Daily Current Affairs 23 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 23 मार्च 2022 हिंदी में
23 March 2022 Current Affairs in Hindi
प्रश्न. 19वीं एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2022 (Asian Billiards Championship 2022)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. पंकज आडवाणी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपना 8वां एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है.
- 36 वर्षीय पंकज आडवाणी ने 19वीं एशियन चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में ध्रुव सितवाला को छह फ्रेम से हरा दिया है, यह उनका आठवां एशियन और 24वां अंतरराष्ट्रीय खिताब है.
प्रश्न. पूर्व भरतीय क्रिकेटर कपिल देव और सुनील गावस्कर ने ‘रिस्ट एश्योर्ड’ नामक आत्मकथा का विमोचन किया है, यह किसकी आत्मकथा है?
उत्तर. गुंडप्पा विश्वनाथ (पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान)
प्रश्न. उत्तराखंड’ के मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन बने है?
उत्तर. पुष्कर सिंह धामी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री’ बने है.
उत्तराखंड (Uttarakhand)
- उत्तराखंड की स्थापना – 9 नवंबर 2000
- उत्तराखंड की राजधानी – देहरादून /गैरसैंण
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री – पुष्कर सिंह धामी
- उत्तराखंड के गवर्नर – गुरमीत सिंह
- उत्तराखंड के मुख्यन्यायाधीश – राघवेंद्र सिंह चौहान
- उत्तराखंड के 2 पड़ोसी राज्य – हिमाचल प्रदेश, और उत्तर प्रदेश (हरियाणा)
- उत्तराखंड के 2 पड़ोसी देश है – तिब्बत (चीन) और नेपाल
- उत्तराखंड की लोकसभा सीट-5, राज्यसभा सीट-3, विधानसभा सीट-71
- उत्तराखंड की प्रमुख झीलें है – नैनीताल झील, डोडीताल झील, भीमताल झील, सातताल झील, राकसताल झील, मालाताल झील, देवताल झील, खुरपाताल झील, झिलमिलताल झील, द्रोण सागर झील, गिरिताल झील, श्यामालाताल झील, रूपकुंड झील, सततालेय सत्ता झील, नौकुछियाल झील, गौरीकुंड झील, नंदीकुण्ड झील, सुरपाताल झील यह सभी उत्तराखंड की प्रमुख झीलें है.
- नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, गोविंद पशु बिहार राष्ट्रीय उद्यान यह सभी उत्तराखंड के प्रमुख नेशनल पार्क है.
प्रश्न. ‘विश्व कविता दिवस 2022 (World Poetry Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 21 मार्च
प्रश्न. विश्व जल दिवस 2022 (World Water Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 22 मार्च
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है.
- वर्ष 2022 की थीम – ‘भूजल, अदृश्य दृश्यमान बनाना’ (Groundwater, Making the Invisible Visible)
पिछले टॉप-5 दिवस
- ‘राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस 2022’ कब मनाया गया है – 27 फरवरी, (थीम – खाद्य भविष्यवाद)
- विश्व चिंतन दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 22 फरवरी, थीम – हमारा विश्व, हमारा समान भविष्य)
- विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2022′ कब मनाया गया है – 20 फरवरी, (थीम – Achieving Social Justice through Formal Employment)
- अंतर्राष्ट्रीय बचपन कैंसर दिवस 2022 – 15 फरवरी, (थीम – बेहतर जीवन रक्षा)
- ‘विश्व रेडियो दिवस 2022’ कब मनाया गया है – 13 फरवरी, (थीम – रेडियो और ट्रस्ट)
प्रश्न. लघु व्यवसाय ऋणों को डिजिटल प्रोत्साहन देने के लिए ‘स्मार्टहब व्यापार कार्यक्रम (SmartHub Vyapar programme)’ और ऑटोफर्स्ट AutoFirst ऐप को किसने लॉन्च किया है?
उत्तर. HDFC बैंक
प्रश्न. ‘डोल उत्सव (Dol Utsav)’ या डोल जात्रा महोत्सव किस राज्य में मनाया गया है?
उत्तर. पश्चिम बंगाल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पश्चिम बंगाल राज्य में ‘डोल उत्सव (Dol Utsav)’ या डोल जात्रा महोत्सव रंगों का त्योहार मनाया गया है, जो वसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है.
पिछले टॉप-5 महोत्सव
- कालियाट्टम (थेय्यम) उत्सव किस राज्य में मनाया जाएगा – केरल
- हेरथ महोत्सव’ किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में मनाया गया है – जम्मू-कश्मीर
- दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मेला ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) का आयोजन कहाँ हुआ है – बार्सिलोना (स्पेन)
- संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘साहित्योत्सव (Literature Festival)’ का आयोजन कहाँ किया गया है – नई दिल्ली
- सूरजकुंड हस्त शिल्प मेला (Surajkund Hand Craft Fair)’ कहाँ आयोजित किया गया है – फरीदाबाद (हरियाणा)
प्रश्न. ‘More than Just Surgery: Life Lessons Beyond the O.T.’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. तेहमटन एराच उडवाडिया
प्रश्न. ‘LAMITIYE 2022’ संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के सुरक्षाबलों के बीच में किया जाएगा?
