Daily Current Affairs 2 April 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 2 अप्रैल 2022 हिंदी में
2 April 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. 1 अप्रैल 2022 को ‘भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)’ का कौन-सा स्थापना दिवस मनाया गया है?
उत्तर. 87वां
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 1 अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी और 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था.
Reserve Bank of India – RBI
- भारत में जितने भी बैंक होते है उन्हे RBI रेगुलेट करता है.
- रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की स्थापना कब हुई है – 1 अप्रैल 1935
- RBI बैंक की स्थापना किस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को हुई थी – भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
- गवर्नर – शक्तिकांत दास
- वर्तमान में RBI के 4 डिप्टी गवर्नर – महेश कुमार जैन, माइकल पात्रा, एम. राजेश्वर राव, और टी रबी शंकर
- बैंकों का बैंक किसे कहा जाता है – RBI
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण कब किया गया – 1 जनवरी 1949
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पहले अंग्रेजी गवर्नर कौन थे – सर ओसबोर्न
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे – सी.डी.देशमुख
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रतीक चिन्ह में से किसे चित्रित किया गया है – ताड़ का वृक्ष, रॉयल बंगाल टाइगर
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर की नियुक्ति कौन करता है – प्रधानमंत्री (वित्त मंत्री की सलाह पर)
- शुरुआत में RBI का केंद्रीय कार्यलय स्थापित किया गया था – कोलकाता
- किस वर्ष RBI का केंद्रीय कार्यलय को स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया था – 1937
प्रश्न. इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी 2022 (International Transgender Day of Visibility – TDOV 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 31 मार्च
प्रश्न. ‘उत्कल दिवस 2022 (ओडिशा दिवस 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 1 अप्रैल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 1 अप्रैल को ओडिशा राज्य की स्थापना के उपलक्ष्य में उत्कल दिवस (ओडिशा दिवस) मनाया जाता है.
- वर्ष 2022 में ओडिशा राज्य ने 86वां (87वां) स्थापना दिवस मनाया है.
- ओडिशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल, 1936 को हुई थी.
ओडिशा – (Odisha)
- ओडिशा की स्थापना – 1 April 1936
- ओडिशा की राजधानी – भुवनेश्वर
- ओडिशा के मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक (बीजू जनता दल पार्टी)
- ओडिशा के गवर्नर – गणेशी लाल
- ओडिशा के मुख्यन्यायाधीश – एस मुरलीधर
- ओडिशा की लोकसभा सीट – 21, राज्यसभा सीट – 10, विधानसभा सीट – 147
- ओडिशा के राजकीय – पशु सांभर, राजकीय पक्षी इंडियन रोलर, राजकीय वृक्ष अशोक
- ओडिशा के 4 पड़ोसी राज्य – पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश (तेलंगाना)
- ओडिशा की प्रमुख झील – चिल्का झील (जो भारत की सबसे बड़ी खाड़े पानी की झील है और इसे लैगुन झील भी कहते है)
- भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड बांध कहाँ स्थित है – ओडिशा (महानदी नदी)
- अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) कहाँ स्थित है – ओडिशा के तट पर
- किस मंदिर को काला पैगोडा के नाम से जाना जाता है – कोणार्क सूर्य मंदिर
- ओडिशा के हवाईअड्डे – बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (भुवनेश्वर), झारसुगुडा हवाई अड्डा,थेरुबली हवाई अड्डा (रायगढ़ा)
- ओडिशा के मंदिर – श्री जगन्नाथ मंदिर (पूरी), कोणार्क सूर्यमन्दिर (कोणार्क)
- ओडिशा के लोकनृत्य – ऑडिशी, सवारी
- ओडिशा के प्रमुख स्टेडियम – कलिंगा स्टेडियम (भुवनेश्वर), बाराबती स्टेडियम (कटक), बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम (भुवनेश्वर), ईस्ट कोस्ट रेलवे स्टेडियम (भुवनेश्वर)
प्रश्न. ‘भारतीय भुगतान परिषद (Payments Council of India – PCI)’ के अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. विश्वास पटेल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘भारतीय भुगतान परिषद (PCI)’ भुगतान और निपटान प्रणाली में कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला भारत का शीर्ष निकाय है.
- स्थापना – 2008
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
पिछली टॉप- 5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नये अध्यक्ष – एस सोमनाथ
- भारतीय थल सेना के नए उप प्रमुख – मनोज पांडे
- परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (APEC) के नए अध्यक्ष – नरेंद्र कुमार गोयनका
- मुंबई के नौसैना डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक – केपी अरविंदन
- भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) के नए अध्यक्ष – रघुवेंद्र तंवर
प्रश्न. बहुराष्ट्रीय अभ्यास IONS समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX 2022) का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. अरब सागर
प्रश्न. ‘वरुण 2022 (VARUNA 2022)’ नामक द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास भारत और किस देश की नौसेना के बीच शुरू हुआ है?
उत्तर. फ्रांस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच ‘वरुण (VARUNA)’ नामक द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण अरब सागर में शुरू हुआ है.
- उद्देश्य – यह संयुक्त अभ्यास हिंद महासागर या भूमध्य सागर में आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य भारत और फ्रांस सैन्य समन्वय में सुधार करना है.
- आयोजन स्थल – अरब सागर
- संस्करण – 20वां
अन्य देशों के साथ भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास
- गरुड़ शक्ति – भारत और फ्रांस
- एकुवेरिन – भारत और मालदीव
- मित्र शक्ति – भारत और श्रीलंका
- सूर्य किरण युद्धाभ्यास – भारत और नेपाल
- नोमेडिक एलीफैंट (Nomadic Elephant) – भारत और मंगोलिया
प्रश्न. 21वीं ‘राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022 (National Para Swimming Championship 2022)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. महाराष्ट्र
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महाराष्ट्र ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022 का खिताब जीत लिया है.
- महाराष्ट्र 386 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि कर्नाटक 317 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहा है इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय पैरालंपिक समिति और नारायण सेवा संस्थान द्वारा किया गया है.
- आयोजन स्थल – उदयपुर (राजस्थान)
प्रश्न. केंद्र सरकार द्वारा ‘अधीनस्थ ऋण के लिए ऋण गारंटी योजना (Credit Guarantee Scheme for Subordinate Debt – CGSSD) को कब तक बढ़ा दिया गया है?
उत्तर. 31 मार्च, 2023
प्रश्न. जेल में बंद कैदियों के लिए व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) देने की योजना शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर. महाराष्ट्र
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महाराष्ट्र सरकार ने जेल में बंद कैदियों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत ऋण प्रदान करने का फैसला किया है.
- इस योजना के तहत कैदियों को जेल में किए गए काम के बदले ये ऋण दिया जाएगा.
- जेल में बंद कैदी इस ऋण के उपयोग से वकील की फीस और परिजनों की मदद कर सकते है.
पिछले टॉप-5 महाराष्ट्र से जुड़े प्रश्न
- भारत की पहली मेडिकल सिटी इंद्रायणी मेडिसिटी (Indrayani Medicity)’ कहाँ स्थापित की जाएगी – पुणे (महाराष्ट्र)
- वित्तिय स्थिरता और विकास परिषद (FDSC)’ की 25वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई – मुंबई (महाराष्ट्र)
- ‘भारत की पहली जैव सुरक्षा स्तर-3’ नियंत्रण मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन कहाँ पर किया गया है – नासिक, (महाराष्ट्र)
- महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक (DGP)’ कौन बने है – रजनीश सेठ
- सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सुधारने के लिए ‘Right to Pee’ अभियान कहाँ शुरू किया गया है – नागपुर (महाराष्ट्र)
प्रश्न. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX 2022) का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. गोवा और अरब सागर
प्रश्न. अदालती आदेशों को तेजी से प्रसारित करने के लिए ‘फास्टर (FASTER)’ नाम से एक सॉफ्टवेयर को किसने लॉन्च किया है?
उत्तर. एनवी रमना (मुख्य न्यायाधीश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- FASTER – Fast and Secured Transmission of Electronic Records
- सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने उच्च ज्यूडिशियरी से पारित आदेशों को सुरक्षित तौर पर प्रसारित करने के लिए एक फास्टर सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है.
- सर्वोच्च न्यायालय को इस सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक चैनल के माध्यम से उपयुक्त अधिकारियों को अंतरिम आदेश, स्टे ऑर्डर और जमानत आदेश बिना किसी तीसरी पार्टी के हस्तक्षेप से भेजने में सहायता मिलेगी.
प्रश्न. BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2022′ का पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर. मीराबाई चानू
प्रश्न. वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का सबसे अधिक’ सब्जी उत्पादन वाला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘उत्तरप्रदेश’ वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का सबसे अधिक सब्जी उत्पादन वाला राज्य बना है, उत्तरप्रदेश में सब्जियों का उत्पादन वित्त वर्ष 2021-22 फसल वर्ष (जून-जुलाई) में 29.58 मिलियन टन दर्ज किया गया है.
- वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में फल उत्पादन के मामले में आंध्रप्रदेश शीर्ष स्थान पर रहा है, वर्ष 2021-22 में आंध्रप्रदेश में 18.01 मिलियन टन फलों का उत्पादन दर्ज किया गया है.
वित्त वर्ष 2021-22 में सब्जी उत्पादन में शीर्ष तीन राज्य
- उत्तरप्रदेश – 29.58 मिलियन टन
- पश्चिम बंगाल – 28.23 मिलियन टन
- मध्यप्रदेश – 20.59 मिलियन टन
वित्त वर्ष 2021-22 में फल उत्पादन में शीर्ष तीन राज्य
- आंध्रप्रदेश – 18.01 मिलियन टन
- महाराष्ट्र – 12.30 मिलियन टन
- उत्तर प्रदेश – 11.26 मिलियन टन
प्रश्न. ‘IPL के इतिहास’ में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने है?
उत्तर. ड्वेन ब्रावो
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो’ ने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
- ड्वेन ब्रावो ने श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा 170 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, IPL में ड्वेन ब्रावो के विकेटों की संख्या 171 हो गई है.
IPL से जुड़े टॉप-5 प्रश्न
- IPL का पहला संस्करण किस वर्ष आयोजित किया गया था – 2008
- IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी कौन बन गए है – महेंद्र सिंह धोनी
- कौन से खिलाड़ी लगातार IPL के दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है – शिखर धवन
- IPL में 100 मैच जीतने वाली पहली टीम कौन सी बनी है – मुम्बई इंडियंस
- IPL में 6 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने – विराट कोहली
प्रश्न. किस संस्थान द्वारा ‘मधुमक्खी मोम के उत्पादन’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है?
उत्तर. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (गुजरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (गुजरात)’ द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत मधुमक्खी मोम के उत्पादन विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
- इस सम्मेलन का उद्देश्य मधुमक्खी मोम के उत्पादन के बारे में जागरूकता पैदा करना है.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारत पर शासन करने वाला पहला मुस्लिम राजवंश कौन था?
उत्तर. गुलाम राजवंश
प्रश्न. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है-?
उत्तर. कर्नाटक
प्रश्न. मिड डे मील योजना की शुरूआत कब हुई?
उत्तर. 1995
प्रश्न. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है?
उत्तर. प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर
प्रश्न. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
उत्तर. राजस्थान
प्रश्न. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?
उत्तर. राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44)
प्रश्न. मानव शरीर में कितनी मांशपेशियां पाई जाती है?
उत्तर. 639
प्रश्न. RBC का जीवनकाल कितना होता है?
उत्तर. 20 से 120 दिनों का
प्रश्न. पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर. इस्कंदर मिर्जा
प्रश्न. जंग लगने से बचाने के लिए पर जिंक/जस्ता की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को क्या कहते है?
उत्तर. जस्तीकरण