Daily Current Affairs 2 May 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 2 May 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 2 मई 2022 हिंदी में

2 May 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2022 (International Labour Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 1 मई

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2022 के रूप में मनाया गया है.
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस दुनिया भर में मजदरों की स्थितियों और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2022 की थीम – सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर कार्य करें.

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस 2022’ (International Jazz Day 2022) कब मनाया गया है?

उत्तर. 30 अप्रैल, (थीम- A Call for Global Peace and Unity)

प्रश्न. भारतीय थल सेना के नए उपाध्यक्ष (Vice Chief of Army Staff)’ कौन बने है?

उत्तर. B S राजू

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • BS राजू (बग्गावली सोमशेखर राजू) थल सेना के नये उपाध्यक्ष बने है.
  • BS राज, मनोज पांडे का स्थान लेंगे.

भारतीय थल सेना – Indian Army

  • स्थापना – 1 अप्रैल 1895
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • थल सेना अध्यक्ष – मनोज पांडे
  • थल सेना उपाध्यक्ष – B S राजू
  • भारतीय थल सेना दिवस – 15 जनवरी

प्रश्न. ‘Amit Shah Ani Bhajapachi Vatchal’ नामक पुस्तक को किसने लिखा है?

उत्तर. डॉ. अनिर्बान गांगुली और शिवानंद द्विवेदी

प्रश्न. पेरू सरकार द्वारा सर्वोच्च राजनयिक पुरस्कार ‘जोस ग्रेगोरियो पाज़ सोल्डन 2022 (Jose Gregorio Paz Soldan 2022)’ से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर. अर्देशिर बी.के. दुबाश

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मुंबई में पेरू के पूर्व मानद कौंसल अर्देशिर बी.के. बाश, को पेरू के सर्वोच्च सम्मान ‘जोस ग्रेगोरियो पाज़ सोल्डन’ से सम्मानित किया गया है.
  • अर्देशिर बी.के. दुबाश को यह पुरस्कार व्यक्तिगत गुणों और पेशेवर प्रतिष्ठा के कारण भारत में पेरू की छवि को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है.

जोस ग्रेगोरियो पाज़ सोल्डन पुरस्कार के बारें में:

  • पेरू सरकार द्वारा यह पुरस्कार आम तौर पर उन राजनयिकों को दिया जाता है जिन्होंने मंत्रालय के लोकतांत्रिक, ऐतिहासिक और संस्थागत मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अपने काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो.

पेरू – (Peru)

  • पेरू दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित है
  • पेरू की राजधानी – लीमा
  • पेरू की Currency – पेरू सोल
  • पेरू के प्रधानमंत्री – गुइडो बेलिडो
  • पेरू के राष्ट्रपति – पेड्रो कास्टिलो

प्रश्न. केंद्र सरकार ने स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन के लिए हर वर्ष किस दिन ‘उज्ज्वला दिवस (Ujjwala Diwas)’ मनाने की घोषणा की है?

उत्तर. 1 मई

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्र सरकार ने स्वच्छ ईधन, बेहतर जीवन के लिए हर वर्ष 1 मई को ‘उज्ज्व ला दिवस (Ujjwala Diwas)’ मनाने की घोषणा की है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से उज्ज्वला योजना के पहले चरण का शुभारंभ किया था.
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की इन्हीं उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 मई 2022 को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

  • इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले (BPL) परिवारों की 5 करोड़ महिला सदस्यों को रियायती LPG कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रश्न. 30 अप्रैल 2022 को भारतीय सिनेमा के जनक ‘दादा फाल्के साहब’ की कौन सी जयंती मनाई गई है?

उत्तर. 152वीं, (जन्म – 30 अप्रैल 1870)

प्रश्न. तेलंगाना राज्य की सरकार ने युवाओं और महिला उद्यमियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ पहुंचाने के लिए किस बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. Google

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • तेलंगाना राज्य की सरकार ने युवाओं और महिला उद्यमियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ पहुंचाने के लिए Google के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.
  • इस पहल के तहत ‘Google’ तेलंगाना राज्य सरकार के सहयोग से तेलंगाना के युवाओं को गूगल करियर प्रमाण-पत्र प्रदान करेगी और डिजिटल शिक्षण उपकरणों एवं समाधान के जरिये स्कूलों को आधुनिक बनाने के तेलंगाना सरकार के प्रयासों को मजबूती भी देगी.

Google – गूगल

  • गूगल अमेरिका की बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है
  • स्थापना – 4 सितंबर 1998
  • मुख्यालय – कैलिफोर्निया (USA)
  • संस्थापक – सर्गेई ब्रिन /लैरी पेज
  • CEO – सुंदर पिचाई
  • CFO – रूठ पोरट
  • पेरन्ट कंपनी – अल्फाबेट इंक

प्रश्न. ऑनलाइन फिनटेक प्लेटफॉर्म ‘इंडिफी टेक्नोलॉजीज (Indifi Technologies) के नए सलाहकार कौन बने है?

उत्तर. रजनीश कुमार

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रजनीश कुमार ऑनलाइन फिनटेक प्लेटफॉर्म इंडिफी टेक्नोलॉजीज (Indifi Technologies) के नए सलाहकार बने है.
  • इंडिफी टेक्नोलॉजीज एक फिनटेक कंपनी है, जो तकनीक की मदद से छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (SME) को कर्ज देने का काम करती है.
  • स्थापना-  2015
  • मुख्यालय – गुरूग्राम (हरियाणा)

प्रश्न. प्रतिष्ठित व्हिटली गोल्ड पुरस्कार 2022 (Whitley Gold Award 2022)’ किसने जीता है?

