Daily Current Affairs 13 April 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 13 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 13 अप्रैल 2022 हिंदी में

13 April 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी रूप से विकसित हेलीकॉप्टर से लॉन्च की जाने वाली एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हेलीना (HELINA)’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है? 

उत्तर. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के वैज्ञानिकों की एक टीम ने संयुक्त रूप से स्वदेशी रूप से विकसित हेलीकॉप्टर से लॉन्च की जाने वाली एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हेलीना (HELINA)’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है.
  • यह उड़ान परीक्षण HAL के एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर से राजस्थान के पोखरण रेगिस्तान रेंज में किया गया है.
  • हेलिना दुनिया के सबसे उन्नत टैंक रोधी हथियारों में से एक है.
  • हेलिना मिसाइल की अधिकतम मारक क्षमता 7 किलोमीटर है.
  • इसे रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL), हैदराबाद द्वारा विकसित किया गया है.

पिछले टॉप-5 रॉकेट साइंस से जुड़े प्रश्न

  1. किस देश ने ‘ह्वासोंग-17 (Hwasong-17)’ नामक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है – कोरिया 
  2. किस देश के शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष में उपग्रह को नष्ट करने के लिए ‘रिलेटिविस्टिक क्लाइस्ट्रॉन एम्पलीफायर (RKA)’ नामक लेजर हथियार विकसित किया है – चीन 
  3. किस देश की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्स (IRGC)’ ने दूसरे सैन्य उपग्रह ‘नूर-2 (NOOR- 2)’ का सफल परीक्षण किया है – ईरान 
  4. खतरनाक मौसम पर नज़र रखने के लिए नवीनतम पीढ़ी का उपग्रह ‘नेक्स्ट जनरेशन GOES-T’ को किस स्पेस एजेंसी ने लॉन्च किया है – NASA, (अमेरिका) 
  5. किस देश ने नई नौसेना वायु रक्षा प्रणाली सी-डोम (C-Dome)’ का सफल परीक्षण किया है – इज़राइल

प्रश्न. किस स्पेस एजेंसी ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पहला निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन ‘एक्स-1 (Ax-1)’ लॉन्च किया है?

उत्तर. Space X

प्रश्न. ICC पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 (ICC Men’s T20 World Cup 2024)’ की मेजबानी कौन सा देश करेगा? 

उत्तर. अमेरिका और वेस्टइंडीज

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर करेंगे इस टूर्नामेंट में ICC ने पहली बार 20 टीमों के के भाग लेने की योजना बनाई है.
  • जबकि ICC पुरुष टी-20 विश्व कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा.

पिछले टॉप-5 खेल आयोजन स्थल

  1. कौन सा राज्य पहली बार विश्व बधिर टी20 क्रिकेट चैम्पियनशिप’ (World Deaf T20 Cricket Championship) 2023 की मेजबानी करेगा – केरल 
  2. 12वें ICC महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा – न्यूज़ीलैंड 
  3. अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप 2022 का आयोजन कहाँ पर हुआ – एंटिगुआ (वेस्टइंडीज)
  4. अंडर 19 क्रिकेट एशिया कप 2021 कहाँ आयोजित हुआ है – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 
  5. क्रिकेट एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा – श्रीलंका

प्रश्न. IPL के इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने है?

उत्तर. रविचंद्रन अश्विन

प्रश्न. ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च 2022)’ का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है? 

उत्तर. बाबर आजम (पाकिस्तान) और राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)’ ने पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को मार्च 2022 के लिए ICC पुरुष प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ चुना.
  • महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की राचेल हेन्स (Rachael Haynes)’ को मार्च 2022 के लिए ICC महिला प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ चुना है.
  • ICC उन पुरुष और महिला क्रिकेटरों को ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुनती है, जिन्होंने किसी विशेष महीने में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी रूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो.

