Daily Current Affairs 24 March 2022 in Hindi by NeedsEdu

Daily Current Affairs 24 March 2022 in Hindi | दैनिक करंट अफेयर्स 24 मार्च 2022 हिंदी में

24 March 2022 Current Affairs in Hindi

प्रश्न. आर्किटेक्ट, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता फ्रांसिस केरे को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर. प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वास्तुकला के सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाने वाला प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार हाल ही में आर्किटेक्ट, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता फ्रांसिस केरे को दिया गया है. वे इस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले पहले अश्वेत वास्तुकार अफ्रीकी है.

प्रश्न. निम्न में से किस इंडियन डिजिटल पेमेंट कंपनी ने फ्रीलांस एंटरप्रेन्योर नेटवर्क गिगइंडिया का अधिग्रहण किया है?

उत्तर. फ़ोनपे

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंडियन डिजिटल पेमेंट कंपनी फ़ोनपे ने हाल ही में फ्रीलांस एंटरप्रेन्योर नेटवर्क गिगइंडिया का अधिग्रहण किया है. इसके बाद फ़ोनपे अपने कर्मचारियों के अलावा 1.5 मिलियन उद्यमियों और 100 से अधिक व्यवसायों को ग्राहकों के रूप में एकीकृत करने में सक्षम होगा.

प्रश्न. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और FICCI द्वारा हाल ही में किस शहर में विंग्स इंडिया 2022 का आयोजन किया गया है?

उत्तर. हैदराबाद 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • तेलन्गाना के हैदराबाद में हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और FICCI द्वारा हाल ही में विंग्स इंडिया 2022 का आयोजन किया गया है. जो की सामान्य, वाणिज्यिक और व्यावसायिक विमानन पर केंद्रित एशिया का सबसे बड़ा आयोजन है. 
  • विंग्स इंडिया 2022 देश के विमानन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास करेगा.

प्रश्न. किस भारतीय राज्य में हाल ही में “डोल उत्सव” या “डोल यात्रा” रंगों का त्योहार मनाया गया है?

उत्तर. पश्चिम बंगाल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में पश्चिम बंगाल में “डोल उत्सव” या “डोल यात्रा” रंगों का त्योहार मनाया गया है. जो की भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है और पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. यह त्योहार वसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है.

प्रश्न. निम्न में से किस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान की जीवनी पर आधारित “रिस्ट एश्योर्ड: एन ऑटोबायोग्राफी” हाल ही में आर कौशिक ने द्वारा लिखी गयी है?

उत्तर. गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथ 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथ की जीवनी पर आधारित “रिस्ट एश्योर्ड: एन ऑटोबायोग्राफी” हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार आर कौशिक द्वारा लिखी गयी है. उन्होंने 1969 और 1986 के बीच भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला, जिसमें 91 मैच खेले और 6000 से अधिक रन बनाए है.

प्रश्न. संयुक्त अरब अमीरात के किस शहर में हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स का आयोजन किया गया है?

उत्तर. दुबई 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स का आयोजन किया गया है. जिसमे 43 विभिन्न देशों के 450 एथलीट हिस्सा लेने वाले है. यह इवेंट भारतीय एथलीटों सहित 100 से अधिक पैरा-एथलीटों को वर्गीकृत होने का अवसर भी प्रदान करेगा.

प्रश्न. 2022 ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन ने कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर. दूसरा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 2022 ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि पुरुष एकल फाइनल में विश्व के नंबर वन विक्टर एक्सेलसन पहले स्थान पर रहे है. विश्व के 11वें नंबर की रेटिंग वाले सेन को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन ने 10-21, 15-21 से हराया है.

प्रश्न. नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच द्वारा हाल ही में वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के कौन से संस्करण का आयोजन किया गया है?

उत्तर. 5वें

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच द्वारा हाल ही में वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के 5वें संस्करण का आयोजन किया गया है. वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स को “सशक्त और समर्थ भारत” की दिशा में उनके योगदान के लिए 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया है.

प्रश्न. किस देश के पूर्व प्रधान मंत्री, सौमेलो बौबे माईगा का हाल ही में निधन हो गया है?

उत्तर. माली 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • माली के पूर्व प्रधान मंत्री, सौमेलो बौबे माईगा का हाल ही में बीमारी के कारण निधन हो गया है. उन्होंने 2017 से 2019 तक माली के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया है. उन्हें 2017 में कीता का प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया था. लेकिन अप्रैल 2019 में एक नरसंहार में इस्तीफा दे दिया था.

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है?

उत्तर. महाभारत 

प्रश्न. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर. ग्रीनलैंड द्वीप

प्रश्न. ‘जीव विज्ञान का जनक’ किसे कहा जाता है?

उत्तर. अरस्तू 

प्रश्न. भारत ने दूसरा परमाणु परीक्षण (मई 1998) कहाँ पर किया?

उत्तर. पोखरण (राजस्थान)

प्रश्न. किस गति के कारण पृथ्वी पर दिन रात होते है?

उत्तर. घूर्णन या दैनिक गति 

प्रश्न. ऋतु परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है?

उत्तर. वार्षिक गति 

प्रश्न. इंसुलिन शरीर में किस अंग से स्रावित होता है?

उत्तर. अग्न्याशय (Pancreas) 

प्रश्न. किस धर्म के भिक्षुओं के लिए चैत्य और विहारों का निर्माण किया गया था?

उत्तर. बौद्ध धर्म

प्रश्न. आत्मसम्मान आंदोलन की शुरुआत किसने की?

उत्तर. ई.वी. रामास्वामी नायकर 

प्रश्न. फूड पैकेजिंग उद्योग में चिप्स को ऑक्सीकृत होने से रोकने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर. नाइट्रोजन 

Leave a Comment

error: Content is protected !!