऐप का उपयोग करके चरित्र प्रमाण पत्र या कर्मचारी सत्यापन प्राप्त करने जैसी जानकारी का अनुरोध कर सकते.
- इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को अन्य ट्रैफिक पुलिस सेवाएं प्रदान की जाती है, जिससे ऑनलाइन चालान भुगतान की सुविधा से न सिर्फ ग्राहकों को मदद मिलेगी बल्कि विभाग का काम का बोझ भी कम होगा.
प्रश्न. हवा में जल वाष्प को पीने योग्य पानी में बदलने के लिए भारतीय मध्य रेलवे ने मेघदत’ नामक मशीनें कहाँ स्थापित की है?
उत्तर. मुंबई (महाराष्ट्र)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हवा से पानी निकालने की मेघदूत नाम की तकनीक को मैत्री एक्वाटेक ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित किया है, इस मशीन का पूरा नाम मेघदूत ऑटमोसफेरिक वाटर जेनरेटर है.
- भारतीय मध्य रेलवे ने मुंबई में 6 स्टेशनों पर 17 कियोस्क लगाए गए है, इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन और दादर रेलवे स्टेशन में पांच-पांच, ठाणे रेलवे स्टेशन में चार और कुर्ला रेलवे स्टेशन, घाटकोपर रेलवे स्टेशन और विक्रोली रेलवे स्टेशन में एक-एक मशीन लगाई गई है.
प्रश्न. ’50वां अखिल शुमंग लीला महोत्सव 2022′ कहाँ शुरू हुआ है?
उत्तर. इम्फाल (मणिपुर)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 50वां अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2022 इंफाल के इबोयैमा शुमंग लीला शांगलेन में शुरू हुआ है, शुमंग लीला मणिपुर में रंगमंच का एक पारंपरिक रूप है.
- इस महोत्सव में महिला कलाकारों की भूमिकाएँ सभी पुरुष अभिनेताओं द्वारा निभाई जाती है और पुरुष पात्रों की भूमिकाएँ महिला कलाकारों द्वारा निभाई जाती है.
मणिपुर – (Manipur)
- मणिपुर की राजधानी – इम्फाल
- मणिपुर के मुख्यमंत्री – N. बिरेन सिंह (BJP पार्टी)
- मणिपुर के गवर्नर – ला गणेशन
- मणिपुर के मुख्यन्यायधीश – पी वेंकट संजय कुमार
- केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है – मणिपुर
- मणिपुर के 3 पड़ोसी राज्य – असम, नागालैंड और मिजोरम
- मणिपुर की लोक सभा सीट – 2, राज्यसभा सीट – 1, विधानसभा सीट
- लोकटक झील किस राज्य में स्थित है – मणिपुर
- मणिपुर के लोकनृत्य – राखाल
प्रश्न. ‘भारतीय वायु सेना (IAF)’ स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों (LCHs) की अपनी पहली इकाई औपचारिक रूप से कहाँ स्थापित करेगी?
उत्तर. जोधपुर (राजस्थान)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय वायुसेना देश की पश्चिमी बॉर्डर के पास जोधपुर एयरबेस में स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर्स का स्क्वॉड्रन बनाने जा रहा है, इस यूनिट की तैनाती से सीमा की निगरानी करना आसान हो जाएगा और घुसपैठ तथा आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाना सरल होगा.
Indian Air Force – भारतीय वायु सेना
- स्थापना – 8 अक्टूबर 1932
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
- वायु सेना के महानिदेशक – संजीव कपूर
- वायु सेना के उप प्रमुख – संदीप सिंह
- राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट कौन है – शिवांगी सिंह
- वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला फाइटर पायलट का क्या नाम है – भावना कंठ
- वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला पायलट का क्या नाम है – हरिता कौर देओल
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए निर्धारित ‘स्पेस क्रु-5 मिशन 2022′ के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली अमेरिका मूल की पहली महिला कौन बनेंगी?
उत्तर. निकोल मान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए निर्धारित स्पेस क्रु-5 मिशन की मिशन कमांडर मरीन पायलट निकोल मान होंगी और वह इसके साथ अमेरिकी मूल की पहली महिला होगी जो अंतरिक्ष में जाएगी.
- स्पेस क्रु-5 मिशन नासा और स्पेसएक्स द्वारा ‘फाल्कन 9′ रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा
पिछली टॉप-5 चर्चित महिलाएं
- भारत (POK) की दूसरी सबसे ऊँची चोटी ‘K2’ पर चढ़ने वाली पहली बांग्लादेशी महिला – वसीफ़ा नाज़रीन
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)’ के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार पर प्रदर्शित होने वाली दुनिया की पहली महिला – गीता गोपीनाथ (भारत)
- ‘अमेरिका सुप्रीम कोर्ट’ की पहली अश्वेत महिला जज – केतनजी ब्राउन जैक्सन
- ऑक्सीजन के बिना ‘माउंट एवरेस्ट’ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला – पियाली बसाक
- ‘भारतीय सेना’ की पहली महिला लड़ाकू पायलट – अभिलाषा बराक
प्रश्न. ‘मिखाइल गोर्बाचेव’ का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, यह कौन थे?
उत्तर. सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ (USSR)’ के अंतिम नेता थे, जो नागरिकों को आजादी देकर लोकतांत्रिक सिद्धांतों की तर्ज पर कम्युनिस्ट शासन में सुधार लाना चाहते थे.
- मिखाइल गोर्बाचेव को वर्ष 1990 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. प्लाज्मोडियम जाति का परजीवी किस बीमारी को फैलाता है?
उत्तर. मलेरिया
प्रश्न. 2. वर्ष 1526 ई० में पानीपत की लड़ाई किनके बीच लड़ी गई थी?
उत्तर. तैमूरी शासक ज़हीर उद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोधी के बीच
प्रश्न. प्योंगयांग किस देश की राजधानी है?
उत्तर. उत्तर कोरिया
प्रश्न. भौतिक मात्रा चुम्बकीय क्षेत्र की ताकत की इकाई क्या है?
उत्तर. एम्पीयर प्रति मीटर
प्रश्न. किस संविधान संशोधन से शिक्षा के अधिकार को संविधान के भाग- III में एक मौलिक अधिकार के तहत शामिल किया गया?
उत्तर. 86वें संवैधानिक संशोधन
प्रश्न. राष्ट्रपति की कौन-सी क्षमादान शक्ति के अंतर्गत दंड की प्रकृति को बिना बदले उसकी अवधि कम कर दी जाती है?
उत्तर. परिहार
प्रश्न. किस स्थान से हड़प्पन समय के रथ की एक प्रतिमा प्राप्त हुई थी?
उत्तर. दैमाबाद (महाराष्ट्र)
प्रश्न. मानव भूगोल का संस्थापक निम्न में से किसको कहा जाता है?
उत्तर. कार्ल रिटर को
प्रश्न. अलपेशियन पर्वतमाला किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर. उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग में
प्रश्न. चम्पारण से आरम्भ हुआ प्रथम सत्याग्रह किस फसल की खेती के विरूद्ध किया गया था?
उत्तर. नील (Indigo)
इन्हे भी पढ़ें: