Daily Current Affairs 21 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 21 मार्च 2022 हिंदी में
21 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. मणिपुर के मुख्यमंत्री (Chief Minister)’ कौन बने है?
उत्तर. एन. बीरेन सिंह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एन. बीरेन सिंह को फिर से मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है.
मणिपुर (Manipur)
- मणिपुर की राजधानी – इम्फाल
- मणिपुर के मुख्यमंत्री – N. बिरेन सिंह (BJP पार्टी)
- मणिपुर के गवर्नर – ला गणेशन
- मणिपुर के मुख्यन्यायधीश – पी वेंकट संजय कुमार
- केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है – मणिपुर
- मणिपुर के 3 पड़ोसी राज्य – असम, नागालैंड और मिजोरम
- मणिपुर की लोक सभा सीट – 2, राज्यसभा सीट – 1, विधानसभा सीट – 60
- लोकटक झील किस राज्य में स्थित है – मणिपुर
- मणिपुर के लोकनृत्य – राखाल
प्रश्न. विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 (World Happiness Index 2022)’ के अनुसार खुशहाल देशों की सूची में भारत कौन-से स्थान पर रहा है?
उत्तर. 136वें
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 में भारत ने 136वां स्थान हासिल किया है विश्व खुशहाली सूचकांक के 10वें संस्करण के अनुसार, इस साल के इंडेक्स में कुल 146 देशों को स्थान दिया गया है । विश्व खुशहाली सूचकांक में GDP लेवल, जीवन प्रत्याशा, जीवन विकल्प चुनने की आजादी, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कारकों पर रैंक दी जाती है
- संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक सूचकांक में फिनलैंड पांचवें साल भी दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है, वहीं अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश माना गया है, इस सूचकांक में पाकिस्तान को 121वें पायदान पर रखा गया.
शीर्ष तीन देशों के नाम
- फिनलैंड
- डेनमार्क
- आइसलैंड
प्रश्न. ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)’ के नए MD & CEO कौन बने है?
उत्तर. राजेश गोपीनाथन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों में से एक है
TCS
- स्थापना – 1968
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
पिछले टॉप-5 MD & CEO की नियुक्ति
- ‘बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस (Bajaj Allianz General Insurance)’ के MD & CEO कौन बने है – तपन सिंघेल
- ऑयल इंडिया लिमिटेड’ के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन बने है – रंजीत रथ
- राष्ट्रीय ई-गवर्नेस डिवीजन’ के नए (CEO) कौन बने है – अभिषेक सिंह
- इंडिगो एयरलाइन (IndiGo Airline) के नए प्रबंध निदेशक (MD) कौन बने है – राहुल भाटिया
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के नए एमडी और सीईओ (MD & CEO) कौन बने है – इत्तिरा डेविस
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 2022 (International Day of happiness 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 20 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिवस लोगों के जीवन में खुशी के महत्व को चिह्नित करने के लिए दुनिया भर में हर साल मनाया जाता है.
- 2022 की थीम – शांत रहो, समझदार रहो और दयालु रहो (Keep Calm, Stay Wise and Be Kind)
प्रश्न. क्रिकेट ‘एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होगा?
उत्तर. श्रीलंका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एशिया कप टूर्नामेंट की मेजबानी हर दो साल बाद की जाती है, इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.
- एशिया कप में छह टीमें हिस्सा लेने वाली हैं जिनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर विजेता शामिल हैं ये क्वालिफायर मैच युएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग के बीच खेले जाएंगे
पिछले खेल आयोजन से जुड़े प्रश्न
- फिडे शतरंज ओलिम्पियाड 2022 (FIDE Chess Olympiad 2022) खेल का आयोजन कहाँ होगा – चेन्नई (भारत)
- एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022’ खेल का आयोजन कहाँ हुआ है – जॉर्डन
- 73वां स्टैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022′ का आयोजन कहाँ पर हुआ है – सोफिया (बुल्गारिया)
- ISSF शूटिंग विश्व कप 2022′ का आयोजन कहाँ हुआ है – काहिरा (मिस्र)
- 12वें ICC महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup 2022)’ खेल का आयोजन कहाँ होग – न्यूज़ीलैंड
प्रश्न. ‘फसल विविधीकरण सूचकांक’ (Crop Diversification Index)’ शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर. तेलंगाना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तेलंगाना ‘फसल विविधीकरण सूचकांक’ (Crop Diversification Index)’ शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है फसल विविधीकरण सूचकांक (Crop Diversification Index) के अनुसार तेलंगाना राज्य में 77 किस्मों की फसलों को उगाता जाता है, जिसमें से विविधीकरण के लिए केवल 10 को ही चुना जाता है, यह सूचकांक तेलंगाना राज्य के भविष्य में फसल विविधीकरण के लिए आधार के रूप में काम करेगा.
