Daily Current Affairs 14 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 14 अप्रैल 2022 हिंदी में
14 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (UN-FAO)’ और आर्बर डे फाउंडेशन ने शहरी हरियाली को बनाए रखने के लिए भारत के किस शहर को ‘ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड 2021 (Tree City of the World 2021)’ के रूप में चुना है?
उत्तर. मुंबई
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (UN-FAO) और आर्बर डे फाउंडेशन ने शहरी हरियाली को बनाए रखने के लिए भारत के मुंबई शहर को ‘ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड 2021 के रूप में चुना है.
- मुंबई अब दूसरा भारतीय शहर है जिसे ‘ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड का खिताब मिला है पहला शहर हैदराबाद था जिसने लगातार दो साल खिताब जीता.
- ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड कार्यक्रम के तहत विश्व के उन शहरों को चुना जाता है जो ‘अर्बन फॉरेस्ट्स/शहरी वन और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देते है.
प्रश्न. लोकतंत्र और बहुलवाद को साझा करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच चौथा यूएस-इंडिया 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद कहाँ आयोजित हुआ है?
उत्तर. वाशिंगटन DC (अमेरिका)
प्रश्न. भारत के ‘G20’ में नए मुख्य समन्वयक कौन बने है?
उत्तर. हर्षवर्धन श्रृंगला
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के G20 में नए मुख्य समन्वयक बने है
- वर्ष 2023 में G20 शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जाएगा
- यह शिखर सम्मेलन भारत में अब तक का सबसे बड़ा बहुपक्षीय आयोजन होगा
G-20 – Group of Twenty
- G-20 19 देश और युरोपियन संघ (EU) का समूह है
- स्थापना – 26 सितंबर 1999
- भारत G-20 का हिस्सा है
- G-20 का पहला सम्मेलन कहाँ हुआ था – अमेरिका (2008)
- 16वां G-20 सम्मेलन 2021 कहाँ हुआ था – इटली
- 17वां G-20 सम्मेलन 2022 कहाँ होगा – इंडोनेशिया
- 18वां G-20 सम्मेलन 2023 कहाँ होगा – भारत
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India – GSI) के नए महानिदेशक कौन बने है – डॉ. एस राजू
- भारतीय भुगतान परिषद (Payments Council of India – PCI) के अध्यक्ष कौन बने है – विश्वास पटेल
- गोवा के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन बने है – जसपाल सिंह
- वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute- FRI) की नई निदेशक कौन बनी है – रेणु सिंह
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के नए प्रबंध निदेशक (MD) कौन बने है – विकास कुमार
प्रश्न. राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) कहाँ आयोजित किया जाएगा?
उत्तर. विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राष्ट्रमंडल खेल 2026 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में आयोजित किया जाएगा
- राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने प्रारंभिक सूची में 16 खेलों को राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए चुना है जिनमें जलीय विज्ञान, साइकिल चलाना और T-20 क्रिकेट शामिल है
- वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किये जाएगे
पिछले टॉप-5 आगामी खेल आयोजन
- 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल (Southeast Asian Games) का आयोजन कहाँ किया जाएगा – वियतनाम
- एएफसी महिला फुटबॉल एशियाई कप 2022 (AFC Women’s Asian Cup 2022)’ की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है – भारत
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 ‘महिला एकल ग्रैंडस्लैम के 110वें संस्करण का आयोजन कहाँ पर हुआ – मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
- 24वें शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics)’ खेल 2022 का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है – बीजिंग (चीन)
- फुटबॉल टूर्नामेंट ‘अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2021 (AFCON 2021)’ खेल का आयोजन कहाँ हुआ – कैमरून (अफ्रीका)
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस International (Turban Day)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 13 अप्रैल
प्रश्न. ‘सियाचिन दिवस 2022 (Siachen Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 13 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय सेना द्वारा हर साल 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस (Siachen Day) मनाया जाता है
- यह दिन ‘ऑपरेशन मेघदूत (Operation Meghdoot)’ के तहत भारतीय सेना के साहस की स्मृति में मनाया जाता है
- सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है, जहाँ पर भारतीय सेना ने साल 1984 में आज के ही दिन आपरेशन मेघदत चलाकर पाकिस्तान के मंसूबों को बर्बाद कर दिया था
पिछले टॉप-5 दिवस
- ‘अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2022’ कब मनाया गया है – 4 अप्रैल, (थीम-सुरक्षित मैदान, सुरक्षित कदम, सुरक्षित घर)
- विश्व आत्मकेंद्रित दिवस या ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 2 अप्रैल, (थीम- सभी के लिए समावेशी गुणवत्ता शिक्षा)
- विश्व रंगमंच दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 27 मार्च, (थीम – थिएटर एंड ए कल्चर ऑफ पीस)
- विश्व क्षय रोग दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 24 मार्च, (थीम – Invest to End TB, Save Lives)
- विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 23 मार्च, (थीम – प्रारंभिक चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई)
प्रश्न. वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का सोने का आयात 33.34 फीसदी बढ़कर कितने अरब रुपये हो गया है?
