Daily Current Affairs 12 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 12 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 12 अप्रैल 2022 हिंदी में

12 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. पाकिस्तान’ के नए प्रधानमंत्री (Prime minister) कौन बने है?

उत्तर. शहबाज शरीफ

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पाकिस्तान संसद में इमरान खान के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने है.
  • शहबाज शरीफ, इमरान खान का स्थान लेंगे

पाकिस्तान (Pakistan)

  • पाकिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित है
  • पाकिस्तान की राजधानी – इस्लामाबाद
  • पाकिस्तान की Currency – पाकिस्तानी रुपया
  • पाकिस्तान की स्थापना हुई थी – 14 अगस्त 1947
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री – शहबाज शरीफ
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति – आरिफ अल्वी
  • भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लीफ़ रेखा कहते है
  • पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी है – सिंधु नदी
  • पाकिस्तान भारत के तीन राज्यों की सीमा से लगता है – पंजाब, राजस्थान और गुजरात
  • भारत का क्षेत्रफल पाकिस्तान से कितना गुना है – 4
  • पाकिस्तान का मानक समय ग्रीनवीच से कितना आगे है – 5 घण्टे

प्रश्न. पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष कौन बने है?

उत्तर. अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

प्रश्न. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने किस स्थान पर पिनाका MR-1 उन्नत रॉकेट सिस्टम (Pinaka Mk-1 Enhanced Rocket System) के एक नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर. पोखरण (राजस्थान)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने पोखरण फायरिंग रेंज में पिनाका Mk-1 उन्नत रॉकेट सिस्टम (Pinaka Mk-1 Enhanced Rocket System) के एक नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.
  • पिनाका एमके-आई एक अपग्रेटेड रॉकेट प्रणाली है.
  • पिनाका मिसाइल सिस्टम 44 सेकेंड में 12 मिसाइल लॉन्च करती है, यानी करीब हर 4 सेकेंड में एक मिसाइल फायर होती है.

DRDO – Defence Research and Development Organisation

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  • स्थापना – 1958
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष – जी.सतीश रेड्डी
  • सिंधु नेत्र उपग्रह को किसने विकसित किया है – DRDO
  • देश की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI को किसने बनाया है – DRDO
  • आकाश NG मिसाइल का सफल परीक्षण किसने किया है- DRDO

प्रश्न. जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए ‘आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI)’ से जुड़ने वाला 30वां देश कौन सा बना है?

उत्तर. मेडागास्कर 

प्रश्न. फॉर्मूला वन रेस ‘ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2022 (Australian Grand Prix 2022)’ का खिताब किसने जीता है?

उत्तर. चार्ल्स लेक्लर (फेरारी- मोनाको)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • फेरारी कार के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर (Charles Leclerc) ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, विक्टोरिया में आयोजित फॉर्मूला वन रेस ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2022 का खिताब जीत लिया है.
  • आयोजन स्थल – मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
  • संस्करण – 85वां
  • यह 2022 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का तीसरा दौर था.
  • फॉर्मला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 के पहले दो दौर और उनके विजेताओं के नाम
  • फॉर्मूला वन रेस ‘बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 – चार्ल्स लेक्लर (फेरारी मोनाको)
  • फॉर्मूला वन रेस ‘सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2022- मैक्स वर्टापेन (रेड बुल – नीदरलैंड)

प्रश्न. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहाँ पर घेड मेले का शुभारंभ किया है?

उत्तर. पोरबंदर (गुजरात)

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority – NTCA)’ की 20वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की है?

उत्तर. भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 20वीं बैठक की अध्यक्षता की है.
  • इस बैठक का आयोजन पक्के बाघ अभयारण्य अरुणाचल प्रदेश में किया गया है, इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर हुई है । इस बैठक में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने टाइगर रिजर्व के लिए वन फायर ऑडिट प्रोटोकॉल जारी किया है, जो टाइगर रिजर्व प्रबंधकों को उनके पूरे जीवन चक्र में आग की तैयारी और जंगल की आग के प्रबंधन का आकलन करने में सहायता करेगा.

प्रश्न. ‘ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (Global Wind Energy Council – GWEC) द्वारा जारी ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2022 के अनुसार वर्ष 2021 में कितने प्रतिशत पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है?

उत्तर. 93.6 गीगावाट क्षमता

प्रश्न. ‘सीमा पर्यटन योजना या सीमा दर्शन परियोजना’ का उद्घाटन किसने किया है?

उत्तर. अमित शाह (गृह मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पर्यटन परियोजना या सीमा दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया है।
  • यह परियोजना गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई है।
  • इसका परियोजना का निर्माण गुजरात के बनासकांठा जिले में किया गया है और यह भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कुछ दूरी पर स्थित है।
  • सीमा पर्यटन, सीमा सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ रोजगार के अवसर पैदा करने और सीमावर्ती गाँवों से लोगों के प्रवास को रोकने में भी मदद करेगा।

प्रश्न. 11 अप्रैल 2022 को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले’ की कौन-सी जयंती मनाई गई है?

उत्तर. 195वीं (जन्म- 11 अप्रैल 1827) (महाराष्ट्र)

प्रश्न. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2022 (National Safe Motherhood Day – NSMD, 2022) कब मनाया गया है?

उत्तर. 11 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य उस देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाना है जो एक गर्भवती महिला को बच्चे के जन्म से पहले, उसके दौरान और बाद में चाहिए.
  • वर्ष 2022 की थीम – कोरोनावायरस के बीच घर पर रहें, मां और शिशु को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखें (Remain at home amid coronavirus, protect mother and infant safe from coronavirus).