उत्तर. चारुदत्त मिश्रा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रसिद्ध हिम तेंदुआ विशेषज्ञ और वन्यजीव संरक्षणवादी चारुदत्त मिश्रा ने प्रतिष्ठित व्हिटली गोल्ड पुरस्कार 2022 जीता है.
  • यह पुरस्कार इन्हें एशिया के उच्च पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्र में बड़ी बिल्ली प्रजातियों (तेंदुए) के संरक्षण और पुनप्ति में स्वदेशी समुदायों को शामिल करने के लिए दिया गया है.
  • व्हिटली गोल्ड पुरस्कार – यह पुरस्कार हर महाद्वीप में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर सामुदायिक आधार तैयार करने के लिए दिया जाता है.

पिछले टॉप-5 परस्कार

  1. दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक पिंक लेडी फूड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2022 (Pink lady food photographer of the year 2022)’ का पुरस्कार किसने जीता है – देवदत्त चक्रवर्ती
  2. भारतीय-अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ‘6वें प्रतिष्ठित उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022 (6th Entrepreneur Leadership Awards 2022)’ से किसे सम्मानित किया है – विवेक लाल
  3. मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड 2021 (Mother Teresa Memorial Award 2021) किस देश को मिला है – डेनमार्क
  4. रामनाथ गोयनका पुरस्कार (Ramnath Goenka Award) से किसे सम्मानित किया गया है – जिशान ए लतीफ
  5. मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2021 (Mrs India Galaxy 2021) का खिताब किसने जीता है – निकिता सोकल

प्रश्न. विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2022 (World Veterinary Day 2022)’ कब मनाया गया है?

उत्तर. 30 अप्रैल (हर वर्ष अप्रैल के आख़िरी शनिवार) थीमपशु चिकित्सा के लचीलेपन को मज़बूत करना

प्रश्न. बैडमिंटन टूर्नामेंट ‘एशिया चैंपियनशिप 2022 (Asia Championships 2022)’ में भारतीय खिलाड़ी PV सिंधु ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर. कांस्य

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बैडमिंटन टूर्नामेंट एशिया चैंपियनशिप 2022 में भारतीय खिलाड़ी PV सिंधु ने कांस्य पदक जीता है.
  • वहीं इस टूर्नामेंट में जापान की अकाने यामागुची ने स्वर्ण पदक जीता है.
  • आयोजन स्थल – मनिला (फिलीपिंस)

प्रश्न. ‘कौशल मंत्रालय ने तकनीकी कर्मचारियों को कुशल बनाने के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

प्रश्न. भारत में मात्स्यिकी और जलीय कृषि इकाइयों के लिए अपर्याप्त बीमा कवरेज रिपोर्ट 2022 (Insurance Coverage for Fisheries & Aquaculture Units abysmal in India Report 2022)’ को किसने जारी किया है?

उत्तर. खाद्य कृषि संगठन (FAO)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • खाद्य कृषि संगठन ने भारत में मात्स्यिकी और जलीय कृषि इकाइयों के लिए अपर्याप्त बीमा कवरेज रिपोर्ट 2022 को जारी किया है.
  • इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में मछली पकड़ने के जहाजों, तटीय अचल संपत्ति और जल कृषि इकाइयों की कबरेज बहुत कम है.

FAO – Food and Agriculture Organization

  • खाद्य और कृषि संगठन
  • FAO संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, यह भूख को हराने और पोषण व खाद्य सुरक्षा में सुधार करने का प्रयास करती है.
  • स्थापना – 16 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय – रोम (इटली)
  • अध्यक्ष – क्यू डोंग्यु
  • पेरेंट संगठन – United Nations Economic and Social Council

प्रश्न. ‘शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक’ के नए MD और CEO कौन बने है?

उत्तर. अंशुल स्वामी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अंशुल स्वामी शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक’ के नए MD और CEO बने.
  • अंशुल स्वामी, सुवीर कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे.
  • स्थापना – 5 सितंबर 1998
  • मुख्यालय – उत्तरप्रदेश

1 मई 2022 के करंट अफेयर्स – Click here


आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वित्तीय आपातकाल’ की व्यवस्था है?

उत्तर. अनुच्छेद 360

प्रश्न. ‘न्यूटन’ के गति के प्रथम नियम का अन्य क्या नाम है?

उत्तर. जड़त्व का नियम

प्रश्न. ‘GSAT-31’ क्या है?

उत्तर. दूरसंचार उपग्रह

प्रश्न. गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति’ का गठन कब किया गया था?

उत्तर. सितम्बर, 1984

प्रश्न. फतेहपुर सीकरी में स्थित ‘बुलंद दरवाजा’ अकबर ने किस पर अपनी विजय के प्रतीक में बनवाया था?

उत्तर. गुजरात

प्रश्न. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम’ कब लागू हुआ था?

उत्तर. 16 जुलाई, 1856

प्रश्न. हमारे शरीर में ‘वसा संचायक ऊतक’ कौन-सा है?

उत्तर. एडिपोज ऊतक

प्रश्न. भारत के पूर्वी तट पर सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह कौन-सा है?

उत्तर. चेन्नई बंदरगाह

प्रश्न. ‘कोरोमण्डल तट’ किन दो राज्यों की गृह भूमि है?

उत्तर. तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश

प्रश्न.  ‘भारतीय संविधान’ कौन-सी नागरिकता प्रदान करता है?

उत्तर. एकल नागरिकता

Leave a Comment

error: Content is protected !!