उत्तर. 46.14 अरब रुपये
प्रश्न. भारत के पहले मेड इन इंडिया विमान डोर्नियर 228 (Dornier 228)’ ने अपनी पहली कामर्शियल उड़ान भरी है, इसका निर्माण किसने किया है?
उत्तर. हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के पहले मेड इन इंडिया विमान ‘डोर्नियर 228 (Dornier 228)’ ने असम के डिब्रगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट रूट पर अपनी पहली कामर्शियल उड़ान भरी है.
- इस विमान का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया
- यह विमान पूर्वोत्तर राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा * यह विमान 17 यात्रियों को ले जा सकता है * इस विमान का उपयोग प्रदूषण नियंत्रण, हवाई सर्वेक्षण, सुदूर संवेदन के लिए भी किया जा सकता है
HAL – Hindustan Aeronautics Limited
- स्थापना – 23 December 1940
- मुख्यालय – बेंगलुरु (कर्नाटक)
- Chairman & MD – आर माधवन
पिछले टॉप-5 भारत का पहला से जुड़े प्रश्न
- सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली ‘एम्बुलेंस सेवा’ कहाँ पर शुरू की गई है – चेन्नई (तमिलनाडु)
- भारतीय रेलवे द्वारा देश का पहला केबल रेल ब्रिज कहाँ बनाया जाएगा – जम्मू-कश्मीर
- भारत की पहली 100 फीसदी प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल’ करने वाली कंपनी कौन बनी है – डाबर इंडिया लिमिटेड
- भारत की पहली ‘mRNA Covid-19’ वैक्सीन को किस संस्थान ने विकसित किया है – जेनेवा बायोफार्मास्युटिकल्स (पुणे, महाराष्ट्र)
- भारत का पहला ‘बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र’ कहाँ स्थापित किया जाएगा – खंडवा (मध्यप्रदेश)
प्रश्न. ‘ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच कौन बने है?
उत्तर. एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच बने है.
- एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स, जस्टिन लैंगर का स्थान लेंगे.
पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के नए महानिदेशक कौन बने है – गिल्बर्ट एफ होंगबो
- एशियन क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council – ACC)’ के अध्यक्ष कौन बने है – जय शाह
- पॉल कॉलिंगवुड’ किस देश की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने है – इंग्लैंड
- भारतीय मूल के किस व्यक्ति को चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC)’ का नया अध्यक्ष कौन बने है – अतुल केशप
- बारबाडोस (Barbados) में भारत के नए उच्चायुक्त कौन नियुक्त हुए है – एस. बालचंद्रन
प्रश्न. रुचि सोया कंपनी ने अपना नाम बदलकर नया नाम क्या कर दिया है?
उत्तर. पतंजलि फूड्स
प्रश्न. ‘एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (Airports Council International – ACI)’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा कौन सा रहा है?
उत्तर. हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अटलांटा (जॉर्जिया)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में जॉर्जिया का ‘हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वर्ष 2021 में 75.7 मिलियन यात्रियों के साथ दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहा है.
- इस रिपोर्ट में शीर्ष 10 हवाई अड्डों में से 8 संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं, जबकि दो चीन में हैं.
- इन हवाईअड्डों को दुनिया भर के हवाई अड्डों से 2021 के वैश्विक डेटा के प्रारंभिक संकलन के आधार पर रैंक किया गया है, जिसमें यात्री यातायात, कार्गो वॉल्यूम और विमान की आवाजाही शामिल है.