पिछले प्लेयर ऑफ द मंथ 

  • ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ (फरवरी 2022)’ का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है – श्रेयस अय्यर 
  • ICC वूमेन प्लेयर ऑफ द मंथ (फरवरी 2022)’ का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है – मेलिया केर 
  • ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जनवरी 2022) का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है – कीगन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका) 
  • ICC वूमेन प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जनवरी 2022) का पुरस्कार किस खिलाड़ी ने जीता है – हीथर नाइट (इंग्लैंड)

ICC – International Cricket Council (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद)

  • विश्व में क्रिकेट मैच ICC रेगुलेट करता है 
  • स्थापना – 15 जून 1909 
  • मुख्यालय – दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) 
  • अध्यक्ष – ग्रेग बार्कले 
  • CEO – मनु साहनी

प्रश्न. पहली बार दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022′ से किसे सम्मानित किया जाएगा? 

उत्तर. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा.
  • यह इस पुरस्कार का पहला संस्करण होगा.
  • दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में कई गयी है.
  • यह पुरस्कार हर साल केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्ट्र, समाज और उसके लोगों के लिए अनुकरणीय योगदान दिया हो.

प्रश्न. विश्व पार्किंसंस दिवस 2022 (World Parkinson’s Day 2022) कब मनाया गया है?

उत्तर. 11 अप्रैल, (थीम- इंटीग्रेटेड हेल्थ केयर) 

प्रश्न. किस संस्थान ने पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने करने के लिए ‘Expanding Heat Resilience’ नामक रिपोर्ट को जारी किया है? 

उत्तर. प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद (NRDC)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद (NRDC) नामक एक गैर-लाभकारी संस्था ने पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘Expanding Heat Resilience’ रिपोर्ट जारी की है.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2022 में पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
  • जिसकी वजह से देश के अधिकतम शहर लू की चपेट में हैं.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और केरल में अत्यधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है, इन राज्यों में गर्मी-लहरों का कोई इतिहास नहीं है.

NRDC – Natural Resources Defense Council 

  • स्थापना – 1970 
  • मुख्यालय – न्यूयॉर्क (अमेरिका)

पिछले टॉप-5 रिपोर्ट जारीकर्ता 

  1. वर्ष 2022 में जारी ‘इनइक्वलिटी किल्स रिपोर्ट 2021 (Inequality Kills Report 2021)’ को किसने जारी किया है – ऑक्सफैम इंडिया 
  2. ग्लोबल इकोनामिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट 2022 (Global Economic Prospects Report 2022)’ को किसने जारी किया है – World Bank 
  3. ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2022 (Global Risks Report 2022) को किसने जारी किया है – विश्व आर्थिक मंच (WEF) 
  4. वैश्विक निवेश रुझान मॉनीटर रिपोर्ट 2021 (Global Investment Trend Monitor Report 2021) को किसने जारी किया है – व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) 
  5. 2021 के दौरान भारत की जलवायु पर वक्तव्य (Statement on Climate of India during 2021) रिपोर्ट को किसने जारी किया है – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)

प्रश्न. ‘Not Just A Nightwatchman: My Innings with BCCI (नॉट जस्ट ए नाइटवॉचमैन: माई इनिंग्स विद बीसीसीआई)’ नामक पुस्तक को किसने लिखा है?

उत्तर. विनोद राय

प्रश्न. विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथी: पीपल्स चॉइस फॉर वेलनेस (Homoeopathy: People’s Choice for Wellness)’ वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया? 

उत्तर. सर्बानंद सोनोवाल (केंद्रीय आयुष और जलमार्ग मंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय आयुष मंत्री और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में आयोजित ‘होम्योपैथी: पीपल्स चॉइस फॉर वेलनेस (Homeopathy: People’s Choice for Wellness)’ वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया है. 
  • यह सम्मेलन होम्योपैथी के क्षेत्र में उपलब्धियों की समीक्षा करने और होम्योपैथी के विकास के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने का एक अवसर प्रदान करेगा.
  • इस सम्मेलन में होम्योपैथी के अनुसंधानकर्ता, अंतःविषय धाराओं के वैज्ञानिक, चिकित्सक, छात्र, उद्योगपति सहित विभिन्न होम्योपैथी संघों के प्रतिनिधि शामिल थे.
  • आयोजन स्थल – नई दिल्ली

प्रश्न. उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष कौन बने है? 