पिछले टॉप-5 तेलंगाना राज्य से जुड़े प्रश्न
- भारत का पहला 100 प्रतिशत महिला-स्वामित्व वाला (FLO) औद्योगिक पार्क’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है – हैदराबाद (तेलंगाना)
- MoSPI द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में वर्तमान कीमतों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में कौन-सा राज्य शीर्ष पर रहा है – तेलंगाना
- भारत सरकार ने तेलंगाना राज्य के ‘मेदाराम जतारा महोत्सव 2022′ के लिए कितने करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है – 2.26 करोड़ रुपये
- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण- II कार्यक्रम के तहत 31 दिसंबर, 2021 तक सबसे अधिक खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ प्लस) गांवों की सूची में कौनसा राज्य शीर्ष पर रहा है – तेलंगाना
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहाँ रामानुजाचार्य’ की 216 फुट की प्रतिमा ‘स्टेचू ऑफ इक्वैलिटी’ का अनावरण किया गया है – हैदराबाद (तेलंगाना)
प्रश्न. फ्लिपकार्ट हेल्थ+ (Flipkart Health+) के नए CEO कौन बने है?
उत्तर. प्रशांत झावेरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- फ्लिपकार्ट हेल्थ+ (Flipkart Health+) फ्लिपकार्ट कंपनी का ही भाग है, जो यूजर्स को ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेशन और डायग्नोस्टिक्स की सर्विस घर बैठे प्रदान करती है.
Flipkart (फ्लिपकार्ट)
- फ्लिपकार्ट भारत की ई कॉमर्स कंपनी है
- पेरेंट कंपनी वालमार्ट है
- स्थापना – 2007
- मुख्यालय – बेंगलुरू(कर्नाटक)
- CEO – कल्याण कृष्ण मूर्ति
- फ्लिपकार्ट के मालिक है – सचिन बंसल और बिन्नी बंसल
प्रश्न. भारतीय तटरक्षक ने पांचवें अपतटीय गश्ती जहाज ‘सक्षम’ को तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया है, इस जहाज का निर्माण किसने किया है?
उत्तर. गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह अपतटीय गश्ती जहाज अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरण, सेंसर और मशीनरी से सुसज्जित है, यह 105 वर्ग मीटर (344 फीट 6 इंच) लंबा और इसका वजन लगभग 2400 टन है, इस जहाज को तटरक्षक बल के कोच्चि बेड़े में शामिल किया गया है.
- यह गश्ती जहाज विशेष आर्थिक क्षेत्रों की निगरानी और तटरक्षक चार्टर में निहित अन्य कर्तव्यों के लिए बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है.
प्रश्न. 19 मार्च 2022 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)’ ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तर. 83वां
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपना 83वां स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाया है, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया है.
- CRPF भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है, पहली बार CRPF का गठन वर्ष 1939 में किया गया था.
CRPF – Central Reserve Police Force
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
- स्थापना – 27 जुलाई 1939
- मुख्ययालय – नई दिल्ली
- महानिदेशक – कुलदीप सिंह
- महानिरीक्षक – पी. एस. रानीपसे
- मोटो – सेवा और निष्ठा
प्रश्न. विश्व गौरैया दिवस 2022 (World Sparrow Day 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 20 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 20 मार्च को हर साल विश्व गौरैया दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिवस दुनिया में गौरैया पक्षी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है.
- वर्ष 2022 की थीम – I Love Sparrows
प्रश्न. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने अपना मेगा मून रॉकेट लॉन्च किया?
उत्तर. NASA
प्रश्न. विश्व नींद दिवस 2022 (World Sleep Day 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 18 मार्च (थीम – क्वालिटी स्लीप, साउंड माइंड, हैप्पी वर्ल्ड)
प्रश्न. 200 वनडे मैच खेलने वाली विश्व में दूसरी महिला क्रिकेटर कौन बनी है?
उत्तर. झूलन गोस्वामी
प्रश्न. किस राष्ट्रीय संस्थान में मस्तिष्क केंद्र स्थापित किया जाएगा?
उत्तर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास
प्रश्न. वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस 2022 (Global Recycling Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 18 मार्च थीम – रीसाइक्लिंग फ्रटर्निटी
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. दिल्ली सल्तनत काल का राज्यकाल कब समाप्त हुआ?
उत्तर. 1526 ई.
प्रश्न. ‘लास्ट सपर’ नामक सप्रसिद्ध चित्र किसने चित्रित किया था?
उत्तर. लियोनार्डो द विंची
प्रश्न. विभ्रंश घाटी बनती है?
उत्तर. दो भ्रंशों के बीच
प्रश्न. संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम कितने समय का अंतराल हो सकता है?
उत्तर. छ: महीना
प्रश्न. किस वर्ष में भाषायी आधार पर राज्यों को पुनर्गठन किया गया?
उत्तर. 1956 (आंध्र प्रदेश)
प्रश्न. अफीम के पौधे के किस भाग से हमें मॉर्फिन (Morphine) प्राप्त होता है?
उत्तर. फल आवरण
प्रश्न. कैक्टस में शूल किसका रूपांतरण है?
उत्तर. पत्ते
प्रश्न. भारत के महान हिन्दू विधि निर्माता कौन थे?
उत्तर. मनु
प्रश्न. नॉवेल कोरोना वायरल से होने वाली बीमारी COVID-19 के पहले मामले की पहचान कहाँ हुई थी?
उत्तर. वुहान शहर (चीन)
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. 21 जून