रिपोर्ट में शीर्ष तीन हवाई अड्डों के नाम
- हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अटलांटा (जॉर्जिया) – 75.7 मिलियन यात्री
- डलास/फोर्ट वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, डलास (टेक्सास) – 62.5 मिलियन यात्री
- डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलोराडो (अमेरिका) – 58.8 मिलियन यात्री
- रिपोर्ट जारीकर्ता – Airports Council International
- मुख्यालय – मॉन्ट्रियल (कनाडा)
प्रश्न. 13 अप्रैल 2022 को जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड की कौन सी बरसी मनाई गई है?
उत्तर. 103वीं, (13 अप्रैल 1919)
प्रश्न. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के ‘ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर मार्क-III’ को किस भारतीय अर्द्धसैनिक बल में शामिल किया गया है?
उत्तर. भारतीय तटरक्षक बल (ICG)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर मार्क-III को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में शामिल किया गया है.
- ट्विन इंजन वाले ध्रुव-III की रेंज 660 किमी है और इसमें अत्याधुनिक सेंसर लगे हैं.
- भारतीय तट पर समुद्री आतंकी हमलों, अपहरण, तस्करी और अवैध शिकार गतिविधियों को रोकने के लिए इन हेलीकॉप्टर को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है.
Indian Coast Guard – भारतीय तटरक्षक बल
- स्थापना – 18 अगस्त 1978
- भारतीय तटरक्षक बल दिवस – 1 फरवरी
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- महानिदेशक – वी एस पठानिया
प्रश्न. ‘EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021 (EY Entrepreneur of the Year 2021)’ का पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर. फाल्गुनी नायर (Nykaa)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सौंदर्य प्रसाधन की ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनी नायका की संस्थापक और CEO फाल्गुनी नायर को वर्ष 2021 के लिए ‘EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021′ के लिए चुना गया है
पिछले टॉप-5 पुरस्कार
- पाकिस्तान ने किस व्यक्ति को अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘हिलाल-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित किया है – बिल गेट्स
- किस भारतीय महारत्न कंपनी को भारत की सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (India’s Most Trusted Public Sector Company)’ का पुरस्कार प्रदान किया है – कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
- URJA अवार्ड्स के पांचवें संस्करण में बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2022′ का पुरस्कार किसे मिला है – योहन पूनावाला
- सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की श्रेणी में वर्ष 2020-21 के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए (ICAI) पुरस्कार’ किसे प्रदान किया गया है – रेलटेल
- किस भारतीय खिलाड़ी को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है – नीरज चोपड़ा
प्रश्न. वर्ष 2023 में ‘कला और संस्कृति के लिए राष्ट्रीय डेल्फ़िक खेलों (National Delphic Games for Arts and Cultures)’ की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत वर्ष 2023 में कला और संस्कृति के लिए राष्ट्रीय डेल्फ़िक खेलों (National Delphic Games for Arts and Cultures in 2023) की मेजबानी करेगा.
- जर्मनी में स्थित अंतर्राष्ट्रीय डेल्फ़िक परिषद ने भारत को राष्ट्रीय डेल्फ़िक खेल 2023 की मेजबानी के लिए चुना है.
13 अप्रैल 2022 के करंट अफेयर्स – Click here
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. शब्द ‘गैम्बिट’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर. शतरंज
प्रश्न. ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किस वर्ष हुआ था?
उत्तर. 1600 ई.
प्रश्न. DNA का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर. डीऑक्सी राइबोन्यूक्लिक एसिड
प्रश्न. RNAका पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर. राइबोन्यूक्लिक एसिड
प्रश्न. ऊपरी सदन (राज्य सभा) में राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किए जाते है?
उत्तर. 12
प्रश्न. अम्लीय फलों में क्या पाया जाता है?
उत्तर. विटामिन C
प्रश्न. कोशिका (Cells) की खोज किसने की थी?
उत्तर. रॉबर्ट हुक
प्रश्न. आधुनिक आवर्त सारणी में कौन से समूह के तत्वों का बाहरी कोश पूर्ण होता है?
उत्तर. 18वें
प्रश्न. सिनेमा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिवर्ष अकादमी अवार्ड (ऑस्कर) का आयोजन किस देश में होता है?
उत्तर. USA
प्रश्न. कौनसी नदी तिब्बत से होकर बहती है और वहाँ यारलंग त्सांगपो नदी के रूप में जानी जाती है?
उत्तर. ब्रह्मपुत्र