प्रश्न. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सीधे अधिकारियों के पास दर्ज करवाने के लिए ‘1064 भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल ऐप (1064 Anti-Corruption Mobile App)’ को किसने लॉन्च किया है?

उत्तर. उत्तराखंड 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सीधे अधिकारियों के पास दर्ज करवाने के लिए ‘1064 भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया है.
  • इस मोबाइल एप्लिकेशन को सतर्कता विभाग, उत्तराखंड द्वारा विकसित किया गया है.
  • यह एप नागरिकों को भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सीधे अधिकारियों के पास दर्ज कराने में मदद करेगा.

प्रश्न. छात्रवृत्ति सहित अन्य माध्यमों से भारत में पढ़ाई कर चुके विदेशी छात्रों के लिए ‘इंडिया एलुमनई पोर्टल (India Alumni portal)’ को किसने लॉन्च किया है?

उत्तर. मीनाक्षी लेखी (संस्कृति राज्य मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर इंडिया एलुमनई पोर्टल (India Alumni portal)’ को लॉन्च किया है.
  • इस पोर्टल के माध्यम से भारत में पढ़ाई कर चुके विदेशी छात्र-छात्राओं से पुन: संपर्क बनाया जाएगा और स्थानीय संसाधन प्रबंधन या स्थानीय संपर्क अधिकारी के रूप में जोड़ा जा सकेगा.
  • यह पोर्टल विदेशी छात्र-छात्राओं को भारत द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति की पहुंच को व्यापक बनाने में मदद करेगा.

प्रश्न. थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 (Thailand Open Boxing Tournament 2022) में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते है?

उत्तर. 3

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 15 सदस्यीय भारतीय मुक्केबाजी दल ने थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में तीन स्वर्ण पदक जीते है इसके अलावा भारत ने चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते है.

पदक विजेताओं के नाम

  • स्वर्ण – 1) गोविंद साहनी (48 किग्रा), 2) अनंत प्रल्हाद चोपडे (54 किग्रा) 3) सुमित (75 किग्रा)
  • रजत – 1) अमित पंघाल (52 किग्रा) 2) मोनिका (48 किग्रा), 3) वरिंदर सिंह (60 किग्रा) 4) आशीष कुमार (81 किग्रा)
  • कांस्य –  1) मनीषा (57 किग्रा) 2) पूजा (69 किग्रा) 3) भाग्यबती कचारी (75 किग्रा)
  • आयोजन स्थल- फुकेत द्वीप (थाईलैंड)

प्रश्न. नीति आयोग द्वारा जारी राज्य ऊर्जा एवं जलवायु सूचकांक चक्र 1- 2022 (State Energy and Climate Index Cycle1, SECI-2022) में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?

उत्तर. गुजरात

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नीति आयोग द्वारा जारी राज्य ऊर्जा एवं जलवायु सूचकांक (चक्र 1) में गुजरात ने बड़े राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
  • इस सूचकांक का मकसद छह मानकों पर राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों की रैंकिंग करना है जिसमें-
  • बिजली वितरण कंपनियों का प्रदर्शन, (2) ऊर्जा की पहुंच, वहनीयता तथा विश्वसनीयता, (3) स्वच्छ ऊर्जा पहल, (4) ऊर्जा दक्षता, (5) टिकाऊ पर्यावरण तथा (6) नई पहलें शामिल हैं

बड़े राज्यों की श्रेणी में शीर्ष तीन राज्य

  1. गुजरात
  2. केरल
  3. पंजाब

छोटे राज्यों की श्रेणी में शीर्ष तीन राज्य

  1. गोवा
  2. त्रिपुरा
  3. मणिपुर
  • रिपोर्ट जारीकर्ता – नीति आयोग
  • मुख्यालय- नई दिल्ली

11 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. थाइमस ग्रंथि द्वारा निर्मित हार्मोन का क्या नाम है?

उत्तर. थाइमोसिन

प्रश्न. साबुन का बुलबुला किसके कारण गोलाकार प्राप्त कर लेता है?

उत्तर. पृष्ठ तनाव

प्रश्न. भारतीय फिल्म स्टार राहुल बाँस भारत के किस खेल से जुड़े हुए थे?

उत्तर. रग्बी

प्रश्न. उर्सा मेजर (Ursa Major) नक्षत्र को भारत में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर. सप्तर्षि तारामंडल

प्रश्न. किस सिक्ख गुरु ने सिक्खों के धार्मिक ग्रंथ ‘आदि ग्रंथ’ की रचना की?

उत्तर. गुरु अर्जुनदेव

प्रश्न. सेफ्टी लैम्प का अविष्कार किसने किया था?

उत्तर. सर हम्फ्री डेवी

प्रश्न. पटना में किस सिक्ख गुरु का जन्म हुआ था?

उत्तर. गुरु गोविंद सिंह

प्रश्न. विषाणु (Virus) की खोज किसने की थी?

उत्तर. इवानवोस्की

प्रश्न. भारत के किस पड़ोसी देश को ‘ड्रक यूल’ (Druk Yul) से भी संबोधित किया जाता है?

उत्तर. भूटान

प्रश्न. भारतीय संविधान के किस भाग में मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख है? 

उत्तर. भाग-IV (क)

Leave a Comment

error: Content is protected !!