उत्तर. करण महारा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • करण महारा उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने है
  • करण महारा, गणेश गोदियाल का स्थान लेंगे

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति 

  1. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – डॉ मनोज सोनी 
  2. गोवा विधानसभा (Goa Legislative Assembly)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – रमेश तावड़कर 
  3. ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC INDIA)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – शशी सिन्हा
  4. पंजाब’ के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन बने है – भगवंत मान 
  5. एयर इंडिया (Air India)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है – नटराजन चंद्रशेखरन

प्रश्न. ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ पहल को किसने शुरू किया है?

उत्तर. दक्षिण-मध्य  रेलवे (SCR) 

प्रश्न. ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 (International Day of Human Space Flight 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 12 अप्रैल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 12 अप्रैल को मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है.
  • यह दिवस 1961 में यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है.

पिछले टॉप-5 दिवस 

  1. अंतर्राष्ट्रीय बचपन कैंसर दिवस 2022 कब मनाया गया है – 15 फरवरी, (थीम- बेहतर जीवन रक्षा) 
  2. ‘भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)’ द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022 का आयोजन कब से कब तक किया गया – 14-18 फरवरी, 2022, (थीम-गो डिजिटल, गो सिक्योर) 
  3. अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2022 कब मनाया गया है- 14 फरवरी, (फरवरी के दूसरे सोमवार) (थीम-50 मिलियन स्टेप्स फॉर एपिलेप्सी) 
  4. विश्व रेडियो दिवस 2022 कब मनाया गया है – 13 फरवरी, (थीम- रेडियो और ट्रस्ट) 
  5. राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2022 कब मनाया गया है – 12 फरवरी, (थीमउत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता)

प्रश्न. भारत के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ’56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार (56th Gyanpith Award)’ से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर. नीलमणि फूकन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • असम के मुख्यमंत्री, डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने वर्ष 2021 के लिए असमिया कवि नीलमणि फूकन’ को भारत के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ’56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • नीलमणि फूकन ममोनी रोइसोम गोस्वामी और बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य के बाद असम से ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाले तीसरे व्यक्ति है. 
  • वहीं वर्ष 2022 के लिए उपन्यासकार दामोदर मौजो को भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है.
  • ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार (Gyanpith Award)’ भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए लेखकों को दिया जाता है.

प्रश्न. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला स्वदेशी पॉलीसेंट्रिक कृत्रिम घुटना ‘कदम (Kadam)’ को विकसित किया है? 

उत्तर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला स्वदेशी पॉलीसेंट्रिक कृत्रिम घुटना ‘कदम’ विकसित किया है.
  • जिसका लक्ष्य घुटने से ऊपर विकलांग लोगों को बेहतर जिन्दगी देना है.
  • ‘कदम’ नामक यह ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट घुटने के ऊपर प्रोस्थेसिस के लिए पॉलीसेंट्रिक घुटना है जिसका विकास सोसाइटी फॉर बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी इंडिया के सहयोग से किया गया है.

12 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. पहले से चल रहे कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना कहलाता है?

उत्तर. रीबूटिंग

प्रश्न. कंप्यूटर का नियंत्रक भाग कहलाता है?

उत्तर. सी. पी.यू. 

प्रश्न. उस नेटवर्क टोपोलॉजी का क्या नाम है, जिसमें प्रत्येक संभावित नोड में द्विदिशीय कड़ियां हैं?

उत्तर. मेश

प्रश्न. वह बिंदु जिस पर डाटा कंप्यूटर में प्रवेश करता है या निकलता है?

उत्तर. टर्मिनल

प्रश्न. विश्व का प्रथम कंप्यूटर नेटवर्क माना जाता है?

उत्तर. ARPANET

प्रश्न. लिनक्स एक उदाहरण है?

उत्तर. ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का

प्रश्न. सॉफ्टवेयर कोड में त्रुटियां ढूंढ़ने की प्रक्रिया को कहा जाता है?

उत्तर. डीबगिंग

प्रश्न. सीपीयू का वह भाग जो अन्य सभी कंप्यूटर कंपोनेन्टस की गतिविधियों को कोआर्डिनेट करता है?

उत्तर. कंट्रोल यूनिट

प्रश्न. कंप्यूटर में जाने वाले डेटा को कहते हैं?

उत्तर. इनपुट

प्रश्न. A.L.U. का पूरा नाम होता है?

उत्तर. Arithmetic Logical Unit 

Leave a Comment

error: Content is protected !!