Daily Current Affairs 22 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 22 मार्च 2022 हिंदी में
22 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘नाटो (NATO)’ के सदस्य देशों का सैन्य अभ्यास कोल्ड रिस्पांस 2022 (Cold Response 2022) का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?
उत्तर. नॉर्वे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘कोल्ड रिस्पांस सैन्य अभ्यास में 27 देशों के लगभग 30,000 सैनिक वर्ष 2022 के संस्करण में भाग ले रहे हैं, यह 1980 के दशक के बाद से नॉर्वे में किया जा रहा सबसे बड़ा कोल्ड रिस्पांस अभ्यास’ है.
- उद्देश्य – कोल्ड रिस्पांस सैन्य अभ्यास’ नाटो सहयोगियों और भागीदारों के लिए हर दूसरे वर्ष नॉर्वे में आयोजित किया जाता है, कोल्ड रिस्पांस एक लंबे समय से नियोजित और रक्षात्मक अभ्यास है जहां नॉर्वे और उसके सहयोगी नॉर्वे को बाहरी खतरों से बचाने के लिए अभ्यास करते हैं.
NATO – North Atlantic Treaty Organization (उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन)
- स्थापना – 4 अप्रैल 1949
- मुख्यालय – ब्रूसेल्स
- महासचिव – जेन्स सटोलटेनबर्ग
प्रश्न. एशियन क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council – ACC)’ के अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. जय शाह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘एशियन क्रिकेट परिषद (ACC)’ एक क्रिकेट संगठन है जिसे 1983 में एशिया में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए स्थापित किया गया था और वर्तमान में इसमें 24 सदस्य संघ शामिल हैं.
- एशियाई क्रिकेट परिषद की स्थापना – 19 सितंबर 1983
- मुख्यालय – कोलंबो (श्रीलंका)
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति
- बॉम्बे इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नए अध्यक्ष – नेविल सांघवी
- राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक – चंचल कुमार
- दवा निर्माता कंपनी ‘फाइजर इंडिया (Pfizer India) के नए अध्यक्ष कौन बने है – प्रदीप शाह
- भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (IFFCO)’ के नए अध्यक्ष – दिलीप संघानी
- एयर इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) – विक्रम देव दत्त
प्रश्न. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 2022 (World Down Syndrome Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 21 मार्च
प्रश्न. ‘तुर्कमेनिस्तान’ के नए राष्ट्रपति (President) कौन बने है?
उत्तर. सर्दार बर्दिमुहमदोव
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सर्दार बर्दिमुहमदोव (Serdar Berdymukhamedov), गुरबांगुली बरदीमुहामेदोव का स्थान लेंगे
तुर्कमेनिस्तान – (Turmenistan)
- तुर्कमेनिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित है
- तुर्कमेनिस्तान की राजधानी – अश्गाबात
- तुर्कमेनिस्तान की Currency – तुर्कमेनिस्तान मनत
- तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति – सर्दार बर्दिमुहमदोव
पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति
- चिली’ के सबसे युवा राष्ट्रपति (President) कौन बने है – गेब्रियल बोरिक
- ‘हंगरी’ की पहली महिला राष्ट्रपति (President) कौन बनी है – कैटलिन नोवाक
- दक्षिण कोरिया के नए ‘राष्ट्रपति (President)’ कौन बने है – यून सुक इयोल
- मोर्टन बोडस्कोव’ किस देश के नए रक्षा मंत्री (Defence Minister) बने है – डेनमार्क
- होंडुरास (Honduras)’ की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है – शियोमारा कास्त्रो
प्रश्न. एक राष्ट्र, एक उत्पाद को लागू करने वाला पूर्वी तट का पहला रेलवे स्टेशन कौन-सा बना है?
उत्तर. विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन (आंध्रप्रदेश)
प्रश्न. किस देश के शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष में उपग्रह को नष्ट करने के लिए ‘रिलेटिविस्टिक क्लाइस्ट्रॉन एम्पलीफायर (RKA)’ नामक लेजर हथियार विकसित किया है?
उत्तर. चीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चीन के शोधकर्ताओं ने एक माइक्रोवेव मशीन Relativistic Klystron Amplifier (RKA) विकसित की है, जो अंतरिक्ष में उपग्रहों को जाम या नष्ट कर सकती है.
- यह उपकरण केए-बैंड में पांच मेगावाट का तरंग पैदा कर सकती है, यह तकनीक नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम का एक हिस्सा है
चीन – China
- चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है.
- चीन की राजधानी – बीजिंग
- चीन की Currency – रेनमिनबी (युयान)
- चीन के राष्ट्रपति – शी जिनपिंग
- चीन और भारत के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर लाइन का नाम – मैकमोहन रेखा
- चीन की सबसे लंबी नदी यांगत्सी (6300 km) है और ये एशिया की सबसे लंबी नदी है
- कागजी मुद्रा जारी करने वाला विश्व का पहला देश – चीन
- किस देश की सीमा सबसे ज्यादा देशों के साथ लगती है – चीन (14)
प्रश्न. फॉर्मूला वन ‘बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 (Bahrain Grand Prix 2022)’ का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
उत्तर. चार्ल्स लेक्लर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चार्ल्स लेक्लर ने बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित फॉर्मूला वन ‘बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022’ का खिताब जीत लिया है, कार्लोस सैंज जूनियर (फेरारी – स्पेन) इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे है.
- जबकि लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज- ब्रिटेन) इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे है, यह 2022 की पहली फॉर्मूला वन रेस थी.
