Daily Current Affairs 10 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 10 अप्रैल 2022 हिंदी में
10 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का कौन सा संस्करण हाल ही में मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित किया गया?
उत्तर. 9वां संस्करण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 9वां संस्करण हाल ही में मार्च-अप्रैल, 2022 में विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल, बकलोह हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया. इस विशेष बल अभ्यास से दोनों देशो की सेना का सामरिक स्वायत्तता, लोकतांत्रिक आदर्शों और आतंकवाद के लिए शून्य सहिष्णुता के लिए पारस्परिक सम्मान के वर्षों में विकसित हुआ है.
प्रश्न. भारत सरकार ने हाल ही में भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए कितने नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है?
उत्तर. पांच
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक, भारत सरकार ने हाल ही में भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 5 नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. वर्तमान में भारत में 22 रिएक्टर कार्यरत हैं जिनकी कुल क्षमता 6,780 मेगावाट है। जनवरी 2021 में, 700 मेगा वाट उर्जा उत्पन्न करने वाले एक रिएक्टर KAPP-3 को ग्रिड से जोड़ा गया है.
प्रश्न. किस आयोग ने मानव तस्करी के मामलों से निपटने के लिए “मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ” का शुभारंभ किया है?
उत्तर. राष्ट्रीय महिला आयोग
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में मानव तस्करी के मामलों से निपटने, महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने, क्षमता निर्माण के उद्देश्य से “मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ” का शुभारंभ किया है. इस आयोग को प्राप्त मानव तस्करी से संबंधित शिकायतों का समाधान इस प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा.
प्रश्न. ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2022 के मुताबिक वर्ष 2021, पवन ऊर्जा क्षेत्र का कौन सा सबसे अच्छा वर्ष था?
उत्तर. दूसरा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद (GWEC) के द्वारा जारी ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2022 के मुताबिक वर्ष 2021, पवन ऊर्जा क्षेत्र दूसरा सबसे अच्छा वर्ष था. वर्ष 2021 में 93.6 गीगावाट क्षमता स्थापित की गई थी जबकि 2020 में यह 95.3 गीगावाट थी.
प्रश्न. खगोलविदों ने हाल ही में किस ग्रह के सामान K2-2016-BLG-0005Lb के रूप में डब किए गए जुड़वां ग्रह की खोज की है?
उत्तर. बृहस्पति
महत्वपूर्ण बिंदु:
- खगोलविदों ने हाल ही में बृहस्पति ग्रह के सामान K2-2016-BLG-0005Lb के रूप में डब किए गए जुड़वां ग्रह की खोज की है. जिसका द्रव्यमान समान है और अपने तारे से उसी स्थान (420 मिलियन मील दूर) पर है जैसे बृहस्पति हमारे सूर्य (462 मिलियन मील दूर) से है.
प्रश्न. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में जिला गंगा समिति के लिए डिजिटल डैशबोर्ड लांच किया है?
उत्तर. गजेंद्र सिंह शेखावत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा हाल ही में जिला गंगा समिति के लिए डिजिटल डैशबोर्ड लांच किया है. इस इवेंट के दौरान 100 से अधिक जिला गंगा समितियों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल मोड के माध्यम से भी भाग लिया.
प्रश्न. किस राज्य ने दुग्ध उत्पादकों के लिए “नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक” की स्थापना की है?
उत्तर. कर्नाटक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बसवराज बोम्मई ने हाल ही में दुग्ध उत्पादकों के लिए “नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक” की स्थापना की है. जो की दूध उत्पादकों को अधिक वित्तीय मजबूती प्रदान करेगी। कर्नाटक दुग्ध उत्पादकों के लिए एक विशेष बैंक स्थापित करने वाला देश का एकमात्र राज्य है.
प्रश्न. किस बैंक ने हाल ही में सकारात्मक वेतन प्रणाली को लागू कर दिया है?
उत्तर. पंजाब नेशनल बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में 10 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक भुगतान के लिए सकारात्मक वेतन प्रणाली को लागू कर दिया है. यह 180 मिलियन से अधिक ग्राहकों को किसी भी सुरक्षा खतरों से बचाने के लिए एक कदम के रूप में किया जा रहा है.
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना” शुरू की है?
उत्तर. मध्य प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में “मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना” शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा. और राज्य सरकार 3% ब्याज सब्सिडी के साथ-साथ बैंक गारंटी भी प्रदान करेगी.
9 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. रामायण में कुल कितने अध्याय हैं?
उत्तर. 7
प्रश्न. रामायण जिस युग से सम्बन्धित है, उसका क्या नाम है?
उत्तर. त्रेतायुग
प्रश्न. महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर. रत्नाकर
प्रश्न. समुद्र मंथन से प्राप्त उस हाथी का क्या नाम था, जो श्वेत वर्ण का था?
उत्तर. ऐरावत
प्रश्न. श्रीराम को लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी का रहस्य किस वैद्य ने बताया?
उत्तर. सुषेण
प्रश्न. अहल्या के पति का नाम था?
उत्तर. गौतम
प्रश्न. राम भक्त हनुमान के पुत्र का क्या नाम है?
उत्तर. मकरध्वज
प्रश्न. लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किसने किया था?
उत्तर. गरुड़
प्रश्न. राम को वनवास देने की प्रेरणा कैकेयी को किससे मिली थी?
उत्तर. मन्थरा
प्रश्न. हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता को किस वृक्ष के नीचे बैठा देखा?
उत्तर. शिंशपा