उत्तर. सेशेल्स
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय सेना और सेशेल्स सुरक्षाबलों के बीच 9वां सयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये 2022 सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया जा रहा है.
- इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य संबंध बनाने और उसे बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों देशों की सेनाओं के बीच कौशल, अनुभवों और अन्य अच्छी परंपराओं का आदान-प्रदान करना है.
- आयोजन स्थल – सेशेल्स
- संस्करण – 9वां
पिछले टॉप-5 सैन्य अभ्यास
- SLINEX’ नौसैनिक अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया गया है – श्रीलंका
- ‘भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा ‘वायु शक्ति अभ्यास (Vayu Shakti Exercise)’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा – पोखरण (राजस्थान)
- पूर्व धर्म गार्जियन 2022 (EX DHARMA GARDIAN-2022) संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जाएगा – जापान
- भारत और किस देश की वायुसेना के बीच ‘एक्स ईस्टर्न ब्रिज (X Eastern Bridge) द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है – ओमान
- भारतीय नौसेना और किस देश की नौसेना के बीच ‘PASSEX 2022’ का आयोजन हुआ है – रूस
प्रश्न. संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘पुतुल उत्सव’ का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर. नई दिल्ली, (थीम – आजादी के रंग, पुतुल के संग)
प्रश्न. BNP परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 (Paribas Open Tennis Tournament 2022)’ का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- BNP परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट, को इंडियन वेल्स मास्टर्स के रूप में भी जाना जाता है, इसका आयोजन अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हुआ है.
खिताब विजेताओं की सूची
- महिला एकल – इगा स्विटेक (पोलैंड)
- पुरुष एकल – टेलर फ्रिट्ज (अमेरिका)
- महिला युगल – जू यिफान और येंग झाओशुआन
- पुरुष युगल – जॉन इस्नर और जैक सोक
- आयोजन स्थल – कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका)
प्रश्न. स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स में प्रतिष्ठित ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022 (Sportsman of the Year 2022)’ का पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर. नीरज चोपड़ा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नीरज चोपड़ा ने 2022 स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स में प्रतिष्ठित ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022 का पुरस्कार जीता है, नीरज चोपड़ा का सम्बंध भाला फेंक खेल से है.
- वहीं महिला वर्ग में मीराबाई चानू ने स्पोर्ट्सवूमैन ऑफ द ईयर 2022′ का पुरस्कार जीता है, इनका सम्बंध भारोत्तोलन खेल से है.
अन्य पुरस्कार विजेता
- वर्ष 2022 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, व्यक्तिगत खेल – लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी)
- वर्ष 2022 की पैराथलीट महिला – अवनि लेखारा (पैरालिंपियन राइफल शूटिंग)
- विशेष मान्यता पुरस्कार – प्रमोद भगत (पैरा-बैडमिंटन)
- वर्ष 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी टीम खेल – सविता
- वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी टीम खेल – रूपिंदर पाल सिंह
- ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022’ – अजीत पाल सिंह (भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान)
प्रश्न. विश्व इंडोर चैंपियनशिप 2022 (World Indoor Championships 2022) में 15.74 मीटर लंबी छलांग लगाकर किस खिलाड़ी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर. युलीमार रोजास
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वेनेजुएला की एथलीट युलीमार रोजास ने विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं की ट्रिपल जंप का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है युलीमार रोजास ने 15.74 मीटर लंबी छलांग लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
- आयोजन स्थल – बेलग्रेड (सर्बिया)
प्रश्न. किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र’ के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है?
उत्तर. जयती घोष
प्रश्न. गैर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान’ की पेशकश करने वाली भारत की पहली महारत्न कंपनी कौन-सी बनी है?
उत्तर. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ कंपनी गैर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान’ की पेशकश करने वाली भारत की पहली महारत्न कंपनी बन गई है.
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस पहल से जिन ग्राहकों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की पहुंच नहीं है, वे इस सुविधा के उपयोग कर आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते है, इस सुविधा के माध्यम से भारत में लगभग 4 करोड़ ग्रामीण लोग लाभान्वित होंगे.
BPCL – Bharat Petroleum Corporation Limited
- यह एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनी है
- स्थापना – 1952
- मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
- Chairman & MD – अरुण कुमार सिंह
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर. राष्ट्रपति
प्रश्न. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर. जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
प्रश्न. लाल सागर, भूमध्य सागर से किस नहर के द्वारा जुड़ा हुआ है?
उत्तर. स्वेज नहर
प्रश्न. किसके गुरुत्वाकर्षण के कारण ज्वार-भाटा आता है?
उत्तर. पृथ्वी पर सूर्य और चंद्रमा का
प्रश्न. 24 घंटे में ज्वार-भाटा कितनी बार आता है?
उत्तर. 2 बार
प्रश्न. किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है?
उत्तर. मंगल (Mars)
प्रश्न. मंगल ग्रह का रंग लाल किसके कारण है?
उत्तर. आयरन ऑक्साइड
प्रश्न. सौरमण्डल का सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है?
उत्तर. शुक्र (Venus)
प्रश्न. बल का SI मात्रक है?
उत्तर. न्यूटन
प्रश्न. ग्रीनविच मीन टाइम से भारत का समय है?
उत्तर. 5:30 घण्टे आगे