- आयोजन स्थल – बहरीन
पिछले टॉप-5 खिताब विजेता
- रियो ओपन टेनिस ATP 500 खिताब जितने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बने – कार्लोस अल्काराज़
- फुटबाल टूर्नामेंट फीफा क्लब विश्व कप 2021 (FIFA Club World Cup 2021)’ का खिताब किसने जीता है – चेल्सी (इंग्लिश, क्लब)
- टेनिस टूर्नामेंट ‘अर्जेंटीना ओपन 2022 (Argentina Open 2022)’ का खिताब किसने जीता है – कैस्पर रूड
- राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ 2021-22 में पुरूष वर्ग का खिताब किसने जीता है – हरियाणा
- अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप 2022 का खिताब किसने जीता है – भारत
प्रश्न. ड्रोन आधारित खनिज अन्वेषण के लिए राष्ट्रीय खनन और विकास निगम (NMDC)’ ने किस राष्ट्रीय संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर
प्रश्न. नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 (International Day for the Elimination of Racial Discrimination 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 21 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 21 मार्च को नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को नस्लीय भेदभाव के नकारात्मक परिणामों के बारे में जागरूक करना है.
- वर्ष 2022 की थीम – जातिवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज (VOICES FOR ACTION AGAINST RACISM)
प्रश्न. विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस 2022 (World Oral Health Day 2022) कब मनाया गया है?
उत्तर. 20 मार्च (थीम – Be Proud of Your Mouth)
प्रश्न. ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 (All England Badminton Championship 2022)’ में पुरूष एकल का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. विक्टर एक्सेलसन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने भारत के लक्ष्य सेन को 21-10, 21-15 से हराकर खिताब जीत लिया है.
अन्य खिताब विजेताओं के नाम
- पुरुष एकल खिताब – डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन
- महिला एकल खिताब – जापान की यामागुची अकाने
- पुरुष युगल खिताब – इंडोनेशिया के मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना
- महिला युगल खिताब – जापान की मात्सुयामा नामी और शिदा चिहारु
- मिश्रित युगल खिताब – जापान की युता वतनबे और अरिसा हिगाशिनो
- आयोजन स्थल – बर्मिंघम (इंग्लैंड)
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2022 (विश्व वानिकी दिवस 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 21 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस को विश्व वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है, यह हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है.
- वर्ष 2022 की थीम – वन और सतत उत्पादन और खपत (Forests and sustainable production and consumption)
प्रश्न. राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) कार्यक्रम के माध्यम से पेपरलेस मोड में विधानसभा सत्र आयोजित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर. नागालैंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नागालैंड ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA)’ कार्यक्रम के माध्यम से पेपरलेस मोड में विधानसभा सत्र आयोजित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है.
- NeVA एक यूनिकोड अनुपालक सॉफ्टवेयर है जिसमें विभिन्न दस्तावेजों जैसे प्रश्नों की सूची, व्यवसाय की सूची, रिपोर्ट आदि द्विभाषी रूप से आसानी से प्राप्त करने का प्रावधान है.
नागालैंड – (Nagaland)
- नागालैंड की स्थापना – 1 दिसंबर 1963
- नागालैंड की राजधानी – कोहिमा
- नागालैंड के मुख्यमंत्री – नेफ़्यू रियो (नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी)
- नागालैंड के गवर्नर – जगदीश मुखी
- नागालैंड के मुख्य न्यायाधीश – सुधांशु धुलिया
- नागालैंड के 3 पड़ोसी राज्य – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर
- नागालैंड की लोकसभा सीट – 1, राज्यसभा – 1, विधानसभा – 60
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने बजट 2022-23 में पंचसूत्री’ नामक एक पंच सूत्रीय योजना शुरू करने के घोषणा की है?
उत्तर. महाराष्ट्र
प्रश्न. किस क्रिकेटर को मालदीव सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘स्पोर्ट्स आइकन 2022 (Sports Icon 2022)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर. सुरेश रैना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित ‘स्पोर्ट्स आइकन 2022 (Sports Icon 2022)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, मालदीव सरकार ने सुरेश रैना को उनके पूरे करियर में विभिन्न उपलब्धियों के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया है.
पिछले टॉप-5 पुरस्कार
- किस भारतीय खिलाड़ी को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है – नीरज चोपड़ा
- नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा नेताजी अवार्ड 2022 से किसे सम्मानित किया गया है – शिंजो आबे
- पाकिस्तान ने किस व्यक्ति को अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘हिलाल-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित किया है – बिल गेट्स
- प्रतिष्ठित ‘भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार 202’ से किसे सम्मानित किया गया है – हर्षाली मल्होत्रा
- किस अभिनेत्री को “इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया है – सुष्मिता सेन
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. हड़प्पा संस्कृति से जुड़ा स्थल ‘रंगपुर’ किस नदी के तट पर स्थित है?
उत्तर. भादर
प्रश्न. आगरा स्थित मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर. शाहजहाँ
प्रश्न. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?
उत्तर. बछेंद्री पाल (1984 में माउंट एवरेस्ट फतह की थी)
प्रश्न. नेटल इंडियन कांग्रेस (एनआईसी) की स्थापना किस भारतीय ने की थी?
उत्तर. महात्मा गांधी (1894 ई. में, द. अफ्रीका में)
प्रश्न. त्वचा किस प्रकार की झिल्ली है?
उत्तर. क्यूटेनियस झिल्ली
प्रश्न. ‘कुमारसंभवम’ महाकाव्य किस कवि ने लिखी है?
उत्तर. कालिदास
प्रश्न. पुस्तक ‘फाइव पॉइंट समवन’ किसने लिखी है?
उत्तर. चेतन भगत
प्रश्न. प्राचीन काल में आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
उत्तर. पशुपालन एवं कृषि
प्रश्न. गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर. तमिलनाडु
प्रश्न. सरिस्का एवं रणथंभौर बाघ अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. राजस्थान